कपड़ों को आसानी से धुलने के लिए वॉशिंग मशीन आज के समय में एक जरूरी उपकरण बन चुकी है। हांलाकि वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल में अक्सर ज्यादा पानी और बिजली खर्च होती है, जिससे लोगों को भारी बिजली बिल का भी सामना करना पड़ता है। मगर आज की इस लिस्ट में 2025 की ऐसे वॉशिंग मशीन के बारे में बताया जा रहा है, जो कि अपनी एनर्जी एफिशियंट परफॉर्मेंस के जरिए बेहद कम बिजली खपत करती हैं। वहीं इन वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल में पानी की खर्च भी कम होता है। इसके अलावा आपकी सुविधा के लिए ये वॉशिंग मशीन अलग- अलग वॉश प्रोग्राम के साथ आती हैं, जिससे आप इनमें कई तरह के फैब्रिक वाले कपड़ों को आसानी से धुल सकते हैं। यहां पर एलजी, सैमसंग, व्हर्लपूल, गोदरेज जैसे जाने- माने ब्रांड्स के अलग- अलग वॉशिंग मशीन मॉडल्स के बारे में जानकारी दी गई है।
2025 में मशहूर वॉशिंग मशीन ब्रांड्स की जानकारी यहां देखें
साल 2025 में एनर्जी एफिशियंट और क्विक क्लीनिंग के लिए कुछ जाने- माने ब्रांड्स के इंवर्टर टेक्नोलॉजी और मल्टीपल वॉश प्रोग्राम के साथ आने वाले वॉशिंग मशीन मॉडल्स मौजूद हैं। ये वॉशिंग मशीन मॉडल्स बिजली की बचत करते हुए कम समय में कपड़ों को बेहतर ढ़ंग से धुलने के काम आ सकते हैं। हांलाकि इस बात पर ध्यान दें कि यह कोई आधिकारिक लिस्ट नहीं है, बल्कि इसमें यूजर्स की पसंद और मार्केट ट्रेंड के हिसाब से मॉडल्स को शामिल किया गया है। ऐसे में अगर आपको इनके अलावा कोई और भी मॉडल पसंद आता है, तो हम पाठकों से पूर्ण रूप से सहमत हैं।
कौन- सी वॉशिंग मशीन करती हैं बिजली की बचत?
वॉशिंग मशीन चलाने में बिजली की बचत करने के लिए इंवर्टर टेक्नोलॉजी से लैस मॉडल्स सबसे अच्छे रहते हैं। इंवर्टर टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली वॉशिंग मशीन ना सिर्फ एनर्जी एफिशियंट परफॉर्मेंस देती हैं, बल्कि इनके ऑपरेशन में आवाज आने की परेशानी भी कम होती है। इसके अलावा फ्रंट लोड के मुकाबले टॉप लोड वॉशिंग मशीन ज्यादा एनर्जी एफिशियंट रहती हैं और साथ ही ये कम कीमत में भी आ जाती है। वहीं कुछ वॉशिंग मशीन में मिलने वाला क्विक वॉश प्रोग्राम भी बिजली की बचत करने के लिए बढ़िया रहता है, क्योंकि इसे सेट करके कपड़े कम समय और कम बिजली खपत में ही साफ हो जाते हैं। इन सबके बाद बिजली की खपत वॉशिंग मशीन की क्षमता के हिसाब से भी कम और ज्यादा हो सकती है। इसी वजह से आपको हमेशा अपने फैमिली साइज को ध्यान में रखते हुए ही एक सूटेबल कैपेसिटी वाली वॉशिंग मशीन का चुनाव करना चाहिए।
वॉशिंग मशीन के ब्रांडेड मॉडल्स और कीमत
भारत के अंदर एलजी, सैमसंग, गोदरेज, व्हर्लपूर, पैनासोनिक, हायर, बॉश कुछ ऐसे ब्रांड्स हैं, जो कि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय और मशहूर हैं। ये ब्रांडेड वॉशिंग मशीन कपड़े धुलने के काम को काफी हद तक आसान कर सकती हैं। इन ब्रांडेड वॉशिंग मशीन में आपको टॉप लोड और फ्रंट लोड दोनों के विकल्प मिल जाते हैं। वहीं इनमें अलग- अलग क्षमता की वॉशिंग मशीन भी मौजूद हैं, जिससे इन्हें अपनी जरूरत और फैमिली साइज के हिसाब से चुना जा सकता है। अगर बात करें इनकी कीमत तो टॉप लोड 20,000 तक की कीमत में मिल जाती हैं, वहीं फ्रंट लोड की कीमत 20,000 से ऊपर रहने वाली है।