लिविंग रूम, घर का एक ऐसा हिस्सा जो घरवालों के साथ ही मेहमानों को बिठाने के लिए भी काम आता है। इसी वजह से, इसका साफ-सुथरा और सुसज्जित होना बेहद जरूरी है। हालांकी, जिनके लिविंग रूम की दीवारें अभी भी खाली पड़ी हैं, उन्हें सजावट के बारे में जरूर सोचना चाहिए। जी हां, कमरे की सूनी दीवारों को सजाकर आप वहां की रंगत बदल सकते हैं। हम आपके लिए कुछ ऐसे ही सजावटी आइटम्स के विकल्प लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने लिविंग रूम की दीवारों को सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें लिविंग रूम की दीवारों पर लगाकर आप कमरे को आकर्षक बना सकते हैं, जिसे देखकर घर आने वाले मेहमान भी आपकी तारीफें करेंगे। सजावट से जुड़ी अन्य जानकारी आपको साज-सज्जा पर मिल सकती है। नीचे इनसे जुड़े कुछ विकल्प भी दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप अपने लिविंग रूम की दीवारें सजा सकते हैं-
आधुनिक सजावटी विकल्पों के साथ सजाएं लिविंग रूम की दीवारें!
अपने लिविंग रूम को सजाने के लिए तलाश रहे हैं कुछ नया और आधुनिक, तो यहां मिलेंगे उनके लिए कुछ शानदार विकल्प। जिनके जरिए आप आप कमरे की दीवारों को सुंदर तरीके से सजा सकते हैं।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Amazon Brand - Solimo Wooden Gold Finish Frame Wall Plates
अपने लिविंग रूम की थीम थोड़ी रंग-बिरंगी रखनी है, तो आप दीवारों पर इस तरह की प्लेट्स लगा सकते हैं। कई सारे रंग और सुंदर आकृतियों के साथ आने वाली ये प्लेट्स कमरे की दीवार की शोभा बढ़ा सकती हैं। इन प्लेट्स को कुशल कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। ये प्लेट्स 5 के सेट में आती हैं, जिनमें इनका साइज अलग-अलग है। इन्हें एकसाथ कमरे की दीवार पर लगाने से एक बेहतरीन लुक मिल सकता है। इन डेकोर प्लेट्स का आकार गोल है और साथ ही इनके ऊपर कई रंगों से फूल-पत्तियों व पक्षियों की डिजाइन बनाई गई है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए इन प्लेट्स को मजबूत और टिकाऊ फाइबर लकड़ी से बनाया गया है। इनमें गोल्डन रंग का सुंदर फ्रेम भी दिया गया है। इन प्लेट्स में आपको कई अन्य रंग और डिजाइन वाले विकल्प भी अमेजन पर मिल जाएंगें।
01Dime Store Interlock Engineered Wood Wall Mount Wall Shelf
लिविंग रूम में कोई जरूरत का सामान या फिर सजावटी आइटम रखना है, मगर इसके लिए जगह नहीं है। ऐसे में आप दीवार पर इन शेल्फ को लगा सकते हैं। आप इनमें कुछ ना भी रखें, ये फिर भी दीवार को एक आकर्षक रूप दे सकते हैं। इन शेल्फ को आसानी से हुक की मदद से दीवार पर टांगा जा सकता है। ये शेल्फ मजबूत लकड़ी से बने हैं, जो कि लंबे समय तक मजबूती के साथ चल सकते हैं। इन शेल्फ का आकार आयताकार है, जो कि लंबी और चौड़ी दोनों प्रकार की दीवार के लिए सही हो सकता है। ये वुडन शेल्फ 3 के सेट में आते हैं, जिनमें एक का साइज बड़ा और दो छोटे साइज में आते हैं। इन्हें आप एकसाथ जोड़कर दीवार पर लगा सकते हैं, जो कि देखने पर एक पूरा फ्रेम जैसा लगता है। आप इनमें दिए गए सपाट स्पेस पर कोई डेकोर आइटम, अवार्ड या अन्य चीजें रख सकते हैं।
02DSH CRAFTING YOUR CURIOSITY Metal Wall Decor
मेटल से बने वॉल डेकोर पीसेस आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं। ये कमरे को आधुनिक दिखाते हैं। ऐसे में आप भी अपने लिविंग रूम की दीवार पर इस तरह का मेटल वॉल डेकोर पीस लगा सकते हैं। इसमें कई रंगों का सुंदर कॉम्बीनेशन मिलता है, जो इसे देखने में आकर्षक बनाता है। इसे मजबूत मेटल से बनाया गया है, जिसके टूटने और खराब होने का खतरा कम हो जाता है। इसका आकर्षक फ्लोरल थीम आपके कमरे को सुंदर रूप दे सकता है। इस वॉल डेकोर का साइज 46L x 19W सेमी है और यह बिना किसी फ्रेम के आता है। इसे अलग-अलग रंग और थीम वाली दीवारों पर लगाया जा सकता है। इसमें पीछे हुक दिए गए हैं, जिनकी मदद से आप इसे आसानी से व मजबूती के साथ दीवार पर टांग सकते हैं। गोल आकार और हरे रंग की थीम में आने वाला यह डेकोर पीस कमरे को आधुनिक दिखा सकता है।
03Collective home decor - Showpiece for wall decoration
लिविंग रूम को पारंपरिक तरीके से सजाना है और दीवार को एक आकर्षक रूप देना है, तो ये शोपीस आपके काम आ सकते हैं। राजस्थानी थीम वाले ये शोपीस आप कमरे की दीवार पर लगा सकते हैं। ये 3 के सेट में आते हैं, जिन्हें आप एकसाथ दीवार पर टांग सकते हैं। इन्हें लोहे से बनाया गया है, जिस वजह से ये मजबूत और टिकाऊ साबित हो सकता है। इनकी ऊंचाई 13 इंच और चौड़ाई 6.5 इंच है, जिस वजह से आप इन्हें छोटी दीवार पर भी लगा सकते हैं। इनमें राजस्थानी स्टाइल वाली आकृतियां बनी हुई हैं, जो आपके कमरे को काफी शानदार दिखा सकती हैं। वहीं, ये शोपीस फ्रेम के साथ आते हैं, जिसका गोल्डन रंग कमरे को एक सुंदर चमक दे सकता है। इन शोपीस में नाचते-गाते मानवों की आकृतियां है, जो देखने में सुंदर लग सकती हैं।
04Arshlaza, Minimalist Style Macrame Wall Dcor Mirror
बोहो स्टाइल में घर को कमरे को सजाने का चलन जोरों पर है। ऐसे में आप भी अपने लिविंग रूम को बोहो थीम के साथ सजाने के लिए इस तरह के शीशे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बोहेमियन स्टाइल में आने वाला यह शीशा दीवार पर लगाया जा सकता है। इसका आकार गोल है और साथ ही 40L x 40W सेमी के आयाम में आता है। इस शीशा में हुक पर टांगने के लिए पीछे की तरफ से एक धागा दिया गया है। इस शीशे के आस-पास फ्रेम के रूप में लगी बोहो स्टाइल वाली लेस इसे देखने में बेहद आकर्षक बनाती है। यह एक सुंदर वॉल मिरर है जो विंटेज देहाती स्टाइल में घर की सजावट के लिए सही हो सकता है। इसका सर्फेस ग्लास मटेरियल से बना है और इसके आस-पास धागों से बनी लेस लगाई गई है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
इन्हें भी पढ़ें:-
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- लिविंग रूम को सजाने के लिए सबसे लोकप्रिय दीवार सजावट क्या हैं?लिविंग रूम की दीवार को सजाने के लिए पेंटिंग्स, वॉल स्टिकर्स, फ्रेम, शीशा, और दीवार पर लटकाई जाने वाली कलाकृतियां लोकप्रिय विकल्प हैं।
- लिविंग रूम की दीवार सजावट चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?कमरे का आकार, रंग योजना, और आपकी व्यक्तिगत पसंद महत्वपूर्ण हैं। इन्हें ध्यान में रखकर आप लिविंग रूम की दीवार को अच्छे और सुंदर तरीके से सजा सकते हैं।
- क्या मैं अपने लिविंग रूम में खुद से दीवार सजावट बना सकता हूं?हां, लिविंग रूम की दीवार को सजाने के लिए आप DIY प्रोजेक्ट्स जैसे कि फ्रेम बनाना, वॉल पेंटिंग करना, या वॉल हैंगिंग बनाना ट्राई कर सकते हैं।
Loading...
Loading...