क्या आपका टीवी भी तेज स्पीड वाले स्पोर्ट्स देखने पर रूक-रूक कर चलता है? या फिर तेज गति से हवा में उड़ती गेंद और भागते खिलाड़ी के चेहरे अचानक से स्क्रीन पर धुंधले दिखने लगते हैं? अगर हां, तो खराबी टीवी के केबल कनेक्शन या इंटरनेट में नहीं, बल्कि आपके टीवी में मौजूद फीचर्स में है।
आजकल बाज़ार में 4K वाले सस्ते टीवी मिल रहे हैं जिनमें आपको कनेक्टिविटी और पावर आउटपुट तो सभी मिलते हैं लेकिन ज़रूरी फीचर्स जैसे कि MEMC, हाई रिफ्रेश रेट और स्पोर्ट्स मोड नहीं होते। इसकी वजह से आपको स्टेडियम वाला अनुभव मिलने के बजाय एक पिक्सलेटेड और स्लो-मोशन में मैच देखना पड़ता है। ऐसे में स्पोर्ट्स देखते वक्त कौन-से फीचर वाला टीवी जबरदस्त विजुअल्स देगा, इसके बारे में नीचे जानकारी दी गई है-
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
टीवी में हाई रेजॉल्यूशन क्यों जरूरी होता है?
क्रिकेट, फुटबॉल या कोई अन्य स्पोर्ट देखते वक्त टीवी में 4K रेजॉल्यूशन की जरूरत इसलिए होती है ताकि आप बिना किसी रुकावट के साफ क्वालिटी में गेम देख सकें। बता दें कि हाई रेजॉल्यूशन टीवी बेहतर प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो हर फ्रेम को बारीकी से प्रोसेस कर इमेज को शार्प बनाते हैं जिससे आपको स्पष्ट और गहरे विजुअल देखने को मिलते हैं। यह तेज स्पीड वाले वीडियो को संभालते हुए उन्हें धुंधला पड़ने से भी बचाता है।
हाई रिफ्रेश रेट वाले टीवी में स्पोर्ट्स देखना क्यों बढ़िया है?
अगर आपके टीवी में हाई रिफ्रेश रेट है जैसे कि 100, 120, 144 Hz तो आपको स्क्रीन पर होने वाली हर एक मूवमेंट स्मूथ और चमकदार दिखेगी। बता दें कि अगर आपके टीवी में 120 Hz रिफ्रेश रेट है तो यह हर एक फोटो और वीडियो को एक सेकंड में 120 बार साफ करता है जिसकी वजह से गेंद के मूवमेंट के साथ खिलाड़ियों की हर एक गतिविधि भी सही से नज़र आती है। वहीं अगर आपके टीवी में कम यानी 60 या फिर 50 Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है तो टीवी सही से रिस्पॉन्स नहीं करता है जिससे आपको धुंधली इमेज मिलती है। यह कोई भी मैच देखने का अनुभव खराब कर सकती है।
टीवी में किस प्रकार के स्पोर्ट मोड जरूरी है?
आगर आपके टीवी में 4K रेजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट तो दिया गया है लेकिन स्पोर्ट के लिए कुछ खास फीचर नहीं है तो आपको चमकदार और गहरे काले रंग में विजुअल देखने को नहीं मिलते हैं। ऐसे में इन फंक्शन के साथ आपको घर बैठे स्टेडियम जैसा अनुभव मिलता है-
- AI स्पोर्ट मोड: अगर आप इस मोड को ऑन करते हैं, तो टीवी के अंदर मौजूद AI प्रोसेसर स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट को स्कैन करता है और खुद से ही विजुअल की क्वालिटी को बेहतर करता है। इसकी वजह से आपको स्टेडियम में होने वाले हर एक मूवमेंट साफ नजर आते हैं।
- MEMC: जब क्रिकेट में गेंद तेजी से बाउंड्री की तरफ जाती है या फुटबॉल हवा में तैरती है, तो टीवी स्क्रीन पर वीडियो अक्सर धुंधला दिखने लगता है। ऐसे में MEMC तकनीक वीडियो के फ्रेम्स के बीच में खुद से नकली फ्रेम्स जोड़कर मोशन को बिल्कुल स्मूथ बना देती है, जिससे तेज रफ्तार में भी गेंद साफ दिखती है।
- क्रिकेट मोड: यह मोड पिच और ग्राउंड के हरे रंग को चमकदार दिखाता है। इसके अलावा क्रिकेट मोड ऑन करने पर मोशन ब्लर कम हो जाता है, जिससे तेजी से घूमती हुई गेंद और खिलाड़ी का हर एक एक्शन बिल्कुल साफ दिखाई देता है।
स्पोर्ट देखने के लिए कितने स्क्रीन साइज जरूरी है?
क्रिकेट या फुटबॉल जैसे स्पोर्ट्स देखने का असली मजा बड़े स्क्रीन में ही आता है। लेकिन लोग 43 से लेकर 55 या फिर उससे भी बड़े साइज पर मैच देखते हैं। अगर आपके पास 65, 75 या 85 इंच स्क्रीन साइज का टीवी है तो इसमें 4K अल्ट्रा HD रेजॉल्यूशन के साथ हाई रिफ्रेश रेट भी मिलता है जो सही समय में सही से रिस्पॉन्स करता है जिससे साफ विजुअल देखने को मिलते हैं। इसके अलावा इसमें विभिन्न तरह के डिस्प्ले तकनीक भी मिल जाएंगी जैसे कि HDR 10, डॉल्बी विजन जिन्हें खास कर विजुअल की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। ऐसे में स्पोर्ट्स लवर्स के लिए 32, 43, 50 जैसी छोटी स्क्रीन के बजाय 55 से लेकर 85 या उससे अधिक इंच वाले मॉडल्स ज्यादा अच्छे रहते हैं।
टीवी में कैसा प्रोसेसर बढ़िया हो सकता है?
मोबाइल और लैपटॉप में जैसे अच्छा प्रोसेसर होने पर वे हैंग नहीं होते और तेज़ी से चलते हैं, ठीक वैसे ही टीवी का प्रोसेसर तय करता है कि टीवी की पिक्चर क्वालिटी, वीडियो की स्मूथनेस और ऐप्स कितनी तेज़ी से चलेंगे। इसके अलावा, प्रोसेसर टीवी को बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद करता है। वैसे आपको बता दें कि अलग-अलग ब्रांड के टीवी विभिन्न तरह के प्रोसेसर सपोर्ट करते हैं, जो टीवी को बिना किसी रुकावट के चलाने में मदद करते हैं-
- AI प्रोसेसर: इस तरह के प्रोसेसर को अधिकतर LG के टीवी में इस्तेमाल किया जाता है, जो लो-क्वालिटी वीडियो जैसे 720p केबल टीवी को बहुत ही शानदार तरीके से 4K में अपस्केल करता है। इसके अलावा, यह साउंड की क्वालिटी को भी बेहतर करता है।
- प्रोसेसर XR: यह एक दमदार प्रोसेसर है, जो तस्वीरों की क्वालिटी को हाई ब्राइटनेस में पेश करता है। यह प्रोसेसर उन्हें रियल-टाइम में पहचानकर अधिक साफ़ और असली जैसा बना देता है, जिसकी वजह से खेल देखने का मज़ा दोगुना हो जाता है। इसके अलावा, यह कंटेंट का कलर और मोशन मैनेजमेंट भी बेहतर करता है।
- क्वाड कोर प्रोसेसर: इस तरह के प्रोसेसर बजट-फ्रेंडली ब्रांड के टीवी जैसे कि TCL आदि में मिलते हैं, जो इन टीवी में मिलने वाले ऐप्स से लेकर विजुअल्स को सही से चलाने में मदद करते हैं।
टीवी में स्क्रीन साइज़ के साथ स्पोर्ट देखने के लिए ऑडियो तकनीक भी ज़रूरी है।
फुटबॉल, क्रिकेट जैसे खेल देखने का असली मज़ा तभी आता है जब आपको स्टेडियम जैसी कमेंट्री भी सुनने को मिले। ऐसे में, टीवी लेते वक्त इन फीचर्स को भी ध्यान में रख सकते हैं-
- सराउंड साउंड: अगर आपके टीवी में Dolby Atmos या DTS जैसी तकनीक मिलती है तो दमदार ऑडियो सुनने को मिलता है, जो मैच देखने का रोमांच 10 गुना तक बढ़ा देता है।
- कुछ टीवी मॉडल्स में बिल्ट-इन सबवूफर भी दिया गया होता है, जिसकी वजह से आपको गहरे बेस के साथ साउंड सुनने को मिलता है।
- AI क्लियर साउंड: आजकल के टीवी में ऐसी ऑडियो तकनीक होती है जो बैकग्राउंड में होने वाले शोर को दबाए बिना कमेंटेटर की आवाज़ को बिल्कुल साफ़ और क्रिस्प रखती है, जिससे आपको शोर के बीच भी कमेंट्री साफ़ सुनाई देती है।
- पावर आउटपुट: ज़्यादातर टीवी में 20 वॉट तक पावर आउटपुट मिलता है जो छोटे से घर के लिए बढ़िया हो सकता है। लेकिन वहीं अगर आपकी टीवी घर के बड़े से कमरे या फिर लिविंग रूम में लगी हुई है, तो पर्याप्त आवाज़ नहीं मिल पाएगी। इसलिए आपको ज्यादा पावर आउटपुट वाले मॉडल को चुनना चाहिए।
ऐसे ही अन्य लेख के लिए गैजेट गली पर किल्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
आपके टीवी पर तेज रफ्तार वाले स्पोर्ट्स का धुंधला दिखना और अटक-अटक कर चलना कोई आम बात नहीं है, बल्कि यह आपके टीवी की तकनीकी सीमाओं को दर्शाता है। एक साधारण टीवी में कम रिफ्रेश रेट (60Hz) और मोशन स्मूथिंग (MEMC) जैसी तकनीकों की कमी होती है, जिसके कारण कैमरा तेजी से घूमने पर पिक्सल्स फटने लगते हैं और गेंद धुंधली दिखाई देती है। ऐसे में हम आपको खुद के लिए हाई रिफ्रेश रेट, 4K रेजॉलुशन और बढ़िया प्रोसेसर वाले टीवी का चयन करने की सलाह देते हैं, जो आपके खेल देखने के अनुभव को बेहतर करता है।
इस तरह के लेख पढ़ने के लिए योरपिक्स पर क्लिक कर सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आपतक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
टीवी पर खेल धुंधले और अटक-अटक कर क्यों दिखते हैं?
यह आमतौर पर टीवी के कम रिफ्रेश रेट, पुराने प्रोसेसर, या इंटरनेट स्पीड की कमी के कारण होता है, जिससे तेज गति वाले दृश्यों को प्रोसेस करने में दिक्कत आती है।
क्या टीवी सेटिंग्स बदलकर मैं इस समस्या को ठीक कर सकता हूँ?
कुछ हद तक सही हो सकता है। मोशन स्मूथिंग या गेम मोड जैसी सेटिंग्स को एडजस्ट करने से फर्क पड़ सकता है, लेकिन यह टीवी की मूल हार्डवेयर सीमाओं को पूरी तरह से दूर नहीं कर सकता।
स्पोर्ट्स देखने के लिए मुझे किस तरह की टीवी लेनी चाहिए?
स्पोर्ट्स के लिए उच्च रिफ्रेश रेट (120Hz या अधिक), शक्तिशाली प्रोसेसर और अच्छी मोशन हैंडलिंग क्षमता वाली टीवी (जैसे OLED या उच्च-स्तरीय LED) सबसे अच्छी होती हैं।
Loading...