कोई भी नहीं, त्वचा के अनुसार चुने Face Mask! जानें कौन-सा देगा आपको दमकती स्किन?

अगर आप भी चमकती और स्वस्थ त्वचा के लिए एक बेहतरीन क्वालिटी के Face Pack की तलाश कर रही हैं तो यहां पर विस्तृत जानकारी मिल जाएगी। ड्राय स्किन के लिए हाईड्रेटिंग और ऐक्ने-प्नोन स्किन के लिए नाजुक इंग्रीडियंट्स वाले विकल्प सही पसंद हो सकते हैं। जाने आपकी त्वचा के लिए क्या रहेगा सही।

कौन-से Face Mask For Women अच्छे होते हैं?
कौन-से Face Mask For Women अच्छे होते हैं?

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए और त्वचा की चमक को बढ़ान के लिए फेस मास्क को काफी पसंद किया जाता है। इनके साथ त्वचा पर जमा हुई अशुद्धियों व गंदगी को आसानी से साफ किया जा सकता है और ये स्किन को अंदर तक पोषण देने का काम करते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि कौन-से Face Mask For Women सबसे अच्छे हो सकते हैं? इसका जवाब है कि किसी एक मास्क को सबसे अच्छा नहीं कहा जा सकता, क्योंकि अलग-अलग तरह की त्वचा के लिए अलग-अलग तरह के मास्क असरदार होते हैं। जहां ड्राय स्किन के लिए हाईड्रेटिंग और ऑइली स्किन के लिए क्ले या चार्कोल मास्क को अच्छा माना जाता है। ऐक्ने प्रोन व कॉम्बिनेशन स्किन के लिए सैलिसेलिक ऐसिड व ग्लायकॉलिक ऐसिड वाले मास्क को असरदार माना जाता है। तो आइए अब विस्तार से जानते हैं कि आपके लिए किस तरह के फेस मास्क अच्छे हो सकते हैं।

स्किनकेयर, हेयरकेयर और मेकअप समेत कई अन्य तरह के प्रोड्क्ट्स की जानकारी मिलेगी ब्यूटी बास्केट पर 

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

ड्राय स्किन के लिए कौन-से मास्क होंगे अच्छे?

अगर आपकी त्वचा ड्राय है और बहुत ज्यादा डीहाईड्रेटेड रहती है तो शीट मास्क सबसे अच्छी पसंद हो सकते हैं। ये त्वचा में पानी की मात्रा को बढ़ाते हुए उसे सूखने से बता सकते हैं। ये स्किन बैरियर को मजबूत कर सकते हैं और त्वचा को स्वस्थ बनाने में मददगार होंगे। Sheet Mask त्वचा को अंदर तक हाईड्रेशन देने में मददगार हो सकते हैं। अगर आप हायलूरॉनिक ऐसिड और सिरेमाइड्स युक्त फेस मास्क का चयन करेंगी तो ये ड्राय स्किन के लिए सबसे असरदार पसंद हो सकते हैं। वहीं, आप चाहें तो ओवरनाइट मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, जो रातभर में त्वचा को पोषण दे सकते हैं और स्किन को फ्लेकी या रूखा होने से भी बचाएंगे। स्ट्रॉन्ग इंग्रीडियंट्स या अल्कोहल वाले फेस मास्क को ड्राय स्किन पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये त्वचा में मौजूद नैचुरल ऑइल को हटा सकते हैं, जिससे पोषण कम बचेगा।

ये मास्क ड्राय स्किन के लिए हो सकते हैं सही।

ऑइली व ऐक्नो-प्रोन स्किन की समस्या किन मास्क से हो सकती है कम?

अगर आपक ऑइली या ऐक्ने-प्रोन स्किन पर इस्तेमाल करने के लिए एक बढ़िया क्वालिटी का फेस मास्क तलाश रही हैं तो चार्कोल या क्ले मास्क काफी मददगार हो सकते हैं। ये मास्क ऑइली स्किन पर जमा अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद कर सकते हैं। इननमें बेंटोनाइट या काओलिन जैसे तत्व होते हैं जो रोमछिद्रों में जमा हुए अतिरिक्त सीबम और गंदगी को बाहर निकाल सकते हैं। वहीं, Acne Prone Skin से निपटने के लिए, सैलिसिलिक ऐसिड युक्त मास्क सही हो सकते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाते हुए मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टेरिया को हटा सकते हैं। इसी के साथ ऑइल कंट्रोल के लिहाज से नायासिनेमाइड युक्त फॉर्मूला वाले मास्क चुने जा सकते हैं। जलन से बचने के लिए, मास्क को हमेशा हल्का गीला रहते हुए ही धो लें।

ऑइली व ऐक्ने-प्रोन स्किन के लिए ये मास्क हो सकते हैं असरदार।

कॉम्बिनेशन स्किन की देखभाल किस तरह के मास्क से करें?

कॉम्बिनेशन स्किन वो होती है जो कुछ हिस्सों में ड्राय और कुछ में ऑइली होती है। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए अच्छे Face Pack वो होते हैं जो जेल-बेस्ड फॉर्मुला के साथ तैयार किए जाते हैं या जिनमें नायासिनेमाइड होता है। लाइटवेट क्वालिटी वाले ये फेस मास्क रोमछिद्रों को बंद होने से रोक सकते हैं और साथ-साथ स्किन के उस हिस्से को मॉइश्चराइज करेंगे जहा वो ड्राय होती है। वे मास्क जिनमें लैक्टिक एसिड जैसे तत्व होते हैं उनका चयन भी काफी अच्छा माना जा सकता है, क्योंकि ये धीरे-धीरे बंद रोमछिद्रों को एक्सफोलिएट करते हैं और साथ ही त्वचा में नमी लाकर खींचकर उसे संतुलित और चमकदार बना सकते हैं। टी-जोन पर क्ले और गालों पर हाइड्रेशन वाला मास्क लगा सकती हैं।

कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोग इस मास्क को कर सकते हैं इस्तेमाल।

टैनिंग की समस्या को किस तरह के मास्क से किया जा सकता है कम?

सूरज की हानिकारक किरणों, प्रदूषण, धूल-मिट्टी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली ब्लू लाइट की वजह से स्किन टैनिंग काफी आम बात है। इस समस्या को एक बढ़िया क्वालिटी के Face Mask की मदद से कम किया जा सकता है। ऐसे मास्क जिनमें निखार लाने वाले तत्व और एक्सफोलिएंट्स होते हैं वे काफी असरदार माने जाते हैं। विटामिन सी, कोजिक एसिड और नियासिनमाइड जैसे तत्व मेलेनिन को बढ़ने से रोक सकते हैं और हाइपरपिगमेंटेशन को कम करने के लिए जरूीर भी होते हैं। इसके अलावा, ग्लाइकोलिक या लैक्टिक ऐसिड जैसे इंग्रीडियंट्स भी काफी असरदार हो सकते हैं। ये धीरे-धीरे टैन हुई त्वचा की ऊपरी परत को घोलकर नीचे की हल्की त्वचा को सामने ला सकते हैं। एलोवेरा या खीरे जैसे नैचुरल इंग्रीडियंट्स वाले मास्क सूजन व जलन को भी कम कर सकते हैं। इनके रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा का रंग एक समान हो सकता है और आपकी प्राकृतिक रंगत वापस आ सकती है। 

इन मास्क के साथ टैनिंग हो सकती है कम।

फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर  

क्या है निष्कर्ष?

आखिर में हम यह कह सकते हैं कि सबसे अच्छा फेस मास्क कोई एक नहीं है, बल्कि हर किसी के लिए अलग-अलग हो सकता है। आपके लिए कौन-सा Face Mask सबसे अच्छा है यह पूरी तरह से आपकी त्वचा की जरूरत पर निर्भर करता है। ड्राय स्किन के लिए, नमी बनाए रखने के लिए हायलूरॉनिक ऐसिड और सेरामाइड्स से भरपूर क्रीम या ओवरनाइट मास्क चुनें। ऑइली और मुंहासे वाली त्वचा के लिए क्ले या चारकोल मास्क सबसे फायदेमंद हो सकते हैं, जिनमें सैलिसिलिक ऐसिड होता है जो रोमछिद्रों को साफ करता है और त्वचा में तेल की मात्रा नहीं बढ़ाता। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए मल्टी-मास्किंग सबसे अच्छा विकल्प है। टी-जोन पर क्ले और गालों पर हाइड्रेशन वाला मास्क लगाना चाहिए। हर महिला के लिए सबसे अच्छा मास्क वह है जो शक्तिशाली इंग्रीडियंट्स और त्वचा को आराम देने वाले तत्वों का बैलेंस बनाए। वहीं, स्वस्थ, चमकदार त्वचा बनाए रखने के लिए मास्क को सप्ताह में दो बार से अधिक इस्तेमाल न करें और पैच टेस्ट जरूर करें। 

इन्हें भी पढ़ें:

हमारे मूल मूल्य

स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • महिलाओं को चेहरे पर फेस मास्क क्यों लगाना चाहिए?
    महिलाओं को अपनी त्वचा की गहराई से सफाई और पोषण के लिए फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। यह त्वचा से जमी धूल, प्रदूषण और अतिरिक्त तेल को हटाकर बंद छिद्रों को खोलता है। फेस मास्क त्वचा को तुरंत हाइड्रेट करता है, रक्त संचार बढ़ाता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक और ताजगी लाता है।
  • क्या अलग-अलग तरह की स्किन के लिए अलग-अलग तरह के फेस मास्क इस्तेमाल करने चाहिए?
    हां, त्वचा की प्रकृति के अनुसार सही मास्क चुनना जरूरी है। रूखी त्वचा को हाइड्रेटिंग, ऑइली त्वचा को डीप क्लींजिंग और मुंहासे वाली त्वचा को ऐंटी-बैक्टीरियल मास्क की जरूरत होती है। गलत चुनाव से त्वचा खराब हो सकती है, इसलिए अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही मास्क चुनें।
  • क्या फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना चाहिए?
    हां, फेस मास्क के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करना बहुत ज़रूरी है। हर किसी की त्वचा अलग होती है और कुछ चीजों से जलन या एलर्जी हो सकती है। इसे कान के पीछे या गर्दन पर थोड़ा सा लगाकर 24 घंटे देखें। यदि कोई रिऐक्शन या खुजली नहीं होती, तभी इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।

Loading...

Loading...