Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

ये 5 Haier Fridge हैं बड़े परिवारों के लिए परफेक्ट, अब जगह कम पड़ने की चिंता नहीं होगी!

हायर फ्रिज में बड़े परिवारों के लिए करीब 400 लीटर से लेकर 600 लीटर+ तक की क्षमता वाले विकल्प देखने को मिलते हैं जो बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त होते हैं। इनमें पर्याप्त मात्रा में ताज़ी व जमी हुई चीजें रखने की सुविधा मिलती है। ये चीजें लंबे समय तक खराब भी नहीं होती हैं। इसी के साथ ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर ऊर्जा की भी बचत करता है और स्टेबलाइजर-फ्री संचालन व इन्वर्टर कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं इन्हें एक स्मार्ट विकल्प बनाती हैं।

बड़े परिवारों के लिए ज्यादा क्षमता वाले 5 हायर फ्रिज
बड़े परिवारों के लिए ज्यादा क्षमता वाले 5 हायर फ्रिज

जब भी बड़े परिवारों के लिए पर्याप्त स्टोरेज, तेज़ कूलिंग और ऊर्जा कुशलता का सही संतुलन बनाने वाले फ्रिज का चयन करने की बात आती है, तो हायर एक भरोसेमंद ब्रांड है। हायर के 400 लीटर से लेकर 600 लीटर तक क्षमता वाले डबल डोर और साइड-बाय-साइड फ्रिज 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले परिवारों के लिए उपयुक्त रहते हैं। इन Haier Refrigerator में आधुनिक तकनीक भी मिलती है जो ज़्यादा मात्रा में रखी गई फल-सब्ज़ियों, खाद्य पदार्थों और अन्य चीज़ों को लंबे समय तक ताज़ा बनाए रखती है। इसी के साथ इनमें तेज़ी से बर्फ जमाई जा सकती है, ज़्यादा सामान रखने के लिए फ्रीजर को फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और बिना स्टेबलाइज़र के भी ये सही तरह से काम करते हैं। ये फ्रिज करीब ₹45,000 से लेकर ₹1,50,000 तक की रेंज में मिलते हैं।

01

Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRB-700KGU1, Black Glass)

Check Price on Amazon
  • 4 डोर वाला यह हायर फ्रिज 630 लीटर क्षमता के साथ आता है जिसके तापमान को -20°C से लेकर 5°C तक की रेंज तक सेट किया जा सकता है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 6 कंपार्टमेंट, 6 ड्रॉर और 3 शेल्फ दिए गए हैं, जिनमें काफी सारा सामान रखा जा सकता है।
  • इसका ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर 50% तक ऊर्जा की बचत करता है और शोर स्तर को भी नियंत्रण में रखता है।

बड़े परिवारों के लिए अच्छा क्यों है?

  • जाहिर सी बात है कि अगर परिवार बड़ा है तो फ्रिज में कई सारी चीजें रखने की जरूरत आए दिन होती ही होगी। ऐसे में हर चीज रखने के लिए यह फ्रेंच डोर रेफ्रिजरेटर काफी अच्छा है। इसकी सही डिजाइन की वजह से सारा सामान व्यवस्थित रहता है और कूलिंग भी अच्छे से होती है।
  • फ्रिज और फ्रीजर के अलावा इसमें एक 103 लीटर का मैजिक कन्वर्टेबल जोन भी उपलब्ध है जो दोनों तरह से इस्तेमाल हो सकता है। मतलब अगर फ्रिज में जगह कम है तो इसमें बचा हुआ खाना रख सकते हैं और अगर फ्रीजर भरा हुआ है तो इसमें बर्फ या आइसक्रीम स्टोर कर सकते हैं।
  • अगर कभी ज्यादा बड़े डिब्बे या ऊंचे डोंगे रखने की जरूरत आती है तो इसके शेल्फ को आसानी से हटाया भी जा सकता है और मजबूत शेल्फ भारी वजन भी आसानी से झेल लेते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 630 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शेल्फ मटेरियल- मजबूत कांच
  • सालाना ऊर्जा खपत- 600 Kilowatt Hours  

अन्य सुविधाएं

  • एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
  • बॉटम-माउंट फ्रीजर
  • मैजिक कूलिंग

कमी

  • बॉडी पर स्क्रैच लग सकते हैं। 

Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Frost Free Refrigerator (HRB-700KGU1, Black Glass)

Rs. 141990

Get This
02

Haier 445 L 1 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-451TSA-P)

Check Price on Amazon
  • डिजिटल टच डिस्प्ले वाला यह हायर का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है जिसकी फ्रॉस्ट-फ्री टेक्नोलॉजी बर्फ की अतिरिक्त परत जमने से रोकती है।
  • 445 लीटर क्षमता वाले इस मॉडल का फ्रीजर नीचे की तरफ दिया गया है जिस वजह से सामान निकालने के लिए बार-बार झुकने की समस्या कम हो जाती है।
  • एंटी-बैक्टेरियल गास्केट की वजह से कीटाणु अंदर प्रवेश नहीं कर पाते हैं और लंबी ताजगी बनी रहती है।

बड़े परिवारों के लिए अच्छा क्यों है?

  • आम क्वालिटी वाले फ्रिज में बहुत ज्यादा चीजें स्टोर करने पर कूलिंग धीमी हो जाती है, जिस वजह से काफी असुविधा होती है। हालांकि, यह Haier Fridge तेजी से काम करते हुए हर चीज को कम समय में अच्छी तरह से ठंडा करता है और उनकी ताजगी भी बनी रहती है।
  • बड़े परिवार में आए दिन अलग-अलग तरह की चीजें फ्रिज में रखी जाती हैं, जहां इसके 14-इन-1 कन्वर्टेबल मोड काम आते हैं। जो फल-सब्जियों, डेयरी प्रोडक्ट्स और आइसक्रीम समेत तरह-तरह के खाद्य पदार्थों को सही तरह से स्टोर करने में मदद करते हैं।
  • इसका फ्रीजर 1 घंटे तक के समय में बर्फ जमाता है जिस वजह से गर्मी के दिनों में असुविधा नहीं होती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 445 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शेल्फ- 2
  • फ्रीजर क्षमता- 109 लीटर

अन्य सुविधाएं

  • ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर
  • ट्विस्ट आइस मेकर
  • इन्वर्टर कनेक्टिविटी

कमी

  • एनर्जी स्टार रेटिंग कम है। 


हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।

Haier 445 L 1 Star Frost Free Triple Inverter Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-451TSA-P)

Rs. 48999

Get This
03

Haier 592 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 3-Door Side by Side Refrigerator (HRT-683WGKU1)

Check Price on Amazon
  • एक्सपर्ट इन्वर्टर तकनीक से लैस इस साइड-बाय-साइड फ्रिज की एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है और यह सालभर में 525 Kilowatt Hours ऊर्जा की खपत करता है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 4 कंपार्टमेंट, 3+2 शेल्फ और 8 डोर रैक दिए गए हैं। इसी के साथ इसकी फ्रीजर क्षमता 199 लीटर है।
  • मैजिक कन्वर्टेबल जोन का उपयोग करके, इसके फ्रीजर को फ्रिज की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

बड़े परिवारों के लिए अच्छा क्यों है?

  • 592 लीटर क्षमता वाला यह स्मार्ट साइड-बाय-साइड रेफ्रिजरेटर स्मार्टफोन की मदद से स्टोर की गई हर चीज की लिस्ट बनाने, उनकी एक्सपायरी डेट नोट करने और अन्य चीजों को आसानी से प्रबंधित करने की सुविधा देता है, जिससे उनका खराब होने से पहले इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके।
  • ज्यादा लोगों वाले परिवार में ठंडे पानी की जरूरत भी ज्यादा होती है। ऐसे में इसके अंदर बार-बार बोतल भरकर रखने की झंझट से छुटकारा मिलता है। वॉटर डिस्पेंसर के साथ बाहर की तरफ से ही ठंडा पानी मिल जाता है और फ्रिज को खोलने की भी जरूरत नहीं होती है।
  • सिर्फ ताजा खाना ही नहीं, इसके फ्रीजर में भी काफी जगह मिलती है जिससे ज्यादा मात्रा में बर्फ, आइसक्रीम, फ्रोजन फ़ूड और मीट जैसी चीजें अच्छी तरह स्टोर हो जाती हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 592 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शेल्फ- 3
  • डोर शेल्फ- 8

अन्य सुविधाएं

  • मैजिक कन्वर्टेबल जोन
  • डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी
  • एक्सटर्नल डिस्प्ले

कमी

  • हीटिंग की समस्या। 

Haier 592 L 3 Star Frost Free Expert Inverter Smart Sense AI enabled 3-Door Side by Side Refrigerator (HRT-683WGKU1)

Rs. 88990

Get This
04

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator (HRS-615LB)

Check Price on Amazon
  • इस साइड-बाय-साइड फ्रिज की ताजा खाना रखने की क्षमता 351 लीटर और फ्रीज़र क्षमता 189 लीटर है। वहीं, फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की अतिरिक्त परत जमने से रोकती है।
  • स्टोरेज के लिए इसमें 5 डोर बिन, 4 शेल्फ और 2 ड्रॉर दिए गए हैं। इसके अलावा फ्रीजर में 3 शेल्फ, 5 डोर बिन और 1 ड्रॉर हैं।
  • इसके सभी शेल्फ मज़बूत कांच मटेरियल से बने हैं जो भारी बर्तन व डिब्बों का वजन आसानी से झेल लेते हैं और एंटी बैक्टीरियल गैस्केट कीटाणुओं को पनपने से रोकती है।

बड़े परिवारों के लिए अच्छा क्यों है?

  • इस Haier के Refrigerator में फल-सब्ज़ियों को रखने के लिए दो अलग-अलग बास्केट दी गई हैं। ऐसे में स्टोरेज के लिए ज्यादा जगह भी मिल जाती है और एक ही बास्केट में रखे होने की वजह से इनकी गंध भी आपस में नहीं मिलती है।
  • बड़े परिवार को ज्यादा मात्रा में सब्ज़ियों की ज़रूरत होती है और कई बार खाना भी ज़्यादा बच जाता है। यह फ्रिज इन सब चीजों की ताजगी को करीब 21 दिनों तक बनाए रखता है और वे समय से पहले ख़राब नहीं होते हैं।
  • इस रेफ़्रिजरेटर में पानी की बोतलें, फल-सब्जियां, बचा हुआ खाना, डेयरी प्रोडक्ट्स समेत हर चीज को व्यवस्थित करके रखने के लिए पर्याप्त जगह है। इस वजह से फ्रिज अनावश्यक भरा हुआ नहीं लगता है और सही कूलिंग भी होती रहती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 540 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शेल्फ- 9
  • फ्रीजर क्षमता- 190 लीटर

अन्य सुविधाएं

  • इंटर्नल MI-COM डिस्प्ले
  • मल्टी एयर-फ्लो
  • वाईफाई कनेक्टिविटी

कमी

  • ज्यादा शोर स्तर। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ 

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator (HRS-615LB)

Rs. 60990

Get This
05

Haier 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator (HRB-4952BGK-P, Graphite Black)

Check Price on Amazon
  • 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर ट्रिपल इन्वर्टर कंप्रेसर से लैस है जो ऊर्जा की बचत करते हुए शोर स्तर को भी नियंत्रण में रखता है।
  • 445 लीटर क्षमता वाले इस बॉटम फ्रीजर रेफ्रिजरेटर में दोगुनी बड़ी वेजिटेबल बास्केट दी गई है जिसमें अधिक सब्जियां स्टोर हो जाती हैं।
  • बिजली कटौती के दौरान इसे घर के इन्वर्टर से कनेक्ट करके इस्तेमाल कर सकते हैं और यह एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी अच्छी तरह काम करता है।

बड़े परिवारों के लिए अच्छा क्यों है?

  • इस रेफ्रिजरेटर के बड़े बॉटल रैक में अधिक संख्या में पानी की बोतलें स्टोर करने की सुविधा मिलती है, इस वजह से 5 या उससे अधिक सदस्यों वाले बड़े परिवार को ठंडे पानी की कमी आसानी से नहीं होती है।
  • टर्बो कूलिंग के साथ यह तेजी से हर चीज को ठंडा करता है और गर्मी के दिनों में यह सुविधा काफी काम आती है जब चीजें काफी जल्दी खराब हो जाती हैं और उन्हें ठंडा होने में भी समय लगता है।
  • इसके सभी शेल्फ काफी मजबूत हैं, जिसके कारण इन पर अधिक सामान रखने में कोई असुविधा नहीं होती है और भारी बर्तनों के कारण इनके टूटने की समस्या नहीं आती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 445 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • सालाना ऊर्जा खपत- 295 Kilowatt Hours 

अन्य सुविधाएं

  • 14-इन-1 कन्वर्टेबल
  • फ्रूट बॉक्स
  • एंटी-बैक्टेरियल गास्केट

कमी

  • बॉडी पर डेंट लगने की समस्या। 

Haier 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator (HRB-4952BGK-P, Graphite Black)

Rs. 59990

Get This

जानिए इन 5 हायर फ्रिज के बीच का अंतर

पर्याप्त स्टोरेज क्षमता वाले इन 5 हायर फ्रिज में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के अनुसार किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

फ्रीजर क्षमता

खासियत

Haier 630L Lumiere French Door 4 Door Side by Side Refrigerator (HRB-700KGU1)

102 लीटर

एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी

Haier 445 L 1 Star Frost Free Double Door Bottom Mount Refrigerator (HEB-451TSA-P)

109 लीटर

14-इन-1 कन्वर्टेबल

Haier 592 L 3 Star 3-Door Side by Side Refrigerator (HRT-683WGKU1)

199 लीटर

मैजिक कन्वर्टेबल जोन

Haier 540 L 3 Star Frost Free Inverter Side by Side Refrigerator (HRS-615LB)

189 लीटर

डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी

Haier 445 L 2 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator (HRB-4952BGK-P)

109 लीटर

एक्सटर्नल LED डिस्प्ले

इन्हें भी पढ़ें:

FAQs:

1. बड़े परिवारों के लिए हायर फ्रिज क्यों अच्छे होते हैं?

हायर रेफ्रिजरेटर बेहतरीन प्रदर्शन, ऊर्जा कुशलता और आधुनिक डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। बड़े परिवारों के लिए, इनमें ज्यादा स्टोरेज, बेहतर कूलिंग टेक्नोलॉजी और मॉनइस्चर कंट्रोल जैसी सुविधाएं होती हैं। ये फ्रिज न केवल अधिक भोजन स्टोर करने की जगह देते हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित करते हैं कि भोजन लंबे समय तक ताजा रहे, जिससे बर्बादी कम होती है।

2. बड़े परिवारों के लिए हायर के किस तरह के फ्रिज सही होते हैं?

5 या उससे ज्यादा लोगों वाले परिवार के लिए हायर के पास 400 लीटर से लेकर 600 लीटर तक क्षमता वाले डबल डोर और साइड-बाय-साइड फ्रिज मिल जाते हैं। इनकी फ्रीजर और फ्रिज दोनों क्षमता पर्याप्त होती है जिसकी वजह से जगह की कमी आसानी से महसूस नहीं होती है।

3. क्या हायर के बड़े फ्रिज में सब्जियों और फलों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है?

हां, हायर के हाई क्षमता वाले फ्रिज डिओ फ्रेश टेक्नोलॉजी और अच्छे डिजाइन वाले वेजिटेबल बॉक्स से लैस होते हैं, जो सब्जियों और फलों के लिए सही तापमान और मॉनइस्चर बनाए रखते हैं, जिससे वे लंबे समय तक ताजा रहते हैं।

4. हायर फ्रिज की वारंटी और सर्विस सपोर्ट कैसा है?

हायर आमतौर पर अपने रेफ्रिजरेटर पर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और कंप्रेसर पर 10 साल की वारंटी देता है। इनका सर्विस नेटवर्क भारत के अधिकांश शहरों में उपलब्ध है, हालांकि सर्विस छोटे शहरों की तुलना में बड़े शहरों में बेहतर है।

5. बड़े परिवारों के लिए ज्यादा क्षमता वाला हायर फ्रिज चुनने के लिए बजट कितना होना चाहिए?

हाई कैपेसिटी वाले हायर फ्रिज की कीमत क्षमता, मॉडल और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग होती है। डबल डोर मॉडल करीब ₹40,000-₹60,000 तक की रेंज में आते हैं और साइड-बाय-साइड मॉडल करीब ₹70,000-₹1,50,000 तक की कीमत में मिलते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

You May Also Like