कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनका धार्मिक महत्व होता है, तो वहीं कुछ के साथ हवा साफ-सुथरी होती है और कुछ सिर्फ सजावट के लिहाज से अच्छे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसे प्लांट्स भी होते हैं, जो घर में तरक्की और खुशहाली ला सकते हैं? जी हां! इन्हें फॉर्चुन प्लांट्स भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि ये घर या व्यवसाय में सौभाग्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा ला सकते हैं। इन पौधों को अक्सर फेंगशुई और वास्तु शास्त्र में शामिल किया जाता है। यहां पर हम आपको ऐसे ही कुछ विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आसानी से आप अपने घर की सजावट तो कर ही सकेंगे, साथ ही ये सौभाग्य के लिहाज से भी अच्छे हो सकते हैं। इन्हें आप अपने हाउसहोल्ड-फर्निशिंग का हिस्सा बनाकर घर के अलग-अलग हिस्सों में रखा सकते हैं। वहीं, ये किसी को तोहफे में देने के लिहाज से भी काफी अच्छे हो सकते हैं।
कौन-से 5 पौधें आपके घर में ला सकते हैं सौभाग्य और दिखेंगे भी अच्छे?
- मनी ट्री- ऐसा माना जाता है कि यह पौधा पैसों और सौभाग्य को आकर्षित करता है। माना जाता है कि इसका लटदार तना और हरी-भरी पत्तियां लकड़ी, जल, अग्नी, धातु और पृथ्वी जैसे पांच तत्वों का प्रतीक होते हैं, जो जीवन में संतुलन और सामंज्स ला सकते हैं।
- जेड प्लांट- इस पौधो को ‘मनी मैग्नेट’ भी कहा जाता है, जो समृद्धि और सफलता भी ला सकता है। इसकी पत्तियां गोल और सिक्के जैसी होती हैं, जो पैसे और सौभाग्य के साथ इसके जुड़ाव को दिखाती हैं।
- लकी बैंबू- इस पौधे को अक्सर अच्छे स्वास्थ्य, करियर में तरक्की और शांति से जोड़ा जाता है। यह पौधा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए एक लोकप्रिय विकल्प है। इसे अलग-अलग तरह से सेट किया जा सकता है, और हर एक का अपना अलग मतलब होता है।
- स्नेक प्लांट- यह पौधा हवा को साफ करने के गुणों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने के लिए जाना जाता है। फेंगशुई में, इसे सौभाग्य, लंबी उम्र और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है।
- पीस लिली- इसमें आपको सफेद फूलों के कारण भी काफी पसंद किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह हवा को साफ करता है, घर में शांति ला सकता है और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा भी दे सकता है। ऐसा भी माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में भी बदल सकता है।