V-Guard के RO वॉटर प्योरिफायर, जो ₹15,000 से कम में देंगे साफ और सुरक्षित पानी!

मल्टीस्टेज प्योरिफिकेशन सिस्टम से लैस वी-गार्ड RO वॉटर प्योरिफायर के साथ आपको मिलेगा साफ और सुरक्षित पानी। अलग-अलग स्रोत से सप्लाई होने वाले पानी को ये साफ करने का काम करेगा और उनमें कुछ जरूरी पोषक तत्वों को भी मिलाएगा। देखिए ₹15,000 से कम वाले विकल्प।

₹15,000 से कम वाले V-Guard RO वॉटर प्योरिफायर
₹15,000 से कम वाले V-Guard RO वॉटर प्योरिफायर

भारत में वैसे तो आपको अलग अलग ब्रांड के बढ़िया वॉटर प्योरिफायर देखने मिल जाएंगे लेकिन जब बात आती है एक किफायती और भरोसेमंद विकल्प चुनने की तो V-Guard का नाम काफी लोकप्रिय है। इसके RO प्योरिफायर की खासियत होती है कि ये भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किये जाते हैं। फिर चाहे आपके घर में किसी भी स्रोत से पानी क्यों न आता हो ये उसे पीने के लिए साफ व सुरक्षित बनाएंगे। इसी के साथ इस ब्रांड के ज्यादातर वॉटर प्योरिफायर मॉडल पानी के कम प्रेशर के बावजूद सप्लाई में कमी नहीं आने देते। वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर पानी से तरह-तरह की अशुद्धियों को हटाते हुए स्वस्थ्य हाइड्रेशन बनाए रखने का काम करेंगे। अब डालिए नजर इस ब्रांड के कुछ आरओ वॉटर प्योरिफायर के मॉडल पर जो ₹15,000 से कम में मिलेंगे। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • V-Guard Zenora RO Water Purifier Filter for Home

    ये फीचर्स इसके प्रदर्शन को बनाते हैं बेहतर

    • प्रदूषण की वजह से पानी में सिर्फ धूल-मिट्टी ही नहीं खतरनाक केमिकल भी मौजूद होते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह की अशुद्धियां पानी को सिर्फ उबालने से साफ नहीं होतीं, ऐसे में यह वॉटर प्योरिफायर काम करेगा। यह आपके घर में सप्लाई होने वाले पानी में मौजूद हर तरह के हानिकारक तत्वों को हटाने का काम करेगा, ताकि साफ के साथ-साथ स्वस्थ पानी मिले।
    • कई लोग शिकायत करते हैं कि प्योरिफायर के पानी का स्वाद अच्छा नहीं होता और उसमें केमिकल की गंध आती है। लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि यह पानी के प्राकृतिक स्वाद को बनाए रखेगा और उससे किसी तरह की गंध भी नहीं आएगी। 

    किनके लिए रहेगा सही?

    जिन घरों में हार्ड पानी की सप्लाई होती है वहां के लिए यह मॉडल सही पसंद साबित होगा। इसकी खासियत है कि यह हाई TDS वाले पानी को भी अच्छी तरह से साफ करते हुए उसे पीने योग्य बनाएगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard 
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 20.5L x 34.5W x 45H सेंटीमीटमीर
    • मटेरियल- प्लास्टिक
    • क्षमता- 7 लीटर
    • अधिकतम फ्लो रेट- 20 लीटर/घंटा

    खासियतें

    • 8 स्टेज प्योरिफिकेशन
    • स्मार्ट LED इंडीकेटर
    • UV चेंबर

    कमी

    • पानी के रिसाव की समस्या होगी।
    01
  • V-Guard Rejive RO+UF Alkaline Water Purifier

    ये फीचर्स इसके प्रदर्शन को बनाते हैं बेहतर

    • आम क्वालिटी वाले वॉटर प्योरिफायर में फिल्टर हुए पानी के पोषक तत्व भी हट जाते हैं और सही हाइड्रेशन नहीं मिल पाता। लेकिन, इस मॉडल की खासियत है कि यह पानी से गंदगी व अनचाहे तत्वों को हटाते हुए उसमें जरूरी पोषक तत्वों को भी मिलाएगा जो स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे रहेंगे। इसमें फिल्टर हुआ पानी बच्चों से लेकर बूढ़ों तक हर किसी के लिए पीने के लिए सुरक्षित हो सकता है।
    • इस आरओ वॉटर प्योरिफायर के टैंक में स्टोर हुआ पानी लंबे समय तक साफ व सुरक्षित रहेगा। इसमें बैक्टेरिया व किटाणुओं के जमा होने की समस्या नहीं रहेगी और यह लगातार साफ पानी सप्लाई करता रहेगा।

    किनके लिए रहेगा सही?

    ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों के लिए यह वॉटर प्योरिफायर काफी बढ़िया पसंद रहेगा क्योंकि कम पानी के प्रेशर के बावजूद इसके प्रदर्शन में किसी तरह की कमी नहीं आएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard 
    • मटेरियल-प्लास्टिक
    • क्षमता- 6.5 लीटर
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 27.3L x 35.5W x 48.2H सेंटीमीटर
    • इंस्टॉलेशन- वॉल माउंटेड व काउंटरटॉप

    खासियतें

    • ड्यूओगार्ड फिल्टर टेक्नोलॉजी
    • 3-इन-1 ऐल्कलाइन हेल्थ चार्जर
    • वेल्ड फ्री स्टेनलेस स्टील टैंक

    कमी

    • बिजली की ज्यादा खपत।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • V-Guard Rejive RO UF Water Purifier

    ये फीचर्स इसके प्रदर्शन को बनाते हैं बेहतर

    • फिर चाहे आपके घर में बोरवेल का पानी आता हो, टैंकर का या म्युनिसिपैलिटी के नल का यह मॉडल हर तरह के पानी को शुद्ध कर सकता है। इसे खासकर भारतीय पानी की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है जिस वजह से हार्ड वॉटर और हाई TDS के बावजूद इसका प्रदर्शन दमदार बना रहेगा और क्वालिटी में भी कमी नहीं आएगी।
    • जहां सामान्य क्वालिटी वाले वॉटर प्योरिफायर पानी को साफ करने में काफी समय लगते हैं यह विकल्प काफी तेजी से काम करेगा। यह सुनिश्चित करेगा कि पानी की सप्लाई लगातार बनी रहे और वो पीने के लिए भी पूरी तरह से सुरक्षित भी रहे। 

    किनके लिए रहेगा सही?

    6.5 लीटर वाला यह प्योरिफायर छोटे परिवारों के लिए काफी अच्छी पसंद होगा। इसके टैंक में पीने का पर्याप्त पानी स्टोर होगा और अगर कभी थोड़ी देर के लिए बिजली की कटौती भी हुई तो लगातार सप्लाई जारी रहेगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 27.2L x 35.6W x 48.2H सेंटीमीटर
    • प्योरिफिकेशन मेथड- RO+UF+MIN 
    • पावर सप्लाई- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • वजन- 9.32 किलोग्राम

    खासियतें

    • ड्यूल प्रोटेक्शन फिल्टरेशन
    • मिनरल हेल्थ चार्जर
    • लंबी फिल्टर लाइफ

    कमी

    • शोर स्तर ज्यादा है।

    घर व किचन में इस्तेमाल होने वाले तरह-तरह के प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर

    03
  • V-Guard Aurina RO+UF Water Purifier

    ये फीचर्स इसके प्रदर्शन को बनाते हैं बेहतर

    • इस वॉटर प्योरिफायर में पानी एक-दो नहीं 7 अलग-अलग चरणों पर साफ होगा, जिससे उसकी शुद्धता सबसे शानदार बनेगी। यह खतरनाक केमिकल, घुली हई अशुद्धियों, किटाणुओं और दुर्गंध को भी पानी से पूरी तरह से हटाते हुए उसके स्वाद को बेहतर बनाएगा। इस वॉटर प्योरिपायर का पानी उबले हुए पानी के समान सुरक्षित रहेगा।
    • लोग अक्सर यह शिकायत करते है कि वॉटर प्योरिफायर की वजह से पानी की काफी बर्बादी होती है, लेकिन इस मॉडल की खासियत है कि यह पानी को काफी हद तक बचाने का काम करेगा। इसकी यह खास सुविधा उन क्षेत्रों में काफी काम की होगी जहां आए दिन पानी की सप्लाई में दिक्कत होती है।

    किनके लिए रहेगा सही?

    अगर आपका किचन छोटा है और दीवार पर बहुत बड़ा प्योकरिफायर लगाने की जगह नहीं है तो यह मॉडल स्मार्ट पसंद रहेगा। स्लीक डिजाइन की वजह से यह ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगा और सीमित जगह में भी आसानी से फिट हो जाएगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard
    • मटेरियल- ABS
    • क्षमता- 7 लीटर
    • फिल्टर लाइफ- 9 महीने
    • इंस्टॉलेशन- वॉल माउंटेड

    खासियतें

    • सिल्वर-चार्जड फिल्टरेशन
    • 24x7 माइक्रोबियल प्रोटेक्शन
    • ड्यूओ गार्ड फिल्टर

    कमी

    • स्टोरेज टैंक ज्यादा अच्छी क्वालिटी का नहीं है। 
    04
  • V-Guard Rejive RO UV Mineral Copper Water Purifier for Home

    ये फीचर्स इसके प्रदर्शन को बनाते हैं बेहतर

    • तांबे के गुणों वाला पानी स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है जिसके लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। वहीं, यह प्योरिफायर इस काम को आसान बनाएगा क्योंकि इसमें फिल्टर हुए पानी में तांबे के गुण मिले होंगे जो हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करेंगे।
    • हार्ड क्वालिटी के पानी का असर सबसे ज्यादा वॉटर प्योरिफायर पर पड़ता है जिस वजह से बार-बार फिल्टर बदलने का या पार्ट्स की मरम्मत कराने का खर्चा आता है। हालांकि, यह मॉडल इस समस्या को कम करने का काम करेगा और हार्ड पानी में भी इसके फिल्टर की लाइफ लंबी बनी रहेगी और प्रदर्शन में भी किसी तरह की कमी नहीं आएगी। 

    किनके लिए रहेगा सही?

    अगर आप अपने पुराने वॉटर प्योरिफायर के फिल्टर की कम लाइफ से परेशान हो चुके हैं और इस खर्चे को नियंत्रित करना चाहते हैं तो यह मॉडल आजमाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- V-Guard 
    • क्षमता- 5 लीटर
    • अधिकतम TDS सपोर्ट- 2000
    • प्रोडक्ट डायमेंशन- 27.2L x 35.6W x 48.2H सेंटीमीटर
    • वजन- 10.5 किलोग्राम

    खासियतें

    • LED डिस्प्ले
    • स्टेनलेस स्टील टैंक
    • मिनरल हेल्थ चार्जर

    कमी

    • ज्यादा जगह का घेराव करेगा।


    गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स  पर

    05

जानिए इन सभी मॉडल्स के बीच का अंतर

₹15,000 से कम वाले V Guard के अलग-अलग आरओ वॉटर प्योरिफायर को देखने के बाद यह तालिका इनके बीच के अंतर को आसानी से समझा देगी।

मॉडल

क्षमता

खासियत

V-Guard Zenora RO Water Purifier Filter for Home

7 लीटर

मिनरल हेल्थ चार्जर

V-Guard Rejive RO+UF Alkaline Water Purifier

6.5 लीटर

3-इन-1 हेल्थ चार्जर

V-Guard Rejive RO UF Water Purifier

6.5 लीटर

LED इंडीकेटर

V-Guard Aurina RO+UF Water Purifier

7 लीटर

ड्यूओ गार्ड फिल्टर टेक्नोलॉजी

V-Guard Rejive RO UV Mineral Copper Water Purifier

5 लीटर

कॉपर प्रोटेक्शन

नोट: यहां बताए गए वी-गार्ड आरओ वॉटर प्योरिफायर MRP ₹15,000 से ज्यादा है, जो लेकिन लेख लिखने के कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • ₹15,000 से कम वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर की क्या खासियतें होती हैं?
    जो वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर ₹15,000 से कम में आते हैं उनकी खासियत यह है कि इन्हें भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाता है। ये पानी में मौजूद तरह-तरह की अशुद्धियों, केमिकल और किटाणुओं को फिल्टर करने का काम करते हैं, जिससे वो पीने के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनता है।
  • क्या इस बजट रेंज वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर पानी की बचत करने का काम करते हैं?
    हां, आम क्वालिटी वाले किफायती वॉटर प्योरिफायर के साथ पानी बर्बाद होने की समस्या आम है। वहीं, ₹15,000 से कम वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर पानी को साफ करने के साथ-साथ उसकी बचत भी सुनिश्चित करते हैं। जिस वजह से ये उन क्षेत्रों के लिए भी सही रहेंगे जहां पानी की किल्लत होना आम बात है।
  • क्या ₹15,000 से कम वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर हर तरह के स्रोत वाले पानी को साफ कर सकते हैं?
    हां, ₹15,000 से कम वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर लगभग हर तरह के स्रोत वाले पानी को साफ कर सकते हैं। इसमें बोरवेल, टैंकर, कुंए और म्युनिसिपैलिटी के नल से आने वाला पानी साफ हो सकता है।
  • ₹15,000 से कम वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर पर कितनी वॉरंटी मिलती है?
    इस रेंज में आने वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर के अधिकतर मॉडल पर करीब 1 साल तक की वॉरंटी मिल जाएगी। वहीं, कुछ पर आपको 2 साल तक की और 2 फ्री सर्विस की भी सुविधा देखने मिलेगी।
  • इस बजट में फिट होने वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर पानी के स्वाद को बेहतर बनाते हैं?
    हां, ₹15,000 से कम वाले वी-गार्ड वॉटर प्योरिफायर पानी के स्वाद को बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसमें साफ हुए पानी का स्वाद अजीब नहीं लगेगा और उसमें दुर्गंध की भी समस्या नहीं होगी।

Loading...

Loading...