पुराना टीवी नहीं दे रहा है सही पिक्चर? तो देखें ग्राहकों के भरोसे वाले स्मार्ट TVs जो आते हैं QLED डिस्प्ले के संग

पुराना टीवी अब सही पिक्चर क्वालिटी नहीं दे रहा है, या फिर एक नए टीवी को लेने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन उससे पहले सही जानकारी चाहते हैं? तो अमेजन पर इन टॉप सेलिंग QLED डिस्प्ले वाले Smart TVs पर नजर डालें। इन्हें अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर ग्राहकों ने बढ़िया रेटिंग और रिव्यू के जरिए टॉप सेलिंग विकल्प बनाया है। इस लिस्ट में आपको TCL, Hisense से लेकर Samsung और अन्य ब्रांड्स के विकल्प देखने को मिल जाएंगे।

 5 टॉप सेलिंग QLED डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी
5 टॉप सेलिंग QLED डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी

जब चमकीले रंग और गहरे कंट्रास्ट वाले टीवी लेने की बात आती है तो QLED डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी सबसे बढ़िया विकल्प माने जाते हैं। ऐसे में यहां पर अमेज़न पर मौजूद 5 बढ़िया स्मार्ट टीवी के मॉडल्स दिए गए हैं जिनको ग्राहकों द्वारा बढ़िया रेटिंग और रिव्यू देकर सबसे ज्यादा विकल्प बनाया गया है। यहाँ पर हायर, TCL, Samsung, Hisense और Vu ब्रांड के कुछ बढ़िया मॉडल्स दिए गए हैं जो न केवल बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी प्रदान करते हैं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स से भी लैस हैं जैसे कि गूगल असिस्टेंट, MEMC और गेम मोड जो इन्हें बेहतरीन बनाते हैं। ये सभी टीवी अलग-अलग स्क्रीन साइज में मिल जाएँगे जो आपके फ़िल्म देखने के अनुभव को बेहतर बना देंगे।

गैजेट गली पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier H6E Series 108cm

    43 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस Haier स्मार्ट टीवी में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जिससे यूज़र फ्रेंडली इंटरफ़ेस मिलता है। यह HDMI, USB जैसी अलग-अलग कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है।

    किस साइज के कमरे के लिए बढ़िया होगा?

    • इस टेलीविज़न को 43 इंच के स्क्रीन साइज में बनाया गया है जिसकी वजह से इसे आप मध्यम आकार के कमरे में लगा सकते हैं जिससे आप 10 से लेकर 12 फीट की दूरी पर आसानी से फ़िल्में देख सकते हैं।

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • अगर आपको हाई क्वालिटी में विजुअल्स देखना पसंद है तो इस टीवी का चुनाव कर सकते हैं। क्योंकि इसमें 4K रिज़ॉल्यूशन मिलता है साथ ही यह MEMC तकनीक को सपोर्ट करता है जिससे तेज गति से चलने वाले विजुअल्स साफ नज़र आते हैं।इस Haier TV के ज़रिए आप कई तरह के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं क्योंकि यह Prime Video, Netflix, Jio Hotstar, Sony Liv, Zee5 जैसे अलग-अलग OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 43 इंच
    • ब्रांड - हायर
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • क्रोमकास्ट
    • वॉचलिस्ट

    कमी

    • यह टीवी गेम खेलते वक्त लैग कर सकता है। 
    01
  • TCL 126 cm (50 inches) FHD Smart QLED Google TV

    मेटालिक बेजल-लेस डिज़ाइन वाले इस स्मार्ट टीसीएलटीवी में QLED डिस्प्ले तकनीक को इस्तेमाल में लिया गया है। यह 28 वॉट तक आवाज़ प्रदान करता है जिससे डायलॉग साफ सुनाई देते हैं।

    किस साइज के कमरे के लिए बढ़िया है?

    • यह टीवी 50 इंच के स्क्रीन साइज में आता है जिसकी वजह से इसे 100 से 150 स्क्वायर फीट के बेडरूम या फिर हॉल में लगा सकते हैं।

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • अगर आप बिना किसी रुकावट के बढ़िया तरीके से फ़िल्में देखना चाहते हैं तो इस स्मार्ट टीवी का चुनाव कर सकते हैं क्योंकि इसमें 64-bit Quad Core Processor का इस्तेमाल किया गया है जो 1 GB RAM और 8 GB ROM के साथ आता है। 
    • इस TCL TV को कंट्रोल करने के लिए किसी भी तरह के रिमोट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इसमें गूगल असिस्टेंट फीचर मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 50 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • ब्रांड - TCL
    • रिज़ॉल्यूशन - 1080p
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल
    • HDR 10

    कमी

    • इस टीवी को लगाने में समस्या हो रही है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 55 inches Neo QLED 4K

    QLED डिस्प्ले वाला यह स्मार्ट टीवी सैमसंग ब्रांड का है। इसमें 4K रिज़ॉल्यूशन मिलता है जिससे हर एक विजुअल्स साफ नज़र आते हैं। इसमें वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है जिससे कमरे के किसी भी कोने से साफ विजुअल्स देख सकते हैं।

    किस साइज के कमरे के लिए बढ़िया होगा?

    • यह स्मार्ट टीवी 55 इंच के स्क्रीन साइज के साथ आता है जिसकी वजह से इसे आप लगभग 120 से 200 स्क्वायर फीट के कमरे में लगा सकते हैं।

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • अगर आपको AI फीचर्स वाले टीवी सही लगते हैं तो इसमें AI फ़ुटबॉल मोड मिलता है जो स्वयं ही स्पोर्ट के दौरान विजुअल्स की क्वालिटी को बेहतर करता है।
    • इसको इसलिए भी चुन सकते हैं क्योंकि आपको फ़िल्म के हर एक डायलॉग साफ सुनने को मिलेगा क्योंकि यह 20 वॉट तक ऑडियो पेश करता है साथ ही इसमें Q-Symphony तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है जिससे गहरे बेस वाले ऑडियो का अनुभव मिलेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • ब्रांड - Samsung
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 50 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • आस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • 4K अपस्केलिंग
    • साउंड मिररिंग

    कमी

    • इसमें मिलने वाला HDMI सही से कनेक्ट नहीं हो पा रहा है।
    03
  • Hisense 139 cm (55 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV

    यह स्मार्ट टीवी Hisense ब्रांड का है जिसमें VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। QLED डिस्प्ले वाला यह टीवी 20 वॉट तक ऑडियो पेश करता है, जिससे साफ आवाज़ सुनने को मिलती है।

    किस साइज के कमरे के लिए बढ़िया होगा?

    • इस स्मार्ट टीवी को आप मध्यम से लेकर बड़े आकार के कमरे में लगा सकते हैं क्योंकि यह 55 इंच के स्क्रीन साइज में आता है।

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • अगर आप फ़िल्में देखने के साथ गेम खेलने के भी शौकीन हैं तो भी इसका चुनाव कर सकते हैं। यह टीवी ALLM फीचर प्रदान करता है साथ ही 144HZ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे गेम खेलने का मज़ा दोगुना हो जाता है।
    • इसमें आपको AI 4K अपस्केलर मिलता है जिसके ज़रिए यह स्वयं ही कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर करने में सक्षम है। साथ ही ये QLED डिस्प्ले वाला TV डॉल्बी विज़न को भी सपोर्ट करता है जिससे हर एक विजुअल्स साफ नज़र आते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • ब्रांड - Hisense
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • फ़िल्ममेकर मोड
    • कंटेंट शेयर

    कमी

    • यह टीवी वॉल माउंट के साथ नहीं आता है।
    04
  • Vu 164cm (65 inches) GloQLED

    4K QLED वाले इस स्मार्ट टीवी में 60Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो विजुअल्स को साफ दिखाता है। यह 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल प्रदान करता है जिससे आप कमरे के किसी भी कोने से साफ विजुअल्स देख सकते हैं।

    किस साइज के कमरे के लिए बढ़िया होगा?

    • यह 65 इंच के स्क्रीन साइज में आता है जिसकी वजह से इसको आप 12 x 14 फीट, 14 x 16 फीट के बड़े बेडरूम या फिर हॉल में लगाकर फ़िल्में देख सकते हैं।

    इसका चुनाव क्यों करें?

    • अगर आपको अपने घर को मिनी थिएटर में बदलना है तो यह एक बढ़िया विकल्प होगा। क्योंकि इसमें QLED डिस्प्ले दिया गया है जो 400 Nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है जिससे हर एक विजुअल्स साफ और हाई क्वालिटी में नज़र आते हैं।फ़िल्म देखने का मज़ा तब भी आता है जब आपको उसके डायलॉग साफ और हाई क्वालिटी में सुनने को मिलें, ऐसे में यह टीवी 24 Watt तक आवाज़ प्रदान करता है जिससे दमदार साउंड का अनुभव मिलेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • ब्रांड - Vu
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3

    खूबियां

    • सिनेमा मोड
    • क्रिकेट मोड

    कमी

    • इस टीवी का स्टैंड मिसिंग है।
    05

टॉप 5 स्मार्ट टीवी के मॉडल्स की तुलना

यहां पर टॉप 5 स्मार्ट टीवी के मॉडल्स की तुलना स्क्रीन साइज, ऑडियो तकनीक के आधार पर की गई है जिनको आप ध्यान में रखकर अपने लिए बढ़िया मॉडल्स का चुनाव कर सकते हैं।

ब्रांड मॉ़डल्स  

स्क्रीन साइज

ऑडियो तकनीक

खासियत

Haier H6E Series 108cm

43 इंच

डॉल्बी ऑडियो

गेम मोड

TCL 126 cm FHD Smart QLED Google TV 

50 इंच

डॉल्बी ऑडियो 

मल्टी आई केयर

Samsung 55 inches Neo QLED

55 इंच

Q-सिम्फनी

NQ4 AI प्रोसेसर

Hisense 139 cm 4K Ultra HD

55 इंच 

DTS X

NICAM 

Vu 164cm GloQLED Series

65 इंच 

ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल

क्रिकेट मोड

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं। 

इन्हें भी पढ़ें:

Faqs:
1. QLED टीवी लेने के क्या फायदे हैं?
QLED टीवी शानदार चमक, विस्तृत रंग सरगम और बेहतर कंट्रास्ट प्रदान करते हैं, खासकर अच्छी रोशनी वाले कमरों में। ये बर्न-इन के प्रति भी कम संवेदनशील होते हैं।

2. क्या QLED टीवी गेमिंग के लिए अच्छे हैं?
जी हां, कई QLED TV में कम इनपुट लैग और हाई रिफ्रेश रेट जैसी गेमिंग-केंद्रित सुविधाएं होती हैं, जो उन्हें गेमर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाती हैं।

3. 4K QLED स्मार्ट टीवी कितने में मिल सकता है?
4K QLED स्मार्ट टीवी की कीमत ब्रांड, स्क्रीन आकार और अतिरिक्त सुविधाओं के आधार पर काफी भिन्न होती है, लेकिन आप मध्यम रेंज के मॉडल 40,000 रुपये से लेकर 1,50,000 रुपये या अधिक में पा सकते हैं।

4. किस ब्रांड के QLED टीवी अच्छे हैं?
अगर आप खुद के लिए QLED टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आप Haier, TCL, Samsung जैसे ब्रांड के मॉडल्स चुन सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Loading...

Loading...