ऊर्जा और पानी की बचत करने वाली यह फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है। इसके 21 वॉश प्रोग्राम के साथ तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोया-सुखाया जा सकता है। वहीं, इस सैमसंग वॉशिंग मशीन के टब में आसानी से ज़ंग लगने की समस्या नहीं होगी।
क्यों रहेगी सही पसंद?
- बच्चों की स्कूल यूनिफॉर्म पर लगी धूल-मिट्टी से लेकर शर्ट की कॉलर पर चिपके रह जाने वाला मैल; हर तरह के दाग इस वॉशिंग मशीन में आसानी से साफ हो जाएंगे। यह न सिर्फ हर कपड़े को बेदाग बनाने का काम करेगी, बल्कि उनकी क्वालिटी को भी नए जैसा रखेगी। इसके ड्रम की खास सतह दागों पर सख्त लेकिन कपड़ों पर नाजुक रहते हुए बेहतर धुलाई सुनिश्चित करेगी।
- अगर घर में छोटा बच्चा है और आपको यह डर लगा रहता है कि वो मशीन के कंट्रोल पैनल या डोर से छेड़-छाड़ करेगा तो चाइल्ड लॉक आपकी मदद करेगा। यह सुविधा कंट्रोल पैनल व डोर को लॉक करके रखेगी जिससे बच्चों की सुरक्षा बनी रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 55D x 60W x 85H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- मोटर की अधिकतम स्पीड- 1400 RPM
- वोल्टेज- 230 Volts
- वॉश प्रोग्राम- 21
खासियतें
- हाईजीन स्टीम
- बबल टेक्नोलॉजी
- वाईफाई कनेक्टिविटी
कमी
- कई टेक्निकल फीचर्स को इस्तेमाल करने में कुछ लोगों को असुविधा होगी।
दोनों में से कौन-सी बेहतर है?
सैमसंग की ये दोनों ही वॉशिंग मशीन काफी अच्छी क्वालिटी वाली हैं। हालांकि, अगर आपका काम सीमित वॉश प्रोग्राम के साथ चल जाएगा और आपको आसान कंट्रोल वाले मॉडल की तलाश है, जिसका इस्तेमाल करना हर किसी के लिए सुविधाजनक रहे तो टॉप लोड बेहतर रहेगी। वहीं, अगर आपको ज्यादा वॉश प्रोग्राम से लैस एक एडवांस वॉशिंग मशीन की तलाश है जो तेजी से भी काम करे तो फ्रंट लोड के साथ जाना चाहिए।