Acer या Haier: कम कीमत में कौन-सा Smart TV देगा सबसे धांसू अनुभव? जानें
काफी दिनों से आप भी Acer और Haier के स्मार्ट टीवी के बीच असमंजस में है कि कौन आपके बजट में आएगा? वैसे तो कम बजट में दोनों के ही अच्छे विकल्प मिल जाएंगे जिसे आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं।
काफी बार ऐसा होता है कि बजट में टीवी लेने की बात आती है तो लोग अक्सर दो ब्रांड के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं। ऐसे में ही Acer और Haier दोनों का नाम सामने आता है जो बजट में रहते हुए अलग-अलग कीमत और फीचर्स के साथ स्मार्ट टीवी पेश करते हैं। आपको बता दें, हायर के पास बजट सेगमेंट में कई ऐसे स्मार्ट टीवी हैं, जो कम कीमत में अच्छी स्क्रीन क्वालिटी और जरूरी स्मार्ट फीचर्स जैसे हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल, ऑडियो आउटपुट आदि उपलब्ध कराते हैं। वहीं Acer भी सही कीमत पर स्मार्ट टीवी पेश करता है, लेकिन इसके कुछ मॉडल बेहतर डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और आधुनिक फीचर्स के कारण थोड़े महंगे हो सकते हैं।
नीचे 6 बढ़िया मॉडल मिलेंगे जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं -
हायर और एसर दोनों ब्रांड के स्मार्ट टीवी में क्या अंतर है?
अगर आप बजट में स्मार्ट टीवी खरीदने की सोच रहे हैं, तो एसर और हायर दोनों ही लोकप्रिय विकल्प हैं। लेकिन दोनों ब्रांड अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर टीवी बनाते हैं, इसलिए इनके बीच सही चुनाव करना जरूरी हो जाता है;
मुख्य बातें
Haier
Acer
कीमत
पहली बार टीवी खरीदने वालों के लिए अच्छा विकल्प है और बजट में टिकाऊ भी है।
यह बहुत ही कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स जैसे 4K डिस्प्ले और दमदार साउंड देने के लिए जानी जाती है।
डिस्प्ले क्वालिटी
यह स्टैंडर्ड LED से लेकर QLED तक के बेहतरीन विकल्प प्रदान करते हैं।
कुछ मॉडल में बेहतर कलर एक्यूरेसी और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
साउंड क्वालिटी
डॉल्बी ऑडियो के साथ 20W तक के स्पीकर दिए जाते हैं।
कई मॉडल्स में 30W से लेकर 80W तक के स्पीकर्स डॉल्बी एटमॉस के साथ मिलते हैं।
स्मार्ट फीचर्स
हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल
ऑटो लो लेटेंसी मोड और MEMC जैसे मोशन स्मूथिंग फीचर्स
सर्विस
अच्छी पकड़
सर्विस लोकेशन के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है।
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Haier H5E Series 127cm (50) 4K Ultra HD Smart LED Google TV
50 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह स्मार्ट टीवी 4K अल्ट्रा एचडी रेजोल्यूशन के साथ आता है जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करता है। Haier के इस टीवी में 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट दिया गया है और यह 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल के साथ आता है जिससे हर कोने से पिक्चर देखने का अनुभव बढ़िया बन जाता है।
हमारा सुझाव
अपने बेडरूम में लगाने के लिए एक बढ़िया टीवी ढूंढ रहे हैं लेकिन बजट 40,000 रुपये के अंदर है तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प रहेगा क्योंकि यह रोजाना इस्तेमाल करने लायक तो है ही, वहीं इसकी स्पीड तेज है और स्टोरेज भी ज्यादा है।
इस बजट में ज्यादातर टीवी में केवल 8GB या 16GB स्टोरेज मिलती है। लेकिन इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज क्षमता दी गई है। इसका फायदा यह है कि टीवी लैग नहीं करेगा और आप बहुत सारे ऐप्स आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - 50H5E
स्क्रीन साइज़ - 50 इंच
रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
खासियत
बेजल लेस डिजाइन
डाउन फायरिंग स्पीकर्स
कमी
इसमें डॉल्बी विजन का सपोर्ट नहीं दिया गया है।
01
Acer 126 cm (50 inches) Super Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV
फ्रेमलेस डिजाइन वाला यह टीवी डॉल्बी विजन के साथ आता है जो शानदार पिक्चर क्वालिटी देता है जो आपको घर बैठे सिनेमाघर का अनुभव दे सकता है। इसमें QLED पैनल दिए गए हैं जो साधारण LED टीवी के मुकाबले ये कलर्स ज़्यादा वाइब्रेंट और ब्राइट दिखाते हैं।
हमारा सुझाव
आपको लगता है कि अलग से साउंडबार लगाने से आपका कमरा भरा-भरा दिखने लगता है तो यह Acer टीवी आपके लिए सही रहेगा क्योंकि इसमें 80 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है और इसमें वूफर और Tweeter के साथ GIGA बास और डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट मिलता है। यानी आपको अलग से साउंडबार खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आपको बड़े स्क्रीन पर गेम खेलने का शौक है तब भी यह आपके बड़े काम आ सकता है। जी हां, बजट टीवी होने के बावजूद इसमें 120Hz VRR और ALLM का सपोर्ट मिलता है, जो PS5 या Xbox पर गेमिंग करने वालों के लिए काफी बढ़िया है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Acer
मॉडल - AR50QDXGU2875AT
स्क्रीन साइज़ - 50 इंच
रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
खासियत
डुअल बैंड वाईफाई
5 साउंड मोड
कमी
गेम खेलते समय इसमें लैग की समस्या आ सकती है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
Haier H5E Series 108cm (43) 4K Ultra HD Smart LED Google TV 43H5E
60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला यह टीवी 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल के साथ आता है जिससे आप इस Haier टीवी को किसी भी कोने से देखें यह पिक्चर को बढ़िया तरीके से दिखाने में मदद करता है। 43 इंच के स्क्रीन साइज में 4K रेजोल्यूशन मिलना बहुत बढ़िया है। इसमें आपको 1080p के मुकाबले 4 गुना ज्यादा साफ पिक्चर क्वालिटी मिलेगी।
हमारा सुझाव
आजकल लगभग सबका लिविंग रूम काफी मॉडर्न हो चुका है, यह बजट टीवी भी उसी हिसाब से डिजाइन किया गया है जिसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी के विकल्प मौजूद है। जी हां, इसमें 4 HDMI पोर्ट हैं, जिनसे आप आसानी से अपना सेट-टॉप बॉक्स, साउंडबार, होम थिएटर, गेमिंग कंसोल और दूसरी चीज़ें कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें 2 USB पोर्ट भी हैं, जिनसे हार्ड ड्राइव और मल्टीमीडिया का इस्तेमाल तेज़ी से किया जा सकता है।
आप एक बढ़िया स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं तो इसे चुनना सही रहेगा क्योंकि इसमें गूगल असिस्टेंट और इन-बिल्ट क्रोमोकास्ट की सुविधा दी गई है जिससे आप अपने फोन की स्क्रीन को आसानी से टीवी से जोड़ सकते हैं। साथ ही, रिमोट में वॉइस कंट्रोल है, जिससे आप बोलकर कुछ भी सर्च कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - 43H5E
स्क्रीन साइज़ - 43 इंच
रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
खासियत
डॉल्बी ऑडिओ
स्लिम लुक डिजाइन
कमी
हालांकि हायर एक बड़ा ब्रांड है, लेकिन कुछ छोटे शहरों में इनके सर्विस सेंटर की उपलब्धता और कस्टमर सपोर्ट अन्य बड़े ब्रांड्स जैसे Samsung, LG या Sony के मुकाबले थोड़ी धीमी हो सकती है।
03
Acer 108 cm (43 inches) Ultra I Series 4K Ultra HD Smart LED Google TV
43 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाले इस टीवी में LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दिया गया है जो बढ़िया पिक्चर क्वालिटी तो देता ही है, साथ ही, इसमें मौजूद 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट की वजह से यह स्मूथ तरीके से चलता है। यह Acer TV फ्रेमलेस डिजाइन के साथ आता है जिसकी वजह से यह आपके लिविंग रूम की शोभा भी बढ़ा सकता है।
हमारा सुझाव
इस टीवी में सबसे नया एंड्रॉइड 14 आधारित गूगल टीवी सॉफ्टवेयर मिलता है। जिससे यह काफी बढ़िया तरीके से तो चलता ही है, साथ ही आपको आपकी पसंद के हिसाब से कंटेंट सजेस्ट कर सकता है।
कई लोगों को लगता है कि टीवी को नियंत्रित करने के लिए रिमोट को पास में लेकर जाना पड़ता है। तो अब चिंता छोड़िए क्योंकि इसके रिमोट में वॉइस कंट्रोल की सुविधा दी गई है जिससे अब आपको टीवी के पास जाकर नहीं बल्कि बस बोलकर इसे कंट्रोल कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Acer
मॉडल - AR43UDGGU2875BD
स्क्रीन साइज़ - 43 इंच
रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
खासियत
किड्स प्रोफ़ाइल
इको मोड
कमी
टीवी स्क्रीन में झिलमिलाहट की समस्या आ सकती है।
04
Haier 80cm (32) W4G Series HD Ready Smart Google TV
इस टीवी में 2 एचडीएमआइ पोर्ट्स दिए गए हैं जिसमें आसानी से सेटअप बॉक्स, स्पीकर्स और गेमिंग कंसोल को जोड़ा जा सकता है। साथ ही, 2 यूएसबी पोर्ट्स भी दिए गए हैं जिसमने अन्य हार्ड ड्राइव को कनेक्ट किया जा सकता है। वहीं, बिल्ट इन वाईफाई की वजह से यह Haier TV आसानी से इंटरनेट के साथ काम कर सकता है।
हमारा सुझाव
जब टीवी लेने जाते हैं तो अक्सर यह दिमाग में आता ही इसे बस टेबल पर रखा जा सकता है या केवल दीवार में टांगा जा सकता है? तो आपको बता दें, यह वॉलमाउंट तो है ही लेकिन इसे टेबल पर भी आप आराम से रख सकते हैं, यानी बजट और सुविधा दोनों एक साथ।
अगर घर बैठे ही फिल्म देखने का मजा दोगुना करना है तो इसे चुनिए क्योंकि इसमें आपको बेहतर और साफ आवाज के लिए डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट मिलता है, जो इस रेंज के टीवी के लिए अच्छा है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Haier
मॉडल - 32W4G
स्क्रीन साइज़ - 32 इंच
रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
खासियत
गूगल असिस्टेंट
OTT एप्स सपोर्ट
कमी
रिमोट सही से काम नहीं करता है।
05
Acer 80 cm (32 inches) Ultra V Series HD Ready Smart QLED Google TV
32 इंच के स्क्रीन साइज़ वाला यह स्मार्ट टीवी QLED डिस्प्ले के साथ आता है जो साधारण एलईडी टीवी के मुकाबले आपको बढ़िया और शानदार पिक्चर क्वालिटी देगा। Acer के इस टीवी में 5 साउंड मोड दिए गए हैं जिसमने स्टैंडर्ड, स्पीच, म्यूजिक, स्टेडियम और यूजर मोड मौजूद है जिसकी वजह से आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार सेट कर सकते हैं।
हमारा सुझाव
अगर आपके घर में छोटे बच्चे है तो यह टीवी बहुत काम आएगा क्योंकि इसमें किड्स प्रोफाइल मौजूद है जिसको सेट करने से यह बच्चों के हिसाब से कंटेट दिखाएगा और इसका डिजाइन भी काफी रंग-बिरंगा होता है जिससे बच्चे आकर्षित हो सकते हैं।
आपको लगता है टीवी चलाने से बिजली की खपत अधिक होती है तो अब नहीं होगी। क्योंकि इसमें इको मोड दिया गया है जिसकी वजह से टीवी स्क्रीन की ब्राइटनेस और बैकलाइट अपने आप कम हो जाती है, जिससे बिजली की खपत कम होती है और पर्यावरण को फायदा पहुंचता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Acer
मॉडल - AR32QDVGU2841BD
स्क्रीन साइज़ - 32 इंच
रिफ्रेश रेट - 60 हर्ट्ज
डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
खासियत
30 वाट आउटपुट साउंड
डुआल बैंड वाईफाई
कमी
इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है।
06
निष्कर्ष
वैसे तो हायर और एसर दोनों ही अपनी-अपनी जगह बढ़िया टीवी के मॉडल वो भी बजट में पेश करते हैं। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप एक साधारण, भरोसेमंद स्मार्ट टीवी चाहते हैं, तो Haier एक अच्छा विकल्प रहेगा। वहीं, अगर आप थोड़ा बेहतर परफॉर्मेंस, डिस्प्ले और स्मार्ट एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Acer बेहतर चुनाव साबित हो सकता है। हालांकि हायर के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी-सी अधिक लग सकती है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
एसर और हायर में कौन-सा ब्रांड ज्यादा बजट-फ्रेंडली स्मार्ट टीवी देता है?
हायर को आमतौर पर बजट-फ्रेंडली ब्रांड माना जाता है, क्योंकि इसके कई स्मार्ट टीवी कम कीमत में उपलब्ध हैं। हालांकि, एसर भी प्रतिस्पर्धी कीमत पर अच्छे फीचर्स वाले मॉडल पेश करता है। सही विकल्प आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है।
क्या एसर के स्मार्ट टीवी पैसे वसूल साबित होते हैं?
अगर आप बेहतर डिस्प्ले, स्मूद परफॉर्मेंस और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं, तो एसर के कई स्मार्ट टीवी अच्छी वैल्यू देते हैं। हालांकि, अलग-अलग मॉडल के फीचर्स और कीमत की तुलना करना जरूरी है।
क्या हायर के स्मार्ट टीवी रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छे हैं?
आमतौर पर, हायर के स्मार्ट टीवी सामान्य मनोरंजन, ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग, टीवी चैनल देखने और दैनिक उपयोग के लिए अच्छे माने जाते हैं। कम बजट में यह एक भरोसेमंद विकल्प हो सकता है।
स्मार्ट टीवी लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले स्क्रीन साइज, डिस्प्ले क्वालिटी, ऑपरेटिंग सिस्टम, साउंड, प्रोसेसर, कनेक्टिविटी विकल्प, वारंटी और सर्विस सेंटर की उपलब्धता जैसी बातों पर जरूर ध्यान दें।
क्या एसर और हायर दोनों में 4K स्मार्ट टीवी मिलते हैं?
वैसे दोनों ब्रांड 4K रिजॉल्यूशन वाले स्मार्ट टीवी उपलब्ध कराते हैं। आप अपने बजट और जरूरत के अनुसार अलग-अलग स्क्रीन साइज और फीचर्स वाले मॉडल चुन सकते हैं।