Top Searchesज्यादा क्षमता वाले 5 ट्रिपलहायर वर्सेज एलजी वॉशिंग मशीनबढ़िया रेटिंग वाली इन वॉशिंगज्यादा क्षमता वाले 5 हायरटॉप ब्रांडेड एयर फ्रायर्स के

Acer Aspire 3 या Aspire 7: आपके लिए कौन-सा Laptop रहेगा बेहतर? जानें

Acer एस्पायर 3 और 7 दोनों Laptop अपनी जगह पर बढ़िया है लेकिन सही लैपटॉप का चुनाव आपकी जरूरत और बजट पर निर्भर करता है। इसलिए लेने से पहले यह तय करें कि आपको सामान्य काम करने है या फिर ज्यादा पावर और परफॉर्मेंस की आवश्यकता है। क्योंकि जहां Aspire 3 सामान्य कामों के लिए सही है तो Aspire 7 भारी काम जैसे एडिटिंग, गेमिंग के लिए सही है।

Acer Aspire 3 Vs Aspire 7
Acer Aspire 3 Vs Aspire 7

एसर ब्रांड के नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं और एसर एस्पायर 3 और 7 दोनों के बीच कन्फ्यूज हो रहे हैं कि आपके लिए कौन सही है? वैसे तो दोनों ही सही है हालांकि, दोनों लैपटॉप अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। इसलिए लेने से पहले इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है और आपकी क्या जरूरत है इसको भी ध्यान रखना होगा। जैसे Acer Aspire 3 मुख्य रूप से छात्रों, ऑफिस के काम करने वालों और रोजाना के काम करने वालों के लिए बनाया गया है। तो वहीं, Aspire 7 शक्तिशाली हार्डवेयर के साथ आता है और इसमें बेहतर प्रोसेसर और डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड मिलेगा जिससे यह भारी गेमिंग, एडिटिंग जैसे काम के लिए सही है। अंतर के साथ समझिए और चुनिये सही लैपटॉप। 

एसर एस्पायर 3 और एस्पायर 7 में मुख्य अंतर को समझें 

एसर एस्पायर 3 और 7 में से चुनना है कोई एक मॉडल तो सबसे पहले समझे इनके बीच के अंतर को जो जरूरत के हिसाब से सही लैपटॉप लेने में करेंगे मदद - 

फीचर्स 

Acer Aspire 3

Acer Aspire 7

प्रोसेसर और ग्राफिक्स 

इसमें साधारण प्रोसेसर आते हैं और इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स होते हैं जो सामान्य कामों के लिए सही है। 

इसमें बेहतर प्रोसेसर और डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। 

किनके लिए है सही 

यह छात्रों, ऑफिस यूजर्स और रोजमर्रा के काम करने वालों के लिए बनाया गया है।

यह गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम के लिए सही है। 

बजट 

यह आपको बजट में मिल जाएगा जो लगभग ₹40,000 से लेकर ₹50-55,000 तक में आ जाएगा। 

इसका बजट थोड़ा महंगा होता है क्योंकि इसकी शुरुआती कीमत ही ₹60,000 के आस-पास होती है। 

डिस्प्ले और डिजाइन 

यह वजन में हल्का होता है और इसका लुक साधारण दिखता है। 

यह थोड़ा प्रीमियम लुक के साथ आता है और वजन में भारी हो सकता है। 

बैटरी लाइफ 

इसकस बैटरी लाइफ ज्यादा चलेगा। 

चूंकि यह एक प्रकार का गेमिंग लैपटॉप होता है इसलिए इसका बैटरी जल्दी खत्म हो सकता है। 

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य प्रोडक्ट के बारे मे पढ़ सकत हैं।

01

acer Aspire 3 Intel Pentium N100 Processor Laptop

Check Price on Amazon

अमेजन पर उपलब्ध जानकारी - यह 14 इंच के डिस्प्ले के साथ आने वाला लैपटॉप है जिसमें फूल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। Acer का यह लैपटॉप एचडी ऑडिओ के साथ आता है जिससे बढ़िया साउंड मिलेगा और साथ ही, एसर कॉम्फी व्यू की मदद से लंबे समय तक इसे इस्तेमाल करने पर भी यह आंखों पर दबाव नहीं डालेगा।

हमने इसे चुना क्योंकि - 

  • रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाना होता है और लैपटॉप उठाने की वजह से कंधों में दर्द हो जाते हैं तो इसे चुनिये यह काफी लाइटवेट है। 
  • इसमें इंटेल प्रोसेसर N100 दिया गया है जो शानदार मल्टीटास्किंग जैसे डाटा एंट्री करना, MS ऑफिस पर काम करना और गूगल मीटिंग का इस्तेमाल करने के साथ-साथ काम को फास्ट तरीके से करने में मदद करते हैं। 
  • बजट में लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो भी यह सही रहेगा और आराम से आपको ₹45,000 से कम में मिल जाएगा। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Aspire 3
  • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
  • प्रोसेसर - Intel Processor N100
  • प्रोसेसर स्पीड - 3.4 GHz

खासियत 

  • बैकलाइट कीबोर्ड 
  • मल्टीपल कनेक्टिविटी 

कमी 

  • यह भारी गेमिंग के लिए सही नहीं है क्योंकि इसमें डेडिकेटेड ग्राफिक्स नहीं दिया गया है।

acer Aspire 3 Intel Pentium N100 Processor Laptop with 35.56 cm (14") Full HD IPS Display (16 GB RAM/512 GB SSD/Intel Graphics/Win11 Home/WiFi 6/38Wh) A324-31, Steel Gray, 1.45KG

Rs. 39990

Get This
02

acer Aspire, 13th Gen, Intel Core i5-13420H Processor, Thin and Light Laptop

Check Price on Amazon

अमेजन पर उपलब्ध जानकारी - इसमें इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है जो काम को बढ़िया और फास्ट तरीके से करने में मदद करता है। इसमें NVIDIA GeForce RTX ग्राफिक्स दिया गया है जो भारी गेम और वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, मल्टीटास्किंग जैसे कामों के लिए बेहतरीन है।

हमने इसे चुना क्योंकि - 

  • चूंकि इस Acer Laptop में कई सारी भाषाओ वाला कीबोर्ड मौजूद है तो इसमें टाइपिंग करते समय भाषा की दिक्कत नहीं आएगी। चाहे हिन्दी टाइपिंग करनी हो या इंग्लिश सब फटाफट होगा। 
  • हमने इसे इसलिए चुना क्योंकि यह लैपटॉप 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है जिसकी वजह से इसमें गेम खेलते समय यह फसेगा नहीं। 
  • चूंकि वाईफाई 6 की मौजूदगी की वजह से यह इंटरनेट कनेक्शन सही देगा जिससे कोई भी काम करते वक्त आपको रुकावट नहीं होगी। 

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Aspire 7
  • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
  • प्रोसेसर - Intel Core i5
  • प्रोसेसर स्पीड - 3.4 GHz

खासियत 

  • विंडोज 11 होम 
  • बिल्ट-इन माइक्रोफोन 

कमी 

  • इसकी बैटरी लाइफ कम है जो औसत 3 से 4 घंटे ही चलती है जिससे भारी कामों या गेमिंग के दौरान बैटरी बहुत जल्दी खत्म हो जाती है।

acer Aspire, 13th Gen, Intel Core i5-13420H Processor, 16 GB, 512 GB, 15.6"/39.62 cm, Windows 11 Home, Obsidian Black, 1.99kg, A715-79G, Thin and Light Laptop

₹88,990.00

Get This
03

acer Aspire 3, Thin and Light Laptop

Check Price on Amazon

अमेजन पर उपलब्ध जानकारी - इसमें 12 GB का रैम और 512 GB का स्टोरेज दिया गया है जिससे भारी फाइल्स को बढ़िया तरीके से संभाल कर रखा जाता है और कई सारे काम भी एक साथ किया जा सकता है। इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और फूल एचडी स्क्रीन बढ़िया देखने का अनुभव देगा।

हमने इसे चुना क्योंकि -

  • क्योंकि इसका वजन बस 1.5 किलोग्राम ही है और यह काफी पतला है जिससे आपके बैग में आराम से आ जाएगा और इसे रोजाना लेकर आना-जाना किया जा सकता है। 
  • अगर आपको रोजाना ज्यादा देर तक लैपटॉप चलाना पड़ता है तो इसे चुनिये क्योंकि यह एसर ब्लू लाइट शील्ड के साथ आता है जिससे आंखों पर दवाब कम पड़ता है।
  • इस एसर लैपटॉप में USB 3.0 पोर्ट के जरिए कई तरह के कनेक्टिविटी किया जाता है और HDMI पोर्ट के जरिए बाहरी डिस्प्ले भी कनेक्ट कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Aspire 3
  • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
  • प्रोसेसर - Intel Celeron
  • प्रोसेसर स्पीड - 1.1 GHz

खासियत

  • डुअल बैंड वाईफाई 5 
  • कैमरा प्राइवेसी शटर 

कमी 

  • इसके की-बोर्ड में बैकलाइट लाइट नहीं होती है।

Acer Aspire 3, Intel Core Celeron N4500, 12GB LPDDR4X RAM, 512GB SSD, HD, 15.6"/39.62cm, Windows 11 Home, Pure Silver, 1.5KG, A325-45, Thin and Light Laptop

₹39,890.00

Get This
04

acer Aspire 7, Intel Core 5-210H Processor Gaming Laptop

Check Price on Amazon

अमेजन पर उपलब्ध जानकारी - यह एक गेमिंग लैपटॉप है और इसमें 15.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें इंटेल का लेटेस्ट प्रोसेसर दिया गया है और NVIDIA जीफोर्स RTX ग्राफिक्स भी दिया गया है जो नए और भारी गेम्स खेलने के लिए तो सही होता ही है, साथ ही, इसकी मदद से वीडियो एडिटिंग और कोडिंग व प्रोग्रामिंग भी आराम से की जाती है। 

हमने इसे चुना क्योंकि -

  • हमने इसलिए चुना क्योंकि इसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है जिसका मतलब है कि गेमिंग करते समय या नॉर्मल इस्तेमाल में भी स्क्रीन बहुत स्मूथ और फास्ट चलती है।
  • यह Gaming Laptop फास्टर वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ आता है जिससे गेम खेलते समय यह सही इंटरनेट देगा जिससे रुकावट की समस्या नहीं होगी।  
  • इसमें जरूरत पड़ने पर RAM और स्टोरेज को बाद में बढ़ाया भी जाता है जो इसे लंबे समय तक चलने लायक बनाता है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Aspire 7 
  • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
  • प्रोसेसर - Intel Core 5
  • प्रोसेसर स्पीड - 2.2 GHz

खासियत

  • डुअल माइक्रोफोन 
  • बैकलिट कीबोर्ड 

कमी 

  • चूंकि इसमें हैवी हार्डवेयर दिए गए है जिससे लगातार गेम खेलने पर यह गर्म हो सकता है।

acer Aspire 7, Intel Core 5-210H Processor, NVIDIA GeForce RTX 3050 6GB GDDR6, 16 GB, 512GB, Full HD, 15.6"/39.62 cm, Windows 11 Home, Flame Black, 1.99kg, A715-79G, Backlit Keyboard, Gaming Laptop

₹87,990.00

Get This
05

Acer Aspire 3 Laptop Intel Core Celeron N4500 Processor Laptop

Check Price on Amazon

अमेजन पर उपलब्ध जानकारी - मात्र 1.5 किलोग्राम वजन के साथ आने वाले यह लैपटॉप काफी हल्का है जिससे इसे कहीं भी लेकर आना-जाना आसान होगा। इस Acer के Aspire 3 मॉडल में 15.6 इंच का फूल एचडी डिस्प्ले दिया गया है जिससे देखने का अनुभव बढ़िया मिलेगा। 

हमने इसे चुना क्योंकि -

  • यह ऑफिस से लेकर कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए बढ़िया रहेगा जिसे लंबे समय तक लैपटॉप चलाना पड़ता है क्योंकि इसकी बैटरी लाइफ सही है और लंबे समय तक चलती है।
  • अगर आपका बजट टाइट है और ₹50,000 के अंदर बढ़िया लैपटॉप चाहिए तो इसे चुनिये। 
  • ऑनलाइन क्लासेज, ज़ूम मीटिंग्स, यूट्यूब पर वीडियो देखना, MS Office चलाना और इंटरनेट ब्राउज़िंग करने के लिए यह बिल्कुल सही है।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Aspire 3 
  • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
  • प्रोसेसर - Intel 
  • प्रोसेसर स्पीड - 1.1 GHz

खासियत

  • 180 डिग्री हिंग 
  • बिल्ट-इन डिजिटल माइक्रोफोन 

कमी 

  • बेसिक काम तो इसमें सही से हो जाएगा लेकिन वीडियो एडिटिंग या कोडिंग जैसे काम के लिए यह सही नहीं है।

Acer Aspire 3 Laptop Intel Core Celeron N4500 Processor Laptop (8 GB LPDDR4X SDRAM/512 GB SSD/Win11 Home/38 WHR/HD Webcam) A325-45 with 39.63 cm (15.6") HD Display, Pure Silver, 1.5 KG

₹39,990.00

Get This
06

acer Aspire 7 Intel Core i5 13th Gen 13420H Gaming Laptop

Check Price on Amazon

अमेजन पर उपलब्ध जानकारी - एसर के इस लैपटॉप में इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है जिसकी वजह से यह फास्ट तरीके से काम करने में मदद करेगा और बिना रुकावट के मल्टीटास्किंग का अनुभव देगा। यह गेमिंग लैपटॉप Aspire 7 15.6 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आता है जिसमें फूल एचडी डिस्प्ले और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिए गए हैं। 

हमने इसे चुना क्योंकि -

  • इसके कीबोर्ड में लाइट लगे हुए हैं जो कम रोशनी में भी गेम खेलने या टाइपिंग करने के अनुभव को सही बना देगा। 
  • आपको गेमिंग या प्रोफेशनल काम के लिए बेहतर प्रदर्शन चाहिए तो इसे चुनिये, हालांकि इसका बजट थोड़ा ज्यादा हो सकता है लेकिन यह गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और मल्टीटास्किंग जैसे काम आसानी से संभाल सकता है। 
  • अगर आप कोडिंग करते हैं, क्रोम ब्राउजर में 20-30 टैब्स एक साथ खोलते हैं या हैवी एक्सेल शीट्स पर काम करते हैं, तो यह लैपटॉप बिल्कुल भी लैग नहीं करेगा।

स्पेसिफिकेशन्स 

  • मॉडल - Aspire 7 
  • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
  • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
  • प्रोसेसर - Intel Core i5 
  • प्रोसेसर स्पीड - 3.4 GHz

खासियत

  • वाईफाई 6 
  • लाइटवेट डिजाइन 

कमी 

  • चूंकि इसमें 'H' सीरीज का हाई-परफॉर्मेंस प्रोसेसर है इसलिए यह बिजली ज्यादा खाता है।

acer Aspire 7 Intel Core i5 13th Gen 13420H - (16 GB/512 GB SSD/Windows 11 Home/4 GB Graphics/NVIDIA GeForce RTX 2050) A715-79G Gaming Laptop (15.6 Inch, Black, MS Office, 1.99 Kg)

Rs. 71590

Get This

निष्कर्ष

देखा जाए तो Acer एस्पायर 3 और 7 दोनों ही अपनी जगह बढ़िया है लेकिन इन दोनों को अलग-अलग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। जैसे Aspire 3 जहां रोज दिन के काम के लिए जैसे कॉलेज जाना, ऑफिस जाना आदि के लिए बढ़िया होते हैं वहीं, Aspire 7 भारी गेमिंग, कोडिंग, ग्राफिक्स के लिए सही होते हैं। इसे चुनते समय आप अपने जरूरत और बजट को ध्यान में रखे ताकि आप आसानी से सही लैपटॉप ले पाएंगे। 

इन्हें भी पढ़ें - 

गैजेट गली पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

एसर एस्पायर 3 और एसर एस्पायर 7 में क्या अंतर है?

एसर एस्पायर 3 और 7 दोनों अलग-अलग प्रकार के लोगों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। Aspire 3 मुख्य रूप से छात्रों, ऑफिस कर्मचारियों और सामान्य उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है, जबकि Aspire 7 उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जिन्हें गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग या अन्य भारी कार्य करने होते हैं।

क्या एसर एस्पायर 7 गेमिंग के लिए उपयुक्त है?

अगर आप गेमिंग पसंद करते हैं, तो एसर एस्पायर 7 बेहतर विकल्प रहेगा। इसमें आमतौर पर डेडिकेटेड ग्राफिक्स कार्ड और अधिक शक्तिशाली हार्डवेयर मिलता है, जिससे कई लोकप्रिय गेम्स को बेहतर प्रदर्शन के साथ खेला जा सकता है। इसके अलावा, यह वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे कार्यों के लिए भी उपयोगी है।

वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए कौन-सा लैपटॉप बेहतर रहेगा?

वीडियो एडिटिंग, फोटो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे कार्यों के लिए एसर एस्पायर 7 अधिक उपयुक्त माना जाता है। इसका बेहतर प्रोसेसर और ग्राफिक्स कार्ड भारी फाइलों और एडिटिंग सॉफ्टवेयर को आसानी से संभाल सकता है, जिससे काम अधिक तेज और स्मूथ हो जाता है।

You May Also Like