ये 5 Domestic Refrigerators करेंगे चका-चक कूलिंग!

ऊर्जा कुशल संचालन और ज्यादा स्टोरेज स्पेस के साथ आने वाले बड़े ब्रांड्स के डोमेस्टिक Refrigerator घर पर इस्तेमाल करने के लिए हो सकते हैं सही पसंद। देखिए बड़े ब्रांड्स के 5 विकल्प जो आपके लिए साबित हो सकते हैं सही निवेश।

टॉप 5 Domestic Refrigerators

एक अच्छा रेफ्रिजरेटर हर घर की अहम जरूरतों में से एक हैं। एक डोमेस्टिक रेफ्रिजरेटर वो है जिसका इस्तेमाल घरों में खाने-पीने की चीज़ों को कमरे के तापमान से कम तापमान पर रखकर उन्हें खराब होने से बचाने के लिए किया जाता है। ये आधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए चीजों को खराब करने वाले बैक्टीरिया और एंजाइमों की बढ़त को धीमा कर देते हैं और भोजन लंबे समय तक ताज़ा रखने में मदद करते हैं। इसी कड़ी में हम आपके लिए लेकर आए हैं, बड़े ब्रांड्स के पांच ऐसे Domestic Refrigerators जो आपके लिए सही पसंद साबित हो सकते हैं। इन्हें अमेजन पर भी लोगों ने काफी पसंद किया है और ये आपको अलग-अलग बजट रेंज व खूबियों के साथ मिल जाएंगे। 

घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी मिलेगी हाउस ऑफ एप्लाइंसेस पर 

Loading...

  • Loading...

    Haier 237L 3 Star Frost Free Bottom Mount Double Door Refrigerator

    Loading...

    फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी वाले इस Haier रेफ्रिजिरेटर की क्षमता 237 लीटर और एनर्जी स्टार रेटिंग 3 है। इसका Twin Inverter कंप्रेसर ऊर्जा कम ऊर्जा की खपत करते हुए शानदार प्रदर्शन का अनुभव कराएगा। इसमें आपको 8 कन्वर्टेबल मोड्स मिल जाएंगे, जिनकी मदद से इसे नॉर्मल, वेज, वेकेशन, सरप्राइज पार्टी, समर, टर्बो, होम अलनो और फ्रीजर मोड पर चलाया जा सकता है। इसकी फ्रीजर क्षमता 66 लीटर और ताजा खाना रखने की क्षमता 171 लीटर है। इसके 2x बड़े वेजिटेबल बास्केट में ज्यादा मात्रा में फल-सब्जियां रखी जा सकती हैं। यह Double Door रेफ्रिजरेटर ‘झुकना मत’ सुविधा पर आधारित है। इसका मतलब है कि इसमें फ्रीजर नीचे की तरफ होने की वजह से झुकने को 90% तक कम किया जा सकता है। 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह फ्रिज काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। वहीं, इसे 220v-240v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Haier
    • मॉडल- ‎HEB-243GB-P
    • ऊर्जा खपत- ‎236 Watts/वर्ष
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • ड्रॉर- 2
    • शेल्फ- ‎3
    • LED लाइट
    • आइस मेकर

    खूबियां

    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर भारी बर्तनों को भी रखा जा सकता है
    • बिजली कटौती के दौरान इसे इन्वर्ट से भी कनेक्ट किया जा सकता है
    • ऐंटी बैक्टिरियल गास्केट की वजह से इसमें बैक्टेरिया नहीं पनपेगा
    • टर्बो आइसिंग के साथ इसमें 1 घंटे में बर्फ जमाई जा सकती है
    • रीसेज हैंडल की वजह से इसकी डिजाइन काफी आकर्षक होती है
    • ईजी क्लीन बैक की वजह से इसके पिछले वाले हिस्से को आसानी से साफ किया जा सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
    01

    Loading...

  • Loading...

    Whirlpool 235 L Frost Free Triple-Door Refrigerator

    Loading...

    Whirlpool का यह 235 लीटर क्षमता वाला ट्रिपल-डोर फ्रिज है। इसमें दी गई Zeolite टेक्नोलॉजी और मॉइश्चर रिटेंशन की वजह से फल-सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। माइक्रोब्लॉक टेक्नोलॉजी की वजह से इसके अंगर बैक्टेरिया व किटाणुओं की ग्रोथ 99% तक कम होगी। इस रेफ्रिजरेटर की अनोखी 3 दरवाजों वाली डिज़ाइन आपको फलों और सब्ज़ियों के लिए Active Fresh जोन में रखने की अनुमती देगी। यह क्षेत्र गंध को आपस में मिलने से रोकता है और फलों और सब्जियों को लंबे समय तक ताजा रखा जा सकता है। इसे आप 160V-300V की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Air Booster भी है, जो ठंडी हवा के संचार को नियंत्रित करता है ताकि हर कम्पार्टमेंट को उसकी ज़रूरत के अनुसार एक समान ठंडक मिल सके। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 184 लीटर और फ्रीजर क्षमता 52 लीटर की है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- ‎Whirlpool
    • मॉडल- FP 253D PROTTON ROY RADIANT STEEL(Z)
    • सालाना ऊर्जा खपत- 170 Kilowatt Hours
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • रैक्स- ‎2
    • शेल्फ- 5
    • मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • कलर- रैडिएंट स्टील

    खूबियां

    • इसके मजबूत ग्लास से बने शेल्फ पर भारी चीजों को भी रखा जा सकता है
    • इसके वेजिटेबल ड्रॉर की क्षमता 32 लीटर की है
    • इसका संचालन काफी ऊर्जा कुशल है
    • 3 अलग-अलग जोन की वजह से कूलिंग रिटेंशन बेहतर होगा
    • इसके डेली जोन के तापमान को आसानी से कम-ज्यादा किया जा सकता है
    • फ्रॉस्ट फ्री टेक्नोलॉजी फ्रीजर में बर्फ की परत नहीं जमने देगी

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी फंक्शनिंग से नाखुश हैं
    02

    Loading...

  • Loading...

    Samsung 236 L, 3 Star, Convertible, Digital Inverter with Display Frost Free Double Door Refrigerator

    Loading...

    ऑटो डीफ्रॉस्ट की सुविधा के साथ आने वाला यह डबल डोर फ्रिज सैमसंग ब्रांड का है जिसकी क्षमता 236 लीटर की है। 3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह फ्रिज Digital Inverter कंप्रेसर के साथ आता है, जो ऊर्जा कुशलता और कम शोर के साथ इसके प्रदर्शन को शानदार बना सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 183 लीटर और फ्रीजर क्षमता 53 लीटर की है। इस 3-इन-1 कन्वर्टेबल फ्रिज के फ्रीजर को फ्रिज में बदला जा सकता है। इस Samsung Refrigerator मजबूत कांच से बने शेल्फ पर 175 किलोग्राम तक का वजन रखा जा सकता है। भारत में, बिजली कटौती कई क्षेत्रों में आम बात है, लेकिन यह इन्वर्टर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपका खाना हमेशा ताज़ा रहे। इसे 100v- 300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फ्रिज में रखे खाने को बिजली कटौती के दौरान बर्बाद होने से बचाया जा सकता है।इसके फ्रीज़र में रखा कूल पैक खाने को 0°C से नीचे के तापमान पर 12 घंटे तक जमाए रख सकता है, जिससे वह खराब नहीं होता।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- Samsung
    • मॉडल- ‎RT28C3733B1/HL
    • बॉटल काउंट- 5
    • शोर स्तर- ‎42 dB
    • वोल्टेज- ‎230 Volts
    • वॉटेज- 50 Watts
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट
    • डोर अलार्म

    खूबियां

    • इसके ईजी स्लाइड शेल्फ को जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सकता है
    • डिओड्राइजर तेज गंध को खत्म कर सकता है
    • ऑल-अराउंड कूलिंग सिस्टम फ्रिज के हर कोने को समान रूप से ठंडा करता है
    • इसमें बड़े साइज की बोतलों को भी आसानी से रखा जा सकता है
    • इसमें खाना करीब 15 दिनों तक आसानी से खराब नहीं होगा
    • 2-3 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स ने इसके शोर स्तर को लेकर शिकायत की है
    03

    Loading...

  • Loading...

    LG 322 L 3 Star Frost-Free Smart Inverter Double Door Refrigerator

    Loading...

    यह मशहूर ब्रांड एलजी का डबल डोर रेफ्रिजरेटर है, जिसकी क्षमता 322 लीटर की है। ऑटो डी-फ्रॉस्ट की सुविधा के साथ आने वाला यह फ्रिज 5 या उससे ज्यादा लोगों के परिवार के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 241 लीटर और फ्रीजर क्षमता 81 लीटर है। इसमें आपको 2 शेल्फ मिल जाएंगे और इसके वेजिटेबल बास्केट की क्षमता 28 लीटर है। इसकी स्मार्ट इन्वर्टर कंप्रेसर टेक्नोलॉजी ऊर्जा बचाने में मदद करती है, शोर और कंपन को कम करती है, और इसकी लाइफ को भी बढ़ा सकती है। इसके शेल्फ ट्रिमलेस टेंपर्ड गलास से बने हैं। इसकी Multi Air Flow की सुविधा उचित और समान कूलिंग के लिए हर कोने में ठंडी हवा वितरित और प्रसारित करती है। इसका डिओड्राइजर बुरी गंध को खत्म करता है और भोजन के स्वाद और सुगंध को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकता है। इसे आसानी से बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। इस LG रेफ्रिजिरेटर में आपको एग ट्रे और आइस ट्रे की भी सुविधा मिल जाएगी।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- LG
    • मॉडल- ‎GL-S342SDSX
    • कलर- डैजल स्टील
    • वोल्टेज- ‎220 Volts
    • वॉटेज- ‎90 Watts
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील
    • डोर ओरिएंटेशन- लेफ्ट
    • कन्वर्टेबल

    खूबियां

    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट भोजन को बैक्टीरिया और धूल से बचाता है
    • ऐंटी रैट बाइट फ्रिज को चूहों से सुरक्षित रखेगा
    • इसके फ्रीजर को फ्रिज में आसानी से बदला जा सकता है
    • स्मार्ट डायग्नॉसिस के साथ इसकी परेशानियों का पता लगाया जा सकता है
    • इसे घर के इन्वर्टर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है
    • ज्यादा स्टोरेज के लिए इसमें लोअर डोर शेल्फ की सुविधा भी दी गई है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसे इंस्टॉल करने में परेशानी हुई है
    04

    Loading...

  • Loading...

    IFB Smart Choice 241L 3 Star Tru Convertible 10-in-1 Advanced Inverter Frost Free Double Door Refrigerator

    Loading...

    3 स्टार एनर्जी रेटिंग वाला यह डबल डोर फ्रिज IFB का है जिसकी क्षमता 241 लीटर है। इस फ्रॉस्ट फ्री रेफ्रिजरेटर को आपकी जीवनशैली के अनुरूप डिज़ाइन किया गया, जिसमें बोतलों के लिए अतिरिक्त जगह दी गई है। 360 डिग्री कूलिंग और इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ, यह बेहतरीन प्रदर्शन का अनुभव कराएगा। इसकी ताजा खाना रखने की क्षमता 177 लीटर और फ्रीजर क्षमता 64 लीटर है। इस 10-इन-1 Convertible Refrigerator में आपको नॉर्मल, टर्बो फ्रीज़, टर्बो कूल, आइसक्रीम, पावर सेवर, माइल्ड फ्रीज़, बेवरेज+, फ्रिज+ मैरिनेड+ और डेयरी+ मोड मिल जाएंगे। इसमें लगा हिडेन डोर लॉक आसानी से दरवाजे को अच्छी तरह से बंद रखने में मदद करेगा। इसमें दी गई 360 डिग्री कूलिंग रेफ्रिजरेटर के हर कोने में एकसमान और सतत ठंडक का अनुभव कराएगी, जिससे अधिकतम ताजगी सुनिश्चित होगी और आपका भोजन लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा। इसे 100v-300v की वोल्टेज रेंज में बिना स्टेबलाइजर के इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Active Deodoriser फ्रिज में दुर्गंध को पनपने से रोकेगा और ह्यूमिडिटी कंट्रोल की मदद से चीजों को करीब 25 दिनों तक ताजा रखा जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • ब्रांड- IFB
    • मॉडल- ‎Eco-Cool IFBFF-2913DKSET
    • ऊर्जा खपत- 223 Kilowatt Hours/Year
    • कलर- मटेल ब्लैक
    • वोल्टेज- ‎220 Volts (AC)
    • रैक्स- 4
    • शेल्फ- 3
    • डोर मटेरियल- स्टेनलेस स्टील

    खूबियां

    • इसके बड़े बॉटल रैक में आप 2.25 लीटर वाली 3 बोतलों को रख सकेंगे
    • ऐंटी बैक्टेरियल गास्केट बैक्टेरिया को पनपने से रोकेगी
    • इसके मजबूत कांच से बने शेल्फ पर 250 किलोग्राम तक वजन रखा जा सकता है
    • इसके वेजटेबल बास्केट की क्षमता 22.5 लीटर है
    • इसका कूलिंग रिटेंशन 10 घंटे तक का है
    • 3-4 लोगों के परिवार के लिए यह काफी अच्छा विकल्प हो सकता है

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को इसका शोर स्तर ज्यादा लगा
    05

    Loading...

आइए जानते हैं इन मॉडल्स के बीच के अंतर को

मॉडल

टाइप

क्षमता

कंप्रेसर

खास सुविधा

Haier (HEB-243GB-P)

डबल डोर

237 लीटर 

ट्विन इन्वर्टर 

झुकना मत

Whirlpool (FP 253D PROTTON ROY RADIANT STEEL(Z))

ट्रिपल डोर

235 लीटर 

NA

एयर बूस्टर

Samsung (RT28C3733B1/HL)

डबल डोर

236 लीटर 

डिजिटल इन्वर्टर

डिओड्राइजर

LG (GL-S342SDSX)

डबल डोर

322 लीटर

स्मार्ट इन्वर्टर

मल्टी एयर फ्लो

IFB (Eco-Cool IFBFF-2913DKSET)

डबल डोर

241 लीटर

एडवांस इन्वर्टर

कन्वर्टेबल मोड

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...

Faq's

  • क्या डोमेस्टिक रेफ्रिजरेटर सामान्य रेफ्रिजरेटर से अलग होते हैं?
    +
    डोमेस्टिक रेफ्रिजरेटर और सामान्य रेफ्रिजरेटर एक ही होते हैं। यह घर के इस्तेमाल के लिए बना रेफ्रिजरेटर होता है, जो व्यावसायिक रेफ्रिजरेटर से अलग होता है। मुख्य अंतर यह है कि डोमेस्टिक रेफ्रिजरेटर घर के लिए होता है, जबकि व्यावसायिक रेफ्रिजरेटर दुकानों और व्यवसायों के लिए होता है, जो बड़े आकार का, अधिक शक्तिशाली और लगातार उपयोग के लिए डिज़ाइन किया गया होता है।
  • किस ब्रांड के पास अच्छी क्वालिटी के डोमेस्टिक रेफ्रिजरटेर मिल जाएंगे?
    +
    अमेजन पर आपको Haier, LG, Samsung, Whirlpool, IFB, Voltas, Godrej और अन्य कई लोकप्रिय ब्रांड के पास बिना स्टेबलाइजर के चलने वाले फ्रिज के विकल्प मिल जाएंगे।
  • क्या डोमेस्टिक रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल होते हैं?
    +
    हां, डोमेस्टिक रेफ्रिजरेटर ऊर्जा कुशल हो सकते हैं, खासकर एनर्जी स्टार® या भारतीय स्टार रेटिंग वाले नए मॉडल। आप एक ऊर्जा-कुशल रेफ्रिजरेटर चुनकर अपने बिजली खर्च को कम कर सकते हैं और पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।