Top Searchesयहां देखिए हाई रिफ्रेश रेटयहां देखिए बेस्ट रेटेड फ्रेमलेसयहां देखिए अमेज़न पर मिलनेयहां जानें किस तरह केयहां देखिए फीचर-पैक्ड एप्पल वॉच

5 वॉटर प्यूरीफायर जो कम रख-रखाव की कीमत के साथ फिल्टर पर दे रहे हैं 2 साल तक की फ्री सर्विस

2 साल तक की मुफ्त फिल्टर सर्विस के साथ आने वाले वॉटर प्यूरीफायर का रख-रखाव आसानी से किफायती कीमत के अंदर किया जा सकता है। वॉरंटी अवधी के तहत इनमें आने वाली लगभग हर तरह की परेशानी और मरम्मत को कंपनी द्वारा मुफ्त में ठीक किया जाता है। इसी के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और बढ़िया फिल्टर पानी की हर बूंद को पीने के लिए सुरक्षित बनाते हैं।

5 वॉटर प्यूरीफायर जो कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ फिल्टर पर देते हैं 2 साल तक की फ्री सर्विस
5 वॉटर प्यूरीफायर जो कम मेंटेनेंस कॉस्ट के साथ फिल्टर पर देते हैं 2 साल तक की फ्री सर्विस

वॉटर प्यूरीफायर लेना तो आसान है, लेकिन उसकी सर्विसिंग और फिल्टर बदलने का खर्च कई बार बजट बिगाड़ देता है। ऐसे में किफायती कीमत में रख-रखाव देने वाले वाले विकल्प आपके लिए सही पसंद साबित होंगे, जिनके फिल्टर पर कम से कम एक साल या उसे ज्यादा की फ्री फिल्टर सर्विस मिलती है।  इनकी एक खासियत ये भी है कि सिर्फ फिल्टर ही नहीं अन्य किसी तरह की खराबी आने पर भी आपको अपनी जेब से एक पैसा भी नहीं देना होगा और सारा काम कंपनी द्वारा मुफ्त में किया जाएगा। इस वजह से रख-रखाव भी आसान बन जाता है और लगातार साफ पानी मिलता रहता है। इस तरह की सुविधा के लिए भारत में ऐक्वागार्ड, केंट, नेटिव, एटमबर्ग और वी-गार्ड जैसे ब्रांड के वॉटर प्यूरीफायर काफी लोकप्रिय हैं।

01

Native M1 Pro Water Purifier by Urban Company

Check Price on Amazon
  • यह वॉटर प्यूरीफायर 7 लीटर क्षमता वाला है, जिसमें पानी 10 अलग-अलग चरणों में साफ होगा।
  • इसके फिल्टर की लाइफ पर स्मार्टफोन की मदद से नजर रखी जा सकती है।
  • इसे दो वर्षों तक सर्विसिंग की भी जरूरत नहीं होगी और फिल्टर बदलने की झंझट से भी मुक्ति मिलेगी।

क्यों आपके लिए रहेगा भरोसेमंद?

  • यह Native वॉटर प्यूरीफायर उन लोगों के लिए काफी अच्छा विकल्प रहेगा जिनके घर हार्ड पानी आता है। इसका दमदार फिल्टर हर तरह के पानी को संभालते हुए अपनी लाइफ पर कोई असर नहीं पड़ने देगा।
  • 4-5 लोगों के परिवार के लिए इसमें पर्याप्त मात्रा में पानी स्टोर किया जा सकता है और लगातार साफ पानी की आपूर्ति जारी रहेगी।
  • इसका फिल्टर समय-समय पर खुद को साफ करता रहेगा जिससे उस पर जमा हर तरह की गंदगी हटेगी और मैनुअल तरीके से सर्विसिंग कराने की आवश्यकता कम-से-कम होगी।
  • इसी के साथ यह पानी में घुली धूल-मिट्टी, बैक्टीरिया, वायरस और अन्य प्रकार की अशुद्धियों को हटाकर उसे पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Native By UC
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 33.5L x 25.2W x 54.6H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- प्लास्टित
  • क्षमता- 7 लीटर
  • अधिकतम फ्लो रेट- 25 लीटर/घंटा

खासियतें

  • वाईफाई कनेक्टिविटी
  • मल्टी-लेयर प्री फिल्टर
  • 100% RO प्रोसेसिंग

कमी

  • इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।


ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

Native M1 Pro Water Purifier by Urban Company

Rs. 17499

Get This
02

KENT Supreme IoT RO Water Purifier

Check Price on Amazon
  • यह आरओ वॉटर प्यूरीफायर लोकप्रिय ब्रांड केंट का है जो पानी को सुरक्षित बनाएगा। 
  • इस पर दिए गए डिजिटल डिस्प्ले पर आप पानी की क्वालिटी, फिल्टर लाइफ और फ्लो रेट जैसी जानकारियां देख पाएंगे। 
  • इसकी स्टोरेज क्षमता 8 लीटर है जो 5-6 लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त है।

यह क्यों है भरोसेमंद?

  • इस वॉटर प्यूरीफायर की खासियत है कि यह पानी में तांबे के गुण मिलाएगा जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके साथ एक साल तक आपको सर्विसिंग, फिल्टर बदलने या किसी अन्य तरह की मरम्मत कराने के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा, जिससे पैसों की बचत होगी।
  • अगर इस प्यूरीफायर में कोई खराबी आती है तो आपको तुरंत फोन पर अलर्ट मिल जाएगा और आप सही समय पर मरम्मत करा सकेंगे। 
  • यह न सिर्फ पानी को साफ करेगा बल्कि उसके स्वाद को भी बेहतर करेगा और उससे किसी तरह की गंध नहीं आएगी।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- KENT
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32L x 36W x 50H सेंटीमीटर
  • क्षमता- 8 लीटर
  • इंस्टॉलेशन- वॉल माउंट
  • वजन- 9 किलोग्राम

खासियतें

  • IoT इंटेलिजेंस
  • TDS कंट्रोल
  • ऑटोमैटिक सर्विस कॉल

कमी

  • क्वालिटी भरोसेमंद नहीं है।

KENT Supreme IoT RO Water Purifier

Rs. 18999

Get This
03

V-Guard Zenora RO Water Purifier for Home

Check Price on Amazon
  • यह वॉटर प्यूरीफायर पानी को 7 अलग-अलग स्तर पर साफ़ करते हुए उसे पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित बनाएगा।इसकी एक साल तक की वॉरंटी में फिल्टर, RO मेंब्रेन और इलेक्ट्रिकल पुर्जे शामिल हैं जिनकी मरम्मत या सर्विसिंग को लेकर अतिरिक्त खर्चा नहीं करना होगा।

यह पानी में मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे ज़रूरी तत्वों को मिलाएगा, जिससे वह साफ के साथ-साथ स्वस्थ भी बनेग

यह क्यों है भरोसेमंद?

  • यह वॉटर प्यूरीफायर उन लोगों के लिए काफी अच्छी पसंद रहेगा जो अक्सर व्यस्त होने की वजह से सर्विसिंग की तारीख भूल जाते हैं। इसे इंस्टॉल करने के 6वें और 11वें महीने पर कंपनी आपसे खुद ही संपर्क करके फिल्टर बदलने की तारीख शेड्यूल करेगी।
  • सामान्य मॉडल के साथ पानी साफ तो होता है लेकिन उसकी बहुत ज़्यादा बर्बादी भी होती है। हालांकि, यहV-Guard प्यूरीफायर पानी को बर्बाद होने से बचाएगा।
  • आपके घर में चाहे जिस भी स्रोत से पानी आता हो यह उसे अच्छी तरह से साफ करेगा और पीने के लिए सुरक्षित बनाएगा।
  • यह पानी में मौजूद उन अशुद्धियों को भी पूरी तरह हटा देगा जो कभी-कभी उबालने पर भी नहीं हट पाती हैं।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- V-Guard
  • क्षमता- 7 लीटर
  • मटेरियल- प्लास्टिक
  • इंस्टॉलेशन- वॉल
  • अधिकतम फ्लो रेट- 20 लीटर/घंटा

खासियतें

  • स्मार्ट LED इंडीकेटर 
  • 40% तक पानी की बचत
  • UF मेंब्रेन

कमी

  • पानी का रिसाव होगा। 

V-Guard Zenora RO Water Purifier for Home

Rs. 9299

Get This
04

Atomberg Intellon - Indias 1st Adaptive Water Purifier

Check Price on Amazon
  • यह एक इंटेलिजेंट वॉटर प्यूरीफायर है जो पानी की क्वालिटी के हिसाब से उसे सही तरह से खुद-ब-खुद साफ करेगा।
  • 7 लीटर क्षमता वाले इस प्यूरीफायर के फिल्टर को 2 सालों तक बदलने की जरूरत नहीं होगी और अगर खराबी आती भी है तो कंपनी उसे मुफ्त में बदलेगी।
  • इसमें पानी 7 अलग-अलग स्टेज पर साफ होगा और उससे हर तरह की गंदगी हटने के साथ-साथ शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व मिलाए जाएंगे।

यह क्यों है भरोसेमंद?

  • यह Atomberg वॉटर प्यूरीफायर फिल्टर पर किसी तरह की गंदगी जमा नहीं होने देगा, जिससे बिना रुकावट प्रदर्शन सुनिश्चित होगा और साफ पानी की सप्लाई लगातार जारी रहेगी।
  • अगर आप घर से कुछ दिनों के लिए बाहर भी जाते हैं, तब भी यह मॉडल बीच-बीच में फिल्टर को साफ करता रहेगा जिससे उसकी लाइफ पर असर न पड़े और आपको बाहर से आते ही तुरंत सर्विसिंग न करानी पड़े।
  • इसके सारे फंक्शन्स को आसानी से आप स्मार्टफोन की मदद से नियंत्रित कर सकेंगे जिससे यह स्मार्ट घरों के लिए एक अच्छी पसंद रहेगा और चलते-फिरते कभी भी इसकी सारी सेटिंग्स पर नजर रखी जा सकती है। 

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Atomberg
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 28L x 35W x 55.8H सेंटीमीटर
  • मटेरियल- ABS
  • क्षमता- 8 लीटर
  • अपर टेंप्रेचर रेटिंग- 45 डिग्री सेल्सियस

खासियतें

  • TDS डिस्प्ले
  • कस्टम मोड
  • ऑटोक्लेंज टेक्नोलॉजी

कमी

  • मोटर में बहुत जल्दी खराबी आ सकती है।

Atomberg Intellon - Indias 1st Adaptive Water Purifier

Rs. 17989

Get This
05

Aquaguard Aspire Glow RO+UV+Copper+Alkaline Water Purifier

Check Price on Amazon
  • 5 लीटर क्षमता वाला यह वॉटर प्यूरिफायर ऐक्वागार्ड ब्रांड का है जिसमें पानी 12 अलग-अलग स्टेज पर साफ होगा।
  • कॉपर फिल्टर वाला यह मॉडल ऑटो फ्लश टेक्नोलॉजी के साथ फिल्टर को बीच-बीच में साफ करता रहेगा।
  • 2 वर्षों तक आपको इसके फिल्टर, मरम्मत और सर्विसिंग को लेकर कोई अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना होगा।

यह क्यों है भरोसेमंद?

  • यह पानी को अच्छी तरह से और तेजी से साफ करने का काम करेगा जिससे लगातार साफ पानी आपको मिलता रहेगा और गुणवत्ता भी भरोसेमंद होगी।
  • अगर आपका परिवार छोटा है तो यह एक सही विकल्प होगा जिसके स्टोरेज टैंक में 2-3 लोगों के लिए पानी स्टोर हो जाएगा।
  • यह पानी के हाई TDS को भी संभालने में सक्षम है और फिल्टर के प्रदर्शन पर असर पड़े बिना इसमें पानी लगातार साफ होता रहेगा।
  • अगर कभी इसमें कोई खराबी आती है तो लाल लाइट जल जाएगी, जिससे आपको अलर्ट मिलेगा और तुरंत इसकी मरम्मत कराई जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन्स

  • ब्रांड- Aquaguard
  • मटेरियल- ABS
  • क्षमता- 5 लीटर
  • प्रोडक्ट डायमेंशन- 32.3L x 31.8W x 51H सेंटीमीटर
  • अधिकतम फ्लो रेट- 24 लीटर/घंटा

खासियतें

  • नैनोपोर फिल्टर
  • ऐंटी-स्केल सुविधा
  • 4-इन-1 ऐक्टिव कॉपर

कमी

  • पंप में कुछ ही दिनों में खराबी आ सकती है।


गैजेट, एप्लाइंसेस, स्टाइल व लाइफस्टाइल संबंधित ऐसे ही कई प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर

Aquaguard Aspire Glow RO+UV+Copper+Alkaline Water Purifier

Rs. 16999

Get This

जानिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर

इन 5 में से आप अपनी पसंद, जरूरत और बजट के हिसाब से किसी भी एक मॉडल का चयन कर सकते हैं। हालांकि, इनकी सर्विस के बारे में आसानी से यह तालिका समझा देगी।

मॉडल

क्षमता

सर्विस

Native M1 Pro Water Purifier by Urban Company

7 लीटर

2 साल तक फिल्टर सर्विस की जरूरत नहीं होगी और बिना किसी शर्त कवरेज मिलेगा।

KENT Supreme IoT RO Water Purifier

8 लीटर

1 साल तक नियमित सर्विस, फिल्टर चेक, रिपेयरिंग और अन्य सुविधाएं मुफ्त रहेंगी।

V-Guard Zenora RO Water Purifier for Home

7 लीटर

1 साल तक फिल्टर, मेंब्रेन और अन्य पुर्जों की मरम्मत और सर्विस मुफ्त रहेगी। 

Atomberg Intellon - India’s 1st Adaptive Water Purifier

7 लीटर

फिल्टर समेत हर पार्ट पर 2 साल तक की वॉरंटी दी गई है सर्विसिंग का भी कोई खर्च नहीं आएगा।

Aquaguard Aspire Glow RO+UV+Copper+Alkaline Water Purifier

5 लीटर

फिल्टर को 2 साल तक बदलने की जरूरत नहीं होगी और सर्विसिंग व रिपेयरिंग में भी कोई खर्च नहीं होगा। 

नोट: यहां लिखी सर्विसिंग संबंधित हर जानकारी ब्रांड द्वारा बताई गई है जिसकी हमारे द्वारा कोई जिम्मेदारी नहीं ली जाती है। किसी भी प्रोडक्ट का चयन करने से पहले कंपनी व सर्विस सेंटर पर अच्छे से पूछ-ताछ करने का सुझाव हम अपने पाठकों को देते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

कम रख-रखाव वाले वॉटर प्यूरिफायर भरोसेमंद पसंद क्यों होते हैं?

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, कोई भी महंगे और बार-बार सर्विस की मांग करने वाले वॉटर प्यूरिफायर पर समय और पैसा बर्बाद नहीं करना चाहता है। कम रख-रखाव वाले मॉडल न केवल आपके खर्चे को कम करेंगे, बल्कि लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के काम करेंगे।

किन ब्रांड के पास ऐसे मॉडल मिलेंगे जिनके फिल्टर पर कम-से-कम 1 साल की मुफ्त सर्विस मिलेगी?

भारत में आपको ऐक्वागार्ड, केंट, नेटिव, एटमबर्ग और वी-गार्ड जैसे ब्रांड के पास इस तरह के वॉटर प्यूरिफायर मिल जाएंगे। हालांकि, कंपनी व मॉडल के हिसाब से यह अवधि एक साल से ज्यादा भी हो सकती है।

इस तरह के वॉटर प्यूरिफायर चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना होता है?

आपके लिए अपने घर में सप्लाई होने वाले पानी, परिवार में मौजूद लोगों की संख्या और बजट पर ध्यान देना सबसे जरूरी होगा। इसी के साथ आपके शहर में किस कंपनी की सर्विस ज्यादा अच्छी है इस बात पर भी विचार करें, ताकि मरम्मत और सर्विसिंग जैसे काम आसानी से हो जाएं।

क्या ये वॉटर प्यूरिफायर महंगे होते हैं?

अगर तुलना आम मॉडल से करें तो इस तरह के वॉटर प्यूरिफायर थोड़े महंगे होते हैं। हालांकि, आसान रख-रखाव, फ्री सर्विसिंग और लंबी फिल्टर लाइफ की वजह से लंबा खर्चा बचता है। ये आपको आमतौर पर ₹15,000-₹25,000 तक की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे। कीमत ब्रांड, मॉडल, क्षमता और सुविधाओं के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।

क्या ये मॉडल हर स्रोत वाले पानी को साफ करने में सक्षम होते हैं?

हां, ये वॉटर प्यूरिफायर लगभग हर तरह के स्रोत वाले पानी को साफ कर सकते हैं। इसमें बोरवेल, टैंकर और म्युनिसिपैलिटी के नल वाला पानी शामिल होगा।

You May Also Like