घर के लिए देखें 5 ऐसे फर्नीचर, जिनकी देखभाल में नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मेहनत
अगर आप अपने घर को स्टाइलिश और व्यवस्थित रखना चाहते हैं, लेकिन फर्नीचर की रोज-रोज सफाई और मेंटेनेंस में ज्यादा समय नहीं देना चाहते। तो यहां 5 बढ़िया लो मेंटेनेंस वाले फर्नीचर के विकल्प दिए गए हैं जिसे चुना जा सकता है।
आजकल के व्यस्त जीवनशैली में लोग अपने घर के लिए ऐसा फर्नीचर लेना चाहते हैं जो कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ ज्यादा देखभाल भी न मांगें। ऐसे में यहां 5 बढ़िया लो मेंटेनेंस फर्नीचर के विकल्प दिए गए हैं जो इसी जरूरत को पूरा करता है। इसे साफ करना आसान होता है और रोजाना की भागदौड़ में इसके रखरखाव की ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ती। इसमें आपको ग्लास टॉप वाली टेबल के साथ-साथ कम रखरखाव वाली रीक्लाइनर चेयर से लेकर फोल्डेबल डाइनिंग चेयर, प्लास्टिक चेयर और प्लास्टिक के शू रैक शामिल हैं। ये फर्नीचर न सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि सही देखभाल के साथ लंबे समय तक अच्छे भी बने रह सकते हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Sleepyhead RX5 Designed by Duroflex - Single Seater Leatherette Manual Recliner
लेने के फायदे
इस Sleepyhead ब्रांड के रिक्लाइनर में उच्च गुणवत्ता वाले स्प्रिंग सपोर्ट का इस्तेमाल किया गया है, जो शरीर के वजन को समान रूप से बांटने में मदद करता है। इससे लंबे समय तक बैठने पर भी यह नीचे की तरफ धंसता नहीं है और पीठ को सही सपोर्ट मिलेगा जिससे आप लंबे समय तक इसपर आराम कर सकते हैं।
फ़ौक्स लेदर से बने होने की वजह से असली लेदर की तुलना में इस Recliner का देखभाल काफी आसान होता है। अगर चाय-पानी इसपर गिर भी जाए या धूल लग जाए तो इसे गीले कपड़े से आसानी से पोंछा जा सकता है और यह मिनटों में नया जैसा चमकने लगता है।
स्पेसिफिकेशन्स
मटेरियल - फ़ौक्स लेदर
प्रोडक्ट डाईमेंशन - 88D x 89W x 97H सेमी
वजन - 48 किलोग्राम
फ्रेम मटेरियल - लकड़ी
रंग - ग्लॉसी सैंडी स्वैग
01
Sheesham Wooden Centre Table
लेने के फायदे
यह टेबल किसी इंजीनियर्ड वुड से नहीं, बल्कि असली सॉलिड शीशम से बनी है। बता दें, शीशम की लकड़ी अपनी मजबूती और टिकाऊपन के लिए जानी जाती है। यह सालों-साल बिना खराब हुए चलती है और भारी सामान रखने पर भी झुकेगी या मुड़ेगी नहीं।
इस Centre Table के ऊपरी हिस्से पर शीशा लगा हुआ है जिससे चाय, कॉफी या पानी गिरने पर लकड़ी को नुकसान नहीं होगा। साथ ही, आप इसे फटाफट से साफ करके चमका सकती हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
प्रोडक्ट डाईमेंशन - 114.3D x 54.3W x 45.7H सेमी
वजन - 35 किलोग्राम
वजन सहन करने की क्षमता - 150 किलोग्राम
फ्रेम मटेरियल - शीशम की लकड़ी
रंग - एरिस्टन वॉलनट
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Nilkamal Plastic Chair for Living room with Arm
लेने के फायदे
आमतौर पर प्लास्टिक के फर्नीचर या कुर्सियों पर 6 महीने या 1 साल तक की ही वारंटी मिलती है, लेकिन Nilkamal इस मॉडल पर 3 साल की वारंटी दे रहा है। जिससे यह काफी टिकाऊ माना जा सकता है। ब्रांड के अनुसार, अगर सामान्य उपयोग में कोई मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट आता है, तो आप बिना किसी मानसिक तनाव के इसे बदलवा या ठीक करवा सकते हैं।
प्लास्टिक कुर्सियों को अक्सर लोग बहुत साधारण मानते हैं, लेकिन इस Chair का सीजन रस्ट ब्राउन रंग बेहद आकर्षक और क्लासिक लुक देता है। जिससे आप इसे लिविंग रूम के साथ-साथ बालकनी, गार्डन या छत पर भी बिना किसी चिंता के रख सकते हैं, क्योंकि धूप और हल्की बारिश से इसका प्लास्टिक जल्दी खराब या कमजोर नहीं होता है और कपड़े से धूल झाड़ कर इसे साफ रखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
मटेरियल - प्लास्टिक
प्रोडक्ट डाईमेंशन - 60D x 61W x 87H सेमी
वजन - 2 किलोग्राम
फ्रेम मटेरियल - प्लास्टिक
रंग - सीजन रस्ट ब्राउन एंड बिस्किट
03
BOXJOY 6 Shelf Shoe Rack with 3 Doors
लेने के फायदे
अगर आप बड़े परिवार में रहते हैं और कम रखरखाव वाले फर्नीचर की तलाश कर रहे हैं तो 6-शेल्फ डिज़ाइन वाले प्लास्टिक से बने इस शू रैक को चुन सकते हैं। इसमें 6 अलग-अलग शेल्फ दिए गए हैं, जो आपके घर के जूतों, चप्पलों और सैंडल्स को एक ही जगह पर व्यवस्थित रखने के लिए पर्याप्त जगह प्रदान करेगा। इससे घर के मुख्य द्वार या बेडरूम में जूतों का बिखराव नहीं दिखेगा।
इस Shoe Rack में दिए गए 3 दरवाजे आपके जूतों को धूल, मिट्टी और नमी से बचाकर रखने में मदद करेंगे। खुला रैक न होने के कारण जूते लंबे समय तक नए जैसे बने रह सकते हैं और बाहर से आने वाले मेहमानों को जूतों का अंबार दिखाई नहीं देगा।
छोटे घर में रहते हैं और कम देखभाल वाले फर्नीचर के साथ-साथ मल्टी-पर्पज फर्नीचर भी लेना चाहते हैं तो इसे चुना जा सकता है। क्योंकि इस टेबल का उपयोग केवल खाना खाने तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चे इस पर पढ़ाई कर सकते हैं और बड़े इस पर लैपटॉप रखकर काम भी कर सकते हैं।
इस Foldable Table का इस्तेमाल न होने पर आसानी से मोड़कर रखा जा सकता है। साथ ही, इंजीनियर्ड वुड से बना हुआ इस पोर्टेबल टेबल का वजन भी काफी कम है जिससे इसे आसानी से घर के एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जा सकते हैं और सूखे कपड़े से पोंछकर साफ कर सकते हैं।
साज-सज्जा की कैटेगरी पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।
Faqs
1.लो मेंटेनेंस वाले फर्नीचर क्या होता है?
लो मेंटेनेंस फर्नीचर ऐसा फर्नीचर होता है जिसकी सफाई और देखभाल के लिए ज्यादा समय और मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें ऐसे मटेरियल का इस्तेमाल किया जाता है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में आसानी से खराब न हों और जिन्हें सामान्य कपड़े या हल्के क्लीनर से साफ किया जा सके।
2.घर के लिए लो मेंटेनेंस फर्नीचर क्यों चुनना चाहिए?
अगर आपकी दिनचर्या व्यस्त है और आप फर्नीचर की ज्यादा देखभाल नहीं करना चाहते, तो यह एक अच्छा विकल्प है। इसे संभालना आसान होता है और नियमित सफाई के साथ यह लंबे समय तक अच्छा दिख सकता है। साथ ही, सही डिजाइन चुनने पर यह घर को मॉडर्न और आकर्षक लुक भी देता है।
3.घर में कौन-सा फर्नीचर कम मेंटेनेंस वाला माना जाता है?
लैमिनेट फिनिश वाली अलमारी, इंजीनियर्ड वुड की टेबल, मेटल फ्रेम वाला फर्नीचर और कुछ पॉलीमर या प्लास्टिक फर्नीचर कम मेंटेनेंस वाले विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, फर्नीचर का मेंटेनेंस उसके मटेरियल, फिनिश और इस्तेमाल पर भी निर्भर करता है।
4.क्या लो मेंटेनेंस फर्नीचर को साफ करना आसान होता है?
ज्यादातर ऐसे फर्नीचर को साफ करना काफी आसान माना जाता है। आमतौर पर धूल हटाने के लिए सूखे या हल्के गीले कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, किसी भी फर्नीचर पर क्लीनिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले निर्माता के निर्देश देखना बेहतर रहता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।