परिवार के रोज़ाना आराम के लिए 5 स्मार्ट कन्वर्टिबल 1.5 टन AC से पाएं एक जैसी कूलिंग
अगर आपको अपने परिवार के लिए ऐसा एसी लेना है जिसमें अलग-अलग सदस्यों के हिसाब से ठंडक मिल सके, तो यहां देखें 5 बढ़िया 1.5 टन क्षमता वाले कन्वर्टिबल एसी जिसकी मदद से आप कूलिंग क्षमता को एडजेस्ट कर सकते हैं और पूरे परिवार के साथ आरामदायक ठंडक का मजा ले सकते हैं।
अगर आप भी गर्मियों में कमरे की असमान ठंडक से परेशान हैं, तो एक अच्छा स्मार्ट कन्वर्टिबल एसी आपकी रोजमर्रा की परेशानी को काफी हद तक कम कर सकता है। खासकर परिवार के लिए ये फीचर वाले एसी बेहतर माने जाते हैं, क्योंकि ये कमरे को जल्दी ठंडा करने के साथ कूलिंग को लंबे समय तक कमरे में बनाए रखने में भी मदद करते है। यहां 1.5 टन क्षमता वाले 5 स्मार्ट कन्वर्टिबल एसी के विकल्प दिए गए हैं जिसमें Haier, ब्लू स्टार, Panasonic, कैरियर और Lloyd के मॉडल्स मौजूद हैं। इनमें तापमान को जरूरत के हिसाब से नियंत्रित करने और अलग-अलग जरूरत के हिसाब से कूलिंग को एडजेस्ट करने की सुविधाएं मौजूद होती हैं, जिनकी मदद से आप पल-पल बदलते मौसम में भी अपने परिवार के साथ सही ठंडक का मजा ले सकते हैं।
योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC
1.5 टन क्षमता के साथ आने वाला यह एसी मध्यम आकार के कमरों के लिए सही माना जाता है और इसमें दी गई 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग की वजह से Haier का यह एसी बिजली की खपत को कम करने में भी मदद करता है। साथ ही, इन्वर्टर कंप्रेसर की वजह से भी यह बिजली बिल में कमी ला सकता है।
परिवार के लिए चुनना कैसे है सही?
आपको बता दें। इसमें 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड मौजूद है जिसकी मदद से आप कमरे में मौजूद लोगों की संख्या के हिसाब से 30% से लेकर 110% तक की क्षमता पर एसी को चला सकते हैं। अगर कमरे में सिर्फ एक व्यक्ति है, तो कम पावर पर चलाकर बिजली बचाया जा सकता है और जब मेहमान आ जाएं तो इसे 110% तक के मोड पर सेट कर सकते हैं।
समय के साथ एसी के अंदर धूल और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। लेकिन इसमें मौजूद फरिस्ट सेल्फ क्लीन की मदद से एक बटन दबाते ही यह अंदर की गंदगी को बर्फ जमाकर और फिर पिघलाकर खुद साफ कर देता है। इससे परिवार को हमेशा स्वच्छ और ताज़ी हवा मिलेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HSA18KU-RAI4NB-I
नॉइस लेवल - 47 dB
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1195 वाट
खासियत
डीह्यूमिडिफायर फ़ीचर
4-वे स्विंग
कमी
यह चलने पर शोर कर सकता है।
01
Blue Star 1.5 Ton 3 Star, New Star Rated, Inverter Split AC
5-इन-1 कंवर्टिबल कूलिंग वाले इस मॉडल को आप अपने परिवार के सदस्यों और मौसम के हिसाब से इसकी कूलिंग क्षमता को कंट्रोल कर सकते हैं। अगर कमरे में केवल 1-2 लोग हैं, तो कम क्षमता पर चलाकर बिजली का बिल बचा सकते हैं और आरामदायक ठंडक का लुफ्त उठा सकते हैं।
परिवार के लिए चुनना कैसे है सही?
बता दें, Blue Star के इस 1.5 Ton AC में 7 अलग-अलग स्मार्ट सेंसर्स मौजद है जो कमरे के तापमान, नमी और इनडोर व आउटडोर यूनिट के लोड पर लगातार निगरानी रखते हैं। इससे जरूरत के हिसाब से ठंडक मिल सकती है और कमरे में एक समान कूलिंग बनी रह सकती है।
अगर आप अपने परिवार के साथ ऐसी जगह पर रहते हैं जहां गर्मियों के मौसम में तापमान 45°C - 52°C तक चला जाता है तो इसे चुनना काफी फायदेमंद रहेगा क्योंकि इसमें टर्बो कूलिंग मोड दी गई है जो चिलचिलाती गर्मी में भी कमरे को मिनटों में ठंडा कर देती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Blue Star
मॉडल - IA318ZXU
नॉइस लेवल - 45 dB
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 5200 वाट
खासियत
डिजीक्यू हेप्टा सेंसर
ब्लू फिन्स
कमी
इसमें 3 स्टार ऊर्जा रेटिंग दी गई है जो 5 स्टार वाले एसी के मुकाबले अधिक बिजली खर्च करता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC
अगर आपके कमरे का आकार 111 से 150 वर्ग फुट तक है तो यह मॉडल आपके लिए सही रहेगा क्योंकि यह 1.5 टन क्षमता के साथ आता है जो इस आकार के कमरों के लिए सही माना जाता है। वहीं, इसमें दिए गए 6-इन-1 फ्लेक्सिकूल टेक्नोलॉजी की मदद से कूलिंग पॉवर को अपनी सुविधा के अनुसार एडजेस्ट किया जा सकता है।
परिवार के लिए चुनना कैसे है सही?
अगर आपके घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग है जिन्हें धूल-धुएं से परेशानी होती है, तो इस Carrier एसी आपको चुनना सही रहेगा क्योंकि इसमें PM 2.5 फिल्टर दिया गया है जो कमरे में मौजूद बैक्टीरिया को हटाने में मदद करता है और कमरे की हवा को स्वच्छ बनाता है, जिससे कमरे में हर पल ताजगी बनी रहेगी।
जब बच्चे या बुजुर्ग बाहर तेज धूप से घर लौटते हैं तो उन्हें ठंडक की जरूरत होती है। ऐसे में इसका इंस्टा कूल फीचर काफी काम आ सकता है जो 45 सेकंड के भीतर पंखे की स्पीड बढ़ाकर कमरे को तुरंत ठंडा कर देता है। वहीं, इसमें दिए गए स्मार्ट एनर्जी डिस्प्ले की मदद से इंडोर यूनिट पर ही बिजली की खपत का अंदाजा मिलता रहेगा, जिससे महीने के अंत में भारी-भरकम बिजली बिल का झटका नहीं लगेगा।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Carrier
मॉडल - CAI18EE3R36F1
नॉइस लेवल - 37 dB
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1435 वाट
खासियत
ऑटो क्लीन
वाईफाई की सुविधा
कमी
इसमें 2 वे स्विंग दिया गया है।
03
Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC
भारतीय गर्मियों में जब तापमान 45-50°C तक पहुंच जाता है, तब भी यह का एसी बढ़िया कूलिंग देने में मदद करता है और कमरे को आरामदायक बना सकता है। इसमें 8-इन-1 कनवर्टिबल और AI मोड दिया गया है जिससे यह कमरे में मौजूद लोग और बाहरी तापमान का अनुमान लगा कर सही ठंडक देने में मदद करता है।
परिवार के लिए चुनना कैसे है सही?
चूंकि यह वाईफाई की सुविधा के साथ आता है जिससे परिवार का कोई भी सदस्य इस Split AC को अपने फोन या स्मार्ट स्पीकर से आसानी से कंट्रोल कर सकता है और बोलकर भी इसे नियंत्रित कर सकता है। अगर कोई बाहर जाते समय गलती से एसी ऑन छोड़ दे, तो इसे कहीं से भी बंद किया जा सकता है।
Panasonic देखा जाए तो, परिवार में छोटे बच्चों या बुजुर्गों के लिए हवा की गुणवत्ता बहुत मायने रखती है। इसका PM 0.1 फिल्टर हवा से बेहद बारीक धूल-मिट्टी और एलर्जी फैलाने वाले कणों को साफ करता है जिससे कमरे में हर पल ताजगी बनी रह सकती है। साथ ही, डस्टबस्टर फीचर एसी के अंदर जमी धूल को साफ रखने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Panasonic
मॉडल - CS/CU-SU18BKY3W
नॉइस लेवल - 35 dB
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1470 वाट
खासियत
100% कॉपर कंडेनसर
स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन
कमी
इसके इंस्टॉलेशन में समय लग सकता है और कोई खराबी न आए इसलिए किसी अच्छे टेकनीशियन से इंस्टॉल करवाना सही रहेगा।
04
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
3 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आने वाले इस में 100% कॉपर कंडेसर कॉइल दिया गया है जो जंग से एसी को बचाता है और लंबे समय यक टिकाऊ बना सकता है। वहीं, 6-इन-1 कनवर्टिबल मोड की वजह से इसे आप 6 अलग-अलग कूलिंग क्षमता पर चला सकते हैं।
परिवार के लिए चुनना कैसे है सही?
भारत के कई हिस्सों में गर्मियों में तापमान 45°C से 50°C तक पहुंच जाता है। आपको बता दें, यह एसी 54°C के अत्यधिक तापमान पर भी बिना रुकावट ठंडी हवा देने में सक्षम माना गया है, जिससे भीषण गर्मी में भी परिवार को आराम मिल सकता है।
जब बच्चे बाहर से खेल कर आते हैं तो उनको ठंडक चाहिए होती है, तब इसमें मौजूद टर्बो कूल उन्हें तुरंत राहत देने में मदद करेगा। इसके अलावा, आप इसे अलग-अलग क्षमता पर भी चला सकते हैं, जिससे मेहमान आने पर फुल कूलिंग के साथ ठंडक का मजा लिया जा सकता है और दोपहर में अकेले सोते समय कम क्षमता पर आरामदायक ठंडक मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lloyd
मॉडल - GLS18I3AGGSC
नॉइस लेवल - 34 dB
वोल्टेज - 230 वोल्ट
वाटेज - 1390 वाट
खासियत
क्लीन फिल्टर इंडिकेशन
इनवर्टर कंप्रेसर
कमी
इसमें इन-बिल्ट वाईफाई की सुविधा मौजूद नहीं है।
05
जानें कौन-सा 1.5 टन एसी आपके परिवार के लिए रहेगा सही?
ऊपर दिए गए 1.5 टन कनवर्टिबल एसी के विकल्पों के मुख्य फीचर्स को नीचे बताया गया है जिसकी मदद से आप अपने लिए एक सही एसी ले पाएंगे -
ब्रांड व मॉडल
कनवर्टिबल मोड
कूलिंग पॉवर
कंट्रोल टाइप
Haier 1.5 Ton 4 Star,New star rated,Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC-HSA18KU-RAI4NB-I
7-इन-1 कन्वर्टिबल
4.8 किलोवाट
ऐप, रिमोट, वॉइस
Blue Star 1.5 Ton 3 Star, New Star Rated, Inverter Split AC - IA318ZXU
5-इन-1 कन्वर्टिबल
17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
ऐप, रिमोट, वॉइस
Carrier 1.5 Ton 3 Star Flexicool Inverter Split AC - CAI18EE3R36F1
कन्वर्टिबल 6-इन-1
4.8 किलोवाट
रिमोट
Panasonic 1.5 Ton 3 Star Premium Wi-Fi Inverter Smart Split AC - CS/CU-SU18BKY3W
8-इन-1 कन्वर्टिबल
17402 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
ऐप, रिमोट, वॉइस
Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - GLS18I3AGGSC
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
1.5 टन का एसी कितने बड़े कमरे के लिए सही रहता है?
आमतौर पर 1.5 टन का एसी मध्यम आकार के कमरे के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है। हालांकि, कमरे का आकार, धूप कितनी आती है, छत की ऊंचाई और कमरे में रहने वाले लोगों की संख्या जैसे कारण भी कूलिंग पर असर डालते हैं। इसलिए एसी लेने से पहले कमरे की परिस्थितियों को ध्यान में रखना चाहिए।
कन्वर्टिबल एसी क्या होता है?
कन्वर्टिबल एसी अपनी कूलिंग क्षमता को कमरे की जरूरत के अनुसार कम या ज्यादा कर सकता है। इससे एसी हर समय अपनी पूरी क्षमता पर चलने के बजाय जरूरत के हिसाब से काम करता है और तापमान को अधिक आरामदायक बनाए रखने में मदद करता है।
स्मार्ट एसी में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं?
बता दें, स्मार्ट एसी में मॉडल के अनुसार मोबाइल ऐप से नियंत्रण, आवाज से संचालन, तापमान की निगरानी और स्मार्ट निदान जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। इन सुविधाओं से घर में रहते हुए एसी को नियंत्रित करना अधिक सुविधाजनक हो जाता है।
क्या कन्वर्टिबल एसी बिजली की बचत करता है?
कन्वर्टिबल एसी जरूरत के अनुसार अपनी क्षमता को एडजेस्ट कर सकता है, जिससे बार-बार पूरी क्षमता पर चलने की जरूरत कम हो सकती है। हालांकि, वास्तविक बिजली खपत एसी की ऊर्जा दक्षता, इस्तेमाल के घंटे, कमरे की स्थिति और निर्धारित तापमान पर निर्भर करती है।