27 अगस्त से इस साल गणेश चतुर्थी का त्योहार शुरू हो जाएगा और 6 सितंबर को बप्पा का विसर्जन होगा। गणेश चतुर्थी के मौके पर घर को सजाना खुशहाल माहौल, धार्मिक महत्व और सकारात्मक एहसास से जुड़ा हुआ है। गणपति बप्पा के स्वागत के लिए लोग अपने घर को सजाते हैं। मगर, क्या आप Ganesh Chaturthi 2025 पर अपने घर को एक नए और आकर्षक ढंग से सजाना चाहते हैं? अगर हां, तो हम आपके लिए एक सरल गाइड लेकर आए हैं, जो आपको गणेश चतुर्थी पर घर सजाने को लेकर जानकारी देती है। इसकी मदद से आप विघ्नहर्ता के स्वागत के लिए अपने घर को सुंदर रूप से सजा सकते हैं। साज-सज्जा से जुड़ी यह विस्तृत जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है और साथ ही ये टिप्स बेहद आसान भी रहने वाले हैं।
गणेश चतुर्थी 2025 पर घर के किन हिस्सों को सजाना चाहिए?
- मुख्य द्वार- गणेश चतुर्थी के लिए घर को सजाते वक्त सबसे पहले बारी आती है मुख्य द्वार या घर के दरवाजे की। चूंकि हम बप्पा को वही से अंदर लेकर आते हैं तो उसको अच्छी तरह से सजाना जरूरी होता है। घर के मुख्य द्वार को लाइट, फूलों, रंगोली और अन्य चीजों के साथ सजाया जा सकता है।
- लिविंग रूम- यह घर का वो हिस्सा होता है जहां बप्पा को सबसे पहले लाया जाता है और साथ ही दर्शन के लिए आने वाले मेहमान भी यही बैठते हैं। कई बार तो ऐसा भी होता है कि जिन लोगों के घर का मंदिर छोटा होता है, वे लिविंग रूम में ही भगवान की स्थापना करते हैं। इसके लिए आप पूरे लिंविंग रूम को अलग-अलग तरह से सजा सकते हैं और इसके लिए कई सारी चीजों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है; जैसे कि फूल, रंगोली, दिए, लाइट व पर्दे।
- मंदिर- अगर आपने बप्पा को मंदिर में स्थारपित नहीं भी किया है, तब भी इसकी सजावट करना काफी जरूरी होता है क्योंकि यहां अन्य देवी-देवता होते हैं और किसी भी त्योहार पर मंदिर सजाना ही चाहिए। आप अपने घर के मंदिर को गणेश चतुर्थी के लिए सजाने के लिए फूलों या दिओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अन्य- इसके अलावा घर की बालकनी, छत, गार्डेन, किचन व अन्य कमरों को भी आकर्षक तरह से सजाया जा सकता है।
गणेश चतुर्थी 2025 के लिए किस तरह से घर की सजावट करनी चाहिए?
- फ्लोरल डेकोरेशन- गणेश चतुर्थी पर घर की सजावट के लिए फूलों का इस्तेमाल करना सबसे लोकप्रिय है। इसके लिए आप असली व नकली दोनों तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अलग-अलग रंगों के फूलों का इस्तेमाल कर घर के मुख्य द्वार, लिविंग रूम, मंदिर व बालकनी जैसे हिस्सों को सजा सकते हैं। आप फूलों की लड़ियों, मालाओं व झालरों को तरह-तरह के डिजाइन में घर पर लगा सकते हैं आप गुलाबी, लाल, सफेद और अन्य रंगों के फूलों का इस्तमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बप्पा के प्रिय दूब के साथ भी घर की सजावट की जा सकती है। आप चाहे तो सजावटे किए फूलों के तोरण का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- लाइट डेकोरेशन- गणेश चतुर्थी 2025 पर घर की सजावट करने के लिए लाइटों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए तरह-तरह की झालरों, दिओं, लैंप, झूमर व मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाइटों के साथ आप गणेश चतुर्थी पर घर के मुख्य द्वार, मंदिर, लिविंग रूम या छत पर तरह-तरह की लाइटें लगा सकते हैं। आप चाहें तो आधुनिक शैली वाले झूमर या लैंप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
- पारंपरिक शैली की सजावट- अगर आप गणेश चतुर्थी पर घर को पारंपरिक तरह से सजाना चाहते हैं तो इसके लिए रंगोली, तोरण, दिए, केले के पत्ते, और मालाओं का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप घर के अलग-अलग हिस्सों को पारंपरिक तरह से सजा सकते हैं; खासकर मंदिर को। आप चाहें तो दीवारों पर पारंपरिक शैली वाली पेंटिग करके भी घर को सजा सकते हैं।
- थीम आधारित सजावट- कई लोग गणेश चतुर्थी पर घर को सजाने के लिए कई लोग थीम तय करते हैं। इसके लिए आप जंगल, पानी, ईको फ्रेंडली, पंच तत्व, हैंडमेड व बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट पर आधारित सजावट करके बप्पा को घर ला सकते हैं।
किन चीजों का इस्तेमाल करके गणेश चतुर्थी पर घर को सजाया जा सकता है?
घर का हिस्सा |
सजावट का तरीका |
सजावट का सामान |
मुख्य द्वार |
फ्लोरल डेकोरेशन, रंगोली, पत्तों की सजावट व लाइट की सजावट |
असली व नकली फूल, केले के पत्ते, पर्दे, झालर, तोरण, दिए व रंगोली |
लिविंग रूम |
थीम आधारित सजावट, फ्लोरल डेकोरेशन, लाइट आधारित सजावट व पानी आधारित सजावट |
फूल, फाउंटेन, रंगोली, दिए, मोमबत्ति, झालर, खिलौनें व झूमर |
मंदिर |
पारंपरिक शैली की सजावट, असली फूलों की सजावट व दिओं से सजावट |
फूल, रंगोली, तोरण व दिए |
अन्य |
थीम आधारित, फ्लोरल डेकोरेशन व आधुनिक सजावट |
पर्दे, फूल, दिए, लाइट व कुछ आधुनिक डेकोर आइटम |