Samsung 43 इंच टीवी और LG 43 इंच TV में से कौन सा चुनें? जानें विकल्पों के साथ

सैमसंग और एलजी दोनों ही ब्रांड टीवी इंडस्ट्री में काफी भरोसेमंद माने जाते हैं और इनकी 43 इंच कैटेगरी में 4K रिजॉल्यूशन, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर पिक्चर क्वालिटी देखने को मिलती है। अगर भी 43 इंच टीवी लेने की सोच रहे हैं, लेकिन इन दोनों ब्रांड में से कन्फ्यूज हैं, तो आज की जानकारी आपके काम आ सकती है। यहां दोनों ब्रांड के 43 टीवी 43 Inch TV के फीचर्स और खासियत के बारे में जानकारी दी जा रही है।

Samsung vs LG 43-inch TV
Samsung vs LG 43-inch TV

घर के लिए बढ़िया सा स्मार्ट टीवी लेते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन-सा ब्रांड बेहतर है सैमसंग या एलजी? खासकर जब बात 43 इंच टीवी की हो, तो दोनों कंपनियां इस सेगमेंट में कई लोकप्रिय मॉडल पेश करती हैं। इसलिए अक्सर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि सैमसंग 43 इंच टीवी लें या LG 43 इंच टीवी। दरअसल, ये दोनों ही ब्रांड टीवी इंडस्ट्री में काफी भरोसेमंद माने जाते हैं और इनकी 43 इंच कैटेगरी में 4K रिजॉल्यूशन, स्मार्ट फीचर्स और बेहतर पिक्चर क्वालिटी देखने को मिलती है। आमतौर पर सैमसंग टीवी अपनी ब्राइटनेस, कॉन्ट्रास्ट और पिक्चर प्रोसेसिंग के लिए जाने जाते हैं, जबकि LG टीवी कलर एक्यूरेसी, स्मार्ट फीचर्स और webOS प्लेटफॉर्म के कारण पसंद किए जाते हैं। इसके अलावा दोनों ब्रांड्स अपने टीवी में AI आधारित अपस्केलिंग, HDR सपोर्ट, वॉइस असिस्टेंट और कई OTT ऐप्स का सपोर्ट देते हैं, जिससे यूजर को शानदार एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस मिलता है। हालांकि डिजाइन, साउंड क्वालिटी, स्मार्ट प्लेटफॉर्म और कीमत जैसे कुछ पहलुओं में दोनों के बीच थोड़ा फर्क देखने को मिलता है। यहां पर इन दोनों की कंपनियों के 43 इंच टीवी के कुछ मशहूर मॉडल्स दिए जा रहे हैं, साथ ही उनके फीचर्स और खासियत के बारे में जानकारी दी जा रही है, जिससे आपको अपने घर के लिए सही विकल्प चुनने में आसानी हो सकती है।

सैमसंग 43 इंच टीवी और एलजी 43 इंच टीवी में खास अंतर

वैसे तो सैमसंग और एलजी दोनों ही ब्रांड के पास 43 इंच टीवी के अच्छे विकल्प मिल जाएंगे, लेकिन फीचर्स, डिस्प्ले पैनल, स्मार्ट प्लेटफॉर्म और कीमत जैसे कुछ मामलों में दोनों के बीच थोड़ा फर्क देखने को मिलता है। यहां तालिका के माध्यम से समझिए इन अंतर को- 

फीचर

सैमसंग 43 इंच टीवी

एलजी 43 इंच टीवी

डिस्प्ले पैनल

आमतौर पर VA पैनल या QLED तकनीक का उपयोग होता है।

ज्यादातर मॉडल में IPS पैनल मिलता है।

पिक्चर क्वालिटी

ज्यादा कॉन्ट्रास्ट और गहरे ब्लैक दिखाता है, जिससे मूवी देखने का अनुभव बेहतर होता है।

कलर एक्यूरेसी और नैचुरल कलर अच्छे होते हैं।

ब्राइटनेस

ब्राइटनेस अधिक होती है, इसलिए तेज रोशनी वाले कमरे में भी स्क्रीन स्पष्ट दिखती है।

ब्राइटनेस थोड़ी कम होती है।

साउंड

एक्शन और स्पोर्ट्स के लिए बेहतर इमर्सिव साउंड।

AI-आधारित ऑडियो ट्यूनिंग होने से डायलॉग और वॉइस ज्यादा साफ सुनाई देती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Tizen OS मिलता है।

webOS प्लेटफॉर्म मिलता है।

गेमिंग फीचर्स

कुछ मॉडल में HDMI 2.1, VRR और 60Hz सपोर्ट मिलता है।

अधिकतर 43-इंच मॉडल में 60Hz और HDMI 2.0 मिलता है।

कीमत

आमतौर पर कीतम थोड़ी ज्यादा होती है। 

अक्सर किफायती विकल्प।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Samsung 108 cm (43 inches) 4K Ultra HD QLED Smart TV QA43Q7FAAULXL

    43 इंच स्क्रीन साइज वाला यह सैमसंग ब्रांड का स्मार्ट टीवी है। इस टीवी में QLED तकनीक के साथ 4K Ultra HD रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जिससे स्क्रीन पर बेहद शार्प और डिटेल्ड पिक्चर दिखाई देती है। वहीं 50Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन को स्मूद बनाता है। बेहतर आवाज के लिए इस टीवी में 20W का साउंड आउटपुट मिलता है। वहीं डॉल्बी डिजिटल तकनीक से सराउंड साउंड जैसा अनुभव मिलता है। इस टीवी में एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट और Bixby वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट मिल रहा है, जिसकी मदद से आप अपनी आवाज से टीवी को ऑपरेट कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, इस सैमसंग टीवी के साथ सोलरसेल रिमोट भी मिलता है, जिसे बैटरी की बजाय रोशनी या USB से चार्ज किया जा सकता है। वहीं इसमें वॉइस कंट्रोल बटन होता है, जिससे आप बिना ज्यादा बटन दबाए सीधे वॉइस कमांड देकर टीवी को ऑपरेट कर सकते हैं। इस टीवी में Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो कंटेंट को समझकर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। वहीं इसकी क्वांटम डॉट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी रंगों को ज्यादा सटीक और जीवंत बनाती है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- ‎QA43Q7FAAULXL
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- ‎8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - ‎Tizen
    • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, रेडियो फ़्रीक्वेंसी, USB
    • ट्यूनर तकनीक- ‎DVB-T2
    • रिस्पॉन्स टाइम- ‎8 मिलीसेकंड
    • रिज़ॉल्यूशन- ‎4K
    • रिमोट कंट्रोल तकनीक- ब्लूटूथ
    • डिस्प्ले तकनीक- मिनी एलईडी, क्यूएलईडी
    • डिस्प्ले का आकार- 43 इंच
    • डिस्प्ले का प्रकार- क्यूएलईडी

    खूबियां

    • HDR10+ सपोर्ट के साथ यह टीवी हर सीन के अनुसार ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को एडजस्ट करता है।
    • इसके मल्टी व्यू फीचर के जरिए आप एक ही स्क्रीन पर दो अलग-अलग कंटेंट देख सकते हैं।
    • एप्पल एयर प्ले सपोर्ट के साथ इसमें मोबाइल टू मिररिंग फीचर भी दिया जा रहा है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • LG 108 cm (43 Inches) QNED 8A AI Series 4K Ultra HD

    LG ब्रांड के इस टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जो स्क्रीन पर बेहद शार्प और डिटेल्ड पिक्चर क्वालिटी प्रदान करता है। वहीं टीवी में 60Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे वीडियो और मूविंग सीन काफी स्मूद दिखाई देते हैं। इस टीवी में 178 डिग्री वाइड व्यूइंग एंगल दिया गया है, जिससे किसी भी दिशा से देखने पर स्क्रीन स्पष्ट दिखाई देती है। टीवी में 20W का साउंड आउटपुट मिलता है। वहीं इसकी डॉल्बी ऑडियो तकनीक साउंड को मल्टी-डायरेक्शनल बनाती है, जिससे थिएटर जैसा ऑडियो अनुभव मिलता है। इसके अलावा इसका क्लियर वॉइस प्रो फीचर डायलॉग को ज्यादा साफ और स्पष्ट बनाता है। इसका WebOS 25 ऑपरेटिंग सिस्टम AI फीचर्स के साथ आता है, जिससे टीवी का इंटरफेस तेज और यूजर-फ्रेंडली बनता है। एलजी का यह टीवी एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है, जिससे आप वॉइस कमांड देकर टीवी को ऑपरेट कर सकते हैं। इसके अलावा इस एलजी टीवी में इस टीवी में 2GB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप्स स्मूद तरीके से चलते हैं और टीवी का परफॉर्मेंस बेहतर रहता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- LG
    • मॉडल- ‎43QNED8AA6A
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- ‎8 जीबी
    • स्थापित रैम - ‎2 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - ‎WebOS
    • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- ‎α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8
    • रिज़ॉल्यूशन- ‎4K

    खूबियां

    • DR10 और HLG सपोर्ट होने से ब्राइट और डार्क सीन में ज्यादा डिटेल दिखाई देती है।
    • इसका AI ब्राइटनेस फीचर कमरे की रोशनी को पहचानकर स्क्रीन की ब्राइटनेस को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।
    • इस टीवी में क्रोमकास्ट की सुविधा भी मिलती है, जिससे आप मोबाइल से सीधे टीवी पर कंटेंट कास्ट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमजेन यूजर्स को साउंड क्वालिटी कम सही लगी।

    सैमसंग 43 इंच QLED 4K टीवी और LG 43 इंच QNED 4K टीवी में से कौन है बेहतर?

    • सैमसंग टीवी में QLED डिस्प्ले, क्वांटम HDR और मोशन Xcelerator जैसी तकनीक मिलती है, जो ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को बेहतर बनाती है। वहीं LG टीवी में QNED डिस्प्ले, डॉल्बी एटमॉस साउंड और 178° वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे साउंड और कलर ज्यादा नेचुरल लगते हैं। यानी पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स के लिए सैमसंग बेहतर है, जबकि साउंड और वाइड व्यूइंग एंगल के लिए LG अच्छा विकल्प हो सकता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Samsung 108 cm (43 inches) Vision AI 4K Ultra HD Smart QLED TV

    20W साउंड आउटपुट के साथ आने वाला यह सैमसंग टीवी भी आपके घर के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह टीवी QLED 4K अल्ट्रा HD रिजॉल्यूशन और 50 हर्ट्ज के साथ मिल रहा है। इसमें एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है, जिससे आप वॉइस कमांड के जरिए चैनल बदल सकते हैं या वॉल्यूम कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं सैमसंग टीवी प्लस के जरिए आपको 100 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल देखने को मिलते हैं। इस टीवी में Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है, जो कंटेंट को पहचानकर पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है। वहीं क्वांटम HDR तकनीक स्क्रीन पर ज्यादा ब्राइटनेस और बेहतर कॉन्ट्रास्ट प्रदान करती है। जबकी क्वांटम डॉट डिस्प्ले टेक्नोलॉजी रंगों को ज्यादा सटीक और जीवंत बनाती है। इसके अलावा HDR10+ सपोर्ट के साथ टीवी हर सीन के अनुसार ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट को एडजस्ट करता है। इसमें आपको ईथरनेट, एचडीएमआई, यूएसबी और वाई-फाई जैसी कनेक्टिविटी की सुविधाएं भी मिल जाएंगी।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- ‎QA43QEF1AULXL
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- ‎8 जीबी
    • स्थापित रैम- ‎2 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎Tizen
    • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB
    • ट्यूनर तकनीक- ‎DVB-T2CS2
    • प्रतिक्रिया समय- ‎8 मिलीसेकंड
    • रिज़ॉल्यूशन- ‎4K

    खूबियां

    • इसका 4K अपस्केलिंग फीचर कम रिज़ॉल्यूशन वाले कंटेंट को बेहतर बनाकर लगभग 4K क्वालिटी में दिखाता है।
    • गेमिंग अनुभव को शानदार बनाने के लिए इस टीवी में ALLM, गेम मोशन प्लस और सुपर अल्ट्रा वाइड गेम व्यू जैसे फीचर दिए जा रहे हैं।
    • वहीं इसकी कलर बूस्टर तकनीक स्क्रीन के रंगों को ज्यादा ब्राइट और डिटेल्ड बनाती है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स टीवी के रिमोट कंट्रोल से नाखुश हैं।
    03
  • LG 108 cm (43) 4K UHD AI Smart LED TV / 43UA83006LA | 7 AI Processor Gen8

    एलजी कंपनी का 43 इंच वाला यह टीवी 4K रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जिसमें फुल HD से लगभग चार गुना ज्यादा पिक्सल होते हैं। इससे तस्वीरें अधिक शार्प, डिटेल्ड और क्लियर दिखाई देती हैं, चाहे आप फिल्म देखें, स्पोर्ट्स देखें या गेम खेलें। वहीं 60Hz रिफ्रेश रेट की वजह से फिल्म, टीवी शो और सामान्य कंटेंट देखते समय स्मूद विजुअल अनुभव मिलता है। इस टीवी में 20W का साउंड आउटपुट दिया गया है, जो आपको पर्याप्त और क्लियर साउंड प्रदान करता है। वहीं इसका AI साउंड फीचर सामान्य ऑडियो को वर्चुअल सराउंड साउंड में बदल देता है। इसका ALLM फीचर गेमिंग के समय टीवी को ऑटोमैटिकली लो लेटेंसी मोड में डाल देता है, जिससे गेमिंग ज्यादा स्मूद होती है। यह टीवी webOS 25 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है, जो यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस और कई स्मार्ट फीचर्स प्रदान करता है। इसमें आपको AI चैटबोट की सुविधा मिल जाएगी, जो स्मार्ट असिस्टेंट टीवी सेटिंग्स या समस्याओं को समझकर तुरंत समाधान देने में मदद करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- 43UA83006LA
    • मॉडल का नाम- टीवी
    • मॉडल वर्ष- 2025
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- ‎8 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎WebOS
    • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB
    • रिस्पॉन्स टाइम- ‎8 मिलीसेकंड
    • रिज़ॉल्यूशन- ‎4K

    खूबियां

    • गूगल असिस्टेंट के जरिए वॉयस कमांड से टीवी को कंट्रोल किया जा सकता है।
    • एप्पल एयरप्ले सपोर्ट की मदद से किसी भी एप्प्ल डिवाइस से कंटेंट को सीधे टीवी स्क्रीन पर शेयर किया जा सकता है।
    • इस टीवी 2 GB रैम और 8 GB रोम भी दी जा रही है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से टीवी के बारे में अभी तक कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

    सैमसंग 43 इंच Vision AI QLED टीवी और LG 43UA83006LA 43 इंंच अल्ट्रा एचडी टीवी में से कौन है बेहतर?

    • सैमसंग टीवी में QLED डिस्प्ले, क्वांटम HDR, मोशन Xcelerator और ज्यादा गेमिंग फीचर्स मिलते हैं, जिससे पिक्चर ज्यादा ब्राइट और कलरफुल दिखाई देती है। साथ ही गेमिंग अनुभव भी बेहतर होता है। वहीं LG टीवी में α7 AI प्रोसेसर, डॉल्बी एटमॉस साउंड और AI साउंड प्रो जैसी तकनीक मिलती है, जो ऑडियो को ज्यादा इमर्सिव बनाती है। अगर आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी और गेमिंग फीचर्स चाहिए तो सैमसंग बेहतर है, जबकि साउंड क्वालिटी और नेचुरल कलर के लिए LG अच्छा विकल्प माना जाता है।
    04
  • Samsung 108 cm (43 inches) Crystal 4K Vista Ultra HD Smart LED TV

    सैमसंग ब्रांड के इस टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जिससे तस्वीरें बहुत ज्यादा शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती हैं। 50Hz रिफ्रेश रेट टीवी देखने, मूवी और स्पोर्ट्स के लिए स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देता है। इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे आप सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार या होम थिएटर कनेक्ट कर सकते हैं। USB पोर्ट की मदद से पेन ड्राइव या हार्ड ड्राइव से कंटेंट देखना आसान हो जाता है। इसके अलावा Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.2 और HDMI eARC से वायरलेस कनेक्टिविटी और बेहतर ऑडियो आउटपुट मिलता है। दमदरा आवाज के लिए इसमें 20W साउंड आउटपुट मिलता है। इसका ऑब्जेक ट्रैकिंग साउंड फीचर स्क्रीन पर होने वाली मूवमेंट के हिसाब से साउंड को समायोजित करता है। वहीं Q-सिंफनी फीचर सैमसंग साउंडबार के साथ मिलकर ज्यादा पावरफुल ऑडियो देता है, जबकि एडैप्टिव साउंड कंटेंट के अनुसार साउंड को ऑप्टिमाइज करता है। इसमें क्रिस्टल प्रोसेसर 4K दिया गया है, जो कम रिज़ॉल्यूशन वाले कंटेंट को अपस्केल करके बेहतर क्वालिटी में दिखाता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- सैमसंग
    • मॉडल- ‎UA43UE81AFULXL
    • मॉडल का नाम- ‎UE
    • मॉडल वर्ष- ‎2025
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- ‎8 जीबी
    • स्थापित रैम- ‎2 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎Tizen
    • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB
    • ट्यूनर तकनीक- ‎DVB-T2CS2
    • प्रतिक्रिया समय- ‎8 मिलीसेकंड
    • रिज़ॉल्यूशन - ‎4K

    खूबियां

    • यह टीवी एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ काम करता है, जिससे आप वॉइस कमांड से टीवी कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • सैमसंग टीवी प्लस के जरिए 100 से ज्यादा फ्री चैनल मिलते हैं।
    • वहीं एयरप्ले और मोबाइल टू मिररिंग फीचर की मदद से आप स्मार्टफोन या दूसरे स्मार्ट डिवाइस आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को डिस्प्ले क्वालिटी कम सही लगी।
    05
  • LG 108 cm (43 inches) UA82 AI Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV

    एलजी कंपनी के इस 43 इंच टीवी में 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन मिलता है, जिससे तस्वीरें बेहद शार्प और डिटेल के साथ दिखाई देती हैं। वहीं 60Hz रिफ्रेश रेट के कारण तेज मूवमेंट वाले सीन जैसे स्पोर्ट्स या एक्शन मूवी भी स्मूद दिखते हैं। साथ ही 178° वाइड व्यूइंग एंगल की वजह से कमरे के किसी भी कोने से देखने पर पिक्चर क्वालिटी अच्छी रहती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो टीवी में 3 HDMI पोर्ट दिए गए हैं, जिनसे सेट-टॉप बॉक्स, ब्लू-रे प्लेयर या गेमिंग कंसोल आसानी से कनेक्ट किए जा सकते हैं। USB पोर्ट के जरिए पेन ड्राइव या हार्ड ड्राइव से कंटेंट प्ले करना आसान होता है। इसके अलावा Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, इथरनेट और ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट जैसे विकल्प बेहतर कनेक्टिविटी के लिए मिलते हैं। इसमें 20W साउंड आउटपुट दिया गया है। AI Sound (Virtual 9.1.2 Up-mix) साउंड को वर्चुअल सराउंड इफेक्ट में बदल देता है जिससे ऑडियो ज्यादा इमर्सिव लगता है। Dolby Atmos मूवी और शो देखते समय थिएटर जैसा अनुभव देता है। Clear Voice Pro डायलॉग को साफ सुनने में मदद करता है, जबकि AI Acoustic Tuning कमरे के अनुसार साउंड को ऑटोमैटिक एडजस्ट करता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- एलजी
    • मॉडल- ‎43UA82006LA
    • उत्पाद आयाम ‎20 x 96.8 x 62.1 सेमी
    • वजन- 7.4 किलोग्राम
    • आइटम मॉडल नंबर- ‎43UA82006LA
    • मेमोरी स्टोरेज क्षमता- ‎8 जीबी
    • स्थापित रैम- ‎2 जीबी
    • ऑपरेटिंग सिस्टम- ‎WebOS
    • हार्डवेयर इंटरफ़ेस- ‎ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB
    • ग्राफिक्स कोप्रोसेसर- ‎α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8
    • रिज़ॉल्यूशन- ‎4K

    खूबियां

    • यह टीवी WebOS 25 प्लेटफॉर्म पर चलता है, जो स्मूद और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस देता है। 
    • टीवी में α7 AI प्रोसेसर 4K Gen8 दिया गया है, जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाता है।
    • इसका 4K सुपर अपस्केलिंग कम रिज़ॉल्यूशन वाले कंटेंट को भी बेहतर क्वालिटी में दिखाता है।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स टीवी के मैजिक रिमोट से नाखुश हैं। 

    सैमसंग 43 इंच Crystal Vista 4K स्मार्ट टीवी और LG 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी में से कौन बेहतर

    सैमसंग टीवी में क्रिस्टल प्रोसेसर 4K, HDR10+, प्योरकलर और मोशन Xcelerator जैसी तकनीक मिलती है, जो पिक्चर को ज्यादा ब्राइट और कलरफुल बनाती हैं। वहीं LG टीवी में α5/AI प्रोसेसर, WebOS प्लेटफॉर्म, डॉल्बी और AI साउंड जैसी तकनीक दी गई है, जिससे साउंड ज्यादा क्लियर और बैलेंस्ड मिलता है। LG का इंटरफेस भी काफी स्मूद और यूजर-फ्रेंडली माना जाता है। कुल मिलाकर अगर पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट फीचर्स प्राथमिकता हैं तो सैमसंग थोड़ा बेहतर विकल्प है, जबकि साउंड और सरल यूजर इंटरफेस के लिए LG टीवी अच्छा माना जाता है।

    06

सैमसंग और एलजी 43 इंच टीवी के प्रमुख फीचर्स

ऊपर बताए गए टीवी के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

मॉडल

डिस्प्ले तकनीक

रिजॉल्यूशन

Samsung

‎QA43Q7FAAULXL

Mini Led, QLED

4K

LG

43QNED8AA6A

QNED

4K

Samsung

QA43QEF1AULXL

QLED

4K

LG

43UA83006LA

LED

4K

Samsung

UA43UE81AFULXL

LED

4K

LG

43UA82006LA

LED

4K

निष्कर्ष

43 इंच कैटेगरी में सैमसंग और एलजी दोनों के पास टीवी के अच्छे विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में ऊपर दिए गए विकल्पों में से आप कोई भी मॉडल अपने घर के लिए चुन सकते हैं। अगर आपको गहरे ब्लैक और ज्यादा कॉन्ट्रास्ट चाहिए, तो सैमसंग बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें आमतौर पर VA पैनल मिलता है, जो डार्क सीन में बेहतर परफॉर्म करता है। वहीं अगर आप परिवार के साथ टीवी देखते हैं और अलग-अलग एंगल से देखने की जरूरत होती है, तो LG बेहतर हो सकता है, क्योंकि इसके IPS पैनल में वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है। LG का webOS काफी यूजर-फ्रेंडली माना जाता है, जबकि सैमसंग का Tizen ऑपरेटिंग सिस्टम तेज और कई ऐप्स के साथ अच्छा इंटीग्रेशन देता है। कीमत की बात करें तो कई मामलों में एलजी के 43-इंच टीवी थोड़े किफायती होते हैं, जबकि सैमसंग के कुछ मॉडल प्रीमियम फीचर्स की वजह से थोड़े महंगे हो सकते हैं।

इन्हें भी देखें- 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • सैमसंग और एलजी में से पिक्चर क्वालिटी के मामले में कौन बेहतर है?
    ज्यादा ब्राइटनेस और वाइब्रेंट कलर के लिए सैमसंग बेहतर माना जाता है, जबकि LG टीवी में डार्क सीन और शैडो डिटेल्स थोड़ी बेहतर दिखाई देती हैं।
  • सैमसंग और एलजी में से साउंड क्वालिटी में कौन सा ब्रांड बेहतर है?
    LG टीवी में अक्सर Dolby Atmos और AI Sound मिलता है, जबकि सैमसंग में ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड जैसी तकनीक होती है जो स्क्रीन के अनुसार ऑडियो को मूव करती है।
  • स्मार्ट फीचर्स के लिए Samsung या LG में कौन बेहतर है?
    सैमसंग में Tizen OS और एलजी में webOS मिलता है। दोनों ही प्लेटफॉर्म आसान और ऐप-सपोर्ट के मामले में काफी अच्छे हैं।

Loading...

Loading...