अक्सर कॉलेज जाने वाली लड़कियों और कामकाजी महिलाओं को हर दिन आकर्षक दिखने के लिए थोड़ा-बहुत मेकअप करना पड़ता है। हालांकी, कुछ महिलाएं रोजाना में मेकअप नहीं भी करती हैं, तो वहीं कुछ बोल्ड मेकअप करना भी पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी रोज कॉलेज या ऑफिस जाने के लिए थोड़ा-बहुत मेकअप करना पड़ता है, तो आप Lakme के कुछ खास प्रोडक्ट्स देख सकती हैं। आज इस सूची में हमने ऐसे ही 5 लैकमे मेकअप प्रोडक्ट्स शामिल किए हैं, जिन्हें आप रोजाना में इस्तेमाल कर सकती हैं। हल्का, नेचुरल और ग्लोइंग मेकअप करने के लिए ये आपके काम आ सकते हैं। इन्हें अपनी किट में शामिल करके आप ऑफिस या कॉलेज के अलावा किसी दिन की पार्टी लंच या फिर दोस्तों से मिलने जाने के लिए अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। मेकअप व स्किन केयर से जुड़ी अन्य जानकारी देखने के लिए ब्यूटी बास्केट पर क्लिक करें।
रोजाना की लैक्मे मेकअप किट में क्या-क्या होना चाहिए?
रोजमर्रा में हल्का और प्राकृतिक दिखने वाला मेकअप करने के लिए आप Lakme के कुछ खास प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी किट में इन 5 प्रोडक्ट्स को शामिल कर सकती हैं-
- CC क्रीम- लैक्मे की सीसी क्रीम आप रोज में इस्तेमाल कर सकती हैं। CC क्रीम का मतलब है, कलर करेक्टिंग या कॉम्प्लेक्सन करेक्टिंग क्रीम। इसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे के लालिमा, पीलापन और असमान रंगत को सुधार सकती हैं, जिससे आपका चेहरा प्राकृतिक रूप से सुंदर और आकर्षक दिख सकता है।
- लूज़ पाउजर- अगर क्रीम या फाउंडेशन लगाने के बाद आपको थोड़ा मैट फिनिश चाहिए, तो इसके लिए लूज़ पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। लैकमे के पास आपको अलग-अलग शेड में आने वाले विकल्प मिल सकते हैं, जिन्हें आप अपनी स्किन टोन के अनुसार चुन सकती हैं।
- काजल- आंखों को आकर्षक और सुंदर बनाने के लिए अक्सर महिलाएं काजल लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में Lakme के पास आपको वॉटरप्रूफ, स्मजप्रूफ और गहरा काला रंग देने वाला काजल मिल सकता है, जो आपके रोजाना मेकअप के लिए एक अच्छा विकल्प रहेगा।
- आईलाइनर- अगर आपको काजल या मस्कारा जैसी चीजें लगाना पसंद नहीं है, तो आप आईलाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से आपकी आंखें बड़ी और आकर्षक दिखती हैं, वहीं इसे रोजमर्रा में भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए आप लिक्विड या पेंसिल कोई भी आईलाइनर ले सकती हैं।
- लिपस्टिक- मेकअप चाहें हल्का हो या बोल्ड, लिपस्टिक लगभग सभी में काम आती हैं। ऐसे में आप भी अपने रोजाना के मेकअप के लिए लैकमे लिपस्टिक लगा सकती हैं। इसमें आपको सुंदर न्यूड और गहरे शेड्स मिल जाएंगें। वहीं, ब्रांड के पास ग्लॉसी और मैट दोनों तरह की लिपस्टिक की बड़ी रेंज उपलब्ध है।
नीचे आप इनके कुछ विकल्पों पर नजर डाल सकती हैं, जिन्हें रोजाना के मेकअप के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है-