सूरज की हानिकारक किरणों, धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचाने के लिए सनस्क्रीन एक असरदार प्रोडक्ट मानी जाती है। वहीं, अगर हम बात करें भारत में मिलने वाले 10 टॉप क्वालिटी सनस्क्रीन ब्रांड की तो इस सूची में द डरमा को, मिनिमलिस्ट, न्यूट्रोजीना, ऐक्वालॉजिका, डॉट ऐंड की, डॉक्टर शेठ्स, डीकनस्ट्रक्ट, रीक्वेल, विशकेयर और पिलग्रिम को शामिल किया जा सकता है। हालांकि इनमें से किसी को भी एक Best Sunscreen कहना मुश्किल हो सकता है। लेकिन ये सभी ब्रांड भारतीय मौसम व त्वचा को ध्यान में रखकर हाई क्वालिटी फॉर्मुला वाली सनस्क्रीन तैयार करते हैं। इनमें मौजूद SPF50+ के गुण त्वचा के स्वास्थ को बनाकर रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, ये बिना किसी हानिकारक केमिकल व तत्वों का इस्तेमाल करके सनसक्रीन तैयार करते हैं। तो आइए अब समझते हैं इन सभी ब्रांड्स की सनस्क्रीन की खासियतों को विस्तार से।
भारत में मिलने वाले टॉप 10 सनस्क्रीन ब्रांड्स
- द डरमा को (The Derma Co)- इस ब्रांड का ऐसा दावा है कि इसकी सनस्क्रीन त्वचा विशेषज्ञों की देख-रेख में तैयार की जाती है। इसे अपने ब्रॉड स्पेकट्रम और SPF 50 के गुणों की वजह से पसंद किया जाता है। इसमें मौजूद हायलूरॉनिक ऐसिड त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं।
- मिनिमलिस्ट (Minimalist)- इस ब्रांड की सनस्क्रीन लगभग हर तरह की स्किन पर इस्तेमाल की जा सकती है। ये त्वचा को अंदर तक सुरक्षा देने का काम कर सकती है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से निकलने वाली ब्लू लाइट के असर को भी कम कर सकती है।
- न्यूट्रोजीना (Neutrogena)- इसे एक प्रीमियम सनस्क्रीन ब्रांड कहा जा सकता है। ये अपनी ब्रॉड स्प्केट्रम सनस्क्रीन के लिए जानी जाती है और त्वचा को सुरक्षा देने के साथ-साथ ठंडा भी रखने में मदद कर सकती है।
- ऐक्वालॉजिका (Aqualogica)- इस ब्रांड की सनस्क्रीन काफी लाइटवेट क्वालिटी वाली होती है, जिन्हें लगाने के बाद आपको भारीपन महसूस नहीं होगा। ये Sun Screen काफी नॉन-स्टिकी फॉर्मुला वाली होती हैं और चेहरे पर कोई सफेद निशान नहीं छोड़ेगी। ऐक्वालॉजिका सनसक्रीन में अलग-अलग तरह की स्किन के लिए हाई क्वालिटी विकल्प मिल सकते हैं।
- डॉक्टर शेठ्स (Dr Sheth’s)- यह ब्रांड अपनी सनस्क्रीन को खासकर भारतीय स्किन की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार करता है। इसकी सनस्क्रीन में सिरेमाइड्स और विटामिन सी के गुण होते हैं, जो त्वचा के स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छे हो सकते हैं।
- डॉट ऐंड की (Dot & Key)- इस ब्रांड को लाइटवेट, नॉन-स्टिकी और नो व्हाइट कास्ट वाली सनस्क्रीन के लिए पसंद किया जाता है। इनके पास अलग-अलग तरह की त्वचा के लिए सनस्क्रीन की एक बड़ी रेंज देखने मिल सकती हैं। इसकी सनस्क्रीन में विटामिन सी और वॉटरमेलन के गुण मौजूद होते हैं।
- डीकन्सट्रक्ट (Deconstruct)- यह ब्रांड अपनी सनस्क्रीन को खासकर भारती मौसम को ध्यान मे रखकर तैयार करता है। इसकी सनस्क्रीन UV फिल्टर से लैस होती हैं जो त्वचा के लिए एक सुरक्षा परत की तरह काम करेंगे। इसकी फोटोस्टेबल जेल-बेस्ड सनस्क्रीन ऑइली स्किन पर काफी असरदार हो सकती है।
- रीईक्वल (RE’EQUIL)- यह ब्रांड अपनी Sunscreens में फोटोस्टेबल UV फिल्टर का इस्तेमाल करते हैं, जो सूरज का हानिकारक किरणों, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों से निकलने वाली ब्लू लाइट और प्रदूषण से बचा सकते हैं। वॉटर रेजिजटेंट फॉर्मुला की वजह से यह पानी की वजह से आसानी से धुलेगी नहीं और लंबी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।
- विशकेयर (Wishcare)- यह ब्रांड वॉटर जैसे टेक्श्चर वाली सनस्क्रीन के लिए जाना जाता है। लाइटवेट होने की वजह से इसे लगाने के बाद आपको भारीपन भी महसूस नहीं होगा। वहीं, विशकेयर सनस्क्रीन में मौजूद हायलूरॉनिक ऐसिड और सिरेमाइड त्वचा को भरपूर पोषण देने का काम करेंगे।
- पिलग्रिम (Pilgrim)- यह SPF 50/50 प्रोटेक्शन वाली सनस्क्रीन बनाता है। इसमें हायलूरॉनिक ऐसिड और विटामिन सी के गुण मौजूद हैं जो लाइटवेट टेक्श्चर वाली भी रहेगी और साथ-साथ लंबी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।
तो आइए अब नजर डालते हैं इन्हीं ब्रांड्स की सनस्क्रीन के कुछ विकल्पों पर।
फैशन, ब्यूटी, डेकोर और उपकरणों समेत कई अन्य प्रोडक्ट्स की जानकारी मिलेगी योर पिक्स पर
