Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

भारत की कुछ शीर्ष वॉशिंग मशीन पर आप भी डालें नजर, जानें इनकी खूबियां

LG, Samsung और Haier जैसे कुछ प्रमुख ब्रांड्स की अमेजन पर उपलब्ध भारत में मिलने वाली बढ़िया वॉशिंग मशीन से जुड़ी जानकारी मिलेगी यहां, इनके शानदार फीचर्स के साथ ही आप देख सकते हैं ग्राहकों द्वारा बताई गई खूबियां और कमी भी।

भारत में मिलने वाली कुछ बढ़िया वॉशिंग मशीन
भारत में मिलने वाली कुछ बढ़िया वॉशिंग मशीन

भारतीय बाजार में वॉशिंग मशीन के कई ब्रांड्स मौजूद हैं जैसे कि, LG, Samsung, Haier, Bosch, IFB, Voltas Beko, Godrej और Whirlpool. ऐसे में अगर बात की जाए भारत की कुछ शीर्ष वॉशिंग मशीन की, तो आपको इन्हीं में से कुछ के पास बेहतरीन मॉडल्स मिल सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए हमने अमेजन से कुछ अच्छी रेटिंग और ग्राहक रिव्यू वाले मॉडल्स को निकाला है, जो प्रदर्शन और फीचर्स के लिहाज से अच्छे साबित हो सकते हैं। इस सूची में Haier की 6 किलो क्षमता की ओशिनस वेव ड्रम टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली टॉप लोड वॉशिंग मशीन से लेकर LG की डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी वाली 7 किलो फ्रंट लोड, Samsung की 8 किलो इको बबल टेक्नोलॉजी से लैस टॉप लोड, IFB की स्मार्ट WiFi टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली 7 किलो फ्रंट लोड और साथ ही Bosch की 9 किलो फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन शामिल हैं। अलग-अलग क्षमता, लोड और कीमत में आने के कारण इनमें से अपनी सुविधा, बजट और जरूरत के अनुसार सही विकल्प चुन सकते हैं।

प्रमुख ब्रांड वाली कुछ वॉशिंग मशीन की खासियतें

ब्रांड्स

खासियत

Samsung

इकोबबल टेक्नोलॉजी, बेहतर डिटर्जेंट एक्शन के साथ कपड़े की सुरक्षित धुलाई और 73% तक बिजली की बचत करती है।

LG

6 मोशन डायरेक्ट ड्राइव, फैब्रिक के अनुसार धुलाई की स्पीड तय करता है।

Haier

ओसिनस वेव ड्रम, जो पानी की लहरें बनाते हुए कपड़ों से गंदगी निकालता है।

Bosch

कपड़ों को बैक्टेरिया मुक्त बनाने वाली एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी, सिकुड़ने से रोकने वाली एंटी-रिंकल और उलझने से बचाने वाली एंटी-टेंगल टेक्नोलॉजी।

IFB

25% तक पानी और 30% तक समय की बचत करने वाली एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी साथ ही 9 स्विर्ल मोशन जो आपके कपड़ों से गंदगी और दागों को पूरी तरह से साफ कर सकता है।

इसी तरह से अन्य उपकरणों से जुड़ी जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर जा सकते हैं। फिलहाल यहां  पर नीचे कुछ प्रमुख ब्रांड्स की वॉशिंग मशीन के मॉडल्स शामिल किए गए हैं, जो आप भी देख सकते हैं-

01

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM60-AE, Moonlight Silver)

Check Price on Amazon

यह Haier वॉशिंग मशीन 6 किलो की क्षमता में आती है, जिसमें टॉप लोड एक्सेस मिलता है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन की 780 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को कम समय में धुलने के साथ ही उसे अच्छी तरह से सुखाने का भी काम करती है। इसमें वॉश, रिंज, स्पिन, टब, ड्राय, स्मार्ट, सोक, डेलीकेट और क्विक जैसे 8 वॉश प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिन्हें आप कपड़ों के फैब्रिक या फिर धुलाई के अनुसार सेट कर सकते हैं। यह 6 किलो वॉशिंग मशीन लंबे इस्तेमाल और स्थायित्व के लिए स्टेनलेस स्टील से बने ड्रम के साथ आती है। इसका ड्रम ओसिनस वेव टेक्नोलॉजी के जरिए धुलाई के वक्त पानी के तेज लहरें बनाते हुए कपड़ों से गंदगी और धूल-मिट्टी निकालने का काम करती है। इस फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में डुअल मैजिक फिल्टर भी लगा हुआ है, जो कपड़ों से निकलने वाले रोएं व धागों को अलग करके इकट्ठा कर लेता है जिस वजह से कपड़े और टब दोनों साफ रहते हैं। यह वॉशिंग मशीन पानी का प्रेशर ज़ीरो होने पर भी टब को कम समय में भर सकती है।

खूबियां

19 जुलाई 2025 को Amazon पर चैतन्य द्वारा दिए गए रिव्यू के मुताबिक

  • यह शांत, कुशल है और छोटे-बड़े, दोनों तरह के कपड़ों को आसानी से संभाल लेती है।
  • धुलाई की क्वालिटी बेहतरीन है, कपड़े हर बार ताजे और बेदाग निकलते हैं।
  • इसके बिजली और पानी बचाने वाले फीचर की तारीफ की है।
  • इसकी बनावट मजबूत बताई है और इसके कंट्रोल यूजर-फ्रेंडली लगे हैं।
  • चैतन्य ने कहा, किसी भी घर के लिए यह निश्चित रूप से एक बेहतरीन निवेश है।
  • कुछ अन्य ग्राहकों ने Amazon पर इसके इंस्टॉलेशन सर्विस से लेकर किफायती कीमत और साथ ही कॉम्पैक्ट डिजाइन की भी तारीफ की है।

कमी

7 अक्टूबर 2024 को Amazon पर विशाल द्वारा दिए गए रिव्यू के मुताबिक

  • वॉशिंग मशीन अच्छी है, बस एक ही कमी है कि इसमें ग्लास टॉप नहीं दिया गया है जिससे कपड़े धुलते हुए दिखाई नहीं देते हैं।
  • इनलेट पाइप बहुत छोटा है, इसलिए 1.5 मीटर का अतिरिक्त पाइप खरीदना पड़ा।
  • नए उपयोगकर्ताओं के लिए इसके फंक्शन को ऑपरेट करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

Haier 6 kg 5 Star Oceanus Wave Drum Washing Machine Fully Automatic Top Load (HWM60-AE, Moonlight Silver)

Rs. 12490

Get This
02

LG 7 Kg, 5 Star, Direct Drive Technology, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2M)

Check Price on Amazon

इस फ्रंट लोड LG वॉशिंग मशीन की क्षमता 7 किलोग्राम है, जिसे 3-4 सदस्य वाले परिवार इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग फैब्रिक और जरूरत के अनुसार धुलाई करने के लिए कुल 10 वॉश प्रोग्राम्स मिलते हैं, जिसमें आप कॉटन, कॉटन लार्ज, मिक्स्ड फैब्रिक, क्विक 30, एलर्जी केयर व अन्य में से किसी को भी पैनल से सेलेक्ट कर सकते हैं। यह वॉशिंग मशीन 1200 RPM स्पीड के साथ कपड़ों को तेजी से सुखाने में मदद करती है। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील से बना है, जो वॉशिंग मशीन को अंदर से हाइजनिक रखने के साथ ही इसे लंबे इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बनाता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस के साथ ही LED डिस्प्ले दिया गया है, जिसपर वॉश साइकिल, टाइम व अन्य सैटिंग्स को देखा जा सकता है। इसकी डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी संचालन के वक्त कम शोर और कम कंपन करते हुए बेहतर स्थायित्व देती है। इसमें ऑटो रीस्टार्ट के साथ ही चाइल्ड लॉक की सुविधा भी दी गई है। इस वॉशिंग मशीन की शॉकप्रूफ बॉडी आपको करंट लगने के खतरे से सुरक्षित रख सकती है और साथ ही इसमें मजबूत टेंपर्ड ग्लास डोर लगा हुआ है।

खूबियां

04 अगस्त 2025 को Amazon पर शरद द्वार दिए गए रिव्यू के मुताबिक

  • वॉशिंग मशीन की डायरेक्ट ड्राइव टेक्नोलॉजी कपड़ों की साइलेंट धुलाई वाली बेहतरीन तकनीक है।
  • इसके एडवांस्ड फीचर्स कपड़ों को बेहतर तरीके से साफ करने में सक्षम हैं।
  • एक और ग्राहक पुनीत ने कहा, मशीन अच्छी है, शांत तरीके से काम करती है, कम बिजली और पानी की खपत करती है।
  • Amazon पर कुछ ग्राहकों ने इसके डिलीवरी और इंस्टॉलेशन प्रॉसेस को लेकर भी तारीफ की है।

कमी

15 मार्च 2023 को तेजश द्वारा दिए गए रिव्यू के मुताबिक

  • ड्रम का आकार बहुत छोटा है, यह 6 किलोग्राम की वॉशिंग मशीन जैसा दिखता है। इसलिए यह केवल 2 से 3 सदस्यों के लिए उपयुक्त है।
  • अगर आपके परिवार में 4 या उससे ज्यादा सदस्य हैं तो 8 किलोग्राम का ड्रम लें।
  • 05 अगस्त 2025 को नरसिम्हा पनगारी ने बताया, कपड़े ठीक से साफ नहीं हो रहे हैं - वे पूरी तरह गंदे और गीले निकलते हैं।
  • एलजी टीम से शिकायत के बाद टेक्नीशियन के दिक्कत बताई है, लेकिन कहा कि एक हाई-लेवल टेक्नीशियन आकर आगे की जांच करेगा।

LG 7 Kg, 5 Star, Direct Drive Technology, Fully-Automatic Front Load Washing Machine (FHB1207Z2M)

Rs. 29990

Get This
03

Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80BG4441BGTL, Light Gray)

Check Price on Amazon

8 किलोग्राम की क्षमता में आने वाली यह Samsung टॉप लोड वॉशिंग मशीन बड़े परिवारों के लिए उपयुक्त हो सकती है। इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में मैजिक फिल्टर लगा है, जो धुलाई के वक्त कपड़ों से निकलने वाले रोएं, धागे व फुलाव को इकट्ठा कर लेता है ताकी ड्रम साफ बना रहे। इसमें मिलने वाली इकोबबल टेक्नोलॉजी 73% तक बिजली की बचत करते हुए 20% फैब्रिक की देखभाल और 2.5 गुना तेजी से डिटर्जेंट एक्शन करने का काम करती है। यह 8 किलो वॉशिंग मशीन बेडिंग, डेलीकेट्स, इको टब क्लीन, एनर्जी सेविंग, नॉर्मल, क्विक और जींस जैसे 6 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आती है। इसका ड्रम स्टेनलेस स्टील और बॉडी प्लास्टिक से बनी है, जिनके जरिए सुरक्षा, मजबूती और बेहतर प्रदर्शन तीनों एकसाथ मिल सकता है। इस Samsung टॉप लोड वॉशिंग मशीन में कपड़ों को तेजी से धुलने और सुखाने के लिए 700 RPM की स्पिन स्पीड देने वाली शक्तिशाली मोटर मिलती है। यह वॉशिंग मशीन हार्ड वॉटर वॉश के लिए भी उपयुक्त है और साथ ही इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले भी मिलता है। इसकी बबल स्टोर्म टेक्नोलॉजी और डायमंड ड्रम कपड़ों को रगड़ते हुए साबुन के बुलबुलों के साथ साफ करता है।

खूबियां

24 जुलाई 2025 को Amazon पर जीवन द्वारा दिए गए रिव्यू के मुताबिक

  • यह स्पिन साइकिल के दौरान भी आसानी से और बिना शोप किए हुए काम करती है।
  • धुलाई की क्वालिटी बेहतरीन है, और यह विभिन्न प्रकार के कपड़ों को सावधानी से धुलती है।
  • इसका डिजाइन आधुनिक व यूजर के अनुकूल है, और इसकी बनावट टिकाऊ लगती है।
  • यह ऊर्जा-कुशल और पानी की बचत करने वाली भी है।

कमी

1 अप्रैल 2025 को अज़रुदीन एस ने करीब तीन महीने तक वॉशिंग मशीन इस्तेमाल करने के बाद बताया

  • सबसे चिंताजनक समस्या वॉशिंग टब का तेजी से खराब होना है।
  • कस्टूमर सर्विस ने यूनिट बदलने से इनकार कर दिया, यह दावा करते हुए कि नुकसान उनकी वारंटी पॉलिसी में कवर नहीं होता है।
  • इसकी बिल्ड क्वालिटी को लेकर भी ग्राहक ने शिकायत की है।

Samsung 8 kg, 5 star, Eco Bubble Tech, Fully-Automatic Top Load Washing Machine (WA80BG4441BGTL, Light Gray)

Rs. 19990

Get This
04

IFB 7 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA GXN 7012)

Check Price on Amazon

IFB ब्रांड की इस 7 किलो क्षमता की वॉशिंग मशीन में एडवांस्ड AI टेक्नोलॉजी मिलती है, जो कपड़ों के प्रकार और वजन का पता लगाकर वॉश टाइम, वॉटर लेवल और वॉश प्रोग्राम को ऑटोमैटिक सेट कर देता है। इसमें मिलने वाली शक्तिशाली मोटर 1200 RPM की स्पिन स्पीड के जरिए कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने में मदद करती है। यह 7 किलो वॉशिंग मशीन फ्रंट लोड में आती है, जो AI टेक्नोलॉजी के जरिए 25% पानी और 30% तक समय की बचत कर सकती है। इसका अनोखा स्टेनलेस स्टील क्रिसेंट मून ड्रम डिजाइन पानी से एक कोमल कुशन बनाते हुए कपड़ों को नाजुकता से धुलता है, जिससे उनके कटने और फटने का खतरा कम हो जाता है। इस फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में एक्प्रेस 15, क्रेडल वॉश, मिक्स, डेली और कॉटन जैसे कुल 10 वॉश प्रोग्राम्स मिलते हैं, जो अलग-अलग फैब्रिक से बने कपड़ों को कुशलता से धुल सकते हैं। यह 7 किलो वॉशिंग मशीन 9 स्विर्ल टेक्नोलॉजी के जरिए कपड़ों को अच्छी तरह से रगड़ते हुए दाग-धब्बों और गंदगी को निकालने का काम करती है। इसमें स्मार्ट WiFi कनेक्टिविटी मिलती है, जिसके जरिए वॉशिंग मशीन को फोन से कनेक्ट करके भी ऑपरेट कर सकते हैं।

खूबियां

17 फरवरी 2025 को Amazon पर गुरूनाथ द्वारा दिए गए रिव्यू के मुताबिक

  • सभी वॉश साइकिल में कपड़ों को कुशलतापूर्वक साफ करती है।
  • ऊर्जा-कुशल और पानी की बचत करती है।
  • वॉशिंग मशीन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी बताई है।

कमी

  • 30 मिनट की वॉश साइकिल में मशीन आवाज और कंपन करती है।
  • तेज स्पिन स्पीड में मशीन का संतुलन बिगड़ सकता है।
  • 30 मिनट मोड में असमान लोड हैंडलिंग खराब है।

IFB 7 Kg 5 Star Powered by AI with 9 Swirl Wash, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (SERENA GXN 7012)

Rs. 27990

Get This
05

Bosch 9Kg, 5 Star, AI Acitve Water+ Fully-Automatic Front Loading Washing Machine (WGA2420SIN)

Check Price on Amazon

यह Bosch फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 9 किलो की क्षमता में आती है। इस वॉशिंग मशीन की 1200 RPM की तेज स्पिन स्पीड कपड़ों को कम-से-कम समय में धुलने के साथ ही तेजी से सुखा भी सकती है। यह वॉशिंग मशीन ज़ंगरोधी स्टेनलेस स्टील बॉडी और ड्रम के साथ आती है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल में लेने के लिए मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। इनबिल्ट हीटर के साथ आने वाली इस वॉशिंग मशीन में कपड़ों को ठंडे के साथ ही गर्म पानी में भी धुला जा सकता है। इसमें मिलने वाली एंटी टेंगल टेक्नोलॉजी धुलाई के वक्त कपड़ों को आपस में उलझने से बचाती है, वहीं इस वॉशिंग मशीन कपड़ों को सिकुड़ने से रोकने वाली एंटी रिंकल टेक्नोलॉजी भी मिलती है। यह 9 किलो वॉशिंग मशीन एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी के जरिए आपके रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कपड़ों को बैक्टेरिया और जर्म मुक्त बनाती है। इसकी इकोसाइलेंस ड्राइव ब्रशलेस मोटर कम आवाज के साथ संचालित होती है और साथ ही बिजली की बचत भी करती है। यह वॉशिंग मशीन कुल 14 वॉश प्रोग्राम्स के साथ आती है, जिन्हें आप अपने अनुसार पैनल के जरिए सेट कर सकते हैं।

खूबियां

17 जनवरी 2025 को Amazon पर शुभम शर्मा द्वारा दिए गए रिव्यू के मुताबिक

  • वॉशिंग मशीन विभिन्न वॉश साइकिल के साथ बेहतर धुलाई प्रदर्शन देती है।
  • ऊर्जा कुशल होने के साथ हाई एनर्जी रेटिंग के साथ आने के कारण बिजली की खपत कम करती है।
  • यह वॉशिंग मशीन बेहतर तरीके से डिजाइन की गई है, जिससे कम आवाज के साथ संचालित होती है।
  • मजबूती और टिकाऊपन के मामले में भी वॉशिंग मशीन अच्छी है।

कमी

30 जुलाई 2025 को कपिल ने Amazon पर लिखा

  • वॉशिंग मशीन अच्छी है। लेकिन Amazon ने इंस्टॉलेशन नहीं किया।
  • इंस्टॉलेशन के लिए सीधे बॉश कस्टमर केयर से संपर्क करना होगा।
  • कृपया खरीदने से पहले अपने एरिया में सर्विस की उपलब्धता की जांच करें।

Bosch 9Kg, 5 Star, AI Acitve Water+ Fully-Automatic Front Loading Washing Machine (WGA2420SIN)

Rs. 36990

Get This

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

भारत में सबसे अच्छी वाशिंग मशीन कौन सी है?

सबसे अच्छी वाशिंग मशीन आपकी आवश्यकताओं और बजट पर निर्भर करती है। Lg, Samsung, Haier, Whirlpool, Bosch, IFB, और Godrej जैसे ब्रांड अच्छे विकल्प हो सकते हैं।

क्या फ्रंट लोड वाशिंग मशीन टॉप लोड से बेहतर है?

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीनें आमतौर पर बेहतर सफाई प्रदान कर सकती हैं और पानी भी कम इस्तेमाल करती हैं, लेकिन ये अक्सर महंगी होती हैं। टॉप लोड मशीनें सस्ती होती हैं और इस्तेमाल में आसान हो सकती हैं।

वाशिंग मशीन खरीदते समय क्या देखना चाहिए?

वॉशिंग मशीन लेते समय आपको उसकी क्षमता, ऊर्जा दक्षता, सुविधाओं, वारंटी और कीमत जैसे कारकों पर विचार करना चाहिए।

You May Also Like