इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाले 1.5 Ton एयर कंडीशनर दिलाएंगे बिजली बिल से राहत! देखें 5 विकल्प
इस गर्मी में आरामदायक ठंडक पाने के साथ-साथ बिजली की बचत भी करना चाहते हैं, तो नीचे 5 बढ़िया 1.5 टन एसी के विकल्प दिए गए हैं। ये एसी इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आते हैं जो बिजली की खपत कम करके दमदार कूलिंग देने में मदद करते हैं।
अगर आपका एयर कंडीशनर हर दिन कई घंटे चलता है और बिजली का बिल लगातार बढ़ रहा है, तो ऐसे में आप इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ आने वाला 1.5 टन एसी चुन सकते हैं।बता दें, इन्वर्टर एसी कमरे की जरूरत के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को कम-ज्यादा करता है, जिससे बार-बार ऑन-ऑफ होने वाली बिजली की खपत कम हो जाती है। यहां 5 बढ़िया रेटिंग वाले 1.5 टन Air Conditioners के विकल्प दिए गए हैं जिन्हें आप अपनी बजट और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। जब बात आती है बिजली बचाने की तो इन्वर्टर कंप्रेसर के साथ-साथ आप ऊर्जा रेटिंग, कॉपर कंडेंसर और वार्षिक ऊर्जा खपत को भी ध्यान में रख सकते हैं।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC
कैसे करेगा बिजली बिल कम?
अगर बात करें कि Haier का यह 1.5 टन एसी बिजली का बिल कैसे कम करेगा तो बता दें इसमें HEXA इनवर्टर कंप्रेसर दिया गया है जो कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड अपने आप एडजस्ट करता है। जिससे बार-बार ऑन या ऑफ न होने की वजह से बिजली की खपत कम हो सकती है।
इस एसी में 7-इन-1 कन्वर्टिबल मोड दिया गया है यानी अगर कमरे में केवल 1 या 2 लोग हैं, तो आप एसी की कैपेसिटी को कम कर सकते हैं। इससे कंप्रेसर कम पावर लेता है और बिजली बचती है। वहीं, जरूरत पड़ने पर इसे बदला भी जा सकता है।
क्यों चुनें?
इसमें 100% कॉपर कंडेनसर दिया गया है जो लंबे समय तक चलता है और जल्दी खराब भी नहीं होता है, जिससे इसका रखरखाव कम होता है और यह सालों तक टिकाऊ रह सकता है।
बारिश के मौसम में चिपचिपी गर्मी से राहत पाने के लिए इसे चुन सकते हैं क्योंकि इसमें डीह्यूमिडिफ़ायर फीचर दिया गया है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - HSA18KU-GAI3NB-I
कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
वाटेज - 1490 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
4-वे स्विंग
ऑटो क्लीन
कमी
इसकी इंस्टॉलेशन सर्विस में कमी दिख सकती है।
01
IFB 1.5 Ton 5Star,New star rated,AI Powered Inverter Split Air Conditioner
कैसे करेगा बिजली बिल कम?
यह एयर कंडीशनर 5 स्टार ऊर्जा रेटिंग के साथ आता है जो 3 स्टार या 4 स्टार ऊर्जा रेटिंग वाले मॉडल्स के के मुकाबले कम बिजली की खपत करता है। जिससे आपका IFB एसी भले ही दिन में 8 घंटे चल रहा हो लेकिन बिजली बिल कम आ सकता है।
इसमें मौजूद AI-पावर्ड Inverter कंप्रेसर की मदद से यह रूम के तापमान, बाहर की गर्मी और कमरे में मौजूद लोगों के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड को खुद-ब-खुद एडजस्ट कर सकता है। यानी बार-बार कंप्रेसर ऑन-ऑफ न होने से भारी मात्रा में बिजली की बचत हो सकती है।
क्यों चुनें?
इस 1.5 टन एसी में इनबिल्ट वाईफाई की सुविधा मुजूद है जिससे आप अपने फोन के जरिए ही टाइमर लगा सकते हैं, एसी को ऑन या ऑफ कर सकते हैं या फिर तापमान को सेट कर सकते हैं।
8 मीटर तक की दूरी तक ठंडी हवा फेंकने की क्षमता और बेहतर एयरफ्लो डिजाइन पूरे कमरे को तेजी से ठंडा करने में मदद करता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - IFB
मॉडल - CI195SS32SGM3
कूलिंग पॉवर - 4.7 किलोवाट
वाटेज - 1108 वाटेज
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
डस्ट फिल्टर
100% कॉपर कॉइल
कमी
इस्तेमाल के समय इसके वाईफाई में समस्या आ सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC
कैसे करेगा बिजली बिल कम?
क्या आप काफी दिनों से ऐसे एसी की तलाश कर रहे हैं जो बढ़िया ठंडक देने के साथ-साथ बिजली का बिल भी कम करे? तो Daikin के इस एसी को चुना जा सकता है जिसमें इकोनो मोड दिया गया है। इसे ऑन करने पर एसी अपनी अधिक पावर खपत को सीमित कर देता है, जिससे बिजली बिल नियंत्रित रहता है।
3 स्टार रेटिंग होने के बावजूद इसका ISEER वैल्यू 4.40 है, जो कई 3 स्टार एसी की तुलना में काफी बेहतर माना जाता है। वहीं, इस Split AC का अनुमानित वार्षिक बिजली खपत लगभग 880 यूनिट/वर्ष है, जिससे यह कम बिजली खपत के साथ बढ़िया ठंडक देने में मदद करता है।
क्यों चुनें?
इस इन्वर्टर एसी में दिए गए कोआंडा एयरफ़्लो और 3D स्विंग की मदद से यह हवा को सीधे चेहरे पर फेंकने के बजाय ऊपर छत की तरफ फेंकता है, जिससे पूरे कमरे में बराबर कूलिंग होती है।
इसके कंप्रेसर पर 10 साल और PCB पर 5 साल की वारंटी मिलती है, जो इसे एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - DAIKIN
मॉडल - RKL50XV16
कूलिंग पॉवर - 5 किलोवाट
वाटेज - 1600 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
PM 2.5 फिल्टर
ट्रिपल डिस्प्ले
कमी
डायकिन का इंस्टॉलेशन चार्ज (कंपनी द्वारा) कई अन्य ब्रांड्स की तुलना में थोड़ा महंगा हो सकता है।
03
Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC
कैसे करेगा बिजली बिल कम?
यह इन्वर्टर कंप्रेसर वाला Blue Star ब्रांड का एसी साधारण एसी के मुकाबले कम बिजली खपत करता है क्योंकि इस्मवन लगा कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड कम या ज्यादा कर लेता है, जिससे बिजली की खपत घटती है।
1.5 टन की क्षमता में आने वाला यह इन्वर्टर एसी DigiQ हेप्टा सेंसर्स के साथ आता है यानी इसमें 7 स्मार्ट सेंसर्स दिए गए हैं जो अंदर और बाहर के तापमान, नमी और गैस फ्लो को बारीकी से मॉनिटर करते हैं जिससे जरूरत के हिसाब से ठंडक मिलती है और अधिक ऊर्जा की खपत नहीं होती है।
क्यों चुनें?
इसे चुनना इसलिए सही है क्योंकि इसके कॉपर कंडेनसर और एवैपोरेटर कॉइल पर ब्लू फिन कोटिंग होती है, जो नमी, हवा और जंग से बचाती है।
यह भीषण गर्मी में भी यानी 52°C तापमान तक कमरे को आसानी से ठंडा रख सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Blue Star
मॉडल - IA318ZXUS
कूलिंग पॉवर - 17742 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
वाटेज - 5200 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
टर्बो कूल
4-वे स्विंग
कमी
इसमें 3 स्टार रेटिंग दी गई है यानी 5 स्टार एसी की तुलना में यह थोड़ा ज्यादा बिजली खर्च कर सकता है।
04
Hitachi 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC
कैसे करेगा बिजली बिल कम?
आप भी सोच रहे हैं कि Hitachi का यह एसी बिजली कैसे बचाएगा तो बता दें, इसमें लगे 8 स्मार्ट सेंसर्स कमरे के अंदर का तापमान, बाहरी मौसम और एसी के अलग-अलग हिस्सों के लोड को लगातार भांपते रहते हैं। इससे कंप्रेसर बिना वजह ज्यादा लोड नहीं लेता और बिजली बर्बाद नहीं होती।
देखा जाए तो नॉन-इन्वर्टर AC कंप्रेसर को बार-बार बंद और चालू करते हैं, जिससे बिजली ज्यादा लगती है। लेकिन इसका इन्वर्टर कंप्रेसर कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी स्पीड खुद एडजेस्ट करता है, जिससे मोटर लगातार चलने के बजाय कम लोड पर चलती है और बिजली की भारी बचत होती है।
क्यों चुनें?
इसमें 4-वे एयर स्विंग दिया गया है जो हवा को दाएं-बाएं और ऊपर-नीचे चारों तरफ समान रूप से फैलाता है, जिससे कमरे का हर कोना जल्दी ठंडा होता है।
इसमें मौजूद फ्रॉस्ट वॉश टेक्नोलॉजी की मदद से यह इंडोर कॉइल को बर्फ जमाकर और फिर उसे पिघलाकर खुद ही साफ कर सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Hitachi
मॉडल - RAS.D318PCD2BS1
कूलिंग पॉवर - 16380 ब्रिटिश थर्मल यूनिट्स
वाटेज - 1530 वाट
वोल्टेज - 230 वोल्ट
खासियत
स्मार्ट व्यू डिस्प्ले
एंटी बैक्टीरियल मेश फिल्टर
कमी
इस मॉडल में इनबिल्ट वाईफाई की सुविधा नहीं दी गई है।
05
जाने कौन-सा इन्वर्टर कंप्रेसर वाला 1.5 टन एसी आपके लिए है सही
नीचे तालिका के माध्यम से बढ़िया रेटिंग वाले 1.5 Ton एयर कंडीशनर के बीच तुलना की गई है जिससे आप अपने लिए एक सही एसी चुन सकते हैं और अपने बिजली बिल को कम कर सकते हैं -
ब्रांड व मॉडल
ऊर्जा रेटिंग
वार्षिक ऊर्जा खपत
नॉइस लेवल
Haier 1.5 Ton 3 Star,New star rated, Wi-Fi HEXA Inverter Smart Split AC - HSA18KU-GAI3NB-I
3 स्टार
890.57 वाट
42 dB
IFB 1.5 Ton 5Star,AI Powered Inverter Split Air Conditioner - CI195SS32SGM3
5 स्टार
644.41 किलोवाट-घंटे प्रति वर्ष
39 dB
Daikin 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC - FTKL50XV16
3 स्टार
880.1 किलोवाट-घंटे
32 dB
Blue Star 1.5 Ton 3 Star,New Star Rated, Wi-Fi Smart Inverter Split AC - IA318ZXUS
3 स्टार
918.45 किलोवाट-घंटे प्रति वर्ष
45 dB
Hitachi 1.5 Ton 3 Star, New Star rated, Inverter Split AC - RAS.D318PCD2BS1
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या 1.5 टन इन्वर्टर एसी बिजली का बिल कम करता है?
आमतौर पर, इन्वर्टर एसी जरूरत के अनुसार कंप्रेसर की स्पीड को एडजस्ट करता है, इसलिए लगातार इस्तेमाल में यह सामान्य एसी की तुलना में बिजली बचाने में मदद कर सकता है।
रोज़ाना इस्तेमाल के लिए क्या 5 स्टार एसी लेना सही रहेगा?
अगर आप एसी का इस्तेमाल रोज कई घंटों तक करते हैं, तो 5-स्टार मॉडल बेहतर विकल्प हो सकता है। इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है, लेकिन लंबे समय में बिजली की बचत हो सकती है।
1.5 टन एसी कितने बड़े कमरे के लिए सही है?
आम तौर पर 1.5 टन एसी मध्यम आकार के कमरे के लिए उपयुक्त माना जाता है। हालांकि, कमरे का आकार, ऊंचाई, धूप और लोगों की संख्या के आधार पर सही क्षमता बदल सकती है।
इन्वर्टर एसी और साधारण एसी में क्या अंतर है जो बिजली बचाता है?
बता दें, इन्वर्टर एसी कंप्रेसर की गति को कमरे के तापमान के अनुसार एडजेस्ट करता है, जबकि साधारण एसी कंप्रेसर को बार-बार चालू और बंद करता है, जिससे इन्वर्टर एसी कम बिजली खपत करता है।