कैसे चुनें नाइट विजन वाला बढ़िया CCTV Camera? जिससे अंधेरे में भी सब कुछ दिखे साफ

घर या ऑफिस के लिए लेना चाहते हैं नाइट विजन के साथ अच्छा सा CCTV Camera, लेकिन सही विकल्प चुनने में हो रही है परेशानी? तो कुछ मशहूर विकल्पों के साथ यहां बताए जा रहे तरीके हो सकते हैं आपके लिए मददगार।

CCTV Camera
CCTV Camera

जब भी बात 24×7 निगरानी की आती है तो घर, ऑफिस या दुकान की सुरक्षा के लिए साधारण कैमरा के बजाय नाइट विजन वाला कैमार ज्यादा सही माना जाता है। रात के समय में कम रोशनी के कारण ज्यादातर घटनाएं होती हैं, इसलिए नाइट विजन वाला सीसीटीव कैमरा का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। सही नाइट विजन कैमरा न केवल अंधेरे में साफ फुटेज देता है, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों को स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड करने में भी मदद करता है। हालांकि जानकारी के अभाव में कभी-कभी सही कैमरा चुनना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आपकी सहूलियत के लिए इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Night Vision के साथ CCTV कैमरा चुनते समय किन-किन बातों पर ध्यान देना चाहिए, ताकि आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही और भरोसेमंद विकल्प चुन सकें।

नाइट विजन CCTV कैमरा कैसे चुनें?

  • नाइट विजन रेंज- सीसीटीव कैमरा चुनते समय उसका रेंज जरूर देखें। नाइट विजन में कैमरा की IR लाइट कितनी दूर तक दिखाती है, यह बहुत जरूरी है। छोटे घर या दुकान के लिए 10-20 मीटर, बड़े गेट या बगीचे 20- 30 मीटर वहीं ओपन प्लॉट या बड़ी जगह के लिए करीब 30 मीटर से अधिक रेंज वाला कैमरा सही हो सकता है। 
  • रिज़ॉल्यूशन- उच्च रिज़ॉल्यूशन से चेहरा, नंबर प्लेट और डिटेल्स साफ दिखते हैं। इसलिए कम से कम 1080p रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा ही लें। वहीं अगर आप और ज़्यादा स्पष्ट क्वालिटी चाहते हैं तो 2K / 4MP / 4K विकल्प बेहतर रहेंगे।
  • कलर नाइट विजन- कुछ कैमरे कलर नाइट विजन के साथ मिलते हैं, जो रात के अंधेरे में भी स्पष्ट और रंगीन फुटेज दिखाते हैं। ऐसे में आप अपने घर या ऑफिस के लिए इस फीचर के साथ आने वाला कैमरा चुन सकते हैं।
  • मोशन डिटेक्शन- नाइट विजन के साथ हमेशा ऐसा सीसीटी कैमरा चुनें जिसमें मोशन डिटेक्शन हो। यह फिचर किसी भी तरह की अनचाही गतिविधि होने पर अलार्म बजाता है और आपके मोबाइल फोन पर भी तुरंत अलर्ट भेज देता है।  
  • बढ़िया स्टोरेज- इन सब फीचर के अलावा यह भी देखें कि कैमरे में स्टोरेज की सुविधा कितनी है। ज्यादा स्टोरेज होने से लंबी रिकॉर्डिंग मिलती है। वहीं कुछ कैमरे ऑनलाइन बैकअप के लिए क्लाउड स्टोरेज के साथ मिलते हैं। 

नाइट विजन कैमरे की खासियत

फीचर

खासियत

24×7 निगरानी

दिन और रात दोनों समय रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।

IR तकनीक

अंधेरे में IR LED के माध्यम से स्पष्ट वीडियो रिकॉर्डिंग

1080p, 2K या 4MP क्वालिटी

हाई रिजॉल्यूशन के साथ चेहरा और नंबर प्लेट पहचानने में सहायक

कलर नाइट विजन

कम रोशनी में भी रंगीन फुटेज

मोशन डिटेक्शन

अनचाही गतिविधि होने पर ऑटो रिकॉर्डिंग और नोटिफिकेशन

IP66/IP67 रेटिंग

आउटडोर इंस्टॉलेशन के लिए उपयुक्त

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • TP PLUS 5MP Indoor Smart WiFi CCTV Camera

    यह सीसीटीव कैमरा ड्यूल लेंस तकनीक के साथ आता है, जिसमें एक प्राइमरी HD लेंस और एक नीचे की तरफ सेकेंडरी लेंस शामिल है। यानी यह अल्ट्रा-वाइड 360° कवरेज प्रदान करता है, जिससे किसी भी कोने में ब्लाइंड स्पॉट नहीं रहता। ड्यूल लेंस की वजह से ऊपर और नीचे दोनों एंगल से स्पष्ट दृश्य मिलता है। साथ ही इसमें 360° पैन और टिल्ट फीचर के साथ स्मार्ट PTZ रोटेशन दिया गया है, जो 355° तक दाएं-बाएं और 90° तक ऊपर-नीचे घूम सकता है। सबसे खास बात इसका ऑटो ट्रैकिंग फीचर है, जो इंसानी मूवमेंट को पहचानकर कैमरे को उसी दिशा में घुमा देता है और रियल-टाइम में मूवमेंट को फॉलो करता है। इससे कोई भी गतिविधि छूटने की संभावना कम हो जाती है और हर कोना सुरक्षित रहता है। यह कैमरा Full HD वीडियो क्वालिटी के साथ आता है, जो दिन और रात दोनों समय क्रिस्टल-क्लियर निगरानी सुनिश्चित करता है। इसमें मौजूद IR LED अंधेरे में भी कलर नाइट विजन प्रदान करता है। इसका मतलब है कि रात में भी आपको ब्लैक-एंड-व्हाइट नहीं बल्कि रंगीन और स्पष्ट फुटेज देखने को मिलता है। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- टीपी प्लस
    • कनेक्टिविटी- वायरलेस
    • संगत उपकरण- लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई
    • कंट्रोलर प्रकार- एंड्रॉइड
    • माउंटिंग प्रकार- वॉल माउंट

    खूबियां

    • इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर मौजूद हैं, जिससे आप रियल-टाइम में सामने वाले व्यक्ति से बात कर सकते हैं।
    • स्मार्ट मोशन अलर्ट फीचर के साथ आने वाला यह कैमरा अनचाही गतिविधी होने पर आपको तुरंत अलर्ट भेजता है।

    कमी

    • अमेजन यूजर्स की तरफ से कैमरे के बारे में कोई खास कमी नहीं बताई गई है।
    01
  • Imou 5MP High Definition Outdoor Security Bullet CCTV Camera

    यह सिक्योरिटी कैमरा 5MP हाई रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जो बेहद स्पष्ट वीडियो रिकॉर्ड करता है। नाइट विजन के साथ आने वाला यह कैमरा रात के अंधेरे में भी लगभग 30 मीटर तक फुल-कलर फुटेज रिकॉर्ड करता है। इसमें इंटलिजेंट एक्टिव अलार्म सिस्टम दिया गया है, जो मानव गतिविधि को तुरंत पहचानकर रीयल-टाइम वीडियो के साथ आपको तुरंत अलर्ट भेजता है। इसके अलावा अनचाहे आगंतुक को डराने के लिए कैमरे में मौजूद बिल्ट-इन स्पॉटलाइट अपने आप एक्टिव हो जाता है। इस सीसीटीवी कैमरे की मजबूत IP67 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखती है, जिससे यह भारी बारिश, तूफान, बर्फबारी और तेज़ गर्मी जैसी कठोर परिस्थितियों में भी आसानी से काम करता है। यह -30℃ से +60℃ तक के तापमान को सहन कर सकता है, जिस वजह से इसे घर के बाहर जैसे- गेट, पार्किंग, फार्महाउस या गोदाम में भी लगाया जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- Imou
    • मॉडल- बुलेट 2ई
    • कनेक्टिविटी- ईथरनेट, वायरलेस
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग- आउटडोर
    • संगत डिवाइस- डेस्कटॉप, लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट
    • पावर सोर्स- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- ईथरनेट, वाई-फाई
    • कंट्रोलर- अमेजन एलेक्सा

    खूबियां

    • यह वायरलेस कैमरा NVR, क्लाउड स्टोरेज और SD कार्ड स्टोरेज (512GB तक) को सपोर्ट करता है। 
    • इसे आप अपनी सुविधा के अनुसार LAN या Wi-Fi से कनेक्ट कर सकते हैं।
    • एलेक्सा के साथ संगत होने के कारण इसे आप अपनी आवाज से भी कमांड दे सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स इसकी कार्यक्षमता से नाखुश हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Qubo Smart 360 3MP [2K] CCTV Camera

    Qubo ब्रांड का यह कैमरा 3MP (2K) Full HD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ आता है, जो स्पष्ट और डिटेल्ड वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसका मोटराइज्ड ड्यूल मोटर हेड कैमरे को 360° क्षैतिज और 90° ऊर्ध्वाधर मूवमेंट करने में सक्षम बनाता है, जिससे घर के कोने-कोने पर निगरानी रखी जा सकती है। IR एलईडी लाइट के साथ आने वाला यह कैमरा रात के अंधेरे में स्पष्ट विजुअल्स प्रदान करता है। साथ ही यह घर की 24x7 लाइव मॉनिटरिंग करता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi Fi की सुविधा मिल रही है, जिसे आप स्मार्टफोन, लैपटॉप या फिर टैबलेट जैसी किसी भी डिवाइस के कनेक्ट कर सकते हैं। AI द्वारा संचालित होने वाला यह सीसीटीवी कैमरा पर्सन डिटेक्शन के साथ मिल रहा है, जो अनजान व्यक्ति के घर में घुसने पर आपके फोन पर अलर्ट भेजने के साथ ही अलार्म भी बजाता है।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- क्यूबो
    • मॉडल का नाम- स्मार्टकैम3603एमपी
    • कनेक्टिविटी तकनीक- वायरलेस
    • संगत उपकरण- स्मार्टफ़ोन
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फ़ाई

    खूबियां

    • इस कैमरे में 1TB तक SD कार्ड स्टोरेज के साथ क्लाउड बैकअप की सुविधा भी मिलती है।
    • दो तरफा ऑडियो के फीचर के साथ घर में मौजूद व्यक्ति से आप बात भी कर सकते हैं।
    • यह अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट के साथ संगत है, जिससे इसे आप अपनी आवाज से कमांड दे सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स के अनुसार कैमरा ने कुछ ही समय बाद काम करना बंद कर दिया।
    03
  • CP PLUS 2MP FULL HD Smart Wi-Fi CCTV Camera for Home

    यह CP PLUS ब्रांड का सीसीटीवी कैमरा 1080P फुल एचडी रिजॉल्यूशन के साथ मिल रहा है। वाईफाई के साथ इसकी H.265 कंप्रेशन तकनीक वीडियो फाइल का साइज कम करते हुए बेहतर क्वालिटी बनाए रखती है। इसमें 360° पैन और 71° टिल्ट फीचर दिया गया है, जिससे यह कमरे के हर कोने को कवर कर सकता है। इस कैमरे में मोशन ट्रैकिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे घर में किसी भी तरह की अनचाही गतिविधि होने पर यह कैमरा आपके फोन पर तुरंत अलर्ट भेजता है। आपकी गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए इस कैमरे में प्राइवेसी मोड भी दिया गया है, जिससे आप किसी विशिष्ट क्षेत्र के कैमरे के दृश्य और रिकॉर्डिंग को ब्लॉक कर सकते हैं। यह कैमरा गूगल होम सपोर्ट के साथ आता है, जिससे आप वॉइस कमांड के जरिए कैमरे को ऑपरेट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- CP PLUS
    • मॉडल का नाम- Ezykam
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी- वायरलेस
    • कंपैटिबल डिवाइस- स्मार्टफ़ोन
    • पावर स्रोत- कॉर्डेड इलेक्ट्रिक
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई

    खूबियां

    • यह कैमरा IR नाइट विज़न के साथ आता है, जो पूरी तरह अंधेरे में भी स्पष्ट वीडियो रिकॉर्ड करता है। 
    • इसमें लगे इंफ्रारेड LED कम रोशनी में अपने आप एक्टिव हो जाते हैं, जिससे रात के समय भी निगरानी बाधित नहीं होती।
    • यह कैमरा डुअल कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, जिस वजह से आप इसे Wi-Fi या लैन से कनेक्ट कर सकते हैं।

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को कनेक्टिविटी की सुविधा सही नहीं लगी।
    04
  • Trueview 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera

    यह कैमरा 360° पैन और टिल्ट कवरेज के साथ आता है, जिससे कमरे के हर कोने की निगरानी होती है। इसका मोटराइज्ड मैकेनिज्म कैमरे को चारों दिशाओं में घुमाने की सुविधा देता है, जिससे आप मोबाइल ऐप के जरिए पूरे कमरे पर आसानी से नजर रख सकते हैं। इसमें मौजूद 2MP HD लेंस दिन और रात दोनों समय क्रिस्टल-क्लियर लाइव फीड प्रदान करता है। वहीं इसकी एडवांस्ड कलर नाइट विजन तकनीक कम रोशनी में भी रंगीन और स्पष्ट वीडियो दिखाती है। खास बात यह है कि यह कैमरा स्मार्ट AI मोशन डिटेक्शन तकनीक के साथ आता है, जो इंसान, पालतू जानवरों और वाहनों के बीच अंतर पहचान सकता है और जैसे ही कोई गतिविधि डिटेक्ट होती है, यह तुरंत आपके स्मार्टफोन पर रियल-टाइम पुश नोटिफिकेशन भेजता है। यह कैमरा क्रिस्टल क्लियर टू-वे ऑडियो और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ आता है, जिससे आप कैमरे के माध्यम से सीधे बात कर सकते हैं। इसमें इन-बिल्ट नॉइज़-कैंसलिंग माइक्रोफोन और स्पीकर लगे हैं, जो साफ और स्पष्ट आवाज सुनिश्चित करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन

    • ब्रांड- ट्रूव्यू
    • कनेक्टिविटी- वायरलेस
    • इनडोर/आउटडोर उपयोग- इनडोर
    • संगत डिवाइस- स्मार्टफोन
    • कनेक्टिविटी प्रोटोकॉल- वाई-फाई
    • माउंटिंग प्रकार- फ्री स्टैंडिंग
    • वीडियो कैप्चर रिज़ॉल्यूशन- 1080 पिक्सल

    खूबियां

    • इसमें अमेजन एलेक्सा और गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिल रहा है। 
    • 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट के कारण आसान सेटअप और कनेक्शन स्थिर रहता है।
    • यह कैमरा हर समय रंगीन फुटेज प्रदान करता है। 

    कमी

    • कुछ अमेजन यूजर्स को कैमरे से रिकॉर्ड वीडियो की क्वालिटी कम सही लगी।
    05

नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे के प्रमुख फीचर्स की तुलना

ऊपर बताए गए सीसीटीवी कैमरा के खास फीचर्स की एक तालिका हमने यहां पर बनाई है, ताकि आप अपने लिए बजट और जरूरत के अनुसार एक सही विकल्प का चुनाव कर सकें।

ब्रांड

कनेक्टिविटी तकनीक

कंट्रोल टाइप

खास फीचर्स

TP PLUS 5MP Indoor Smart WiFi CCTV Camera

वायरलेस

एंड्रॉइड

टू-वे ऑडियो, एचडी रेज़ोल्यूशन, नाइट विज़न, पोर्टेबल

Imou 5MP High Definition Outdoor Security Bullet CCTV Camera

ईथरनेट, वायरलेस

अमेजन एलेक्सा

बिल्ट इन लाइट, लोकल रिकॉर्डिंग, मोशन सेंसर, नाइट विज़न, वेदरप्रूफ

Qubo Smart 360° 3MP [2K] CCTV Camera

वायरलेस

अमेजन एलोक्सा

टू वे ऑडियो

CP PLUS 2MP FULL HD Smart Wi-Fi CCTV Camera

वायरलेस

-

टू-वे ऑडियो, फ्रेम रेट, एचडी रेज़ोल्यूशन, मोशन सेंसर, नाइट विज़न

Trueview 2MP Smart CCTV Wi-fi Home Security Camera

वायरलेस

-

टू वे ऑडियो

निष्कर्ष

जब आप घर, दुकान, ऑफिस या गेट के लिए नाइट विजन वाला CCTV कैमरा लेने का सोचते हैं, तो सिर्फ कीमत देखकर निर्णय नहीं लेना चाहिए। सही कैमरा वह होता है जो कम रोशनी में स्पष्ट फुटेज, विश्वसनीय रिकॉर्डिंग और सुरक्षा की वास्तविक जरूरतों को पूरा करे। ऊपर दिए गए विकल्प आपकी इन जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। ऐसे में आप इन विकल्पों में से अपनी जरूरत के हिसाब से किसी भी कैमरा को अपना बना सकते हैं।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • नाइट विजन कैमरा की खासियत क्या है?
    नाइट विजन के साथ आने वाला सीसीटीवी कैमरा कम रोशनी या रात के अंधेरे में भी स्पष्ट वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
  • नाइट विजन कैमरे में कितनी दूरी तक साफ दिखता है?
    नाइट विजन कैमरे में सामान्य तौर पर 10-30 मीटर की दूरी तक साफ दिखाते हैं। हालांकि कुछ एडवांस कैमरे 30-60 मीटर या उससे भी अधिक दूरी तक स्पष्ट दृश्य प्रदान करते हैं।
  • नाइट विजन फुटेज कलर में होता है या ब्लैक-एंड-व्हाइट?
    वैसे तो ज़्यादातर नाइट विजन कैमरे ब्लैक एंड व्हाइट मोड में वीडियो दिखाते हैं। लेकिन आजकल के कलर नाइट विजन कैमरे भी मिलने लगे हैं, जो कम रोशनी में भी रंगीन फुटेज दिखाते हैं।

Loading...

Loading...