क्या आप भी काफी दिनों से अपने घर में एक नया टीवी लाने का सोच रहे हैं लेकिन बजट सीमित है और आपको लग रहा है कम बजट में बढ़िया फीचर्स मिलना मुश्किल है? तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां Haier, Hisense, Philips, VW और Acer के 43 इंच का स्मार्ट टीवी दिया गया है जो कम बजट में मिल जाएगा। साथ ही, इनमें 4K का अनुभव भी मिलेगा। आपको बता दें, यह स्क्रीन साइज छोटे और मध्यम आकार के कमरों के लिए सही माना जाता है। साथ ही इसमें शानदार पिक्चर क्वालिटी, स्मार्ट फीचर्स और बेहतरीन साउंड का आनंद मिलता है। वहीं, इनमें हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले, एचडीआर सपोर्ट, वाई-फाई कनेक्टिविटी, लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स और वॉयस कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इससे आप अपनी पसंदीदा फिल्में, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
कम बजट में 4K का मज़ा! 43-इंच स्मार्ट टीवी के देखें बढ़िया मॉडल
अगर आपका बजट सीमित है, तब भी आपको फीचर्स के मामले में समझौता करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि यहां 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी के कुछ बजट-फ्रेंडली विकल्प दिए गए हैं जिसमें 4K का मजा मिलेगा।

Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43H5E
खास बातें जो इसे अन्य ब्रांड से अलग बनाती है
- बजट फ्रेंडली टीवी बाजार में लेने जाते हैं तो स्टोरेज क्षमता काफी कम देखने को मिलता है यानि लगभग 8GB या 16GB स्टोरेज। लेकिन Haier ने इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दिया है। जिससे बिना स्टोरेज की चिंता किए ढेर सारे ऐप्स और गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं।
- 43 इंच के स्मार्ट टीवी में केवल 2 या 3 HDMI पोर्ट मिलते हैं लेकिन इसमें 4 HDMI पोर्ट्स दिए गए हैं। जिसकी मदद से सेट-टॉप बॉक्स, गेमिंग कंसोल, साउंडबार तक को आराम से जोड़ा जा सकता है।
- आपको बता दें, 30,000 रुपये तक में MEMC तकनीक मिलन थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन इस मॉडल में यह फीचर दिया गया है जिसकी मदद से एक्शन फिल्में या गेमिंग खेलते समय स्क्रीन पर दिखने वाले धुंधलेपन में कमी देखने को मिल सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Haier
- मॉडल - 43H5E
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
क्या है कमी
- इसमें डॉल्बी विजन का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
01Hisense 108 cm (43 inches) E6S Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43E6S
खास बातें जो इसे अन्य ब्रांड से अलग बनाती है
- ज्यादातर बड़े ब्रांड्स इस कीमत पर सिर्फ नॉर्मल 4K या HDR देते हैं। लेकिन इस बजट में भी Hisense आपको 4K के साथ-साथ डॉल्बी विजन और HDR10 का सपोर्ट देता है। जिससे घर बैठे कम कीमत में बढ़िया पिक्चर क्वालिटी मिलेगी।
- जब बात आती है 27,000 तक के टीवी के बारे में तो इस सेगमेंट के टीवी आमतौर पर 250 से 300 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आते हैं, लेकिन इसमें 350 निट्स की सुपर ब्राइट पैनल दिया गया है। इसका मतलब है कि अगर आपके कमरे में तेज रोशनी या खिड़की है, तब भी स्क्रीन पर चीजें साफ दिखाई देंगी।
- आमतौर पर, 43 इंच के टीवी में 20W के स्पीकर मिलते हैं। लेकिन इस मॉडल में 30 वाट के दमदार स्पीकर्स दिए गए हैं जो Dolby Atmos को सपोर्ट करते हैं। इससे आपको बिना अलग से साउंडबार लगाए भी लाउड और क्लियर आवाज मिलती है।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Hisense
- मॉडल - 43E6S
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
क्या है कमी
- Hisense की सर्विस बड़े शहरों में तो अच्छी है, लेकिन छोटे कस्बों में सर्विस मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।
02Philips 109 cm (43 inches) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
खास बातें जो इसे अन्य ब्रांड से अलग बनाती है
- इस बजट में ज्यादातर ब्रांड्स जैसे Samsung या LG सिर्फ 60Hz का रिफ्रेश रेट देते हैं। लेकिन PHILIPS का यह टीवी 120Hz HSR सपोर्ट के साथ आता है, जिससे गेमिंग और एक्शन सीन्स बहुत स्मूथ दिखाई देते हैं और टीवी देखने से लेकर गेम खेलने तक का मजा दोगुना हो सकता है।
- आमतौर पर 43-इंच के स्मार्ट टीवी में सिर्फ 8GB या ज्यादा से ज्यादा 16GB की स्टोरेज मिलती है। लेकिन इस ब्रांड ने इसमें 32GB स्टोरेज और 2GB रैम दी है। इसका मतलब है कि आप बिना स्पेस की चिंता किए ढेर सारे ऐप्स गेम डाउनलोड कर सकते हैं और टीवी लंबे समय तक हैंग नहीं होगा।
- आपको बता दें, यह एक QLED पैनल है जो Dolby Vision, एचडीआर10+ और HLG तीनों को सपोर्ट करता है। वहीं, 93% DCI-P3 वाइड कलर गैमट होने की वजह से इसके कलर्स सामान्य LED टीवी के मुकाबले बहुत ज्यादा बेहतरीन और असली जैसा दिखते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Philips
- मॉडल - 43PQT8100/94
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
क्या है कमी
- इस टीवी की एनर्जी रेटिंग काफी कम यानी बस 2-स्टार है।
03VW 109 cm (43 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
खास बातें जो इसे अन्य ब्रांड से अलग बनाती है
- बड़े ब्रांड्स के 43-इंच QLED टीवी आमतौर पर ₹30,000 से ऊपर मिलते हैं। लेकिन VW इस मॉडल में बेहद कम कीमत यानि लगभग ₹22,000 के अंदर में 4K QLED पैनल दे रहा है। जो आपके टीवी देखने के अनुभव को मजेदार बना देगा।
- एक ओर जहां ज़्यादातर नामी ब्रांड्स 43-इंच की टीवी में सिर्फ 20W या 30W के स्पीकरों का इस्तेमाल करते हैं, वहीं इसमें 50W या 60W का दमदार साउंड आउटपुट और डॉल्बी ऑडिओ का सपोर्ट मिलता है। इसके लिए आपको अलग से बजट साउंडबार लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- आपको बता दें, इस प्राइस रेंज पर लोकल डिमिंग फीचर मिलना नामुमकिन जैसा है, लेकिन इस ब्रांड ने इस मॉडल में यह फीचर दिया है जो इसे अन्य ब्रांड से अलग बना रहा है। इस फीचर की मदद से डार्क सीन्स में काले रंग काफी बढ़िया दिखते हैं, जिससे आपके हॉरर मूवी का मजा बढ़ जाएगा।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - VW
- मॉडल - VW43GQ2
- रिफ्रेश रेट - 120 Hz
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल
क्या है कमी
- VW एक उभरता हुआ बजट ब्रांड है, इसलिए बड़े शहरों के बाहर इसकी कस्टमर सर्विस या रिपेयरिंग में दिक्कत आ सकती है।
04Acer 108 cm (43 inches) Ultra V Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
खास बातें जो इसे अन्य ब्रांड से अलग बनाती है
- यह टीवी लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 आधारित गूगल टीवी इंटरफेस पर चलता है। कई बड़े ब्रांड्स अभी भी टीवी में पुराने एंड्रॉयड वर्जन दे रहे हैं। लेकिन इसका नया सॉफ्टवेयर ज्यादा सुरक्षित है, इसका इंटरफेस स्मूथ है और प्राइवेसी फीचर्स बेहतर हैं।
- बजट फ्रेंडली या फिर कह लें कि जब कम दाम वाले टीवी लेने की बात आती है तो AI से चलने वाले मॉडल काफी कम देखने को मिलते हैं। लेकिन Acer ने इसमें डुअल AI प्रोसेसर आर्किटेक्चर पेश किया है जिसकी मदद से यह कंटेंट को एआइ के जरिए चलाता है।
- कई सारे सस्ते टीवी साधारण रिमोट के साथ आते हैं लेकिन बात करे इस मॉडल की तो यह वॉइस कंट्रोल रिमोट के साथ आता है जिससे आपको इसे नियंत्रित करने के लिए अपनी जगह से उठना नहीं पड़ेगा और आवाज की मदद से चैनल बदल सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
- ब्रांड - Acer
- मॉडल - AR43QDVGU2875BD
- रिफ्रेश रेट - 60 Hz
- डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
- ऑपरेटिंग सिस्टम - Android 14
क्या है कमी
- भले ही इसमें गेमिंग फीचर्स का दावा हो, लेकिन इसका स्क्रीन रिफ्रेश रेट 60Hz ही है।
05
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
जानें आपके लिए कौन-सा 43 इंच स्मार्ट टीवी रहेगा बढ़िया
नीचे तालिका के माध्यम से ऊपर के विकल्पों के बीच तुलना की गई है जिससे आप बजट में रहते हुए अपने लिए एक सही 43 इंच का स्मार्ट टीवी ले पाएंगे और 4k का मजा भी ले पाएंगे -
|
ब्रांड व मॉडल |
स्पीकर अधिकतम आउटपुट पॉवर |
ट्यूनर के प्रकार |
|
Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43H5E |
20 वाट |
DVB-S2 |
|
Hisense 108 cm (43 inches) E6S Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43E6S |
30 वाट |
DVB-T2/T/C/S2/S |
|
Philips 109 cm (43 inches) 8100 Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV 43PQT8100/94 |
30 वाट |
DVB-C |
|
VW 109 cm (43 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW43GQ2 |
50 वाट |
DVB-T |
|
Acer 108 cm (43 inches) Ultra V Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV AR43QDVGU2875BD |
30 वाट |
NTSC |
इन्हें भी पढ़ें
गैजेट गली पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
- क्या 43 इंच का 4K स्मार्ट टीवी लेना सही फैसला है?अगर आप छोटे या मध्यम आकार के कमरे के लिए नया टीवी खरीदना चाहते हैं, तो 43 इंच का 4K स्मार्ट टीवी एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें शानदार पिक्चर क्वालिटी, बेहतर कलर और स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं, जिससे फिल्में, वेब सीरीज और गेमिंग का अनुभव काफी बेहतर हो जाता है।
- 4K स्मार्ट टीवी और फुल एचडी टीवी में क्या अंतर होता है?4K टीवी में फुल एचडी की तुलना में चार गुना अधिक पिक्सल होते हैं। इसकी वजह से तस्वीर ज्यादा साफ, शार्प और डिटेल्ड दिखाई देती है। अगर आप ओटीटी प्लेटफॉर्म या 4K कंटेंट देखते हैं, तो आपको बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलेगा।
- बजट में 43 इंच स्मार्ट टीवी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?टीवी लेते समय डिस्प्ले क्वालिटी, ऑपरेटिंग सिस्टम, साउंड आउटपुट, रिफ्रेश रेट, एचडीआर सपोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट की संख्या तथा वारंटी जैसी बातों पर ध्यान देना चाहिए।
- क्या 43 इंच का 4K स्मार्ट टीवी गेमिंग के लिए अच्छा रहता है?अगर टीवी में कम रिस्पॉन्स टाइम, अच्छा रिफ्रेश रेट और एचडीएमआई सपोर्ट मिलता है, तो यह कैजुअल गेमिंग के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए गेम मोड जैसे फीचर भी उपयोगी होते हैं।
- क्या सभी 43 इंच स्मार्ट टीवी में ओटीटी ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं?ज्यादातर स्मार्ट टीवी में लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स पहले से उपलब्ध होते हैं। इसके अलावा आप ऐप स्टोर के जरिए अपनी जरूरत के अनुसार अन्य ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Loading...
Loading...
You May Also Like