वॉशिंग मशीन का चयन करते समय क्षमता, वॉश प्रोग्राम, मोटर की स्पीड और आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ-साथ टब क्लीन सुविधा पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसकी मदद से मशीन के अंदर छिपी गंदगी और कीटाणुओं को आसानी से साफ करने की सुविधा मिलती है। इसके साथ न सिर्फ मशीन साफ रहती है, बल्कि कपड़ों की हाईजीन बरकरार रहती है। किसी भी वॉशिंग मशीन में टब क्लीन सुविधा का होना इन 5 कारणों की वजह से जरूरी है:
- टब रहता है साफ-सुथरा: सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसके नियमित इस्तेमाल से टब साफ रहता है और उसे हाथ से घिसने की मेहनत नहीं करनी पड़ती है। टब क्लीन साइकिल वॉशिंग मशीन में बैक्टीरिया और अन्य तरह की गंदगी को जमा नहीं होने देती है और डिटर्जेंट के अवशेष भी अच्छी तरह हट जाते हैं।
- कपड़े बने रहते हैं हाईजीनिक: अगर टब साफ-सुथरा रहेगा तो कपड़े भी अच्छी तरह से साफ होंगे। यह सुविधा कपड़ों को हाईजीनिक बनाने का काम करती है और आपको यह चिंता नहीं करनी होगी कि गंदे टब की वजह से कपड़ों पर कीटाणु जमा हो रहे हैं।
- दुर्गंध और नमी की समस्या होती है कम: जाहिर सी बात है कि अगर टब साफ रहेगा तो उससे दुर्गंध नहीं आएगी और कपड़े साफ रहने के साथ-साथ तरो-ताजा भी बने रहेंगे। यह सुविधा अतिरिक्त नमी को जमा होने से भी रोकेगी और इससे मोटर पर बुरा असर नहीं होगा।
- बार-बार नहीं करानी होती है सर्विसिंग: टब क्लीन सुविधा बार-बार मशीन की सर्विसिंग कराने की जरूरत को भी खत्म करती है, इससे समय और पैसों दोनों की बचत होती है। इसी के साथ टब साफ रहने से पुर्जे भी सुरक्षित रहते हैं और आए दिन उसकी मरम्मत भी नहीं करानी पड़ती है।
- बढ़ती है वॉशिंग मशीन की लाइफ: आखिर में, अगर मशीन अच्छी तरह से साफ रहेगी और मोटर पर नमी और कीटाणुओं का असर नहीं होगा, तो उसकी लाइफ बढ़ेगी और वह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहेगी।
टब क्लीन सुविधा के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन के विकल्पों पर डालिए एक नजर।
जानें इन सभी वॉशिंग मशीन में मिलने वाली कुछ प्रमुख सुविधाओं को
हायर, सैमसंग, व्हर्लपूल, एलजी और IFB ब्रांड की इन सभी वॉशिंग मशीन में मिलने वाली कुछ मुख्य सुविधाओं को यह तालिका आसानी से समझा देगी।
टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें
- टब होना चाहिए खाली: टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि मशीन में कोई भी कपड़ा मौजूद न हो। ऐसा करने से यह प्रोग्राम अच्छी तरह काम भी करेगा और कपड़े को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।
- सही डिटर्जेंट का इस्तेमाल: हमेशा एक अच्छी क्वालिटी वाले डिटर्जेंट या डीस्केलर का इस्तेमाल करके ही टब क्लीन साइकिल को चलाएं। इससे मशीन या मोटर पर असर नहीं पड़ेगा और टब भी अच्छी तरह से साफ हो जाएगा।
- फिल्टर की साफ-सफाई: टब क्लीन साइकिल का इस्तेमाल करने से पहले फिल्टर और पाइप को भी अच्छी तरह से साफ कर लें। ऐसा करने से जमी हुई अतिरिक्त गंदगी भी हट जाएगी और रख-रखाव भी काफी आसान रहेगा।
- नियमित टब क्लीन: अगर आपकी वॉशिंग मशीन में ऑटो टब क्लीन की सुविधा नहीं है तो टब क्लीन का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी न भूलें। हर 40-50 दिनों पर टब की सफाई करते रहें और अगर घर पर हार्ड पानी आता है तो इसका इस्तेमाल महीने में एक बार तो करना ही चाहिए।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
हार्ड वॉटर के लिहाज से टब क्लीन जरूरी फीचर क्यों है?
जिन घरों में हार्ड क्वालिटी वाला पानी आता है उनके लिए टब क्लीन से लैस वॉशिंग मशीन काफी जरूरी होती है क्योंकि मशीन में जमें अवशेष अच्छी तरह से साफ हो जाते हैं। इस तरह का पानी टब में तरह-तरह की गंदगी पीछे छोड़ देता है और साथ ही कई बार डिटर्जेंट भी जमा रह जाता है। ऐसे में इस समस्य को खत्म करने के लिए और कपड़ों को बेदाग बनाने के लिए टब क्लीन सुविधा का होना काफी जरूरी है।
टब क्लीनिंग के दौरान किस तरह के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना चाहिए?
इस साइकिल के दौरान हमेशा हल्के क्वालिटी के डिटर्जंट का ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि बहुत ज्यादा केमिकल युक्त डिटर्जेंट मशीन को नुकसान पहुंचा सकता है। फ्रंट लोड और टॉप लोड मॉडल में दोनों के लिहाज से डिजाइन किए गए डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल करें। अगर ब्रांड का सुझाव है तो डीस्केलर का प्रयोग भी किया जा सकता है।
टब क्लीन के बावजूद दुर्गंध आने पर क्या करना चाहिए?
अगर इस साइकिल का इस्तेमाल करने के बावजूट टब से दुर्गंध आ रही है तो इसका मतलब है कि गंदगी टब में नहीं गास्केट, फिल्टर, डिटर्जेंट ट्रे या कहीं और जमी हुई है। इस परेशानी को ठीक करने के लिए सबसे पहले फिल्टर को साफ कर लें और गास्केट को भी अच्छी तरह से धो लें। डिटर्जेंट ट्रे को भी साफ करें और ड्रेन पाइप को भी निकाल कर चेक कर लें। थोड़ी देर के लिए मशीन का डोर खुला छोड़ दें और अगर फिर भी दुर्गंध नहीं हटती है तो कंपनी के सर्विस सेंटर में फोन करके किसी मेकेनिक को बुलाकर मशीन की जांच करा लें।
इन्हें भी पढ़ें:
Faq's
वॉशिंग मशीन में टब क्लीन सुविधा का होना क्यों जरूरी है?
टब क्लीन सुविधा वॉशिंग मशीन के टब से जमा हुए डिटर्जेंट के अवशेषों, गंदगी, लिंट और बैक्टीरिया को हटाती है। जब टब साफ होता है, तो कपड़ों को धोने के लिए साफ पानी और डिटर्जेंट ज्यादा अच्छी तरह काम कर पाते हैं। साफ टब का मतलब है कि आपके कपड़े हर बार चमकदार और बेदाग रहेंगे।
क्या यह सुविधा सिर्फ फुली ऑटोमैटिक मॉडल में मिलती है?
हां, टब क्लीन की सुविधा सिर्फ फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में ही होती है। सेमी ऑटोमैटिक मॉडल के टब को साफ करने के लिए आपको खुद मेहनत करनी होगी या कंपनी से सर्विसिंग भी कराई जा सकती है।
टब क्लीन का इस्तेमाल कितने दिनों पर करना चाहिए?
इस सुविधा का इस्तेमाल महीने में एक बार या हर 50 दिनों पर करना चाहिए। हालांकि, अगर घर में कठोर पानी आता है या आप बहुत ज्यादा गंदे कपड़ों को मशीन में लगभग रोज धोते हैं तो इसका इस्तेमाल हर 20 दिनों पर भी किया जा सकता है।
इस सुविधा का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है?
यह सुनिश्चित कर लें कि टब में कोई कपड़ा मौजूद न हो और सही गुणवत्ता वाले डिटर्जेंट का ही इस्तेमाल किया जा रहा हो। एक बार लिंट फिल्टर को भी अच्छी तरह साफ कर लें और बीच में वॉशिंग मशीन को बंद न करें।
ऑटो टब क्लीन सुविधा बेहतर है या मैनुअल?
यह पूरी तरह से आपकी जीवनशैली और धुलाई की आदतों पर निर्भर करता है। व्यस्त लोगों के लिए ऑटो टब क्लीन सुविधा काफी उपयोगी होती है और जो लोग मशीन में बहुत ज्यादा गंदे कपड़े नहीं धोते, उनके लिए मैनुअल टब क्लीन सही रहेगा।