GPS Tracker के साथ महिलाओं की सुरक्षा होगी पुख्ता, देखिए बढ़िया विकल्प
अगर आप भी काम की वजह से बाहर रहती हैं और आपकी सेफ्टी को लेकर आपके पेरेंट्स काफी चिंतित रहते हैं, तो आप खुद के लिए GPS ट्रेकर ले सकती हैं, जो आपके लोकेशन की जानकारी देने के साथ ही इमरजेंसी में आपके परिजनों तक नोटिफिकेशन भी पहुंचाएगा जिससे समय रहते आपके पास मदद पहुंच सकेगी।
आज के तेज़ी से बदलते दौर में, महिलाओं की सुरक्षा एक चिंता बन गई है। चाहे आप अकेले यात्रा कर रही हों, देर रात काम कर रही हों, या बस अपने प्रियजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहती हों, एक GPS Tracker बढ़िया उपकरण हो सकता है। यह न केवल सटीक लोकेशन ट्रैकिंग प्रदान करता है, बल्कि आपातकालीन स्थिति में आपके अपनों को सूचित करने का भी काम करेगा। ऐसे में, हम आपके लिए Amazon पर मौजूद कुछ बेहतर ट्रैकर लेकर आए हैं जो आकार में छोटे हैं जिसकी वजह से कम जगह में आसानी से फिट किए जाएंगे। साथ ही, ये बढ़िया बैटरी बैकअप के साथ आते हैं जिसकी वजह से बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती है।
नीचे देखिए 5 बढ़िया विकल्प
Loading...
जांचे गए विकल्प
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
Acumen Track GF-06 Mini Wireless GPS Tracker
अगर आप भी अपने घर से बाहर रहती हैं जिसकी वजह से आपके घर वाले आपकी सुरक्षा को लेकर परेशान रहते हैं, तो यह GPS ट्रैकर बेहतर साबित होगा। यह वास्तविक समय में जगह की जानकारी देता है। यह छोटे आकार में बना है जिसकी वजह से इसे आप अपनी जेब से लेकर बैग में आसानी से रख सकती हैं।
आपकी सुरक्षा में कैसे मदद करेगा?
अगर आप रात के समय अकेले सफर करती हैं या किसी अनजान सुनसान रास्ते से गुज़र रही हैं, तो यह आपकी सुरक्षा में काफी मदद करेगा क्योंकि इसमें SOS बटन दिया गया है जिसे आपातकालीन स्थिति या खतरे के समय दबाने से आपके परिवार वालों के पास तुरंत अलर्ट चला जाएगा जिससे वे आपकी लोकेशन देख सकेंगे।
जीपीएस ट्रैकर में जियो-फेंसिंग अलर्ट दिया गया है। इसका फायदा यह है कि आप इसके ज़रिए अपने लिए एक सुरक्षा घेरा बना सकती हैं। हालांकि, जब भी आप इस घेरे से बाहर जाएंगी तो अलर्ट बजने लगेगा। यह इसलिए भी फायदेमंद है क्योंकि अगर आप ऑटो या कैब करके घर जा रही हैं और ड्राइवर अचानक से रास्ता बदल लेता है, तो भी आपके पास अलर्ट का नोटिफिकेशन आ जाएगा जिससे आप अपनी सुरक्षा कर सकती हैं।
01
Onelap Micro GPS (with 12 Months 4G SIM Recharge)
अपनी सुरक्षा के उद्देश्य से यदि आप अपनी गाड़ी में GPS ट्रैकर लगाना चाहती हैं तो आप Onelap ब्रांड के इस विकल्प को देख सकती हैं। छोटे होने की वजह से इसे गाड़ी के किसी भी जगह पर आसानी से छुपाकर लगाया जा सकता है। इसमें नई GPS चिप का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सभी सूचनाएं आपके फोन में आती रहेंगी।
आपकी सुरक्षा में कैसे मदद करेगा?
महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि जीपीएस ट्रैकर को कहां छुपाएं ताकि कोई उन्हें देख न सके और वे सुरक्षित अपने काम से घऱ तक और कहीं भी आ-जा सकें। ऐसे में आप इसे अपने बैग, पॉकेट या स्कूटी या गाड़ी में कहीं भी रख सकती हैं।
इसे गाड़ी के बैटरी से जोड़कर लगाया जा सकता है। इसकी वजह से गाड़ी जैसे ही चालू या बंद होगी आपके फोन पर अलर्ट आ जाएगा। यह आपके साथ-साथ गाड़ी चोरी होने की स्थिति में भी आपको सचेत करेगा और समय पर पहुंचकर उसे बचा सकती हैं।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
TWM ID Card GPS Tracker for Women
1500 mAh के पावर बैकअप के साथ आने वाले इस ट्रैकर में SOS अलर्ट दिया गया है जिसको अगर आप 3 सेकंड तक प्रेस करके रखती हैं, तो आपके नज़दीकी पुलिस स्टेशन या फिर आपके घर वालों तक आपकी नोटिफिकेशन जाती है। यह फोन तो नहीं है लेकिन इसमें टू-वे कम्युनिकेशन मिलता है जिससे आप अपने बच्चों/प्रियजनों से बात करके हालात के बारे में भी बता सकती हैं।
आपकी सुरक्षा में कैसे मदद करेगा?
अगर आपकी भी बेटी छोटी है और उसे आप फोन नहीं देना चाहते हैं लेकिन उसकी सुरक्षा को लेकर आप बहुत ज्यादा चिंतित हैं, तो इस जीपीएस ट्रैकर को आईडी कार्ड की तरह पहना सकते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें इन-बिल्ट स्पीकर्स और माइक दिए होते हैं जो एक मिनी-फोन की तरह काम करते हैं। इससे आप अपने बच्चों से बात कर सकती हैं साथ ही वे भी आपसे बात कर सकते हैं।
इस जीपीएस ट्रैकर में रियल-टाइम 4G ट्रैकिंग की सुविधा मिल जाती है। ऐसे में, यह लेटेस्ट 4G तकनीक आपकी लोकेशन को हमेशा अपडेट रखती है, साथ ही आपके घर वालों को भी सूचित करती है कि आप इस समय कहां पर हैं।
फ्री सिम कार्ड के साथ आने वाले इस GPS ट्रैकर में कॉलिंग फ़ंक्शन मिलता है जिसकी मदद से आप बातचीत कर सकती हैं। यह ट्रैकर एंड्रॉइड से लेकर iOS को सपोर्ट करता है। इसे आईडी कार्ड डिज़ाइन में बनाया गया है जिससे किसी को पता भी नहीं चलेगा कि यह GPS ट्रैकर है।
आपकी सुरक्षा में कैसे मदद करेगा?
इस जीपीएस ट्रैकर को लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें आपको रूट हिस्ट्री प्लेबैक मिल जाता है जिसकी मदद से अगर आपकी बच्ची कहीं खो जाती है या उसके साथ कुछ अनहोनी हो जाती है, तो इस जीपीएस ट्रैकर की मदद से यह पता चल पाएगा कि वह कहां-कहां गई थी और वह अभी कहां है। इसके बारे में आसानी से जानकारी मिल जाएगी, जिससे आप उस तक काफी जल्दी मदद पहुंच सकते हैं। बता दें कि यह डिवाइस उन महिलाओं और बच्चों के लिए बढ़िया है जो अपने ऑफिस या कॉलेज अकेले सफर करती हैं।
इस जीपीएस ट्रैकर में सेफ्टी ज़ोन दिया गया है जिसकी मदद से अगर आप गाड़ी या कैब करके यात्रा करती हैं लेकिन बार-बार ड्राइवर अलग-अलग रूट से यात्रा करता है जिससे आपको पता नहीं चलता है कौन सा रूट है, तो आप एक सेफ्टी ज़ोन के माध्यम से पता कर सकती हैं कि आपका जो कैब ड्राइवर है उसने रूट बदल दिया है और इससे आपके घर वालों के पास भी नोटिफिकेशन और लोकेशन पहुँच जाते हैं, जिससे आप सुरक्षित रहती हैं।
04
SeTrack Wireless GPS Tracker with Voice Monitoring
छोटे आकार वाले इस GPS ट्रैकर को वॉटरप्रूफ़ तरीके से डिज़ाइन किया गया है। इसके ज़रिए आप आसानी से लोकेशन को देख सकती हैं। इसमें वॉइस मॉनिटरिंग दी गई है।
आपकी सुरक्षा में कैसे मदद करेगा?
अगर आप खुद के लिए छोटे आकार के GPS ट्रैकर की तलाश कर रहे हैं, तो आप इसका चुनाव कर सकते हैं। यह छोटा होने के साथ कहीं भी चिपक सकता है, क्योंकि इसमें मैग्नेट लगा हुआ है। साथ ही, यह आपके लोकेशन के बारे में जानकारी भी देता है।
यह आपके लिए इसलिए भी बेहतर है क्योंकि इसमें नोटिफिकेशन और अलर्ट मिलता है, जो खतरे से पहले ही इसके बारे में जानकारी दे देगा। इससे आपको पता चल सकता है कि जिस कैब में आप हैं, वह गलत डायरेक्शन में चल रही है या फिर आप अपनी सेफ्टी ज़ोन से बाहर जाती हैं, तो भी आपको सेफ्टी अलर्ट बज जाता है।
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
जीपीएस ट्रैकर महिलाओं की सुरक्षा में कैसे मदद करते हैं?
जीपीएस ट्रैकर वास्तविक समय में स्थान की जानकारी प्रदान करके, आपातकालीन अलर्ट भेजकर और प्रियजनों को आपकी स्थिति जानने में मदद करके महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाते हैं।
एक महिला के लिए जीपीएस ट्रैकर चुनते समय सबसे महत्वपूर्ण बात क्या है?
उपयोग में आसानी, बैटरी लाइफ, सटीकता, आपातकालीन बटन की उपलब्धता और डिवाइस का आकार/डिस्क्रीटनेस सबसे महत्वपूर्ण बातें हैं।
क्या जीपीएस ट्रैकर केवल आपात स्थिति के लिए होते हैं?
नहीं, वे दैनिक जीवन में भी शांति प्रदान कर सकते हैं, जैसे कि देर रात घर लौटते समय या किसी नई जगह की यात्रा करते समय।