इन 7 कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के साथ हर मौसम में मिलेगी बेदाग त्वचा!

द फेस शॉप, TIRTIR, ब्यूटी ऑफ जोसॉन, कॉसआरएक्स, एक्सिस-वाय, इनिसफ्री और लेनेज जैसे कोरियन ब्रांड्स में बढ़िया क्वालिटी के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो हर मौसम में त्वचा को बेदाग बनाने का काम करेंगे। हाई क्वालिटी इंग्रीडियंट्स से बनी ये चीजें इस्तेमाल करने में सुरक्षित होंगी और दिन और रात दोनों समय के स्किनकेयर रूटीन के लिए ये सही पसंद साबित होंगी।

7 स्किनकेयर प्रोडक्ट्स जो हर मौस में त्वचा को बनाएंगे बेदाग
7 स्किनकेयर प्रोडक्ट्स जो हर मौस में त्वचा को बनाएंगे बेदाग

भारतीय त्वचा पर हर मौसम में इस्तेमाल के लिए कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इनके नियमित इस्तेमाल से त्वचा बेदाग बनती है और भरपूर हाइड्रेशन भी सुनिश्चित होता है। लाइटवेट क्वालिटी वाले ये प्रोडक्ट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और इनकी खासियत है कि गर्मी, उमस और सर्दी हर मौसम में त्वचा को पोषण देते हैं। इनके साथ रोमछिद्रों के बंद होने की समस्या नहीं होती है। वॉटर बेस्ड फ़ॉर्मूला त्वचा को रूखेपन से बचाता है। फिर चाहे आपको सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा चाहिए हो, या उसे चमकदार बनाना हो, ब्यूटी ऑफ जोसॉन, टिरटिर, Laneige, कॉसआरएक्स, इनिसफ्री, The Face Shop और एक्सिस-वाय जैसे ब्रांड के पास तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Beauty of Joseon Relief Sun Aqua-fresh Rice + B5, SPF 50+ PA++++ Sun Cream

    क्यों चुनें?

    • यह लोकप्रिय कोरियन ब्रांड Beauty Of Joseon की सनस्क्रीन है जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा की पूरी सुरक्षा देगी।
    • गर्मी, बरसात और सर्दी के मौसम में यह त्वचा को पूरी सुरक्षा देगी जिससे टैनिंग की समस्या कम होगी।
    • लाइटवेट टेक्श्चर की वजह से इसे लगाने के बाद भारीपन महसूस नहीं होगा और आप लंबे समय तक आरामदायक महसूस करेंगी।

    कैसें करें इस्तेमाल?

    घर से बाहर निकलने से पहले इसे चेहरे, गर्दन और कान के पीछे वाले हिस्से पर अच्छी तरह लगा लें। लंबे समय तक बाहर रहने पर हर 30 मिनट पर इसे फिर लगाना चाहिए।

    अन्य खासियतें

    • राइस एक्सट्रैक्ट
    • SPF 50+ PA++++
    • विटामिन B5
    01
  • TIRTIR Milk Skin Toner

    क्यों चुनें?

    • इस टोनर को बनाने के लिए किसी भी तरह के खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल नहीं हुआ है, जिससे त्वचा पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
    • यह त्वचा को भरपूर नमी देने का काम करेगा और उसे लंबे समय तक रूखा होने से बचाएगा।
    • इसके साथ आपकी त्वचा तरो-ताजा रहेगी और उसकी चमक भी बढ़ेगी।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    चेहरे को अच्छी तरह से साफ करने के बाद TIRTIR के इस टोनर को थोड़ी मात्रा में किसी कॉटन पैड पर निकालें और त्वचा पर लगाएं। 1-2 मिनट उसे त्वचा में अच्छी तरह समाने दें, फिर दूसरे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।

    अन्य खासियतें

    • सिरेमाइड्स
    • नियासिनेमाइड
    • सिलिकॉन-फ्री
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Laneige Lip Sleeping Mask

    क्यों चुनें?

    • अगर आपके होंठ हर मौसम में फटते हैं तो यह लिप स्लीपिंग मास्क उन्हें पोषण देगा और रूखेपन से बचाने का काम करेगा।
    • इससे सारी डेड स्किन सेल्स हट जाएंगी और आपके होंठ चमकदार व मुलायम बनेंगे।
    • इसके नियमित इस्तेमाल से होंठों की रंगत भी एक समान होगी और वे हाइड्रेटेड रहेंगे।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    इस प्रोडक्ट को दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। दिन में इसे सामान्य लिप बाम की तरह लगाएं और रात को सोने से पहले इसे होंठों पर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठते ही किसी टिशू या कॉटन पैड से उसे साफ कर लें।

    अन्य खासियतें

    • कोकोनट ऑइल
    • शीया बटर
    • बेरी फ्रूट


    फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े कई प्रोडक्ट्स देखने मिलेंगे योर पिक्स पर 

    03
  • Innisfree Skin Clinic Mask - Vita C

    क्यों चुनें?

    • यह शीट मास्क बेजान चेहरे में चमक लाने का काम करेगा और उसे मुलायम भी बनाएगा।
    • प्रदूषण और सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से त्वचा को हुए नुकसान को भी ठीक किया जा सकता है
    • यह फेस मास्क हर तरह की त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए सुरक्षित होगा। 

    कैसे करें इस्तेमाल?

    साफ चेहरे पर इस Innisfree मास्क को अच्छी तरह से लगाकर करीब 10-20 मिनट तक छोड़ दें। हल्के हाथों से इसे हटाएं और सीरम को अच्छी तरह मसाज कर लें। 

    अन्य खासियतें

    • अनसेंटेड
    • विटामिन सी
    • हायड्रेटिंग
    04
  • Cosrx Advanced Snail 92 All In One Cream

    क्यों चुनें?

    • यह क्रीम त्वचा को नमी देगी और साथ-साथ उसके खोए हुए निखार को भी लौटाने का काम करेगी।
    • इसके नियमित इस्तेमाल से रंगत भी एक समान होगी और आपकी त्वचा को भरपूर पोषण मिलेगा।
    • यह त्वचा में अच्छी तरह समा जाएगी और इसके लगाने के बाद चिपचिपापन महसूस नहीं होगा।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    चेहरे को अच्छी तरह साफ करने और टोनर लगाने के बाद यह Cosrx क्रीम लगाई जा सकती है। इसे दिन और रात दोनों समय के स्किनकेयर का हिस्सा बनाया जा सकता है। हमेशा हल्के हाथों से ही इसे मसाज करें।

    अन्य खासियतें

    • हायलूरोनिक एसिड
    • स्नेल म्यूकिन
    • एडनोसाइन
    05
  • The Face Shop Rice Water Bright Foaming Face Wash

    क्यों चुनें?

    यह चेहरे पर जमा हर तरह की अशुद्धियों, मेकअप और गंदगी को हटाते हुए उसे पूरी तरह साफ करने का काम करेगा। 

    The Face Shop का यह फेस वॉश चेहरे की त्वचा को ताजगी देने का काम करेगा। 

    यह डेड स्किन सेल्स को हटाते हुए रोमछिद्रों को साफ करेगा, जिससे सुरक्षा परत मजबूत होगी। 

    कैसे करें इस्तेमाल? 

    चेहरे को पानी से अच्छी तरह साफ करने के बाद थोड़ा सा फेसवॉश लेकर अच्छी तरह मसाज करें। उसे फिर पानी से धो लें और अगर आवश्यकता है तो डबल क्लेंजिंग भी की जा सकती है।

    अन्य खासियतें

    • राइस वॉटर एक्सट्रैक्ट
    • सोपवोर्ट
    • मोरेंगा ऑयल
    06
  • Dark Spot Correcting Glow Serum 50ml | Treatment

    क्यों चुनें?

    • अगर आपके चेहरे पर काले धब्बों की समस्या है तो यह सीरम उन्हें कम करने का काम करेगा और त्वचा की रंगत को एक समान बनाएगा।
    • सुरक्षित इंग्रीडियंट्स से बना यह प्रोडक्ट त्वचा को किसी तरह का नुकसान नहीं होने देगा और उसकी सुरक्षा परत मजबूत बनाएगा।
    • इसे दिन और रात दोनों समय स्किनकेयर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इससे रोमछिद्र भी साफ होंगे।

    कैसे करें इस्तेमाल?

    चेहरे को साफ करने और टोनर लगाने के बाद आपको यह सीरम उन जगहों पर लगाना है जहाँ काले धब्बे मौजूद हैं। उसके बाद हल्के हाथ से मसाज कर लें और उसे त्वचा में समाने दें।

    अन्य खासियतें

    • नियासिनेमाइड
    • स्क्वैलेन
    • राइस ब्रैन


    ब्यूटी बास्केट पर मिलेगी स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी 

    07

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए अच्छे होते हैं?
    हां कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स त्वचा के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं। ये प्राकृतिक और हाइड्रेटिंग तत्वों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को गहराई से पोषण देकर चमकदार, स्वस्थ और तरो-ताजा बनाते हैं। ये सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित हैं।
  • किस तरह की भारतीय त्वचा के लिए ये सबसे अच्छे होंगे?
    कोरियन प्रोडक्ट्स ड्राय, ऑयली और कॉम्बिनेशन त्वचा के लिए सबसे अच्छे होते हैं, क्योंकि इनकी हल्की और हाइड्रेटिंग बनावट बिना चिप-चिपाहट के नमी देती है। साथ ही, पिगमेंटेशन की समस्या वाली संवेदनशील त्वचा के लिए भी ये बेहतरीन हैं।
  • क्या इन्हें हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है?
    हां, इन्हें हर मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है। बस मौसम के अनुसार सही प्रोडक्ट चुनना जरूरी है। जैसे गर्मियों में हल्के जेल-बेस्ड मॉइश्चराइजर और सर्दियों में थोड़े क्रीम फॉर्मुला वाले ताकि त्वचा पूरे साल हाइड्रेटेड और सुरक्षित रहे।
  • कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के लिए कौन-से ब्रांड अच्छे हैं?
    ब्यूटी ऑफ जोसॉन, टिरटिर, Laneige, कॉसआरएक्स, इनिसफ्री, The Face Shop और एक्सिस-वाय जैसे ब्रांड्स के पास तरह-तरह के हाई क्वालिटी वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे।
  • क्या ये प्रोडक्ट्स महंगे होते हैं?
    कोरियन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की कीमतें अलग-अलग होती हैं। कुछ ब्रांड्स थोड़े महंगे होते हैं, जबकि कई किफायती विकल्प भी आसानी से मिल जाते हैं। इनकी क्वालिटी और अच्छे परिणामों को देखते हुए, ये एक अच्छा निवेश साबित हो सकते हैं।

Loading...

Loading...