अव्यवस्थित किचन घर के लुक के साथ ही खाना बनाने के अनुभव को भी खराब कर सकता है। किचन में बर्तन और डिब्बों को व्यवस्थित तरीके से रखने के लिए अगर आपको भी कैबिनेट की तलाश है, तो मुझे अमेजन पर 4 बजट में आने वाले ट्रेंडी डिजाइन के विकल्प मिले हैं। ये किचन कैबिनेट ट्रेंडी डिजाइन में आते हैं और बजट के अनुकूल भी हो सकते हैं, जिन्हें अपन रसोईघर में लगाकर आप सामान को व्यवस्थित तरीके से रख सकते हैं। वहीं, इनके सुंदर डिजाइन आपके किचन को एक आधुनिक और आकर्षक भी दिखा सकते हैं। इनमें आपको अलग-अलग स्टोरेज क्षमता और आकार वाले विकल्प मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी जरूरत और किचन के साइज के हिसाब से चुन सकते हैं। इतना ही नहीं, आपके हाउसहोल्ड फर्निशिंग को मैच करने के लिए इन Kitchen Cabinet में अलग-अलग रंग के विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसमें से किसी को भी आप अपने अनुसार चुन सकते हैं। अगर आपको भी अपने किचन के लिए ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली कैबिनेट चाहिए, तो आप इनके विकल्प अमेजन पर देख सकते हैं।
मुझे बजट में मिले Kitchen Cabinet के 4 ट्रेंडी डिजाइन, आप भी देखें!
अपने किचन के लिए मुझे अमेजन पर मिले 4 ट्रेंडी और बजट में आने वाले कैबिनेट डिजाइन, जिनके साथ रसोईघर का सामान होगा व्यवस्थित। वहीं, किचन देखने में लगेगा आधुनिक और आकर्षक भी।

Loading...
Top Four Products
Loading...
DeckUp Zeus Engineered Wood Kitchen Cabinet
Loading...
यह किचन कैबिनेट इंजीनियर्ड लकड़ी से बनाया गया है। इसमें पार्टिकल बोर्ड के साथ ही लैमिनेशन का इस्तेमाल भी किया गया है, जिससे कैबिनेट पर एक चिकना और चमकदार फिनिश मिलता है। इस किचन कैबिनेट का वॉलनट रंग आपके रसोईघर को आकर्षक दिखा सकता है। वहीं, यह Wooden Cabinet 4 दरवाजे, एक ड्रॉर और साथ ही एक खुले स्पेस के साथ आता है। इसमें ऊपर की तरफ पारदर्शी दरवाजे दिए गए हैं। वहीं नीचे की तरफ आपको एक ड्रॉर और अपारदर्शी दरवाजे मिलते हैं। इसका मैट वुड ग्रेन फिनिश देखने में आकर्षक है। यह एक फ्लोर माउंट कैबिनेट है, जिसे आप किचन के फर्श पर आसानी से रख सकते हैं। इस किचन कैबिनेट की वजन सहन क्षमता 100 किलोग्राम है।
01Loading...
Loading...
Nilkamal Freedom Big FMM Plastic Cabinet
Loading...
नीलकमल ब्रांड के इस किचन कैबिनेट में 2 दरवाजे दिए गए हैं, जिससे इसमें रखा सामान बाहर से दिखता नहीं है और अंदर सुरक्षित भी रहेगा। इसमें आपको कई अलग-अलग रंग के विकल्प भी मिल जाएंगें, जिसे आप किचन के अनुसार चुन सकते हैं। यह किचन कैबिनेट प्लास्टिक से बना है, जो कि मजबूत होने के साथ ही वजन में हल्का भी रहने वाला है। इस Plastic Cupboard में सामान को अंदर सुरक्षित रखने के लिए सेफ्टी लॉक और टावर बोल्ट भी दिया गया है। इसका स्टाइलिश डबल डोर कैबिनेट डिजाइन आपको किचन को आकर्षक बना सकता है। यह कैबिनेट 4 बड़ी अलमारियों के साथ आता है, जिसमें आप अलग-अलग सामान आसानी से रख सकते हैं। इसकी वजन क्षमता करीब 11 किलोग्राम तक है।
02Loading...
Loading...
Lukzer Wood & Metal Storage Rack Shelf for Kitchen
Loading...
किचन में माइक्रोवेव अवन के साथ डिब्बों या फिर बर्तनों के एकसाथ रखने के लिए यह कैबिनेट आपके काम आ सकता है। इस किचन कैबिनेट को लकड़ी और मेटल से बनाया गया है, जो इसे मजबूत और टिकाऊ बनाते हैं। यह कैबिनेट कुल 4 शेल्फ के साथ आता है, जिनपर सामान को अलग-अलग करके रखा जा सकता है। वहीं, इस Metal Cabinet में पाउडर कोटेड फिनिश मिलता है, जो इसे देखने में चमकदार और चिकना बनाता है। इसमें फ्लोर माउंटिंग डिजाइन दी गई है, जिस वजह से इसे आसानी से फर्श पर रखा जा सकता है। यह किचन कैबिनेट सफेद रंग में आता है। इसके पैनल मेटल से और शेल्फ लकड़ी से बने हैं। इसमें आपको अलग-अलग शेल्फ संख्या के साथ आने वाले विकल्प भी मिल जाएंगें।
03Loading...
Loading...
ABOUT SPACE 5 ft Kitchen Cabinet
Loading...
इस किचन कैबिनेट की लंबाई 5 फीट है और यह आयताकार आकार में आता है। इसमें स्लैब स्टाइल वाले 2 दरवाजे लगे हुए हैं, जिनमें आप सामान को बंद करके रख सकते हैं। वहीं, यह कैबिनेट 3 खुले हुए शेल्फ के साथ आता है। सफेद रंग में आने वाले इस किचन कैबिनेट को मजबूत इंजीनियर्ड लकड़ी से बनाया गया है, जो लंबे समय तक चल सकती है। इसका बड़ा और जगह बचाने वाला डिजाइन इसे भारतीय रसोईघरों में रखने के लिए उपयुक्त बनाता है। इस कैबिनेट के दरवाजे मैग्नेटिक फीचर के साथ आते हैं, जिस वजह से ये आसानी से बंद हो जाते हैं। यह मल्टीफंक्शनल रैक किचन के फर्श पर आसानी से रखा जा सकता है।
04Loading...
किचन कैबिनेट के लिए सामग्री का चयन कैसे करें?
बजट के अनुकूल आपको लकड़ी, लोहे और प्लास्टिक तीनों से बने कैबिनेट किचन के लिए बाजार में मिल जाएंगें। हालांकी, इनका चयन कैसे और किन बातों का ध्यान रखते हुए करना चाहिए इसपर गौर करना जरूरी है। हर एक सामग्री के अपने फायदे और नुकसान हैं, जिन्हें आपको जरूर जानना चाहिए-
- लकड़ी- ठोस लकड़ी से बने Kitchen Cabinet टिकाऊ, सुंदर, और विभिन्न Designs में उपलब्ध होते हैं। ये किचन को एक आकर्षक और विंटेज लुक दे सकते हैं। हालांकी, ये बाकी सामग्री के मुकाबले महेगे होते हैं और इनमें नमी आने व खरोंच लगने का खतरा रहता है।
- लोहा- लोहे से बने कैबिनेट मजबूती के मामले में अच्छे होते हैं। हालांकी, इनमें ज्यादा डिजाइन उपलब्ध नहीं होते हैं और इनमें ज़ंग लगने की समस्या भी हो सकती है। लोहे के कैबिनेट आपको लकड़ी से कम दाम में मिल सकते हैं।
- प्लास्टिक- वजन में हल्के और रख-रखाव में आसान रहने वाले प्लास्टिक कैबिनेट अक्सर आपको लोहे और लकड़ी के मुकाबले कम कीमत में उपलब्ध होते हैं। इनमें कई रंग और डिजाइन भी आपको आसानी से मिल जाएंगें। हालांकी, इनके टूटने का खतरा रहता है और ये ज्यादा टिकाऊ नहीं होते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Loading...
Loading...
Faq's
- बजट किचन कैबिनेट डिजाइन में कौन से रंग चलन में हैं?+हल्के रंग और प्राकृतिक लकड़ी के रंग लोकप्रिय हैं। इस तरह के रंग वाले कैबिनेट किचन को आकर्षक और आधुनिक दिखा सकते हैं।
- छोटे किचन के लिए बजट कैबिनेट डिजाइन विचार क्या हैं?+छोटे Kitchen के लिए दीवार पर लगे और कोने वाले Cabinets का इस्तेमाल करें। ये कम जगह में रखे जा सकते हैं और आपकी जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
- किचन कैबिनेट के लिए कौन सी सामग्री टिकाऊ होती है?+प्लाईवुड रसोई अलमारियां उनकी मजबूती के लिए पसंद की जाती हैं। प्लाइवुड एक इंजीनियर्ड वुड है, जो मजबूत और टिकाऊ मानी जाती है।