Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

Haier या LG 8 किलोग्राम वॉशंग मशीन: मध्यम साइज परिवार को किस पर करना चाहिए भरोसा?

8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के लिए LG और हायर दोनों ही ब्रांड की वॉशिंग मशीन प्रदर्शन के मामले में भरोसेमंद हैं। कपड़ों की बेहतर धुलाई, स्मार्ट सुविधाएँ, अधिक ऊर्जा दक्षता के लिहाज से एलजी के मॉडल अच्छे होते हैं। वहीं जिन लोगों की प्राथमिकता किफायती कीमत, भरोसेमंद धुलाई, नाजुक कपड़ों की सफाई और पानी के कम प्रेशर को अच्छी तरह से संभालना है, उनके लिए हायर सही है। इन दोनों के ही पास मध्यम आकार के परिवार के लिए अच्छे 8 किलोग्राम विकल्प मिल जाते हैं।

हायर या एलजी: 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के लिए कौन है बेहतर?
हायर या एलजी: 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के लिए कौन है बेहतर?

जब भी बात आती है 4-5 लोगों वाले मध्यम साइज परिवार के लिए एक सही क्षमता वाली वॉशिंग मशीन का चयन करने कीतो इसके लिए हायर और एलजी दोनों के ही पास 8 किलोग्राम वाले विकल्प मिल जाते हैं। अगर तुलना की जाए तो Haier 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन किफायती कीमत पर शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं, जो कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती हैं और नियर जीरो प्रेशर सुविधा के साथ पानी के कम प्रेशर में भी अच्छी तरह से काम करती हैं। दूसरी तरफ LG के 8 किलोग्राम वाले मॉडल हायर की तुलना में थोड़े महंगे होते हैं, हालांकि इनकी ऊर्जा कुशलता, कपड़ों की बेहतर देखभाल, शांत संचालन और स्मार्ट कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं इन्हें पैसा वसूल विकल्प बनाती हैं। दोनों के पास इस क्षमता में फ्रंट व टॉप लोड विकल्प देखने को मिलते हैं। 

जानें दोनों ब्रांड के बीच के अंतर 

फीचर

Haier 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन

LG 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन

टेक्नोलॉजी

डायरेक्ट मोशन मोटर/डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी

इन्वर्टर टेक्नोलॉजी/AI डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी

मुख्य सुविधाएं

  • ओशियनस वेव ड्रम
  • एंटी बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
  • नियर जीरो प्रेशर
  • बिल्ट-इन हीटर
  • टर्बो ड्रम
  • स्टीम वॉश
  • बिल्ट-इन हीटर
  • स्मार्ट डायग्नोसिस

वॉरंटी

प्रोडक्ट पर 2 साल तक और मोटर पर 10 साल तक की वॉरंटी

प्रोडक्ट पर 2 साल तक और मोटर पर 10 साल तक की वॉरंटी

कंपनी की सर्विस

बड़े शहरों में सर्विस नेटवर्क बेहतर है।

बड़े के साथ-साथ एलजी का सर्विस नेटवर्क छोटे शहरों में भी काफी अच्छा है। 

कीमत रेंज

करीब ₹20,000-35,000 तक

करीब ₹20,000-₹40,000 तक

01

Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HSW80-678ES8)

Check Price on Amazon
  • यह हायर की 8 किलोग्राम क्षमता वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन है जिसकी एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है। 
  • इसका ओशियनस वेव ड्रम कपड़ों को नाजुकता से साफ करते हुए जिद्दी दाग-धब्बों को हटाता है। 
  • 780 RPM मोटर वाली इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।

क्यों चुनें?

  • अगर घर पर कठोर जल सप्लाई होता है तो इस Haier टॉप लोड वॉशिंग मशीन की एंटी-स्केल टेक्नोलॉजी कपड़ों की देखभाल करती है। इसके साथ न सिर्फ कपड़ों की चमक बनी रहती है, बल्कि मशीन की लाइफ भी बढ़ती है।
  • इसका मैजिक फिल्टर कपड़ों से निकलने वाले धागों, बटनों और लिंट को पूरी तरह से अलग कर देता है, जिससे वे कपड़ों पर चिपके नहीं रहते और कपड़े बेदाग रहते हैं।
  • हीटर से लैस यह मॉडल कपड़ों को गर्म पानी में भी धोने की सुविधा देता है और इसके लिए हाथ से धोने की आवश्यकता नहीं होती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • ब्रांड- Haier
  • कंट्रोल- पुश बटन
  • मोटर स्पीड- 780 RPM 
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 5

खासियतें

  • चाइल्ड लॉक
  • क्विक वॉश
  • फजी कंट्रोल

कमी

  • इंस्टॉलेशने-संबंधित परेशानी।

Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HSW80-678ES8, Oceanus Wave Drum, Dark Jade Silver)

Rs. 21690

Get This
02

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z)

Check Price on Amazon
  • यह वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली है जिसमें जेंटल, स्ट्रॉन्ग, रिंज+ और टब क्लीन समेत 08 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
  • इसकी फजी लॉजिक सुविधा ऑटोमैटिक तरह से वॉश लोड को समझते हुए धुलाई को उस हिसाब से सेट करने का काम करती है।
  • वहीं, स्मार्ट डायग्नोसिस सुविधा मशीन में आई खराबियों का पता लगाने में मदद करती है। सर्विस सेंटर से बात करके उन्हें खुद से ही ठीक भी किया जा सकता है।

क्यों चुनें?

  • इस LG वॉशिंग मशीन की खासियत है कि कम या हल्के कपड़ों को इसमें आसानी से 15-30 मिनट में धोया जा सकता है। यह सुविधा कॉटन के कपड़ों को धोने के लिए काफी काम आती है और इसके साथ पानी व ऊर्जा की भी बचत होती है।
  • इसका खास डिज़ाइन वाला ड्रम यह सुनिश्चित करता है कि कपड़ों पर लगे हर तरह के दाग व गंदगी मशीन में ही अच्छी तरह से साफ हो जाएं और उन्हें हाथ से धोने की मेहनत न करनी पड़े।
  • इसकी ऑटो रीस्टार्ट सुविधा भी समय, पानी और बिजली तीनों की बचत करने का काम करती है। क्योंकि बिजली कटौती के बाद सप्लाई वापस आने पर इसे फिर से चालू करने की जरूरत नहीं होती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शोर स्तर- 54 Decibels 
  • डिस्प्ले- LED

खासियतें

  • ऑटो प्री-वॉश
  • स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी
  • फजी लॉजिक

कमी

  • बॉडी पर खरोंच लग सकती है। 


दोनों में से कौन-सी चुनें?

हायर और एलजी की ये दोनों ही 8KG Washing Machines अपनी-अपनी जगह प्रदर्शन के मामले में भरोसेमंद हैं। हालांकि, अगर आपको आए दिन गर्म पानी में कपड़ों को धोने की जरूरत होती है और घर पर कठोर पानी की आपूर्ति होती है तो हायर बेहतर है। वहीं, जिन घरों की प्राथमिकता ऊर्जा व पानी की बचत और अधिक टिकाऊ प्रदर्शन है, उनके लिए हायर एक बेहतर विकल्प है।

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z, Turbodrum, Auto Prewash, Stainless Steel drum, LED Display, Smart Diagnosis, Middle Black)

₹21,990.00

Get This
03

Haier 8 kg 5 Star Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C)

Check Price on Amazon
  • इन्वर्टर मोटर टेक्नोलॉजी वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 1200 RPM की मोटर से लैस है, जो ऊर्जा की बचत करते हुए एक सामान्य लोड को करीब 40 मिनट में धोकर सुखा देती है।
  • इसमें कॉटन, स्पोर्ट्सवियर, क्विक 15 और ड्यूवेट जैसे कुल 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
  • यह हायर वॉशिंग मशीन स्टीम का इस्तेमाल करके कपड़ों पर पड़ने वाली सिलवटों को कम करती है जिससे उन्हें प्रेस करना आसान हो जाता है।

क्यों चुनें?

  • कई बार ऐसा होता है कि वॉशिंग मशीन में धुले कपड़ों पर डिटर्जेंट चिपका रह जाता है, लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि ड्यूअल स्प्रे टेक्नोलॉजी के साथ यह उन्हें पूरी तरह से साफ कर देता है और किसी तरह की गंदगी जमा नहीं रहती है।
  • यह कपड़ों को चमकाने के साथ-साथ बैक्टीरिया व कीटाणुओं को भी पूरी तरह से हटाती है जिससे वे हाइजीनिक बनते हैं।
  • अगर घर पर छोटा बच्चा है तो उसके कपड़ों को धोने में खास सावधानी बरतनी पड़ती है, लेकिन यह मॉडल इस काम को भी आसान बनाता है। इसका बेबी केयर वॉश प्रोग्राम बच्चों के नाजुक कपड़ों को साफ व कीटाणुओं से मुक्त बनाता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • ब्रांड- Haier
  • कलर- व्हाइट
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • मोटर- 1200 RPM 

खासियतें

  • रिफ्रेश
  • सूपर ड्रम 525mm
  • स्मार्ट कंट्रोल पैनल

कमी

  • ज्यादा कंपन।


हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर मिलेगी ऐसे ही कई तरह के उपकरणों की जानकारी।

Haier 8 kg 5 Star Powered by AI-DBT with PuriSteam, 525mm Super Drum, Inverter Motor with In-Built Heater Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C | White)

₹27,990.00

Get This
04

LG 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1208Z4M)

Check Price on Amazon
  • यह LG वॉशिंग मशीन 6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी से लैस है जो टब को अलग-अलग तरह से घुमाते हुए कपड़ों को अच्छी तरह से साफ करती है।
  • इसमें 10 वॉश प्रोग्राम के साथ-साथ 1200 RPM तक की मोटर दी गई है। इसकी मोटर स्पीड को जरूरत के हिसाब से कम करने की सुविधा भी उपलब्ध है।
  • इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बना हुआ है जिसमें आसानी से खरोंच या ज़ंग नहीं लगती है।

क्यों चुनें?

  • इस वॉशिंग मशीन में नाजुक क्वालिटी वाले कपड़ों को भी आसानी से धोने की सुविधा मिलती है और उनके खराब होने की चिंता भी नहीं रहती है। सिल्क की साड़ियों से लेकर लेस वाले टॉप तक हर तरह के कपड़े इसमें धोए जा सकते हैं।
  • स्टीम का इस्तेमाल करके यह एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को कपड़ों से पूरी तरह से हटाती है जिससे वे हाइजीनिक बनते हैं और इसमें बच्चों के कपड़ों को भी आसानी से धोया जा सकता है।
  • यह स्मार्ट वॉशिंग मशीन आसानी से मोबाइल फोन से भी कंट्रोल हो जाती है और यह आधुनिक घरों में इस्तेमाल करने के लिए काफी अच्छी है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • मोटर स्पीड- 1200 RPM 
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • शोर स्तर- 54 Decibels 

खासियतें

  • स्टेनलेस स्टील ड्रम
  • ऑटो रीस्टार्ट
  • चाइल्ड लॉक

कमी

  • ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 


दोनों में से कौन-सी चुनें?

8 किलोग्राम क्षमता वाली ये दोनों ही फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मीडियम साइज के परिवार के लिए अच्छी हैं। हालांकि, जिन लोगों को अधिक आधुनिक टेक्नोलॉजी, कपड़ों की बेहतर देखभाल और स्मार्ट कनेक्टिविटी सुविधा चाहिए तो उन्हें LG को चुनना चाहिए। वहीं, जिन्हें आसान नियंत्रण, कम शोर स्तर और एक टिकाऊ व किफायती विकल्प की तलाश है उनके लिए हायर सही है।

LG 8 Kg, 5 Star, Wi-Fi, Direct Drive Technology, Steam Wash, 6 Motion DD, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1208Z4M, Allergy Care, In-Built Heater, Touch Panel, Middle Black)

₹37,490.00

Get This
05

Haier 8 Kg, In-Built HeaterFully Automatic Top Load Washing Machine (ETL80-HC5S8)

Check Price on Amazon
  • यह वॉशिंग मशीन 780 RPM मोटर के साथ आती है और इसमें हेवी, स्पोर्ट्स, ईको, सिल्क और सोक समेत 15 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 
  • इसके टब में ही पानी अच्छी तरह से गर्म होता है, जिसकी वजह से कपड़ों पर लगे करीब 3 दिन तक के पुराने दाग-धब्बों को साफ कर देता है। 
  • इसका ओशियनस वेव ड्रम कपड़ों का ख्याल रखते हुए हर तरह की गंदगी को हटाता है।

क्यों चुनें?

  • क्विक 15 वॉश प्रोग्राम का इस्तेमाल करके जल्दी वाले दिनों में 2-3 कपड़ों को फटा-फट 15 मिनट में धो सकते हैं। यह सुविधा न सिर्फ समय की बचत करती है, बल्कि कम कपड़ों को साफ करने के लिए ऊर्जा व पानी भी बचाती है।
  • हीटर वाली इस फुली ऑटोमैटिक टॉप लोड वॉशिंग मशीन में चाय, कॉफी, कीचड़, सॉस और इंक समेत लगभग हर तरह के दाग साफ हो जाते हैं और कपड़ों की चमक भी नई जैसी बनी रहती है।
  • पानी के कम प्रेशर के बावजूद इसका प्रदर्शन कमजोर नहीं होता है और इसका टब कम समय में भरता है और यह ऊंची इमारतों वाले घरों के लिए एक अच्छा विकल्प है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 220 Volts 
  • कंट्रोल- पुश बटन
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • ऑटो रीस्टार्ट
  • ड्यूअल मैजिक फिल्टर
  • तीन हॉट वॉटर मोड्स

कमी

  • मोटर टिकाऊ नहीं है। 


गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन, ब्यूटी और अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में जानिए योर पिक्स के साथ

Haier 8 Kg, In-Built Heater, Front Panel Design, NZP Technology, Oceanus Wave Drum, Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL80-HC5S8 | Dark Jade Silver)

₹19,190.00

Get This
06

LG 8 Kg, 5 Star, Fully Automatic Top Load Washing Machine With In-built heater (T80V4OB1S)

Check Price on Amazon
  • 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन टर्बो ड्रम सुविधा के साथ आती है जिसकी वजह से हर तरह की गंदगी कपड़ों से साफ हो जाती है।
  • बिल्ट-इन हीटर से लैस यह वॉशिंग मशीन टब में ही पानी को गर्म करके कपड़ों को धोने की सुविधा देती है और अलग से गीज़र कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होती है।
  • इसकी मोटर स्पीड 740 RPM है और यह कम समय में लॉन्ड्री को अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करती है।

क्यों चुनें?

  • इस LG Washing Machine की खासियत है कि यह कपड़ों को हाथ से धोने जैसी सफाई देती है। इस सुविधा की वजह से वे पूरी तरह से साफ भी हो जाते हैं और उनकी क्वालिटी भी खराब नहीं होती है।
  • इसके टब में डिटर्जेंट वाले पानी में कपड़े थोड़ी देर तक भिगोने की भी सुविधा मिलती है, जिससे सारी गंदगी और मैल अच्छी तरह से निकल जाते हैं।
  • अगर कभी इसमें कोई खराबी आती है तो स्मार्ट डायग्नोसिस सुविधा की मदद से उसे खुद ही ठीक भी किया जा सकता है और इसके लिए मैकेनिक का इंतजार भी नहीं करना होता है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 8 किलोग्राम
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
  • वॉश प्रोग्राम- 08

खासियतें

  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • जेट स्प्रे+ टेक्नोलॉजी
  • हार्ड वॉटर वॉश

कमी

  • इंस्टॉलेशन-संबंधित परेशानी। 


दोनों में से कौन-सी चुनें?

हीटर वाली ये दोनों ही 8 किलोग्राम टॉप लोड वॉशिंग मशीन कपड़ों को गर्म पानी में धोने की सुविधा देती हैं। अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा आधुनिक टेक्नोलॉजी, स्मार्ट कनेक्टिविटी, और कठोर जल से कपड़ों की बेहतर सुरक्षा है तो LG के साथ जाएं। वहीं, अगर घर में आए दिन पानी का कम प्रेशर रहता है और आपको इसके लिए एक भरोसेमंद मॉडल की तलाश है तो हायर सही है।

LG 8 Kg, 5 Star, Smart Inverter Technology, Wi-Fi, Turbowash, Fully Automatic Top Load Washing Machine With In-built heater (T80V4OB1S, Turbodrum, Stain Clean, Hard Water Wash & Jetspray+, Onyx Black)

₹27,490.00

Get This

इन सभी 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के बीच का अंतर

Haier और LG दोनों के ही ये 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के विकल्प प्रदर्शन व क्वालिटी के मामले में अच्छे हैं जिनमें से किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से कर सकते हैं। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी।

मॉडल

वॉश प्रोग्राम

खासियत

Haier 8 Kg 5 Star Fully Automatic Top Load Washing Machine (HSW80-678ES8)

15

एंटी-स्केलिंग टेक्नोलॉजी

LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z)

08

ऑटो प्री-वॉश

Haier 8 kg 5 Fully Automatic Front Load Washer (HW80-IM12929C)

15

एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी

LG 8 Kg, 5 Star, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1208Z4M)

10

वाईफाई कनेक्टिविटी

Haier 8 Kg, Fully Automatic Top Load Washing Machine (ETL80-HC5S8)

15+

नियर जीरो प्रेशर

LG 8 Kg, 5 Star, Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80V4OB1S)

08

इन-बिल्ट हीटर

क्या है निष्कर्ष?

आखिर में कह सकते हैं कि प्रदर्शन और क्वालिटी मामले में इन दोनों ही ब्रांड की 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन अच्छी होती हैं। अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से मध्यम साइज परिवार किसी का भी चयन कर सकते हैं। हालांकि, ज्यादा आधुनिक सुविधाओं, बेहतर ऊर्जा कुशलता और कंपनी सर्विस के मामले में LG 8 किलोग्राम Washing Machine बेहतर है। वहीं, Haier की 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन ज्यादा किफायती कीमत में आसान कंट्रोल, कम पानी के प्रेशर में बेहतर प्रदर्शन और अलग-अलग वॉश प्रोग्राम के लिए अच्छी हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

हायर या एलजी की 8 किलो वॉशिंग मशीन में से कौन सी ऊर्जा-कुशल है?

दोनों ही ब्रांड 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाले मॉडल पेश करते हैं। एलजी की डायरेक्ट ड्राइव इन्वर्टर मोटर और हायर की इन्वर्टर मोटर दोनों ही कम ऊर्जा खपत के लिए डिजाइन की जाती हैं। दोनों ही ब्रांड पानी व बिजली की कम खपत करते हुए कपड़ों को चमकाने का काम करते हैं।

कंपनी सर्विस के मामले में कौन-सा ब्रांड बेहतर है?

भारत में वॉशिंग मशीन के लिए एलजी को हायर से बेहतर कहा जा सकता है और जिसका सर्विस नेटवर्क छोटे व बड़े दोनों तरह के शहरों में देखने को मिलता है। वहीं, हायर की सर्विस बड़े शहरों में ज्यादा अच्छी है।

दोनों की कीमत में कितना अंतर है?

हायर को 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन के लिए ज्यादा किफायती माना जाता है। इसके मॉडल करीब ₹20,000-₹35,000 के बजट में मिल जाते हैं। वहीं, एलजी के मॉडल थोड़े प्रीमियम होते हैं जो करीब ₹20,000-₹40,000 तक की रेंज में मिलते हैं।

किस ब्रांड का 8 किलोग्राम फ्रंट लोड मॉडल बेहतर है और किसका टॉप लोड?

एलजी 8 किलोग्राम वॉशिंग मशीन को फ्रंट लोड मॉडल के लिए बेहतर कहा जा सकता है जिसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी और आधुनिक टेक्नोलॉजी मिलती है। वहीं, हायर के टॉप लोड मॉडल प्रदर्शन के मामले में बेहतर होते हैं।

दोनों ब्रांड अपने 8 किलोग्राम मॉडल पर कितनी वॉरंटी देते हैं?

आमतौर पर, दोनों ब्रांडों के प्रोडक्ट पर 2 साल तक की वॉरंटी और मोटर पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है।

You May Also Like