ये 7 फोमिंग क्लेंजर त्वचा के pH बैलेंस को करेंगे सही, रोजाना इस्तेमाल के लिए साबुन से रहेंगे बेहतर!

सामान्य साबुन को रोजाना चेहरे पर लगाने से त्वचा रूखी हो जाती है इसलिए इसकी जगह pH बैलेंस करने वाले फोमिंग क्लेंजर का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। इसके साथ त्वचा की सुरक्षा परत खराब नहीं होती है और वह बेहतर तरीके से साफ भी होती है। इसके साथ आसानी से किसी तरह की एलर्जी की समस्या भी देखने को नहीं मिलती है।

साबुन को बदलिए पीएच को बैलेंस करने वाले इन 7 फोमिंग क्लेंजर से
साबुन को बदलिए पीएच को बैलेंस करने वाले इन 7 फोमिंग क्लेंजर से

चेहरे की नाजुक और संवेदनशील त्वचा को साबुन काफी नुकसान पहुंचाता है, जिस वजह से उसे साफ करने के लिए pH संतुलित करने वाले फोमिंग क्लेंजर काफी अच्छी पसंद साबित होते हैं। साबुन की तरह ये त्वचा को रूखा और बेजान नहीं बनाते और उसे बेहतर तरह से साफ भी करते हैं। इनमें मौजूद ग्लिसरीन, सेरामाइड्स, सैलिसिलिक एसिड और अन्य कई तरह के पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ बनाते हुए रोमछिद्रों को भी अच्छी तरह साफ करते हैं। रूखी, ऑयली, कॉम्बिनेशन और संवेदनशील, ये हर तरह की त्वचा पर आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

क्यों रोजाना इस्तेमाल के लिए साबुन से बेहत होंगे फोमिंग क्लेंजर?

  • pH बैलेंस: साबुन की तरह फोमिंग फेस वॉश त्वचा के pH बैलेंस को बिगाड़ते नहीं हैं और न ही सुरक्षा परत को कमजोर करते हैं। इनके इस्तेमाल से स्किन लंबे समय तक स्वस्थ और मुलायम बनी रहती है।
  • सही फॉर्मुला: फोमिंग क्लेंजर खासकर चेहरे की त्वचा को साफ करने के लिए ही तैयार किए जाते हैं लेकिन साबुन इसके बिल्कुल विपरीत होते हैं। इनमें तरह-तरह की त्वचा के लिए अलग-अलग फॉर्मुला होता है जो साबुन में मौजूद नहीं होता है।
  • प्राकृतिक नमी बरकरार: क्लेंजर के साथ त्वचा की प्राकृतिक नमी बनी रहती है और जिससे वह रूखी नहीं होती, और खुजली या रैशेज की समस्या भी नहीं आती है। साबुन त्वचा पर मौजूद प्राकृतिक तेल को भी हटा देता है।
  • हाइजीनिक: ये पूरी तरह से हाइजीनिक होते हैं क्योंकि पंप या ट्यूब पैकेजिंग की वजह से बैक्टीरिया, धूल-मिट्टी या किसी तरह की गंदगी इनमें नहीं पहुंच पाती है। वहीं, साबुन पर रोजाना ही कई तरह के हानिकारक तत्व जमे होते हैं जिनकी वजह से त्वचा को नुकसान होता है।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Cetaphil Hydrating foaming Face Wash, Cream to Foam Cleanser

    साबुन से क्यों रहेगा बेहतर?

    • यह क्लेंजर आपकी नाजुक त्वचा को साबुन की तरह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा और इसके साथ रोमछिद्र बंद नहीं होंगे।
    • यह Cetaphil क्लेंजर त्वचा को रूखा नहीं करेगा और इसे लगाने से खुजली की समस्या भी नहीं होगी।
    • यह चेहरे को अच्छी तरह से साफ करते हुए धूल-मिट्टी, मेकअप और अन्य हानिकारक तत्वों को हटाएगा जो काम साबुन नहीं कर पाता है।

    अन्य खासियतें

    • एलोवेरा
    • ग्लिसरीन
    • नियासिनेमाइड
    01
  • CeraVe Foaming Cleanser

    साबुन से क्यों रहेगा बेहतर?

    • यह क्लेंजर चेहरे की त्वचा को तरो-ताजा बनाएगा और उसे बेजान नहीं लगने देगा, जो समस्या साबुन के इस्तेमाल से आम तौर पर होती है।
    • इसके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा मुलायम बनेगी और बेहतर तरह से साफ भी होगी।
    • जहां साबुन त्वचा में खुजली और रैशेज की समस्या पैदा करता है, वहीं यह CeraVe क्लेंजर उसे राहत देगा और साथ-साथ बाहरी परत को भी मजबूत करेगा।

    अन्य खासियतें

    • हायलूरोनिक एसिड
    • नियासिनेमाइड
    • सिरेमाइड्स


    फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े कई प्रोडक्ट्स देखने मिलेंगे योर पिक्स पर 

    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Sebamed Clear Face Cleansing Foam

    साबुन से क्यों रहेगा बेहतर?

    • इस Sebamed फेस क्लेंजर के रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे की त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनेगी। क्वालिटी के मामले में इसके इंग्रीडिएंट्स साबुन की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं।
    • जबकि साबुन मुहांसों व ब्लैकहेड्स वाली त्वचा को और ज़्यादा खराब करता है, यह क्लेंजर उन्हें कम करने में मदद करेगा।
    • यह चेहरे पर मौजूद उन खतरनाक बैक्टीरिया को भी हटाता है जो कई तरह की समस्याओं का कारण बनते हैं और त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं।

    अन्य खासियतें

    • पैंथेनॉल
    • सोडियम लैक्टेट
    • पैरेबन-फ्री
    03
  • Plum 1% Encapsulated Salicylic Acid Foaming Face Wash

    साबुन से क्यों रहेगा बेहतर?

    • जहां साबुन चेहरे के रोमछिद्रों को बंद करके मुंहासों और अन्य समस्याओं का कारण बनते हैं, वहीं यह प्लम फेस क्लेंजर रोमछिद्रों को अच्छी तरह साफ करते हुए त्वचा को स्वस्थ बनाएगा। 
    • यह हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित रहेगा और पूरी तरह से सुरक्षित सामग्री होने की वजह से एलर्जी की समस्या नहीं होगी। 
    • यह रूखेपन को कम करते हुए त्वचा को मुलायम बनाएगा और वह बेहतर तरीके से साफ भी होगी।

    अन्य खासियतें

    • सैलिसिलिक एसिड
    • एलो वेरा
    • ग्लायकलिक एसिड
    04
  • The Face Shop Rice Water Bright Foaming Face Wash

    साबुन से क्यों रहेगा बेहतर?

    • अगर आपको कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पसंद हैं, तो The Face Shop का यह क्लेंजर काफी अच्छी पसंद होगी जो साबुन से कई गुना बेहतर तरीके से चेहरे को चमकाएगा।
    • साबुन के इस्तेमाल से चेहरे पर लगा मेकअप अच्छी तरह से साफ नहीं हो पाता है, लेकिन यह क्लेंजर उसे भी काफी अच्छी तरह से हटाएगा और त्वचा मुलायम बनेगी।
    • यह डेड स्किन सेल्स को अच्छी तरह से हटाते हुए त्वचा की बनावट को भी बेहतर बनाएगा और इसके नियमित इस्तेमाल से चेहरे का ग्लो भी बढ़ेगा।

    अन्य खासियतें

    • राइस वॉटर एक्सट्रैक्ट
    • मोरिंगा ऑइल
    • अनसेंटेड
    05
  • Bioderma Pigmentbio Foaming Cream Brightening Exfoliating Cleanser

    साबुन से क्यों रहेगा बेहतर?

    • खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर काले धब्बे होना एक आम समस्या है जो साबुन के इस्तेमाल से बढ़ जाती है। हालांकि, Bioderma का यह क्लेंजर उन्हें हल्का करने का काम करेगा। 
    • इसके नियमित इस्तेमाल से रंगत भी एक समान होगी और त्वचा बाहर और अंदर दोनों तरह से स्वस्थ बनेगी। 
    • इसकी खासियत है कि यह एक 2-इन-1 प्रोडक्ट है जिसे फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है और इस तरह की सुविधा किसी साबुन में नहीं मिलेगी।

    अन्य खासियतें

    • कोको ग्लूकोसाइड
    • साइट्रेकि एसिड
    • ग्लिसरिल ओलिएट


    ब्यूटी बास्केट पर मिलेगी स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी  

    06
  • Gentle Foaming Cleanser

    साबुन से क्यों रहेगा बेहतर?

    • साबुन से चेहरा साफ करने पर मुहांसों की समस्या हो सकती है लेकिन यह फोमिंग क्लेंजर उन्हें कम करते हुए त्वचा को बेदाग बनाएगा। 
    • Neutrogena का यह क्लेंजर नमी को त्वचा में लॉक करते हुए उसे मुलायम बनाएगा, जो साबुन का इस्तेमाल करने पर रूखी हो जाती थी। 
    • संवेदनशील त्वचा के लिए भी यह पूरी तरह से सुरक्षित होगा और इसके साथ एलर्जी की समस्या नहीं होगी।

    अन्य खासियतें

    • बैरियरकेयर टेक्नोलॉजी
    • ग्लिसरीन
    • 2-इन-1 फॉर्मुला
    07

नोट: किसी भी क्लेंजर का इस्तेमाल करने से पहले उसके इंग्रीडियंट्स के बारे में अच्छी तरह से पढ़ लें और यह देख लें कि वह आपकी त्वचा के लिए सुरक्षित है या नहीं। एलर्जी की संभावना के लिए पैच टेस्ट भी करना जरूरी है और अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील है तो डॉक्टर से भी सलाह ले लें।

इन्हें भी पढ़ें:

जिद्दी डार्क सर्कल से हो चुकी हैं परेशान? ये 5 आई मास्क देंगे राहत!

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • चेहरे को साबुन की जगह फोमिंग क्लेंजर से क्यों साफ करना चाहिए?
    साबुन चेहरे का प्राकृतिक ऑयल और नमी छीन लेते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। इसके विपरीत, फोमिंग क्लेंजर त्वचा की नमी बनाए रखते हुए उसे गहराई से सफाई करते हैं।
  • क्या फोमिंग क्लेंजर नाजुक त्वचा के लिए साबुन से बेहतर होते हैं?
    हां, फोमिंग क्लेंजर नाजुक त्वचा के लिए साबुन से बेहतर होते हैं। साबुन का pH स्तर ज्यादा होता है जो त्वचा को नुकसान पहुंचाता है, जबकि फोमिंग क्लेंजर त्वचा की नमी बरकरार रखते हुए कोमलता से सफाई करते हैं।
  • क्या ये त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं?
    हां, अच्छे फोमिंग क्लेंजर त्वचा को रूखेपन से बचाते हैं क्योंकि इनमें नमी बनाए रखने वाले इंग्रीडिएंट्स होते हैं, जो प्राकृतिक तेल को नुकसान पहुंचाए बिना त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम रखते हैं।
  • इन्हें साबुन से ज्यादा हाइजीनिक क्यों कहा जाता है?
    फोमिंग क्लेंजर पंप या ट्यूब पैकेजिंग में आते हैं, जिससे बाहरी हवा, धूल और हाथों के कीटाणु सीधे प्रोडक्ट तक नहीं पहुंच पाते हैं। जबकि खुले में रखे साबुन पर आसानी से बैक्टीरिया और गंदगी जमा हो जाते हैं।
  • क्या इनका पैच टेस्ट करना जरूरी है?
    हां, फोमिंग क्लेंजर का पैच टेस्ट करना जरूरी है। इससे यह सुनिश्चित होता है कि प्रोडक्ट आपकी त्वचा को सूट करता है या नहीं और किसी भी तरह की एलर्जी या जलन की संभावना तो नहीं है।

Loading...

Loading...