Top SearchesDouble Door Refrigerators with Inverter Vacuum CleanersBottom Mounted RefrigeratorsHaier Washing Machines 8 KG Front Load Washing Machine Premium Double Door Refrigerators

₹35,000 से कम में है Double Door Fridge की तलाश? तो डालिए नजर LG, सैमसंग और Whirlpool जैसे ब्रांड के विकल्पों पर

भारत में ₹35,000 से कम में LG, हायर, आईएफबी, Whirlpool और Samsung जैसे ब्रांड के डबल डोर फ्रिज मिल जाते हैं। करीब 200 लीटर से लेकर 300 लीटर तक की क्षमता के बीच वाले ये मॉडल छोटे से मीडियम साइज परिवार के लिए सही रहते हैं। इनमें इन्वर्टर कंप्रेसर, इन्वर्टर कनेक्टिविटी और स्टेबलाइजर फ्री संचालन जैसी सुविधाएं भी देखने को मिलती हैं।

₹35,000 से कम वाले डबल डोर फ्रिज
₹35,000 से कम वाले डबल डोर फ्रिज

बाजार में डबल डोर रेफ्रिजरेटर के कई बेहतरीन मॉडल देखने को मिलते हैं जिनमें से ₹35,000 से कम वाले एक सही विकल्प को चुनना मुश्किल काम हो सकता है। अगर बात की जाए इस कीमत में मिलने वाले लोकप्रिय ब्रांड के विकल्पों की तो इस सूची में Samsung, आईएफबी, हायर, LG और व्हर्लपूल जैसे नामों को शामिल किया जा सकता है। इस रेंज में करीब 200 लीटर से लेक 300 लीटर तक की क्षमता वाले मिलते हैं जो इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल करके कूलिंग करते हैं और साथ ही बिजली की भी बचत होती है। इसी के साथ इन Double Door Fridge में इन्वर्टर कनेक्टिविटी भी होती है, ताकि बिजली कटौती के बाद भी कूलिंग पर असर न पड़े। वहीं, ये फ्रिज बिना स्टेबलाइजर के भी अच्छी तरह से काम करते हैं जिससे वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ता है। 

01
Haier 237 L 2 Star Double Door Refrigerator (HEB-242EGBA-P)
Check Price on Amazon

क्यों है घर के लिए सही पसंद?

237 लीटर क्षमता वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर Haier ब्रांड का है जो 2-3 लोगों के परिवार के लिए एक अच्छा विकल्प है। यह एक बॉटम माउंट रेफ्रिजरेटर है जिसमें कम इस्तेमाल होने वाला फ्रीजर नीचे और ज्यादा इस्तेमाल होनेवाला फ्रिज ऊपर की तरफ दिया गया है। इसके साथ बार-बार फल-सब्जियां, पानी या डेयरी प्रोडक्ट्स निकालने के लिए बार-बार झुकना नहीं पड़ता है। इस वजह से बुजुर्गों वाले घरों के लिए यह एक स्मार्ट पसंद है। यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर एंटी बैक्टेरियल गास्केट से लैस है जिस वजह से इसमें किटाणुओं के पनपने की समस्या नहीं आती है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में इन्वर्टर कनेक्टिविटी भी दी गई, ताकि बिजली जाने पर भी अंदर रखे सामान के खराब होने की चिंता न रहे। इसके 66 लीटर वाले फ्रीजर में करीब 1 घंटे तक के समय में बर्फ जम जाती है, ताकि घर की पार्टियों में ड्रिंक्स को आसानी से ठंडा किया जा सके। 

स्पेसफिकेशन्स

  • ब्रांड- Haier
  • क्षमता- 237 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
  • वोल्टेज- 230 Volts
  • शेल्फ- 3

खासियतें

  • 2 गुना बड़ी वेजिटेबल बास्केट
  • ट्विन इनवर्टर टेक्नोलॉजी
  • मजबूत कांच शेल्फ

कमी

  • बॉडी पर खरोंच लगने की समस्या। 
Haier 237 L 2 Star Double Door Refrigerator (HEB-242EGBA-P)

Rs. 25690

Get This
02
Whirlpool 235 L 3 Star Double Door Refrigerator (IF INV 278 LUNAR BLACK(3S) CONV-Y
Check Price on Amazon

क्यों है घर के लिए सही पसंद?

3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस फ्रिज में 5-इन-1 कन्वर्टेबल मोड्स दिए गए हैं। चाहे बदलता मौसम हो या खाना ज्यादा बच गया हो इनका इस्तेमाल करके इस व्हर्लपूल रेफ्रिजरेटर की कूलिंग को उस हिसाब से सेट किया जा सकता है। 7 दिनों तक की डेयरी फ्रेशनेस सुविधा के साथ दूध, दही, छाछ, मिठाई और अन्य तरह की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने की सुविधा मिलती है। इस Whirlpool Fridge में स्टोरेज के लिए 4 शेल्फ दिए गए हैं जो मजबूत कांच मटेरियल से बने हैं, ऐसे में भारी चीजें रखने पर भी इनके टूटने की समस्या नहीं आती है। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी के साथ किटाणु या बैक्टेरिया फ्रिज में प्रवेश नहीं कर पाते हैं, जिससे फल-सब्जियां और अन्य सामान आसानी से खराब नहीं होते हैं। 235 लीटर क्षमता वाला यह मॉडल 3-4 लोगों के परिवार के लिए सही पसंद है। 

स्पेसफिकेशन्स

  • ब्रांड- Whirlpool
  • क्षमता- 235 लीटर
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • सालाना ऊर्जा खपत- 192 Kilowatt Hours 
  • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

खासियतें

  • UI कंट्रोल पैनल
  • आइस ट्विस्टर व कलेक्टर
  • स्टेबलाइजर फ्री संचालन

कमी

  • शोर स्तर ज्यादा है। 
Whirlpool 235 L 3 Star Double Door Refrigerator (IF INV 278 LUNAR BLACK(3S) CONV-Y

Rs. 28990

Get This
03
LG 251 L, 2 Star, Double Door Convertible Refrigerator (GLT2526XWEL)
Check Price on Amazon

क्यों है घर के लिए सही पसंद?

2-3 लोगों के परिवार के लिए 251 लीटर क्षमता वाला यह डबल डोर फ्रिज एक सही पसंद है। 2 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस मॉडल में स्मार्ट मोड दिया गया है, जिसे आपकी सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह बदलते मौसम के चलते बार-बार कूलिंग को सेट करने के झंझट से छुटकारा देता है। इसमें लगे सेंसर खुद ही टेंप्रेचर को एडजस्ट करने का काम करते हैं जिससे लंबी ताजगी बनी रहती है। यह LG Refrigerator मल्टी एयर फ्लो का इस्तेमाल करके हर कोने को एक समान स्तर पर ठंडा करता है। यह सुविधा एक हिस्से में ज्यादा और दूसरे में कम कूलिंग की समस्या को नियंत्रित करती है। वहीं, डिओड्राइजर की वजह से इसके अंदर दुर्गंध जमा नहीं होती है और एक्सप्रेस फ्रीज का इस्तेमाल करके चीजों को कम समय में जमाना आसान हो जाता है। 

स्पेसफिकेशन्स

  • ब्रांड- LG
  • क्षमता- 251 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 2
  • वोल्टेज- 220 Volts
  • डोर शेल्फ- 5

खासियतें

  • इन्वर्टर कंप्रेसर
  • ऑटो स्मार्ट कनेक्ट
  • कन्वर्टेबल फ्रीजर

कमी

  • बॉडी ज्यादा टिकाऊ नहीं है। 
LG 251 L, 2 Star, Double Door Convertible Refrigerator (GLT2526XWEL)

Rs. 28990

Get This
04
Samsung 256 L, 3 Star, Double Door Refrigerator (RT40H30U3FHL)
Check Price on Amazon

क्यों है घर के लिए सही पसंद?

3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज डिजिटल इन्वर्टर कंप्रेसर का इस्तेमाल करके शानदार कूलिंग करता है और साथ ही लगातार इस्तेमाल के बावजूद बिजली की बचत होती है। यह Samsung Fridge कन्वर्टेबल फ्रीजर से लैस है। ऐसे में अगर कभी फ्रिज वाले हिस्से में फल-सब्जियां या खाना रखने के लिए जगह कम पड़ती है तो 53 लीटर के फ्रीजर को अतिरिक्त स्पेस के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। 256 लीटर क्षमता वाले इस रेफ्रिजरेटर के सभी शेल्फ को सामाम निकालने के लिए आसानी से बाहर की तरफ खींचा जा सकता है, ऐसे में उनके गिरने की समस्या नहीं आती है। यह सैमसंग डबल डोर रेफ्रिजरेटर फल-सब्जियों, बचे हुए खाने और अन्य ताजा चीजों को करीब 15 दिनों तक फ्रेश रख सकता है। इसके डीप डोर गार्ड में बड़े साइज की बोतलें फिट हो जाती हैं, जिससे ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक स्टोर हो जाता है। वहीं, बिजली जाने के 12 घंटे बाद तक कूल पैक फ्रीजर में रखी चीजों को पिघलने नहीं देता है। 

स्पेसफिकेशन्स

  • ब्रांड- Samsung
  • क्षमता- 56 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 230 Volts 
  • सालाना ऊर्जा खपत- 202 Kilowatt Hours 

खासियतें

  • फ्लैट डिजाइन
  • स्टेबलाइजर फ्री संचालन
  • मूवेबल आइस मेकर

कमी

  • डोर पर खरोंच लगने की समस्या। 


फ्रिज, वॉशिंग मशीन, एसी, मिक्सर ग्राइंडर और ऐसे ही अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Samsung 256 L, 3 Star, Double Door Refrigerator (RT40H30U3FHL)

Rs. 31990

Get This
05
IFB Smart Choice 241L 3Star Double Door Refrigerator (IFBFF-291CYOSETM)
Check Price on Amazon

क्यों है घर के लिए सही पसंद?

30 घंटे तक के कूलिंग रिटेंशन वाला यह डबल डोर रेफ्रिजरेटर उन घरों के लिए सही पसंद है जहां, बिजली की कटौती होना आम बात है। यह सुविधा लाइट न होने पर भी कूलिंग को बनाए रखती है ताकि अंदर रखा सामान खराब न हो। यह IFB रेफ्रिजरेटर 241 लीटर क्षमता वाला है जिसे 3-4 लोगों के परिवार के लिए डिजाइन किया गया है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इस डबल डोर फ्रिज को एक सीमित वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे अतिरिक्त खर्च बचता है। इसके वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 22.5 लीटर है जो ह्यूमिडिटी कंट्रोलर का इस्तेमाल करके फल-सब्जियों को करीब 30 दिनों तक ताजा रखता है, ऐसे में ज्यादा मात्रा में भी सामान आसानी से रख सकते हैं और उनके खराब होने की समस्या नहीं आती है। वहीं, एडजेस्टेबल शेल्फ को आसानी से जरूरत के हिसाब से आसानी से ऊपर-नीचे करके सेट करने की सुविधा मिलती है, ताकि हर साइज के बर्तन या डिब्बे फिट किए जा सकें। 

स्पेसफिकेशन्स

  • ब्रांड- IFB
  • क्षमता- 241 लीटर
  • एनर्जी स्टार रेटिंग- 3
  • वोल्टेज- 220.0 Volts
  • सालाना ऊर्जा खपत- 202 Kilowatt Hours  

खासियतें

  • 10-इन-1 कन्वर्टेबल
  • एक्टिव डिओड्राइजर
  • डेयरी जोन

कमी

  • कूलिंग की समस्या। 
IFB Smart Choice 241L 3Star Double Door Refrigerator (IFBFF-291CYOSETM)

Rs. 18590

Get This

जानिए इन सभी डबल डोर फ्रिज के बीच का अंतर

लोकप्रिय ब्रांड के इन मॉडल में से किसी का भी चयन अपनी जरूरत, पसंद और बजट के हिसाब से किया जा सकता है। यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझने में मदद करेगी। 

मॉडल

सालाना ऊर्जा खपत

खासियत

Haier 237 L 2 Star Double Door Refrigerator (HEB-242EGBA-P)

230 Kilowatt Hours

बॉटम माउंट फ्रीजर

Whirlpool 235 L 3 Star Double Door Refrigerator (IF INV 278 LUNAR BLACK(3S) CONV-Y

192 Kilowatt Hours

5-इन-1 कन्वर्टेबल

LG 251 L, 2 Star, Double Door Convertible Refrigerator (GLT2526XWEL)

233 Kilowatt Hours

स्मार्ट मोड

Samsung 256 L, 3 Star, Double Door Refrigerator (RT40H30U3FHL)

202 Kilowatt Hours

कूल पैक

IFB Smart Choice 241L 3Star Double Door Refrigerator (IFBFF-291CYOSETM)

202 Kilowatt Hours

30 घंटे तक का कूलिंग रिटेंशन

नोट: यहां बताए गए विकल्पों की MRP ₹35,000 से ज्यादा है, जो लेख लिखने के दौरान कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

योर पिक्स पर देखिए गैजेट, होम एप्लाइंसेस, फैशन और ब्यूटी समेत अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

₹35,000 से कम में कौन से ब्रांड के डबल डोर फ्रिज सबसे अच्छे हैं?

₹35,000 से कम में LG, सैमसंग, व्हर्लपूल, आईएफबी और Haier जैसे ब्रांड्स के डबल डोर फ्रिज सबसे अच्छे माने जाते हैं, जो अच्छी कूलिंग और फीचर्स प्रदान करते हैं।

डबल डोर फ्रिज में इन्वर्टर कंप्रेसर क्यों महत्वपूर्ण है?

इन्वर्टर कंप्रेसर फ्रिज को अधिक ऊर्जा कुशल बनाता है, बिजली की खपत कम करता है, शोर कम करता है, और फ्रिज की लाइफ को बढ़ाता है क्योंकि यह लगातार ऑन-ऑफ होने के बजाय अपनी स्पीड को जरूरत के हिसाब से सेट करता है।

₹35,000 के बजट में फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर फ्रिज मिलता है क्या?

हां इस बजट में आपको कई लोकप्रिय ब्रांड्स के फ्रॉस्ट-फ्री डबल डोर फ्रिज आसानी से मिल जाएंगे, जो मैनुअल डिफ्रॉस्टिंग की झंझट से छुटकारा दिलाते हैं।

डबल डोर फ्रिज की औसत लाइफ कितनी होती है?

एक अच्छी क्वालिटी वाले डबल डोर फ्रिज की औसत लाइफ 10 से 15 साल तक होती है। हालांकि, सही रखरखाव और नियमित सर्विंसिंग के साथ यह बढ़ भी जाती है।

क्या इनपर वारंटी मिलती है?

हां, अलग-अलग ब्रांड के डबल डोर फ्रिज की वारंटी भी अलग-अलग होती है। आमतौत पर प्रोडक्ट पर 1 साल तक और कंप्रेसर पर 10 साल तक की वारंटी मिलती है।

You May Also Like