वॉटर प्योरिफायर एक ऐसा उपकरण होता है जो लगभग हर घर की जरूरत बनता जा रहा है और इसके तरह-तरह के विकल्प हमें देखने को मिलते हैं। जब भी बात आती है वॉटर प्योरिफायर के बड़े ब्रांड्स तो KENT और Urban Company दो लोकप्रिय व भरोसेमंद नाम हो सकते हैं। जहां एक तरह केंट एक पुराना नाम है, जिसे अलग-अलग फिल्टरेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग करके पानी से हानिकारक अशुद्धियों को दूर करने के लिए जाना जाता है। वहीं, अर्बन कंपनी एक नया ब्रांड है जो काफी कम समय में लोगों द्वारा पसंद किए जाने लगा है। ये घरेलू समस्याओं के लिए उपयोगकर्ता-अनुकूल, कम रखरखाव वाला समाधान प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं, और पारंपरिक बार-बार की जाने वाली सर्विसिंग की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपनी विशेषज्ञता का लाभ उठाते हैं। इसी कड़ी में हम आपको दोनों ही ब्रांड्स के वॉटर प्योरिफायर के कुछ लोकप्रिय मॉडल्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो आधुनिक टेक्नोलॉजी व सुविधाओं से लैस होंगे और अमेजन पर भी उपलब्ध हैं। इसी के साथ आप दोनों की खासियतों को भी विस्तार से समझ सकेंगे। वहीं, घर के अन्य जरूरी उपकरणों की जानकारी के लिए आप हाउस ऑफ एप्लाइंसेस का रुख कर सकते हैं।
जानते हैं दोनों ब्रांड्स के लोकप्रिय वॉटर प्योरिफायर के मॉडल्स
ब्रांड |
KENT |
Urban Company |
खासियत |
मल्टी-स्टेज प्योरिफिकेशन टेक्नोलॉजी |
शून्य रखरखाव लागत के साथ 2 साल तक बिना सर्विस काम करने की क्षमता (कंपनी का दावा) |
लोकप्रिय मॉडल |
|
|
कीमत |
करीब ₹8,000-₹20,000 तक की रेंज में |
करीब ₹15,000-₹20,000 तक की रेंज में |
तो आइए अब देखते हैं इन सारे मॉडल्स की खासियतों को विस्तार से।