आपका अगला Laptop सिर्फ Rs 40,000 में! देखें एचपी और लेनोवो जैसे ऑप्शन

अगर आप स्टूडेंट हैं या बेसिक ऑफिस के काम करते हैं, तो ₹40,000 के अंदर का लैपटॉप आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकता है। इसे लेते समय रैम, एसएसडी और बैटरी बैकअप पर ध्यान दे सकते हैं, ताकि आपको बेहतर अनुभव मिल सके।

किफायती लैपटॉप्स देखें
किफायती लैपटॉप्स देखें

क्या आपका बजट भी ₹40,000 तक है और आप इसमें बढ़िया ब्रांड के किफायती और अच्छा प्रदर्शन देने वाला लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है, यहां आपको बढ़िया मॉडल्स के विकल्प मिल जाएंगे जो छात्रों से लेकर ऑफिस जाने वाले लोगों तक के लिए सही चॉइस हो सकता है। इस बजट में अब HP, Lenovo, ASUS, acer जैसी कंपनियां ऐसे मॉडल्स दे रही हैं जो रोज दिन के उपयोग, ऑनलाइन क्लासेस, ऑफिस के काम और हल्के-फुल्के मल्टीटास्किंग के लिए बिल्कुल सही हो सकते हैं। इस बजट में मिलने वाले Laptops में आमतौर पर आपको इंटेल या AMD जैसे प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं, जो स्मूद परफॉर्मेंस दे सकते हैं। इसके साथ आपको बढ़िया रैम और एसएसडी स्टोरेज भी मिल सकते हैं, जिससे लैपटॉप की स्पीड काफी बेहतर हो जाती है। पहले जहां इस बजट में स्लो सिस्टम मिलते थे, अब वहीं फास्ट बूटिंग और अच्छे रिस्पॉन्स वाला अनुभव मिल सकता है। ये लैपटॉप्स न केवल टिकाऊ होते हैं बल्कि इनकी सर्विस और सपोर्ट भी अच्छा हो सकता है, जो लंबे समय तक उपयोग के लिए जरूरी माना जा सकता है। कुछ मॉडल्स में फुल एचडी डिस्प्ले, अच्छा बैटरी बैकअप और स्टाइलिश डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।

तो फिर देर किस बात की, फटाफट से नजर डालें 5 बढ़िया विकल्प पर नीचे और चुनें अपने लिए एक किफायती और टिकाऊ लैपटॉप - 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • ASUS Chromebook CX1405 (2025) Thin & Light Laptop

    किफायती और रोजाना के इस्तेमाल के लिए बढ़िया ब्रांड के लैपटॉप की तलाश है तो यह मॉडल आपके लिए शै हो सकता है जो खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो तेज, सरल और सुरक्षित कंप्यूटिंग अनुभव चाहते हैं। ASUS का यह लैपटॉप इंटेल कोर 3-N355 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी बेस स्पीड 1.9 GHz है और यह 3.9 GHz तक बूस्ट कर सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और सामान्य काम आसानी से पूरे किए जा सकते हैं। इस आसुस के लैपटॉप में 8GB रैम दी गई है, जो स्मूद परफॉर्मेंस दे सकती है, जबकि 128GB eMMC स्टोरेज रोजमर्रा की फाइलों और क्लाउड-आधारित उपयोग के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है। इसका 14 इंच का फुल एचडी एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है, जिससे आप लंबे समय तक बिना आंखों पर ज़्यादा तनाव डाले काम कर सकते हैं। वहीं, 60 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 86% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे देखने में भी आकर्षक बना सकते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटीग्रेटेड इंटेल UHD ग्राफिक्स दिया गया है, जो सामान्य वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्के ग्राफिक्स कामों के लिए सही हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ASUS
    • सीरीज - ASUS Chromebook 
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • रंग - ग्रे 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 128 GB
    • CPU मॉडल - इंटेल कोर 3 N355 
    • रैम साइज़ - 8 GB

    खासियत 

    • यह लैपटॉप क्रोम OS पर चलता है, जो तेज बूट टाइम, बेहतर सुरक्षा और गूगल ऐप्स के साथ बेहतरीन इंटीग्रेशन प्रदान करता है। 
    • इसमें वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 जैसी आधुनिक कनेक्टिविटी सुविधाएं शामिल हैं, जिससे इंटरनेट कनेक्शन तेज और स्थिर रह सकता है। 
    • इसमें 720p एचडी कैमरा और प्राइवेसी शटर जैसी सुविधाएं मौजूद है जो इसे ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए भी उपयुक्त बना सकती हैं।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    योरपिक्स पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

    01
  • HP 255 Notebook, AMD Athlon Silver 7120U HD Laptop

    15.6 इंच की एचडी स्क्रीन के साथ आने इस लैपटॉप में 1366×768 रिज़ॉल्यूशन मौजूद है जो आपको बढ़िया पिक्चर क्वालिटी देने में मदद कर सकता है। वहीं, एंटी-ग्लेयर कोटिंग होने की वजह से लंबे समय तक काम करने में आंखों पर कम असर पड़ सकता है। हालांकि, HP Laptop का कलर आउटपुट और ब्राइटनेस बेसिक लेवल का है, इसलिए यह प्रोफेशनल डिजाइनिंग या हाई-एंड ग्राफिक्स वर्क के लिए ज्यादा उपयुक्त नहीं हो सकता है। इसमें AMD Athlon सिल्वर 7120U प्रोसेसर दिया गया है, जो 3.5 GHz तक की स्पीड प्रदान करता है। यह प्रोसेसर बेसिक मल्टीटास्किंग, इंटरनेट ब्राउज़िंग, और हल्के सॉफ्टवेयर उपयोग के लिए ठीक-ठाक प्रदर्शन दे सकता है। इस लैपटॉप में 8GB रैम दी गई है, जो सामान्य कामों जैसे MS ऑफिस, ऑनलाइन क्लासेस और वीडियो स्ट्रीमिंग को आसानी से संभाल सकती है। साथ ही, 256GB SSD स्टोरेज होने के कारण सिस्टम तेज़ी से बूट होता है और फाइल्स जल्दी खुल सकती हैं, जिससे इसे चलाने का आपका अनुभव बढ़िया बन सकता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी टाइप-ए, एचडीएमआई पोर्ट और वाई-फाई 6 सपोर्ट दिया गया है, जो फास्ट इंटरनेट कनेक्शन देने में मदद कर सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - HP
    • सीरीज - 255 G10
    • स्क्रीन साइज़ - 39.6 सेमी  
    • रंग - सिल्वर  
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 256 GB
    • CPU मॉडल - अदर्स 
    • रैम साइज़ - 8 GB

    खासियत

    • ग्राफिक्स के लिए इसमें AMD Radeon 610M इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो हल्के ग्राफिक्स टास्क और कैजुअल गेमिंग को सपोर्ट कर सकते हैं। 
    • इसमें विंडोज 11 होम प्री-इंस्टॉल मिलता है, जिससे यूजर को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिल सकते हैं।
    • बैटरी की बात करें तो इसमें 41Wh की 3-सेल बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में एक दिन तक चल सकती है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने कहा यह स्लो काम करता है और जल्दी गर्म हो जाता है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Primebook 2 Max (2026)

    यह नया और आधुनिक लैपटॉप है, जो खास तौर पर छात्रों, प्रोफेशनल्स और रोजमर्रा के उपयोगकर्ताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह अपने स्टाइलिश ग्रे कलर, हल्के वजन और बड़े 15.6 इंच के फुल एचडी IPS डिस्प्ले के साथ एक मजेदार अनुभव दे सकता है। Primebook की स्क्रीन एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आती है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर आंखों पर कम असर पड़ सकता है और विज़ुअल्स भी साफ और आकर्षक दिख सकते हैं। इस लैपटॉप में मीडिया टेक हेलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.2 GHz तक की स्पीड पर काम कर सकता है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, ऑनलाइन क्लास, ऑफिस के काम और मनोरंजन जैसे कामों को बिना किसी रुकावट के आसानी से संभाल सकता है। साउंड और कम्युनिकेशन के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो साफ आवाज और बेहतर कॉल क्वालिटी दे सकते हैं। इसके साथ ही, इसमें AI आधारित फीचर्स जैसे ग्लोबल सर्च और Gemini AI असिस्टेंट शामिल हैं, जो आपको तेजी से जानकारी खोजने, स्क्रीन कंटेंट समझने और काम को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Primebook
    • सीरीज - Primebook 2 Max 
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
    • रंग - ग्रे 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 256 GB
    • CPU मॉडल - MediaTek Helio 
    • रैम साइज़ - 8 GB

    खासियत

    • इसमें मल्टी-विंडो सपोर्ट, डेस्कटॉप-स्टाइल फाइल मैनेजर और कीबोर्ड-ट्रैकपैड के साथ आसान नेविगेशन मिलता है। 
    • इस लैपटॉप में 60.3Wh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 12 घंटे तक चल सकती है जिससे कि आप पूरे दिन बिना चार्जर के भी काम कर सकते हैं। 
    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड और न्यूमेरिक कीपैड भी दिया गया है, जो रात में या कम रोशनी में काम करने को आसान बना सकता है।

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताया।
    03
  • Lenovo SmartChoice Chromebook Laptop

    1.21 किलोग्राम वजन के साथ आने वाला यह लैपटॉप काफी हल्का है और डिजाइन में भी आकर्षक है जिसे आप आराम से कहीं भी लेकर आ-जा सकते हैं। इसमें 11.6 इंच का एचडी एंटी-ग्लेयर स्क्रीन दिया गया है, जिसकी ब्राइटनेस 250 निट्स है। यह स्क्रीन लंबे समय तक पढ़ाई या काम करने के लिए आंखों पर कम असर डाल सकती है। इसका कॉम्पैक्ट साइज इसे आसानी से कैरी करने लायक बना सकता है। आपको बता दें, इसमें इंटेल Celeron N4500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 1.1GHz की बेस स्पीड और 2.8GHz तक की मैक्स स्पीड के साथ आता है। यह डुअल-कोर प्रोसेसर साधारण काम जैसे इंटरनेट ब्राउज़िंग, ऑनलाइन क्लास, डॉक्यूमेंट एडिटिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए अच्छा काम कर सकता है। Lenovo के इस Laptop में 4GB रैम दी गई है, जो मल्टीटास्किंग के लिए सीमित लेकिन सामान्य उपयोग के लिए ठीक मानी जाती है। स्टोरेज के तौर पर इसमें 64GB eMMC दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस प्रदान कर सकता है, हालांकि ज्यादा डेटा स्टोर करने वालों के लिए क्लाउड स्टोरेज बेहतर विकल्प रहेगा। कैमरा सेक्शन में एचडी 720p फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें प्राइवेसी शटर भी शामिल है, जिससे आपकी सुरक्षा बढ़ सकती है। वहीं, ऑडियो के लिए इसमें 2W के ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो सामान्य उपयोग के लिए ठीक साउंड दे सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lenovo
    • सीरीज - Chromebook 
    • स्क्रीन साइज़ - 11.6 इंच 
    • रंग - मैका ब्लू 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 64 GB
    • CPU मॉडल - Celeron 
    • रैम साइज़ - 4 GB

    खासियत

    • यह लैपटॉप क्रोम OS पर चलता है, जो तेज, सुरक्षित और आसान ऑपरेटिंग सिस्टम माना जाता है। 
    • इसमें 42Wh की बैटरी दी गई है, जो लगभग 11.9 घंटे तक चल सकती है और में रैपिड चार्ज की वजह से यह सिर्फ 1 घंटे में लगभग 80% तक चार्ज हो सकता है। 
    • इसमें 4-साइड नैरो बेज़ल डिज़ाइन दिया गया है, जो इसे मॉडर्न लुक देता है।

    कमी 

    • कुछ यूजर्स को इसका फंक्शन सही नहीं लगा।
    04
  • acer Aspire 3, Thin and Light Laptop

    इंटेल पेंटियम के साथ आने वाला यह लैपटॉप रोजाना के काम जैसे इंटरनेट ब्राउज़िंग, वीडियो देखना, ऑनलाइन क्लासेस और ऑफिस के काम के लिए सही चॉइस बन सकते हैं। Acer का यह लैपटॉप एक किफायती और उपयोगी लैपटॉप हो सकता है जो केवल 1.5 किलोग्राम वजन के साथ आता है और इस एसर लैपटॉप को आप आराम से कहीं भी लेकर आना-जाना कर सकते हैं। साथ ही इसमें 12GB LPDDR4X रैम दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग काफी स्मूद हो सकती है और कई ऐप्स एक साथ चलाने में कोई परेशानी नहीं होती। 512GB एसएसडी स्टोरेज के कारण सिस्टम तेज़ी से बूट हो सकता है और फाइल्स भी जल्दी एक्सेस हो सकती हैं। कनेक्टिविटी के मामले में भी यह लैपटॉप अच्छा है। इसमें वाई-फाई सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज इंटरनेट कनेक्शन मिल सकता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें बेहतर कैमरा और माइक्रोफोन भी दिए गए हैं, जो ऑनलाइन मीटिंग्स और क्लासेस के लिए उपयोगी हो सकते हैं। पोर्ट्स की बात करें तो इसमें USB 3.0 पोर्ट्स और HDMI पोर्ट दिया गया है, जिससे आप आसानी से अन्य डिवाइस या एक्सटर्नल डिस्प्ले कनेक्ट कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Acer
    • सीरीज - Aspire 3 
    • स्क्रीन साइज़ - 15.6 इंच 
    • रंग - सिल्वर 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • CPU मॉडल - Pentium 
    • रैम साइज़ - 12 GB

    खासियत

    • इसका 15.6 इंच का एचडी डिस्प्ले 1366 x 768 रेजोल्यूशन के साथ आता है, जो वीडियो देखने और सामान्य उपयोग के लिए ठीक-ठाक अनुभव दे सकता है। 
    • पतले बेजल की वजह से स्क्रीन पर ज्यादा कंटेंट देखने को मिल सकता है। 
    • इसमें मौजूद एसर ब्लूलाइट शील्ड फीचर आंखों को हानिकारक ब्लू लाइट से बचाने में मदद कर सकता है, जिससे लंबे समय तक काम करने पर भी आंखों पर कम असर पड़ता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर्स ने बताया यह अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है और और काफी जल्दी हैंग हो जाता है। 
    • कुछ यूजर्स ने बताया इसमें हीटिंग की समस्या आती है और इसकी बैटरी लाइफ भी सही नहीं है। 

    गैजेट गली पर इस तरह के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए कौन-से ब्रांड का लैपटॉप है बढ़िया जो मिलेगा आपको 40,000 रुपये के अंदर 

यहां तालिका के माध्यम से ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को बताया गया है जिसकी मदद से आप बजट में एक बढ़िया ब्रांड के टॉप मॉडल लैपटॉप ले सकते हैं - 

ब्रांड/मॉडल 

स्क्रीन साइज़ 

प्रोसेसर ब्रांड और टाइप 

प्रोसेसर स्पीड 

ASUS Chromebook CX1405 (2025), Thin & Light Laptop

14 इंच 

Intel Core 3 N355

1.9 GHz

HP 255 Notebook, HD Laptop 

39.6 सेमी 

AMD

3.5 GHz

Primebook 2 Max (2026)

15.6 इंच 

MediaTek Helio

2.2 GHz

Lenovo {SmartChoice Chromebook, 82UY0014HA, Laptop



11.6 इंच 

Intel Celeron

1.1 GHz

acer Aspire 3, Thin and Light Laptop

15.6 इंच 

Intel Pentium

1.1 GHz

इन्हें भी पढ़ें - 

डिसक्लेमर - लेख लिखते समय सभी प्रोडक्ट की कीमत 40,000 रुपए के अंदर थी लेकिन अमेजन की कीमत परिवर्तन के अधीन है। इसलिए बाद में इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं जिसकी हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं है। इसलिए हम ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि कोई भी प्रोडक्ट लेने से पहले एक बार कीमत की जांच कर लें।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • क्या ₹40,000 के अंदर अच्छा लैपटॉप मिल सकता है?
    आमतौर पर, इस बजट में आपको अच्छे ब्रांड्स के ऐसे लैपटॉप मिल सकते हैं जो रोजाना उपयोग, ऑनलाइन क्लासेस और ऑफिस के काम के लिए पर्याप्त हो सकते हैं।
  • इस बजट में कौन सा प्रोसेसर बेहतर रहेगा?
    ₹40,000 के अंदर Intel या AMD प्रोसेसर अच्छे विकल्प माने जाते हैं, जो सामान्य काम के लिए स्मूद परफॉर्मेंस दे सकते हैं।
  • क्या 8GB रैम जरूरी है?
    आमतौर पर, आज के समय में 8GB रैम बेहतर मानी जाती है क्योंकि इससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है और लैपटॉप स्लो नहीं पड़ता।

Loading...

Loading...