बेहद रूखी त्वचा को पोषण देंगे ये 7 फेस मास्क, मिलेगा शानदार निखार!

बहुत ज्यादा रूखी त्वचा पर एक हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगाना काफी फायदेमंद होता है, जिससे उसे पोषण और नमी मिलती है। यह त्वचा के सेल्स को सूखने से बचाता है, जिससे वह लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहती है और साथ ही रंगत को एक समान करते हुए चमक भी देता है। इसे आप हफ्ते में एक-दो बार लगाकर चेहरे के रूखेपन को नियंत्रित कर सकती हैं।

रूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क
रूखी त्वचा के लिए हाइड्रेटिंग फेस मास्क

रूखी त्वचा को पोषण और नमी देने के लिए हफ्ते में एक-दो बार एक बढ़िया क्वालिटी वाले हाइड्रेटिंग फेस मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। ये सूखी हुई बाहरी परत को ठीक करते हुए त्वचा को अंदर तक नमी देने का काम करते हैं। इसी के साथ सूरज की हानिकारक किरणों, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से त्वचा पर पड़े बुरे असर और टैनिंग को भी ठीक करने में यह मददगार होता है। हायलूरोनिक एसिड, सिरेमाइड्स और ग्लिसरीन के गुणों वाला फेस मास्क रूखी त्वचा के लिए सबसे अच्छा होता जो उसे चमकदार भी बनाएगा।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Forest Essentials Chandan Varnya Face Pack

    क्यों चुनें?

    • प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया यह फेस मास्क रूखी त्वचा को नमी तो देगा ही, साथ-साथ किसी तरह की एलर्जी का खतरा भी नहीं होगा।
    • Forest Essentials का यह मास्क त्वचा की असमान रंगत को ठीक करते हुए उसके निखार को भी बढ़ाएगा।
    • रूखी त्वचा पर होने वाली व्हाइट हेड्स की समस्या भी इसके नियमित इस्तेमाल से कम हो सकती है।

    मुख्य इंग्रीडियंट्स

    • चंदन
    • केसर
    • कोकम बटर
    01
  • Laneige Cica Sleeping Mask for Face

    क्यों चुनें?

    • Laneige का यह मास्क रूखी त्वचा को हाइड्रेट तो करेगा ही, साथ ही उसे राहत भी देगा।
    • लाइटवेट होने के कारण आपको भारीपन महसूस नहीं होगा और सभी पोषक तत्वों को त्वचा अच्छी तरह से सोख लेगी।
    • इसे बस रात में लगाकर छोड़ना है और सोते समय यह त्वचा की मरम्मत करेगा और सुबह आपको चमकदार त्वचा मिलेगी।

    मुख्य इंग्रीडियंट्स

    • गिल्सरीन 
    • विटामिन ई
    • नियासिनेमाइड
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Beauty of Joseon Red Bean Pore Refreshing Mask

    क्यों चुनें?

    • अगर आप रूखी त्वचा को कोरियन ग्लो देना चाहती हैं तो यह क्ले मास्क काफी अच्छा विकल्प होगा, जो रोमछिद्रों को साफ करते हुए त्वचा को अंदर तक पोषण देगा।
    • यह चेहरे की खोई चमक को लौटाएगा और उसे तरोताजा बनाते हुए प्राकृतिक निखार देगा।
    • Beauty Of Joseon का यह फेस मास्क चेहरे पर समय से पहले झुर्रियों को आने से भी रोकेगा।

    मुख्य इंग्रीडियंट्स

    • केओलिन क्ले
    • रेड बीन ऐक्स्ट्रैक्ट
    • ग्लिसरीन


    ब्यूटी बास्केट पर मिलेगी स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर समेत कई प्रोडक्ट्स की जानकारी

    03
  • DND Overnight Face Mask

    क्यों चुनें?

    • यह फेस मास्क रूखी त्वचा को हाइड्रेट करते हुए उसकी सुरक्षा परत को भी मजबूत करेगा, जिससे त्वचा स्वस्थ बनेगी।
    • अगर आपकी त्वचा रूखेपन की वजह से बेजान हो गई है तो यह खोई चमक को वापस लाते हुए रंगत को एक समान करेगा।
    • लैवेंडर की खुशबू वाला यह मास्क सेल्फ-केयर रूटीन के लिए काफी अच्छा रहेगा और त्वचा को राहत देने के लिए इसे फ्रिज में रखकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

    मुख्य इंग्रीडियंट्स

    • सिरेमाइड्स
    • वंडरएज
    • बाकुचिओल
    04
  • Be Neude Instant Detanning + Hydrating + Brightening Face Mask

    क्यों चुनें?

    • धूप, धूल और प्रदूषण रूखी त्वचा को बेजान बनाने का काम करते हैं और हर मौसम में इनका असर होता है। हालांकि, Be Neude का यह हाइड्रेटिंग मास्क नमी देते हुए चेहरे में जान डालने का काम करेगा। 
    • यह त्वचा को एक्सफोलिएट करते हुए उसे चमकदार बनाएगा और डेड स्किन सेल्स भी इसकी मदद से हटेंगे।
    • यह एक 2-इन-1 मास्क है जो हाइड्रेशन देते हुए टैन को हटाएगा जिससे त्वचा स्वस्थ बनेगी।

    मुख्य इंग्रीडियंट्स

    • मिल्क क्रीम
    • लैक्टिक एसिड
    • कोजिक एसिड
    05
  • Clayco Hydrating Rice & Sake Sleep Mask

    क्यों चुनें?

    • हायलूरोनिक एसिड के साथ यह स्लीप मास्क ड्राय स्किन को ठीक करेगा और उसकी सुरक्षा परत को भी मजबूत बनाएगा। 
    • अगर आपकी त्वचा की रंगत असमान हो गई है तो Clayco का यह मास्क काफी मददगार होगा और इससे चेहरे पर निखार आएगा। 
    • इसे लगाने से हाइड्रेशन लंबे समय तक बना रहेगा और चेहरा बहुत जल्दी फिर से नहीं रूखा लगेगा।

    मुख्य इंग्रीडियंट्स

    • विटामिन सी
    • एलो वेरा
    • राइस ऐक्सट्रैक्ट
    06
  • Dot & Key Glow Reviving Vitamin C Pink Clay Mask | Face Mask for Glowing Skin

    क्यों चुनें?

    • सीरम के गुणों वाला यह फेस मास्क Dot & Key ब्रांड का है जो रूखी त्वचा को ग्लो देने का काम करेगा और पिगमेंटेशन की समस्या भी इसके साथ कम होगी। 
    • बिना किसी हानिकारक केमिकल का इस्तेमाल किए तैयार किया गया यह मास्क त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 
    • इसके साथ चेहरा तरोताजा लगेगा और रूखेपन की वजह से खोया निखार भी लौटेगा।

    मुख्य इंग्रीडियंट्स

    • काकाडू प्लम
    • फ्रेंच पिंक क्ले
    • एसिरोला चेरी


    फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े कई प्रोडक्ट्स देखने मिलेंगे योर पिक्स पर 

    07

ड्राय स्किन के लिए फेस मास्क के साथ यह स्किनकेयर रूटीन रहेगा उपयुक्त

  • स्टेप 1: मास्क लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह एक सही फेस वॉश से साफ़ कर लें। ऐसा करने से चेहरे पर जमा मेकअप, धूल-मिट्टी और अन्य तत्व आसानी से हट जाएंगे। 
  • स्टेप 2: मास्क लगाने से पहले एक सही स्क्रब का इस्तेमाल करके चेहरे को एक्सफोलिएट करना चाहिए। इससे ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स और टैनिंग कम होंगी और मास्क से सही पोषण मिलेगा। अगर आप एक एक्सफोलिएटिंग मास्क का इस्तेमाल कर रही हैं, तो स्क्रबिंग जरूरी नहीं है। 
  • स्टेप 3: मास्क जब सूख जाए, तो उसे पानी या गुलाब जल से अच्छी तरह साफ कर लें। मास्क हटाते समय चेहरे को बहुत ज़ोर से घिसना नहीं चाहिए। जब मास्क हट जाए, तो माइक्रोफाइबर तौलिए से चेहरे को कोमलता से पोंछना चाहिए। वहीं, स्लीपिंग मास्क को सुबह उठते ही चेहरे से सबसे पहले हटाना चाहिए। 
  • स्टेप 4: इसके बाद अपनी त्वचा के हिसाब से एक सही सीरम लगाना जरूरी है। इसकी कुछ बूंदें चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें, ताकि उत्पाद त्वचा में अच्छी तरह समा जाए।
  • स्टेप 5: जब सीरम त्वचा में अंदर तक समा जाए, तो नमी को लॉक करने के लिए मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए। अगर आपने रात में फेस मास्क लगाया है, तो नाइट क्रीम का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 शीट मास्क वर्सेज क्रीम मास्क: रूखी त्वचा के लिए क्या है बेहतर?

ड्राय स्किन के लिए शीट और क्रीम दोनों तरह के मास्क उपयोगी रहते हैं और दोनों के अपने-अपने फायदे हैं।

तुलना का पैमाना

शीट मास्क

क्रीम मास्क

मुख्स विशेषता

यह तुरंत नमी देते हुए चेहरे की चमक बढ़ाते हैं।

यह त्वचा को गहराई से पोषण देने का काम करते हैं। इनके नियमित इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ बनती है।

इस्तेमाल

शीट मास्क को इस्तेमाल करना काफी आसान होता है और बस चेहरे पर रखकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ना होता है।

लगाना इन्हें भी आसान होता है लेकिनये सूखने में समय लेते हैं जिसके लिए 15-20 मिनट लग सकते हैं।

असर

यह सीरम को त्वचा में तुरंत लॉक कर देता है, जिससे रूखापन कम होता है।

लंबे समय तक नमी बनाए रखते हैं और त्वचा अंदर तक स्वस्थ बनती है।

कब लगाना चाहिए?

मेकअप करने से पहले इसे लगाकर स्किन प्रेप किया जा सकता है। इन्हें हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

हफ्ते में 1-2 बार इसे स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। 

नोट: वैसे तो यहां बताए गए सभी फेस मास्क अच्छी क्वालिटी के हैं जिन्हें बनाने के लिए सुरक्षित इंग्रीडियंट्स का इस्तेमाल हुआ है। लेकिन किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल चेहरे पर करने से पहले उसका पैच टेस्ट जरूर करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • रूखी त्वचा पर हाइड्रेटिंग फेस मास्क लगाना क्यों जरूरी है?
    रूखी त्वचा में नमी और पोषण की कमी हो जाती है। हाइड्रेटिंग फेस मास्क त्वचा की गहराई में जाकर नमी को बढ़ाते हैं, जिससे रूखापन दूर होता है और त्वचा मुलायम व चमकदार बनती है।
  • अपने लिए सही मास्क का चयन किस हिसाब से करना चाहिए?
    अपने लिए मास्क चुनते समय हमेशा ऐसे विकल्पों का चयन करें जिनमें हायलूरोनिक एसिड, ग्लिसरीन, एलोवेरा और नेचुरल ऑयल जैसे तत्व हों।
  • हाइड्रेटिंग फेस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में कितनी बार करना चाहिए?
    रूखी त्वचा पर इनका इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार करना सबसे अच्छा होता है। यह त्वचा की गहराई में नमी बनाए रखने और रूखापन दूर करने में मदद करता है।
  • फेस मास्क लगाने के बाद कौन-से प्रोडक्ट इस्तेमाल करने चाहिए?
    इसे हटाने के बाद त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए सीरम और उसके बाद एक अच्छा मॉइस्चराइजर या नाइट क्रीम जरूर लगाना चाहिए।
  • क्या फेस मास्क का पैच टेस्ट करना जरूरी है?
    हां, फेस मास्क का पैच टेस्ट करना जरूरी है। इससे यह पता चलता है कि प्रोडक्ट में मौजूद किसी इंग्रीडियंट से आपको एलर्जी या जलन तो नहीं हो रही, जिससे त्वचा सुरक्षित रहती है।

Loading...

Loading...