परिवार भले ही छोटा क्यों न हो हाथ से कपड़े धोने की मेहनत कोई नहीं करना चाहता और न ही लोगों के पास इतना समय है। ऐसे में इस समस्या का समाधान बनकर आती हैं कॉम्पैक्ट साइज वाली वॉशिंग मशीन जिनमें आसानी से 2-4 लोगों के कपड़ों को एकसाथ धोया-सुखाया जा सकता है। इनका साइज भले ही छोटा होता है लेकिन प्रदर्शन के मामले में ये कहीं से भी कम नहीं होती हैं। छोटे परिवारों के साथ-साथ ये Washing Machines अकेले रह रहे लोगों और कपल्स के भी काफी काम आ सकती हैं। ये ज्यादा जगह का घेराव भी नहीं करेंगी और इन्हें आसानी से छोटे वॉशरूम या बालकनी में रखा जा सकता है।
इसी कड़ी में हमने आपके लिए तलाशे हैं कुछ 6.5 किलोग्राम से लेकर 7 किलोग्राम तक क्षमता वाले मॉडल, जो छोटे परिवारों के काफी काम आएंगे। Haier, Samsung, LG, IFB और Whirlpool के ये विकल्प प्रदर्शन, एडवांस टेक्नोलॉजी और किफायती कीमत का सही बैलेंस बनाते हैं।
