जब भी कपड़ों को कम समय में धोने-सुखाने की बात आती है, तो फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन का क्विक वॉश प्रोग्राम काफी मददगार होता है। व्यस्त दिनों में यह सुविधा सबसे ज्यादा काम आती है, जब आप कम समय में प्रदर्शन से समझौता किए बिना कम कपड़ों को साफ करना चाहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि धोने के लिए ज्यादा कपड़े नहीं होते, ऐसे में वॉशिंग मशीन को पूरी क्षमता पर इस्तेमाल करने का मन नहीं करता; लेकिन क्विक वॉश प्रोग्राम इस समस्या का हल बन जाता है। यह कम कपड़ों को जल्दी धोते-सुखाते हुए बिजली, पानी और डिटर्जेंट की भी बचत करता है। यह सुविधा अलग-अलग क्षमता वाले फ्रंट लोड और टॉप लोड वॉशिंग मशीनों में उपलब्ध है।
Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater, 525 mm Super Drum, AI DBT Fully Automatic Front Load Washer
Check Price on Amazonमुख्य सुविधाएं-
- यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन हायर ब्रांड की है जिसकी क्षमता 9 किलोग्राम और एनर्जी स्टार रेटिंग 5 है।
- कपड़ों को गर्म पानी में धोने के लिए इसमें हीटर दिया गया है और इसके क्विक वॉश प्रोग्राम के साथ कपड़े 15 मिनट में धोए-सुखाए जा सकते हैं।
- 1400 RPM वाली डायरेक्ट ड्राइव मोटर तेज गति और शांत संचालन सुनिश्चित करेगी।
आपके लिए क्यों होगी स्मार्ट पसंद?
- अगर आपको रोजाना ही 4-6 लोगों के कपड़े धोने होते हैं तो यह मॉडल काफी भरोसेमंद होगा और सारे कपड़ों को साथ में आसानी से धोया जा सकता है।
- कई बार नाजुक कपड़ों को मशीन में सुखाने से उनकी क्वालिटी खराब हो जाती है, हालांकि इस मॉडल की मोटर स्पीड को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है जिससे कपड़ों पर असर नहीं पड़ेगा।
- यह Haier वॉशिंग मशीन कपड़ों को साफ और हाइजीनिक बनाएगी, और उन पर किसी तरह के कीटाणु नहीं जमा होंगे।
- वहीं, इसमें कपड़ों से आने वाली दुर्गंध को हटाने की सुविधा भी दी गई है जिसकी मदद से कम पहने गए कपड़े मिनटों में तरोताजा बनेंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- क्षमता- 9 किलोग्राम
- ब्रांड- Haier
- कलर- ब्लैक
- वोल्टेज- 220 Volts
- अधिकतम मोटर स्पीड- 1400 RPM
खासियतें
- सेल्फ क्लीन
- एंटी-बैक्टेरियल टेक्नोलॉजी
- प्योरीस्टीम
कमी
- ड्रम की क्वालिटी अच्छी नहीं है।
Haier 9Kg, 5 Star, Powered by AI-DBT, PuriSteam with Inbuilt Heater, 525 mm Super Drum, AI DBT Fully Automatic Front Load Washer (EFL90-DM14IBIEBK | Black)
₹34,890.00
Samsung 8 Kg, 5 Star, Hygiene Steam, Ecobubble, Quick Wash, Soft Closing Door, Digital Inverter, Fully-Automatic Top Load Washing
Check Price on Amazonमुख्य सुविधाएं-
- इस टॉप लोड वॉशिंग मशीन में अलग-अलग तरह के कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए क्विक वॉश समेत 11 प्रोग्राम दिए गए हैं।
- 8 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह मॉडल डिजिटल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के साथ बिजली बचाने का काम करेगा।
- ईकोबबल टेक्नोलॉजी के साथ यह पानी की बचत करते हुए कपड़ों को नाजुक तरह से धोने-सुखाने का काम करेगा।
आपके लिए क्यों होगी स्मार्ट पसंद?
- बारिश के मौसम में भी इस सैमसंग वॉशिंग मशीन की हाई क्वालिटी मोटर कपड़ों को अच्छी तरह से धोने-सुखाने का काम करेगी। यह कपड़ों में जमा अतिरिक्त पानी और नमी को हटाते हुए उनसे आने वाली दुर्गंध को रोकेगी।
- गर्म पानी में कपड़ों को धोने के लिए आपको अलग से मेहनत करने की ज़रूरत नहीं होगी। इसके टब में ही सारे कपड़े गर्म पानी के साथ आसानी से साफ हो जाएंगे।
- अंडरगार्मेंट्स और छोटे बच्चों के कपड़ों को इस मॉडल के साथ पूरी तरह बैक्टीरिया से मुक्त किया जा सकता है, जिससे पूरी सफ़ाई और हाइजीन सुनिश्चित होगी।
- इसका खास डिजाइन वाला कंट्रोल पैनल पानी के छींटों से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा, जिससे इसके खराब होने की चिंता नहीं रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 56.8D x 54W x 98.8H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Samsung
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- ड्रम मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
- वॉश प्रोग्राम- 11
खासियतें
- ईकोबबल
- ड्यूअल स्टॉर्म
- 15 मिनट का क्विक वॉश
कमी
- शोर स्तर ज्यादा है।
ऐसे ही तरह-तरह के आधुनिक उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर
Samsung 8 Kg, 5 Star, Hygiene Steam, Ecobubble, Quick Wash, Soft Closing Door, Digital Inverter, Fully-Automatic Top Load Washing
Rs. 23490
IFB 11 Kg 5 Star, DeepClean, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine
Check Price on Amazonमुख्य सुविधाएं-
- यह फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशर है जिसमें AI टेक्नोलॉजी दी गई है और यह हर कपड़े को आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ धोने-सुखाने का काम करेगा।
- 11 किलोग्राम क्षमता वाली यह IFB वॉशिंग मशीन 22 वॉश प्रोग्राम से लैस है जिनकी मदद से तरह-तरह के कपड़ों को धोने की सुविधा मिलेगी।
- इसमें कपड़ों को धोने-सुखाने के लिए ऐक्स्प्रेस 15 और ऐक्स्प्रेस 30 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं।
आपके लिए क्यों होगी स्मार्ट पसंद?
- अगर आप चाहते हैं कि वॉशिंग मशीन में भी कपड़े इस तरह से साफ हों जैसे हाथ से धोने पर होते हैं तो यह मॉडल भरोसेमंद रहेगा। इसके टब में ही कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग-धब्बे आसानी से साफ हो जाएंगे।
- यह स्मार्ट वॉशिंग मशीन उन लोगों के लिए सही पसंद होगी जिनका परिवार बड़ा है या जो 7-10 दिनों के कपड़े एक साथ धोते हैं।
- यह हार्ड वॉटर को भी अच्छी तरह से संभालते हुए कपड़ों को चमकाएगी। इस मशीन में खराब क्वालिटी के पानी की वजह से कपड़ों के रंग और चमक पर असर नहीं पड़ेगा।
- वर्क फ्रॉम होम या किचन में खाना बनाते समय आप इस वॉशिंग मशीन को आसानी से अपने स्मार्टफोन और वॉइस कमांड से भी कंट्रोल कर पाएंगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 66.7D x 59.8W x 87.5H सेंटीमीटर
- ब्रांड- IFB
- क्षमता- 11 किलोग्राम
- वोल्टेज- 220 Volts
- अधिकतम मोटर स्पीड- 1400 RPM
खासियतें
- स्टीम रिफ्रेश
- सेल्फ डायग्नॉसिस
- ऑटो टब क्लीन
कमी
- इंस्टॉलेशन संबंधित परेशानी।
IFB 11 Kg 5 Star, DeepClean®, AI Powered, WiFi, Fully Automatic Front Load Washing Machine (EXECUTIVE PLUS BXN 1114KH, PowerSteam®, 9 Swirl, Steam Refresh, Inbuilt Heater, Eco Inverter, Black VCM)
Rs. 47600
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine
Check Price on Amazonमुख्य सुविधाएं-
- लोकप्रिय ब्रांड LG की यह टॉप लोड वॉशिंग मशीन फुली ऑटोमैटिक है, जिसमें कपड़ों को 15 मिनट में धोने के लिए क्विक वॉश प्रोग्राम मौजूद है।
- 8 किलोग्राम क्षमता वाला यह मॉडल 5 स्टार एनर्जी रेटिंग से लैस है और टर्बो ड्रम के साथ यह हर तरह के दाग-धब्बों को आसानी से हटाएगा।
- इसकी स्मार्ट इन्वर्टर टेक्नोलॉजी बिजली की बचत करते हुए बिल को भी कंट्रोल में रखेगी।
आपके लिए क्यों होगी स्मार्ट पसंद?
- चाहे आपकी लॉन्ड्री में जैसे भी कपड़े शामिल हों, यह वॉशिंग मशीन हर तरह के कपड़ों को बेदाग बनाने का काम करेगी । इसके अलग-अलग वॉश प्रोग्राम तरह-तरह के कपड़ों को आसानी से धोने-सुखाने का काम करेंगे और आपको हाथ से मेहनत नहीं करनी होगी।
- यह कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से भी बचाएगी और लगातार धोने से उनकी चमक व रंग आसानी से खराब नहीं होंगे । यह वॉशिंग मशीन नाजुक कपड़ों को भी आसानी से धोएगी।
- अगर आप एक ऐसी वॉशिंग मशीन की तलाश में हैं जो सर्विस के मामले में भी भरोसेमंद हो तो इसका चयन किया जा सकता है । एलजी का सर्विस नेटवर्क देश के हर छोटे-बड़े शहर में देखने मिलेगा, जिससे सर्विसिंग और मरम्मत में कोई परेशानी नहीं होगी।
- इस मॉडल को इस्तेमाल करना भी काफी आसान है और बुजुर्ग भी इसे बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल कर पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- LG
- क्षमता- 8 किलोग्राम
- वॉश प्रोग्राम- 08
- वोल्टेज- 230 Volts
- शोर स्तर- 54db
खासियतें
- ऑटो रीस्टार्ट
- चाइल्ड लॉक
- ऑटो प्री-वॉश
कमी
- बॉडी ज्यादा मजबूत नहीं है।
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine (T80VBMB4Z, Turbodrum, Auto Prewash, Stainless Steel drum, LED Display, Smart Diagnosis, Middle Black)
₹21,990.00
Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine
Check Price on Amazonमुख्य सुविधाएं-
- 10 किलोग्राम क्षमता और 5 स्टार एनर्जी रेटिंग वाली यह फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन बॉश ब्रांड की है जिसमें स्टीम वॉश भी दिया गया है।
- 1400 RPM स्पीड वाली इसकी मोटर कपड़ों को कम समय में अच्छी तरह सुखाने का काम करेगी और इसमें 14 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं जिसमें क्विक 15 भी शामिल है।
- इसके स्टेनलेस स्टील मटेरियल से बने ड्रम में आसानी से ज़ंग नहीं लगेगी और यह कपड़ों की गुणवत्ता को भी बनाए रखेगा।
आपके लिए क्यों होगी स्मार्ट पसंद?
- चाहे कपड़ों पर कीचड़ लगा हो, चाय गिर गई हो या पसीने के दाग लगे हों, यह हर तरह के दाग-धब्बों को टब में ही अच्छी तरह साफ़ करेगी। इससे हाथ से कपड़े घिसने की मेहनत नहीं करनी होगी।
- इसमें धुले कपड़ों पर ज्यादा सिलवटें नहीं पड़ेंगी जिससे उन्हें इस्त्री करने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
- शर्ट की कॉलर और स्लीव्स को साफ करने के लिए सबसे ज्यादा मेहनत लगती है और कई बार वॉशिंग मशीन उन्हें अच्छी तरह साफ नहीं कर पाती। लेकिन इस मॉडल में वे भी आसानी से बेदाग बनेंगी।
- भले ही नल में पानी धीरे ही क्यों न आ रहा हो, यह Bosch वॉशिंग मशीन उसके बावजूद टब को कम समय में भरेगी जिससे समय की बचत होगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- प्रोडक्ट डायमेंशन- 59D x 59.8W x 84.8H सेंटीमीटर
- ब्रांड- Bosch
- क्षमता- 10 किलोग्राम
- ऐक्सेस लोकेशन- फ्रंट लोड
- वॉश प्रोग्राम- 14
खासियतें
- प्री-ट्रीटमेंट फंक्शन
- ईकोसाइलेंस ड्राइव
- एलर्जी प्लस
कमी
- कंपन स्तर ज्यादा है।
गैजेट, एप्लाइंसेस, फैशन व लाइफस्टाइल संबंधित कई तरह के प्रोडक्ट्स के बारे में पढ़िए योर पिक्स पर
Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine
Rs. 36790
क्विक वॉश साइकिल बनाम स्टेन रिमूवल जानें अंतर
|
तुलना का पैमाना |
क्विक वॉश |
स्टेन रिमूवल |
|
इस्तेमाल |
कम गंदे या रोजाना पहने जाने वाले हल्के कपड़ों को धोने के लिए काम आता है। |
उन कपड़ों को साफ करता है जिन पर जिद्दी दाग-धब्बे लगे होते हैं और जिन्हें हाथ से साफ करने की मेहनत नहीं करना चाहते। |
|
समय की खपत |
इसके साथ कपड़े 15-30 मिनट मे धोए और सुखाए जा सकते हैं। |
इस साइकिल के दौरान कपड़े डिटर्जेंट वाले पानी में कुछ देर के लिए भिगाए भी जाते हैं और जिद्दी दाग-धब्बे साफ होते हैं तो इसकी अवधी ज्यादा होती है। |
|
कपड़ों की देखभाल |
इस दौरान कम डिटर्जेंट की जरूरत पड़ती है क्योंकि कपड़े ज्यादा गंदे नहीं होते हैं और समय कम होता है। |
यह साइकिल ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती है क्योंकि गहरे और पुराने दाग-धब्बों को हटाना पड़ता है। |
|
डिटर्जेंट का इस्तेमाल |
कपड़ों की कोमलता से सफाई करता है और उनकी क्वालिटी खराब नहीं होती। नाजुक कपड़ों के लिए काफी अच्छा होगा। |
इसमें भी कपड़ों की क्वालिटी को खराब होने से बचती है लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने से नाजुक कपड़ों की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। |
क्विक वॉश साइकिल में ज़्यादा कपड़े धोना सही नहीं होगा
सबसे पहले तो आपको यह बात समझनी होगी कि क्विक वॉश साइकिल की मदद से किसी भी वॉशिंग मशीन में बहुत ज़्यादा कपड़े नहीं धोए जा सकते हैं। यह केवल 1-2 किलोग्राम तक के कपड़ों को ही धोने में सहायक होगी और टब को पूरी क्षमता तक भरने पर कपड़े अच्छी तरह साफ़ नहीं होंगे। अगर आप ऐसा करेंगे तो मशीन के प्रदर्शन पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
क्या क्विक वॉश साइकिल में मोटर पर पड़ता है असर?
अगर आप हर समय क्विक वॉश साइकिल का इस्तेमाल करेंगे तो मशीन की मोटर पर असर पड़ सकता है। सामान्य साइकिल की तुलना में इस दौरान मोटर ज्यादा तेजी से काम करती है और लगातार ऐसा होने से उसके प्रदर्शन पर असर पड़ता है। लगातार क्विक वॉश के इस्तेमाल से मोटर अधिक गर्म होगी और इससे उसकी लाइफ कम हो सकती है। हमारी सलाह यह है कि इसका इस्तेमाल केवल तभी करें जब आपको जल्दी हो और रोजमर्रा के लिए सामान्य प्रोग्राम का उपयोग करें।
क्विक वॉश और सामान्य साइकिल में पानी और बिजली की खपत में कितना फर्क है?
|
खपत |
क्विक वॉश |
सामान्य साइकिल |
|
पानी की खपत |
इसमें पानी की ज्यादा खपत नहीं होती है क्योंकि यह जल्दी कपड़ों को धोता-सुखाता है। इसमें बार-बार कपड़ों को खंगाला नहीं जाता है। सामान्य तौर पर इस दौरान करीब 20-50 लीटर तक पानी का इस्तेमाल होता है। |
यह कपड़ों को बेहतर तरह से धोने और बेदग बनाने के लिए ज्यादा पानी का इस्तेमाल करती है। इसमें कपड़े खंगाले भी 2-3 बार जाते हैं। ये वॉश साइकिल सामान्य तौर पर करीब 50-140 लीटर तक पानी का इस्तेमाल करती है। |
|
बिजली की खपत |
चूंकि यह साइकिल छोटी होती है इसके साथ बिजली की भी कम खपत होती है और मशीन ज्यादा देर तक चलानी नहीं पड़ती। इसमें आमतौर पर 0.2 to 0.5 kWh तक बिजली की खपत होती है। |
वॉश साइकिल लंबी होने की वजह से ये ज्यादा देर तक चलती है जिस वजह से बिजली की भी ज्यादा खपत होती है। ये औसतन 0.5 to 1.5 kWh तक बिजली खपत करती है। |
जानिए इनकी मुख्य खासियतें
क्विक वॉश सुविधा वाली इन 5 फुली ऑटोमैटिक वॉशिंग मशीन में से आप किसी का भी चयन अपनी पसंद, जरूरत, बजट और परिवार में मौजूद लोगों की संख्या के हिसाब से कर सकते हैं।
|
मॉडल |
कुल वॉश प्रोग्राम |
मोटर स्पीड |
|
Haier 9Kg, 5 Star,Fully Automatic Front Load Washer |
15+ |
1400 RPM |
|
Samsung 8 Kg, 5 Star, Digital Inverter, Fully-Automatic Top Load Washing Machine |
11 |
700 RPM |
|
IFB 11 Kg 5 Star, DeepClean®, Fully Automatic Front Load Washing Machine |
22 |
1400 RPM |
|
LG 8 Kg 5 Star Smart Inverter Technology Fully Automatic Top Load Washing Machine |
08 |
740 RPM |
|
Bosch 10 kg 5 Star Front Load Fully Automatic Washing Machine |
14 |
1400 RPM |
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
