आजकल मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर टीवी अपनी पतली डिजाइन की वजह से बहुत तेज साउंड का अनुभव नहीं करा पाते, शायद इसीलिए जरूरत पड़ती है एक साउंडबार की। अगर आप एक ऐसे साउंडबार का चयन करेंगे जो वूफर के साथ आता है, तो ये ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाते हुए बेस को भी बढ़ाने का काम करता है। इन्हें आप टीवी के अलावा स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप व गेमिंग कॉन्सोल जैसे डिवाइसेज से भी आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। Sound Bar with Woofer में आपको ब्लूटूथ, HDMI, USB और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का विकल्प देखे मिल जाएगा, और रिमोच की मदद से इन्हें आसानी से ऑपरेट करने में भी असुविधा नहीं होगी। इसी कड़ी में हम लेकर आए हैं, ₹15,000 से कम कीमत वाले कुछ साउंडबार के विकल्प जो वूफर के साथ आएंगे और जो आसानी से टीवी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। बड़े ब्रांड्स के ये साउंडबार अपने दमदार क्वालिटी के साउंड से हर तरह के ऑडियो की क्लैरिटी को बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं। इसी के साथ ये गेमिंग से लेकर फिल्में देखने जैसे कामों को मजेदार बना सकते हैं।
वूफर के साथ आने वाले ये 5 Sound Bar टीवी से आसानी से होंगे कनेक्ट, ₹15,000 से कम में मिलेगा जबरदस्त ऑडियो अनुभव!
वूफर के साथ आने वाले Soundbar For TV हर ऑडियो के बेस को बना सकते हैं बेहतर। आसान कनेक्टिविटी ऑप्शन की वजह से इन्हें इस्तेमाल करने में भी आपको होगी सुविधा। देखिए बड़े ब्रांड्स के 5 विकल्प जो मिलेंगे ₹15,000 से कम में।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO Dolby 5.1 soundbar
यह साउंडबार जेबरॉनिक्स ब्रांड का है जिसका साउंड आउटपुट 525 Watts है। 5.1 चैनल वाला यह साउंडबार एक सबवूफर, दो रीयर स्पीकर्स और एक रिमोट कंट्रोल के साथ आता है। इसके सबवूफर का साउंड आउटपुट 150 Watts, साउंडबार का आउटपुट 225 Watts और दोनों स्पीकर्स का आउटपुट 75 Watts है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI ARC, ऑप्टिकल, AUX और ब्लूटूथ के साथ-साथ USB कनेक्टिविटी का भी विकल्प मिल जाएगा। इसमें दी गई डॉल्बी ऑडियो डीकोडिंग टेक्नोलॉजी साउंड क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम कर सकती है। इस Zebronics Soundbar के साथ मिलने वाला 16.5 इंच साइज वाला सबवूफर आपको डीप बेस वाले ऑडियो का अनुभव करा सकता है। इसके साथ आपको इमर्सिव साउंड का अनुभव हो सकता है और यह हर तरह के ऑडियो में जान डालने का काम कर सकता है। इसके LED डिस्प्ले पर पावर व सेटिंग्स संबंधित जानकारी को आसानी से देखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- ZEBRONICS
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 525 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20 KHz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- AUX, ब्लूटूथ, HDMI, USB और ऑप्टिकल
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग- वॉल माउंट
- स्पीकर साइज- 16.5 सेंटीमीटर
खूबियां
- इसके रिमोट की मदद से वॉल्यूम, ट्रेबल और अन्य ऑडियो मोड पर सेट किया जा सकता है।
- इसके साउंडबार में लगे ट्रिपल ड्राइवर्स पूरे कमरे को साउंड से भर सकते हैं।
- इसे आप टीवी के अलावा लैपटॉप, स्मार्टफोन व टैबलेट से भी कनेक्ट किया जा सकता है।
कमी
- कुछ अमेजन यूजर्स ने शिकायत की है कि इसके रीयर स्पीकर्स ईको करते हैं।
ऐसे ही कई तरह के अन्य उपकरणों की जानकारी मिलेगी गैजेट गली पर
01Boat Aavante Bar 3600/3500, 500W Signature Sound
यह भारतीय ब्रांड boAt का साउंडबार है, जो 5.1 चैनल के साथ आता है। वूफर के साथ आने वाला यह साउंडबार आपको इमर्सिव साउंड का अुभव करा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आको ब्लूटूथ, USB, HDMI, ऑप्टिकल और AUX का विकल्प मिल जाएगा। इस साउंडबार को आप आसानी से टीवी के साथ-साथ स्मार्टफोन व टैबलेट जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट कर सकेंगे। यह साउंडबार म्यूजिक, मूवी, न्यूज और 3D जैसे साउंड मोड्स से लैस है जिन्हें कंटेंट के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है। इसके साथ आने वाले रिमोट कंट्रोल की मदद से आप आसानी से वॉल्यूम, बेस व ट्रेबल को आसानी से सेट कर सकेंगे। फिर चाहे आपको गेम्स खेलने हो, सीरीज देखनी हो, मूवी देखनी हो या गाने सुनने हों यह साउंडबार हर तरह के कंटेंट के ऑडियो में जान डाल सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- boAt
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 500 Watts
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- माउंटिंग- टेबल व वॉल
- कलर- ब्लैक
- स्पीकर साइज- 91 सेंटीमीटर
- कंट्रोल टाइप- रिमोट
खूबियां
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की मदद से आप इसे वायरलेस तरह से भी डिवाइसेज से कनेक्टकर सकेंगे।
- इसके साथ मिलने वाला 16.51 सेंटीमीटर वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बना सकता है।
- स्लीक डिजाइन की वजह से यह आपके टीवी यूनिट में ज्यादा जगह का घेराव नहीं करेगा।
कमी
- इसके प्रदर्शन को लेकर कुछ अमेजन यूजर्स खुश नहीं हैं।
02JBL Newly Launched Cinema SB560, Dolby Audio Soundba
यह एक 3.1 चैनल वाला साउंडबार है, जिसके साथ आपको सबवूफर मिलेगा। 250 Watts वाला यह साउंडबार आपको इमर्सिव व सिनेमैटिक साउंड का अनुभव करा सकता है। इसके साथ मिलने वाला वायरलेस सबवूफर आपको डीप बेस वाले ऑडियो का अनुभव करा सकता है और यह फिल्में दखने से लेकर गाने सुनने जैसा काों के लिए शानदार पसंद हो सकता है। यह JBL Soundbar 3 ड्राइवर्स से लैस है, जो पूरे कमरे को बढ़िया क्वालिटी के साउंड से भर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ, HDMI, USB और ऑप्टिकल कनेक्टिविटी का विकल्प मिल जाएगा। यह साउंडबार अपने डेडिकेटेड सेंटर चैनल के साथ ऑडियो की क्लैरिटी को बढ़ा सकता है, ताकि आपके टीवी देखने का अनुभव बेहतर हो सके। इसे आप टीवी के अलावा स्मार्टफोन, लैपटॉप व टैबलेट जैसे डिवाइसेज से भी कनेक्ट किया जा सकता है। रिमोट कंट्रोल की मदद से इसे ऑपरेट करने में आपको सुविधा रहेगी।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- JBL
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 250 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 45 Hz
- कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- ऑडियो चैनल- 3.1
- मटेरियल- प्लास्टिक
- कंट्रोल- रिमोट
खूबियां
- इसके सबवूफर में आपको वायरलेस कनेक्टिविटी मिलेगी जिस वजह से तारों के उलझने की सम्या नहीं होगी।
- इसकी ब्लूटूथ रेंज करीब 10 मीटर तक की है।
- इसके साथ मिलने वाले सबवूफर का साइज 12 इंच है।
कमी
- इसे इंस्टॉल करने में कुछ अमेजन यूजर्स को असुविधा हुई है।
03Blaupunkt SBW Chicago HT5.1 Soundbar with Wired Subwoofer
यह ब्लॉपंक्ट साउंडबार 5.1 चैनल वाला है, जो सराउंड साउंड का आउटपुट दे सकता है। इस सेटअप में आपको एक साउंडबार, एक सबवूफर और 2 रीयर स्पीकर्स मिल जाएंगे। 350 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह साउंडबार फिल्म देखते समय हर डायलॉग को सफाई से सुनने में मदद कर सकता है। वहीं, दमदार साउंड इफेक्ट्स के साथ गेमिंग या स्पोर्ट्स मैच देखते समय आपके मनोरंजन का डोज डबल हो सकता है। इस Blaupunkt साउंडबार के साथ मिलने वाला सबवूफर ऑडियो के बेस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसमें दी गई DPS साउंड टेक्नोलॉजी, साउंड आउटपुट को अधिकतम कर सकती है, जिस वजह से यह गेमिंग, स्पोर्ट्स, म्यूजिक और मूवी जैसे कंटेंट के लिए एक सही पसंद हो सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको HDMI, ब्लूटूथ, AUX और USB का विकल्प मिल जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Blaupunkt
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 350 Watts
- फ्रिक्वेंसी रिस्पॉन्स- 20000 Hz
- कनेक्टिविटी- AUX, USB और ब्लूटूथ
- ऑडियो आउटपुट मोड- सराउंड
- स्पीकर साइज- 2.25 इंच
- वूफर ड्राइवर डायमीटर- 6.5 इंच
- ऑडियो चैनल- 5.1
खूबियां
- इसका 1.65 इंच साइज वाला सबवूफर हर साउंड नोट को सफाई के साथ आपतक पहुंचा सकता है।
- इसका सराउंड साउंड पूरे कमरे को हाई क्वालिटी ऑडियो से भर सकता है।
- 5.1 चैनल के साथ आप ऑडियो की हर छोटी डीटेल को आसानी से सुन सकेंगे।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स द्वारा कोई खामी नहीं बताई गई है।
फैशन, ब्यूटी, एप्लाइंसेस और गैजेट्स संबंधित अन्य जानकारी मिल सकती है योर पिक्स पर
04Mivi Nex 150 Soundbar with Subwoofer
150 Watts के साउंड आउटपुट वाला यह 2.1 चैनल से लैस है, जो घर पर आफको फिल्म थिएटर जैसे ऑडियो का अनुभव करा सकता है। यह Mivi साउंडबार डीप और क्लीयर साउंड का आउटपुट दे सकता है, जिसकी वजह से आप ऑडियो की हर छोटी-छोटी डीटेल को आसानी से सन सकेंगे। इस Soundbar For TV में आपको दो फुल-रेंज स्पीकर्स और एक वायर्ड सबवूफर डीप बेस और बैलेंस्ड मिड्स से लैस साउंड का अनुभव करा सकता है। इसकी नेक्स्ट पावरस्टेज टेक्नोलॉजी ऑडियो क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करेगी। यह सुविधा सुनिश्चित करेगी की आपको घर पर प्रोफेशनल क्वालिटी के ऑडियो का अनुभव हो सके, और यह म्यूजिक स्ट्रीम करने के लिए भी यह एक सही पसंद हो सकता है। इसके सिग्नेचर साउंड के साथ आपको हर तरह कंटेंट में बढ़िया फ्रीक्वेंसी और डीटेल मिडरेंज का अनुभव होगा। इसकी ट्यूनिंग टेक्नोलॉजी यह सुनिश्चित करेगी कि यह बैलेंस्ड, हाई क्वालिटी वाले साउंड का अनुभव आपको हो।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड- Mivi
- स्पीकर मैक्सिमम आउटपुट- 150 Watts
- कनेक्टिविटी- ब्लूटूथ
- माउंटिंग- टेबलटॉप
- मटेरियल- प्लास्टिक
- कंट्रोल- रिमोट
- ऑडियो चैनल- 2.1
- प्रोडक्ट डायेमेंशन- 96D x 14W x 16H सेंटीमीटर
खूबियां
- इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, HDMI, USB, ऑप्टिकल और AUX का विकल्प मिल सकता है।
- इसे टीवी, लैपटॉप, स्मार्टफोन व टैबलेट जैसे डिवाइसेज से कनेक्ट किया जा सकता है।
- यह उन लोगों के लिए सही पसंद हो सकता है जो बजट में एक एक होम थिएटर सेटअप करना चाहते हैं।
कमी
- अभी तक अमेजन यूजर्स ने इसको लेकर कोई बड़ी कमी नहीं बताई है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
अब समझिए इन सभी विकल्पों के बीच का अंतर
आपने ₹15,000 से कम कीमत वाले अलग-अलग ब्रांड्स के वूफर वाले Sound Bars के विकल्पों को तो देख लिया, अब इनके बीच के अंतर को एक तालिका के साथ समझा जा सकता है।
|
ब्रांड व मॉडल |
साउंड आउटपुट |
चैनल |
खासियत |
|
ZEBRONICS Zeb-Juke BAR 9500WS PRO |
525 Watts |
5.1 |
डॉल्बी ऑडियो |
|
Boat Aavante Bar 3600/3500 |
500 Watts |
5.1 |
EQ मोड्स |
|
JBL Newly Launched Cinema SB560 |
250 Watts |
3.1 |
वॉइस क्लैरिटी |
|
Blaupunkt SBW Chicago HT |
350 Watts |
5.1 |
DPS साउंड टेक्नोलॉजी |
|
Mivi Nex 150 Soundbar with Subwoofer |
150 Watts |
2.1 |
मल्टी इनपुट मोड्स |
नोट: यहां बताए गए कुछ साउंडबार की MRP ₹15,000 से ज्यादा है, लेकिन लेख लिखने के दौरान कीमत ₹15,000 से कम थी। किसी भी प्रोडक्ट की कीमत कम-ज्यादा होने पर हम उत्तरदायी नहीं हैं। हम अपने पाठकों से प्रोडक्ट का चुनाव करने से पहले सही दाम Amazon पर देखने का आग्रह करते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
Sony Soundbar के ये 5 मॉडल्स देंगे नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट का असली मजा!
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- किन ब्रांड के पास ₹15,000 से कम में सबवूफर के साथ आने वाले साउंडबार मिल सकते हैं?अगर आपको ₹15,000 से कम में सबवूफर के साथ आने वाले साउंडबार की तलाश है तो इसके लिए JBL, Zebronics, Blaupunkt, Mivi और boAt जैसे ब्रांड्स के विकल्प सही पसंद हो सकते हैं।
- क्या सबवूफर के साथ आने वाले साउंडबार टीवी से कनेक्ट किए जा सकते हैं?हां, सबवूफर के साथ आने वाले साउंडबार को टीवी से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए HDMI ARC/eARC, ऑप्टिकल केबल, या ब्लूटूथ का इस्तेमाल किया जा सकता है। सबवूफर आमतौर पर साउंडबार से वायरलेस तरीके से कनेक्टेड होता है, जबकि साउंडबार को टीवी से कनेक्ट करना होता है।
- क्या ₹15,000 से कम वाले साउंडबार की ऑडियो क्वालिटी सही होती है?₹15,000 से कम के साउंडबार टीवी स्पीकर्स की तुलना में काफी बेहतर क्लैरिटी और बेस दे सकते हैं। इस रेंज में आपको डॉल्बी ऑडियो और वायरलेस सबवूफर जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। हालांकि, इनमें महंगे साउंडबार जैसा ट्रू सराउंड साउंड नहीं होता, लेकिन सामान्य मूवी और म्यूजिक के लिए यह एक पैसा वसूल विकल्प हो सकते हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like