चेहरे को गहराई से साफ करने के लिए तो आप फेस वॉश का इस्तेमाल करते ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार ही चुनना चाहिए? जी हां, किसी भी फेस वॉश का चुनाव करने से पहले आपको अपनी त्वचा के बारे में पता होना जरूरी है। अगर, उसी के हिसाब से फेस वॉश ना चुना जाए, तो आपको त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम आपको इसी से जुड़ी कुछ खास जानकारी दे रहे हैं, जिससे आपको अपनी त्वचा के हिसाब से एक सही फेस वॉश का चुनाव करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, हर किसी की त्वचा अलग होती है, ऐसे में जरूरी नहीं है कि जो Facewash सामने वाले के लिए अच्छा है, वह आपके लिए भी उपयुक्त साबित हो। इसी कारण से, किसी भी फेस वॉश को अपनी ब्यूटी बास्केट में शामिल करने से पहले आपको अपने स्किन टाइप का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ड्राय सेंसिटिव, ऑइली और कॉम्बीनेशन जैसे अलग-अलग प्रकार की त्वचा के लिए तमाम तरह के फेस वॉश आपको बाजार में मिल सकते हैं।
स्किन टाइप के अनुसार कौन-सा फेस वॉश हो सकता है सही?
आजकल निआसिनैमाइड, हयाल्यूरॉनिक एसिड, विटामिन, सेरामाइड, एलोवेरा जेल, राइस वॉटर जैसे कई तत्वों से बनाए गए फेस वॉश आसानी से उपलब्ध हैं। इन्हें आप अलग-अलग प्रकार की त्वचा के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं-
- सामान्य त्वचा- जिनकी त्वचा सामान्य है और उन्हें इससे जुड़ी कोई समस्या नहीं है, वो साधारण हायड्रेटिंग और माइल्ड फेस वॉश का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए आप ऐलोवेरा जेल, Vitamin-C और प्राकृतिक तत्वों से बनाए गए विकल्पों को देख सकते हैं।
- तैलीय त्वचा- तैलीय त्वचा (Oily Skin) वाले लोगों को अक्सर मुंहासे और दाग-धब्बों से जुड़ी परेशानी होती है। इसके लिए आपको सैलीसिलिस एसिड, निआसिनैमाइड या फिर सिरेमाइड जैसे तत्वों के साथ आने वाले फेस वॉश इस्तेमाल करने चाहिए। ये पोर्स को कम करते हुए सीबम को बनने से रोकने में मदद करते हैं।
- संवेदनशील त्वचा- संवेदनशील यानी सेंसिटिव स्किन के लिए हमेशा कैमिकल फ्री फेसवॉश का चुनाव करना चाहिए। वहीं इसके लिए आपको बिना खुशबू वाले प्रोडक्ट्स देखने चाहिए। इसके लिए आप हायड्रेटिंग जेंटल Cleanser का चुनाव कर सकते हैं।
- शुष्क त्वचा- अक्सर लोगों को Dry Skin की समस्या भी होती है, जिसके लिए क्रीम या फिर ऑयल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह के फेस वॉश त्वचा से गंदगी निकालने के साथ ही उसे हायड्रेट करने का भी काम करते हैं, जिससे शुष्क त्वचा से राहत मिल सकती है।