घर की खूबसूरती तब बढ़ जाती है जब उसमें कई सारे पौधे लगे होते हैं। पौधे हमारी स्वास्थ्य को तो सही रखते ही हैं, साथ ही ये हमारे घर के लुक को भी बेहतर करके उसे सुंदर बनाने का काम करते हैं। आजकल पौधे लगाने का चलन भी काफी बढ़ गया है, जिसे देखो वही अपने घर की बालकनी, छत पर या बगीचे में पौधे लगा रहा है। अगर आप भी आपको भी हरे-भरे पेड़ पौधे काफी पसंद आते हैं और अपने घर की बालकनी या बगीचे में पौधे लगाने की सोच रहे हैं, तो इस काम को करने के लिए यह सबसे अच्छा समय हो सकता है, क्योंकि इस समय मानसून सीजन चल रहा है और पेड़-पौधे लगाने के लिए यह मौसम काफी सही माना जाता है। इस मौसम में पौधों को पर्याप्त पानी मिल जाती है और वे कम देखभाल में ही बिल्कुल हरे-भरे दिखाई देने लगते हैं। हाउसहोल्ड फर्निशिंग के तहत हम यहां बता रहे हैं कि आप इन दिनों अपने घर के आंगन, बालकनी या बगीचे में ऐसा कौन सा पौधा लगाएं, जो कुछ ही दिन में आपके घर को हरा-भरा बना दे।
मानसून में कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं?
- मधुमालती बेल- मानसून सीजन में आप रंग-बिरंगे फूलों वाले इस पौधे को लगा सकते हैं। मानसून इसे लगाने का सबसे सही समय हो सकता है। यह एक तरह का बेल वाला पौधा है और मानसून में इस पौधे में लाल, सफेद, गुलाबी फूल निकलते हैं, जो मन को काफी भाते हैं।
- चमेली- मानसून में आप चमेली का पौधा भी लगा सकते हैं। इसके सफेद और खुशबूदार फूल हर किसी को मोह लेते हैं। यह पौधा जमीन पर या गमले में भी अच्छी तरह उगता है और बारिश के मौसम में इसकी ग्रोथ तेजी से होती है।
- कनेर का पौधा- अपने गार्डन को रंग-बिरंगे फूलों से भरने के लिए आप मानसून में कनेर का पौधा लगा सकते हैं। इसमें कई रंग के जैसे पीले, सफेद और लाल रंग के फूल खिलते हैं जो आपके गार्डन को और भी सुंदर बना सकते हैं।
- लेमन ग्रास- इस पौधे को आप बगीचे में या फिर बालकनी में किसी गमले में लगा कर रख सकते है। नींबू की खुशबू वाला यह हर्बल प्लांट है। चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए इसकी पत्तियों उसमें आप डाल सकती हैं।
- जूही का पौधा- सफेद-खुशबूदार फूलों वाला जूही का पौधा मानसून में बड़ी आसानी से लग जाता है। बगीचे की सुंदरता के लिए आप इस पौधे को भी लगा सकते हैं।
- गुड़हल- लाल, गुलाबी, नारंगी और पीले रंगों वाले गुड़हल प्लांट भी मानसून के मौसम में बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इसे भी आप गमले में या फिर जमीन पर लगा सकती हैं।