PM 2.5 फिल्टर वाले AC क्या सच में है असरदार? जानें यहां
अगर आप अपने कमरे में मौजूद हवा को साफ करना चाहते हैं और बढ़िया ठंडक भी चाहते हैं तो PM 2.5 फिल्टर वाले एसी को चुन सकते हैं। ये कमरे की हवा को साफ करके कमरे में ताजगी भरने का काम करते हैं।
आजकल बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच घर के अंदर की हवा को साफ रखना भी काफी जरूरी हो गया है। ऐसे में PM 2.5 फिल्टर वाले एसी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या ये फिल्टर वाकई हवा से दूषित कणों को हटा सकते हैं? बता दें, PM 2.5 फिल्टर हवा में मौजूद इन बारीक कणों को काफी हद तक पकड़ने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसकी प्रभावशीलता फिल्टर के प्रकार, उसकी गुणवत्ता और AC के डिजाइन पर निर्भर करती है। लेकिन यह कमरे की हवा को साफ करके उसे शुद्ध बनाने में मदद करता है और साथ ही, कमरे में हर पल ताजगी का एहसास करवा सकता है।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Carrier 1 Ton 3 Star,New Star rated, Flexicool Inverter Split AC
इसे क्यों चुनें?
अगर आप कमरे में फ्रेश हवा के साथ बढ़िया ठंडक चाहते हैं तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि Carrier का यह एसी ऑटो क्लीन फीचर के साथ आता है जो नमी को सुखाकर फंगस और बैक्टीरिया नहीं पनपने देता है जबकि इसमें मौजूद PM 2.5 फिल्टर हवा से बारीक धूल-मिट्टी को साफ करने में मदद करता है जिससे कमरे में ताजगी भरी रहती है।
इसमें दिए गए फ्लेक्सीकूल 6-इन-1कंवर्टिबल मोड की मदद से आप मौसम और कमरे में लोगों की संख्या के हिसाब से इसकी कूलिंग कैपेसिटी को कंट्रोल कर सकते हैं, जिससे बिजली की काफी बचत हो सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Carrier
मॉडल - CAI12EE3R36F0
क्षमता - 1 टन
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार
खासियत
रिमोट कंट्रोल
ऑटो क्लीन
कमी
इसमें 2 वे स्विंग दिया गया है।
01
Cruise 1 Ton 3 Star VarioQool Split AC
इसे क्यों चुनें?
अगर आप छोटे कमरों में रहते हैं या किराये के मकान में रहते हैं और एक सही क्षमता वाला एसी चाहिए तो 1 टन क्षमता में आने वाला Cruise का यह ACआपके लिए सही रहेगा जो 110 वर्ग फुट तक के कमरे को ठंडा करने में मदद करता है और PM 2.5 फिल्टर की वजह से कमरे में ताजी हवा बनाए रखता है।
यह स्टेबलाइज़र फ्री ऑपरेशन के साथ आता है। यानी अगर आपके शहर में अक्सर वोल्टेज में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं तो यह 145V से 285V तक के वोल्टेज फ्लक्चुएशन को बिना किसी बाहरी स्टेबलाइजर के संभाल सकता है। इसके साथ ही कंप्रेसर पर 10 साल की लंबी वारंटी मिलती है जो इसे भरोसेमंद बना रहा है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Cruise
मॉडल - CWCVBM-VQ1D123
क्षमता - 1 टन
नॉइस लेवल - 36 डेसिबल
ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार
खासियत
100% कॉपर कॉइल
LED डिस्प्ले
कमी
इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो 5 स्टार रेटिंग की तुलना में अधिक बिजली खर्च कर सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Hisense 1.5 Ton 3 star Inverter Split AC
इसे क्यों चुनें?
अचानक कभी ज्यादा लोग कमरे में आ जाते हैं तो कभी-कभी अकेले रहना पड़ता है, ऐसे में इसमें मौजूद 5-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग मोड्स बहुत काम आ सकता है। इसमें आपको अपनी जरूरत के हिसाब से Hisense के इस एसी की कैपेसिटी को कम या ज्यादा करने की सुविधा मिलती है। अगर कमरे में केवल एक या दो लोग हैं, तो आप इसे कम कैपेसिटी पर चलाकर बिजली का बिल काफी हद तक बचा सकते हैं।
इसमें PM 2.5 फिल्टर और मल्टी-लेयर एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम दिया गया है। जिसकी मदद से यह हवा में मौजूद सूक्ष्म धूल-मिट्टी, बैक्टीरिया और हानिकारक कणों को छानकर कमरे में साफ और सेहतमंद हवा बनाए रख सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hisense
मॉडल - AS-18TR4R3E2
क्षमता - 1.5 टन
नॉइस लेवल - 36 डेसिबल
ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार
खासियत
10 साल की कंप्रेसर वारंटी
4-वे एयर स्विंग
कमी
इसके आफ्टर-सेल्स सर्विस में दिक्कत आ सकती है।
03
Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
इसे क्यों चुनें?
बात करें इसे क्यों चुनना चाहिए तो इस एसी में Daikin की पेटेंटेड इनवर्टर स्विंग कंप्रेसर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो कंपन को कम करती है। इससे कंप्रेसर लंबा चलता है और शांत तरीके से कूलिंग करने में मदद करता है। साथ ही, इसका 100% कॉपर कंडेनसर इसे जंग से बचाता है और एसी को टिकाऊ बनाने में मदद करता है।
अक्सर एसी के अंदर समय के साथ धूल, बैक्टीरिया और फंगस जमा हो जाते हैं। इसकी ड्यू क्लीन टेक्नोलॉजी की मदद से एक बटन दबाते ही यह इनडोर कॉइल पर नमी पैदा करके जमी हुई गंदगी और बैक्टीरिया को खुद ही बहा देती है। इससे कमरे में हमेशा साफ, ताजी और बिना दुर्गंध वाली हवा मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Daikin
मॉडल - MTKL50XV16
क्षमता - 1.5 टन
नॉइस लेवल - 32 डेसिबल
ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार
खासियत
PM 2.5 और एंटी-बैक्टीरियल फिल्टर
ट्रिपल डिस्प्ले
कमी
इसमें इन-बिल्ट वाई-फाई की सुविधा नहीं दी गई है।
04
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
इसे क्यों चुनें?
अक्सर भारतीय गर्मियों में तापमान बहुत अधिक बढ़ जाता है। यह एसी 52°C तक के भारी तापमान में भी कमरे को बिना किसी रुकावट के ठंडा कर सकता है जो उत्तर भारत जैसी भीषण गर्मी वाले क्षेत्रों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
Lloyd ब्रांड का यह एसी 100% कॉपर कंडेनसर और जंग-रोधी कोटिंग के साथ आता है जो एल्युमीनियम की तुलना में बेहतर हीट ट्रांसफर करता गु और लंबे समय टक टिकाऊ भी होता है। साथ ही, इस पर ब्लू फिन्स व एंटी-कॉरोजन कोटिंग दी गई है, जो इसे जंग, नमी और प्रदूषण से बचाकर लंबे समय तक टिकाऊ बनाती है और PM 2.5 फिल्टर की मदद से आपको साफ हवा मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lloyd
मॉडल - GLS18I3FWGSC
क्षमता - 1.5 टन
नॉइस लेवल - 32डेसिबल
ऊर्जा दक्षता रेटिंग - 3 स्टार
खासियत
टर्बो कूल
6-इन-1 कन्वर्टिबल कूलिंग
कमी
कुछ महीनों के इस्तेमाल के दौरान इसकी कूलिंग धीमी हो सकती है।
05
जानें आपके लिए कौन-सा एसी रहेगा बढ़िया?
ऊपर के विकल्पों के बीच कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना यहां तालिका के माध्यम से की गई है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही PM 2.5 फिल्टर वाला एसी चुन पाएंगे -
ब्रांड व मॉडल
क्षमता
कूलिंग पॉवर
कंट्रोल मेथड
Carrier 1 Ton 3 Star,New Star rated, Flexicool Inverter Split AC - CAI12EE3R36F0
1 टन
3.4 किलोवाट
रिमोट कंट्रोल
Cruise 1 Ton 3 Star VarioQool Split AC - CWCVBM-VQ1D123
1 टन
3.44 किलोवाट
रिमोट कंट्रोल
Hisense 1.5 Ton 3 star Inverter Split AC - AS-18TR4R3E2
1.5 टन
5.1 किलोवाट
रिमोट कंट्रोल
Daikin 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - MTKL50XV16
1.5 टन
5 किलोवाट
रिमोट कंट्रोल
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - GLS18I3FWGSC
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
PM 2.5 फिल्टर क्या होता है?
यह एक ऐसा फिल्टर होता है जो हवा में मौजूद बेहद छोटे प्रदूषण कणों को पकड़ने में मदद करता है। एसी में लगा यह फिल्टर कमरे की हवा में मौजूद धूल और कुछ महीन प्रदूषक कणों को कम करने में मदद करता है।
क्या PM 2.5 फिल्टर प्रदूषण के दौरान उपयोगी है?
आमतौर पर, यह प्रदूषण के समय काफी मददगार हो सकता है। अच्छा फिल्टर हवा में मौजूद कुछ महीन कणों को पकड़कर कमरे के अंदर की हवा को साफ करने में मदद कर सकता है। हालांकि, इसका असर कमरे के आकार, हवा के प्रवाह और फिल्टर की क्षमता पर निर्भर करता है।
क्या PM 2.5 फिल्टर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है?
आमतौर पर, ऐसा माना जाता है कि यह सांस संबंधी समस्याओं और एलर्जी वाले लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है, क्योंकि यह हानिकारक वायु प्रदूषकों को हटाकर हवा की गुणवत्ता में सुधार करता है। लेकिन हम इसकी कोई गारंटी नहीं लेते हैं।
अपने एसी के PM 2.5 फिल्टर को कितनी बार साफ या बदलना चाहिए?
आपको बता दें, फिल्टर की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए इसे नियमित रूप से आमतौर पर हर 3-6 महीने में या फिर उपयोग के आधार पर साफ करना चाहिए या बदलना चाहिए।