गर्मियों की छुट्टियां हों, क्रिकेट का रोमांचक सीजन या फिर वीकेंड पर अपनी पसंदीदा वेब सीरीज का लुत्फ उठाना, घर में एक बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी होना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। लेकिन जब भी हम Sony, Samsung या TCL जैसे प्रीमियम ब्रांड्स के धांसू फीचर्स वाले टीवी को देखते हैं, तो अक्सर उनका बड़ा प्राइस टैग देखकर हमारा बजट डगमगा जाता है। अगर आप भी एक बार में ₹30,000 से ₹50,000 की मोटी रकम एकमुश्त चुकाने से कतरा रहे हैं, तो अमेज़न का No Cost EMI फीचर आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है।
आखिर क्या है अमेजन का नो कॉस्ट EMI ऑफर?
समान्य ईएमआई और नो-कॉस्ट ईएमआई में जमीन-आसमान का अंतर होता है। इसे कुछ इस तरह से समझा जा सकता है-
- नॉर्मल EMI: इसमें आपको टीवी की कीमत के साथ-साथ बैंक को हर महीने 13% से 16% तक का भारी ब्याज (Interest) अलग से देना पड़ता है, जिससे ₹40,000 का टीवी आखिर में आपको ₹45,000 से ऊपर का पड़ता है।
- नो कॉस्ट ईएमआई: इसमें टीवी पर लगने वाले ब्याज की पूरी रकम को Amazon एक अपफ्रंट डिस्काउंट के रूप में आपकी बिलिंग में से पहले ही कम कर देता है। इसका मतलब यह हुआ कि आपको बैंक या फाइनेंस कंपनी को ₹1 भी अतिरिक्त ब्याज नहीं देना होता। आप टीवी की सटीक और असल कीमत को ही 3, 6 या 9 महीनों की आसान किस्तों में बिना किसी एक्स्ट्रा बोझ के चुकाते हैं।
यह बेहतरीन सुविधा लगभग सभी बड़े क्रेडिट कार्ड्स (HDFC, ICICI, SBI, Axis) और Amazon Pay ICICI Credit Card या Bajaj Finserv EMI Card पर आसानी से मिल जाती है।
आपकी इसी उलझन को सुलझाने के लिए, हमने यहां उन स्मार्ट टीवी डील्स को शॉर्टलिस्ट किया है, जिन पर न सिर्फ नो-कॉस्ट ईएमआई उपलब्ध है, बल्कि तगड़ा एक्सचेंज बोनस और बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। तो चलिए, बिना किसी देरी के जानते हैं कि इस समय आपके बजट और जरूरत के हिसाब से कौन सा टीवी सबसे पैसा-वसूली डील साबित होने वाला है!
