इन बढ़िया Touch Screen Laptops में मिल रहा है शक्तिशाली प्रोसेसर, काम होगा झटपट

अगर आप नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं, तो टचस्क्रीन वाले Laptop एक स्मार्ट और आधुनिक विकल्प साबित हो सकता है। यह न केवल आपके काम करने के तरीके को बेहतर बना सकता है, बल्कि आपको टेक्नोलॉजी का एक नया अनुभव भी दे सकता है और इनमें मिलने वाले दमदार प्रोसेसर के साथ काम होगा आसान।

दमदार प्रोसेसर वाले Touch Screen Laptops देखें
दमदार प्रोसेसर वाले Touch Screen Laptops देखें

आज के समय में लोग सिर्फ एक साधारण लैपटॉप नहीं, बल्कि एक ऐसा डिवाइस चाहते हैं जो तेज, स्मार्ट और इस्तेमाल में आसान हो। टच स्क्रीन वाले लैपटॉप्स इसी को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं, क्योंकि इनमें आपको मोबाइल जैसा स्मूद टच का अनुभव मिल सकता है जिसे आप अपनी उंगलियों के साथ आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें, ऐसे डिजाइन वाले लैपटॉप्स में शानदार डिस्प्ले क्वालिटी, लंबी बैटरी लाइफ और पावरफुल Processor देखने को मिल सकते हैं और इन प्रोसेसर की मदद से आपको मल्टीटास्किंग, गेम खेलने और भारी सॉफ्टवेयर भी चलाने में आसानी हो सकती है। Touch Screen वाले Laptops के कई मॉडल्स में 2-इन-1 डिजाइन भी आता है, जिससे आप उन्हें लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर स्टूडेंट्स, क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और बिजनेस यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा, कई सारे मॉडल्स में आपको एआई फीचर्स, बेहतर सिक्योरिटी और हल्का डिजाइन भी मिल सकता है, जिससे इन्हें कहीं भी ले जाना आसान हो सकता है। चाहे आप ऑनलाइन क्लास कर रहे हो, ऑफिस का काम कर रहे हो या बस मनोरंजन के लिए इसे लेना हो, दमदार प्रोसेसर के साथ आने वाले ये लैपटॉप हर काम को आसान और मजेदार बना सकते हैं।

फिर देर किस बात की, फटाफट से नजर डालें 5 बढ़िया विकल्प पर जिसे अमेजन की मदद से आसानी से लिया जा सकता है -

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Lenovo Yoga Slim 7 Snapdragon X Elite X1E Built in-AI Touchscreen Laptop

    14 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आने वाला यह लैपटॉप एंटी-ग्लेयर कोटिंग के साथ आता है जिससे देर तक भी इसपर काम करने पर यह आपकी आंखों को नुकसान से बचा सकता है। आपको बता दें, यह Lenovo का एक टच स्क्रीन लैपटॉप है जिसे आप उंगलियों के मदद से चला सकते हैं और अपने काम को आसान बना सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन AI प्रोसेसर दिया गया है और यह स्नैपड्रैगन एक्स एलीट एक्स1ई-78 के साथ काम करता है जो आपको तेज प्रदर्शन के साथ-साथ पूरे दिन चलने वाला बैटरी दे सकता है और तेज ARM-आधारित कंप्यूटिंग के लिए काम कर सकता है। यह 45 TOPS NPU के साथ AI कार्यों, मल्टीटास्किंग और हल्की गेमिंग में कुशल माना जाता है। वहीं, इसमें 3K रिजोल्यूशन के साथ OLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1000 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है जो आपको तेज रोशनी में भी बढ़िया पिक्चर क्वालिटी देने में मददगार साबित हो सकता है। वहीं, इसमें मौजूद डॉल्बी विजन आपके गेम खेलने, एडिटिंग का काम करने या फिर फिल्म आदि देखने के अनुभव को और भी मजेदार बना सकता है। यह पतले डिजाइन के साथ आता है और साथ ही, 1.28 किलोग्राम के साथ वजन में भी काफी हल्का होता है जिससे आराम से इसे लेकर एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lenovo
    • सीरीज - Yoga Slim 7
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • रंग - कॉस्मिक ब्लू
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
    • CPU मॉडल - स्नैपड्रैगन
    • रैम साइज़ - 32 GB
    • वजन - 1.28 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है जिससे आप कम रोशनी में भी आराम से टायपिंग कर सकते हैं। 
    • यह 70Wh बैटरी लाइफ के साथ आता है जो लगभग 7 घंटे से ज्यादा की बैटरी बैकअप दे सकता है। 
    • इसमें वाईफाई 7 का सपोर्ट मिलता है जिससे आपको स्थिर इंटरनेट कनेक्शन मिल सकता है। 

    कमी 

    • अभी तक यूजर ने कोई कमी नहीं बताई है। 

    योरपिक्स पर अन्य प्रोडक्ट के बारे में पढ़ सकते हैं।

    01
  • ASUS Zenbook 14, Intel Core Ultra 5 Series 2 Touchscreen Laptop

    मात्र 1.28 किलोग्राम वजन के साथ आने वाला यह लैपटॉप वजन में काफी हल्का है जिससे आप आराम से इसे कहीं भी लेकर आ-जा सकते हैं। इस ASUS ब्रांड के लैपटॉप में इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 14 कोर और 16 थ्रेड्स के साथ आता है तथा 4.9 GHz तक की स्पीड प्रदान कर सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस काम बेहद स्मूद हो सकते हैं। वहीं इस आसुस लैपटॉप का 14 इंच का 3K OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 400 निट्स ब्राइटनेस के साथ बेहद साफ और आकर्षक विजुयल्स दे सकता है, जो कंटेंट क्रिएशन, मूवी देखने और डिजाइनिंग जैसे कामों को मजेदार बना सकता है। आपको बता दें, इस Touchscreen Laptop में 16GB RAM और 1TB एसएसडी स्टोरेज दी गई है, जिससे तेज डेटा एक्सेस और स्मूद परफॉर्मेंस मिल सकती है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल Arc इंटीग्रेटेड GPU दिया गया है, जो सामान्य गेमिंग और क्रिएटिव टास्क के लिए सही माने जाते हैं। इसकी एक खास बात इसका इंटेल एआई बूस्ट NPU है, जो AI आधारित कार्यों को और अधिक तेज और स्मार्ट बना सकता है। इसके अलावा, कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट मिलता है जिससे आपको स्थिर और मजबूत इंटरनेट कनेक्शन मिल सकता है और आपक काम आसानी से हो सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - ASUS
    • सीरीज - ASUS Zenbook 14
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • रंग - पॉन्डर ब्लू
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 1 TB
    • CPU मॉडल - इंटेल कोर अल्ट्रा 5 
    • रैम साइज़ - 16 GB
    • वजन - 1.28 किलोग्राम 

    खासियत 

    • इसमें थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और यूएसबी टाइप-ए जैसे कई उपयोगी पोर्ट दिए गए हैं जिससे कनेक्टिविटी आसान हो सकती है।  
    • इसमें 75Wh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक काम करने की सुविधा दे सकती है। 
    • यह विंडोज 11 होम के साथ आता है और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस होम 2024 की लाइफटाइम वैलिडिटी देता है। 

    कमी 

    • अमेजन यूजर ने बताया इसे ज्यादा देर इस्तेमाल करने पर इसमें हीटिंग की समस्या हो जाती है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • HP Pavilion x360, 13th Gen Intel Core i5-1335U Touchscreen Laptop

    यह एक आधुनिक और बहुउपयोगी लैपटॉप है, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो काम, पढ़ाई और मनोरंजन, सब कुछ एक ही डिवाइस में चाहते हैं। यह लैपटॉप 13 वीं पीढ़ी के इंटेल कोर i5 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी स्पीड 4.6 GHz तक जा सकती है। इसमें 10 कोर और 12 थ्रेड्स हैं, जिससे मल्टीटास्किंग बेहद स्मूद हो सकती है और आप अपने काम को आम से फास्ट तरीके से कर सकते हैं। HP का यह लैपटॉप टचस्क्रीन फीचर के साथ आता है जिससे इसे फोन की तरह उंगलियों की मदद से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, इसमें 16GB रैम दी गई है, जो तेज परफॉर्मेंस दे सकती है। साथ ही 512GB का स्टोरेज भी मिल रहा है, जिससे फाइल्स तेजी से खुल सकती है और आपके काम आसान हो सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी, यूएसबी टाइप-ए, एचडीएमआई 2.1 और हेडफोन या माइक कॉम्बो जैसे कई पोर्ट दिए गए हैं जिससे अन्य डिवाइस को इससे जोड़ना आसान हो सकता है। साथ ही वाईफाई 6 और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे तेज और स्थिर इंटरनेट कनेक्शन मिल सकता है। इसमें 14 इंच का फूल एचडी डिस्प्ले दिया गया है और यह IPS पैनल के साथ आता है, जिससे व्यूइंग एंगल बेहतर हो सकता है। हालांकि इसकी ब्राइटनेस 250 निट्स और 45% NTSC कलर गैमट है, जो बेसिक उपयोग के लिए अच्छा माना जा सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - HP
    • सीरीज - Pavilion x360
    • स्क्रीन साइज़ - 17.3 इंच 
    • रंग - सिल्वर
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • CPU मॉडल - कोर i5 
    • रैम साइज़ - 16 GB
    • वजन - 1.51 किलोग्राम 

    खासियत 

    • यह 360-डिग्री हिंज डिजाइन के साथ आता है जिससे आप इसे लैपटॉप, टैबलेट, टेंट और स्टैंड मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • ग्राफिक्स के लिए इसमें इंटेल आइरिस ग्राफिक्स दिए गए हैं जिससे रोजाना के काम, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्के गेम के लिए यह एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। 
    • इसमें 5MP का एचपी ट्रू विजन कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग के लिए बेहतर क्वालिटी दे सकता है। 

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया यह ज्यादा देर इस्तेमाल करने पर गर्म हो जाता है और साथ ही, इसकी साउंड क्वालिटी भी सही नहीं है।
    03
  • Lenovo Smartchoice Ideapad 5 2-in-1 1 Laptop

    क्या आप भी एक ऐसा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं जो कीबोर्ड और माउस के अलावा आपकी उंगलियों की मदद से भी चल सके और दमदार प्रोसेसर के साथ आपके काम को फटाफट से करने में मदद कर सके? तो यह Lenovo का मॉडल आपके लिए एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। यह लैपटॉप आधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और बेहतरीन प्रदर्शन का बेजोड़ संगम पेश कर सकता है। आपको बता दें इसमें 13 वीं जेन का इंटेल कोर i5 प्रोसेसर दिया गया है जो 2.1 GHz से लेकर 4.6 GHz तक की स्पीड पर काम कर सकता है। इसके साथ 8 कोर और 12 थ्रेड्स मिलते हैं, जिससे मल्टीटास्किंग काफी स्मूद हो सकती है। चाहे आप ऑफिस का काम कर रहे हों, ऑनलाइन क्लास कर रहे हो या हल्का गेमिंग कर रहे हों, यह लेनोवो लैपटॉप हर स्थिति में अच्छा प्रदर्शन दे सकता है। यह 2-In-One Laptop 14 इंच के IPS डिस्प्ले के साथ आता है जो आपको बढ़िया पिक्चर क्वालिटी दे सकता है और साथ ही, 300 निट्स ब्राइटनेस के साथ तेज रोशनी में भी इसके स्क्रीन को देखना आसान हो सकता है। बैटरी के मामले में भी यह निराश नहीं कर सकता है क्योंकि इसमें 57Wh बैटरी दिया गया है जिसके साथ यह लंबे समय तक चल सकता है। कंपनी के अनुसार, वीडियो प्लेबैक में यह 17 घंटे तक चल सकता है। साथ ही रैपिड चार्ज बूस्ट फीचर से मात्र 15 मिनट की चार्जिंग में लगभग 2 घंटे का बैकअप मिल सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Lenovo
    • सीरीज - IdeaPad 5 2-in-1
    • स्क्रीन साइज़ - 14 इंच 
    • रंग - लुना ग्रे
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • CPU मॉडल - कोर i5 
    • रैम साइज़ - 16 GB
    • वजन - 1.6 किलोग्राम 

    खासियत

    • इसमें 16GB का रैम दिया गया है और 512GB का एसएसडी स्टोरेज मौजूद है जो आपको अच्छा-खासा स्पेस दे सकता है।  
    • इसका टचस्क्रीन और 360 डिग्री हिंज इसे एक 2-इन-1 डिवाइस बनाते हैं, जिससे आप इसे लैपटॉप, टैबलेट या टेंट मोड में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
    • इस लैपटों के साथ आपको पेन भी मिल रहा है जिससे यह नोट्स बनाने और क्रिएटिव काम के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।

    कमी 

    • अमेजन से लेने पर यूजर ने बताया उन्हें खराब प्रोडक्ट मिला और इस लैपटॉप का बैटरी काम नहीं कर रहा है।
    04
  • HP Envy x360 AI Laptop Touchscreen

    2-इन-वन डिजाइन में बना हुआ यह लैपटॉप टचस्क्रीन फीचर के साथ आता है जिससे इसका इस्तेमाल काफी आसान हो सकता है और साथ ही, 1.44 किलोग्राम के चलते एडिटर्स से लेकर छात्र तक इसे आसानी से कहीं भी लेकर आ-जा सकते हैं। HP ब्रांड का यह लैपटॉप बिल्ट-इन-एआई टेक्नोलॉजी से लैस है जो एआई की मदद से आपके काम को आसान बना सकता है और आपको अधिक सुविधा दे सकता है। वहीं, कोपायलट और ओटर.एआई जैसे असिस्टेंट आपके सभी काम को आसान बना सकते हैं और बढ़िया प्रदर्शन भी दे सकते हैं। इसमें इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर दिया गया है जो 14 थ्रेड्स और 12MB L3 कैश के साथ आता है जो फोटो और वीडियो एडिटिंग में 50% तक तेज गति से काम कर सकता है। वहीं, इंटेल ग्राफिक्स के साथ स्मूथ विजुअल्स का मजा उठाया जा सकता है। आपको बता दें, यह एचपी फास्ट चार्ज के साथ आता है जो तेजी से चार्ज होकर लंबे समय तक चल सकता है और साथ ही वाईफाई 6E के सपोर्ट के साथ आपको बढ़िया इंटरनेट कनेक्शन देने में मदद कर सकता है। इसमें AI नॉइस रिमूवल दिया गया है जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान अतिरिक्त आवाज हटा कर आपको साफ आवाज दे सकता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - HP
    • सीरीज - Envy x360
    • स्क्रीन साइज़ - 35.6 सेमी 
    • रंग - ब्लू 
    • हार्ड डिस्क साइज़ - 512 GB
    • CPU मॉडल - इंटेल कोर अल्ट्रा 5 
    • रैम साइज़ - 16 GB
    • वजन - 1.44 किलोग्राम 

    खासियत

    • यह 1.44 किलोग्राम के साथ आता है जो इसे लाइटवेट बना रहा है और आप इसे आराम से कहीं भी लेकर जा सकते हैं। 
    • इसमें मौजूद एचपी स्मार्ट सेंस एआई की मदद से आपके डिवाइस की बिजली खपत और अपडेट को यह आसानी से खुद ही संभाल सकता है। 
    • इसमें 59Wh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर लगभग आपको 10 घंटे 30 मिनट तक का बैटरी बैकअप दे सकता है। 

    कमी 

    • यूजर ने बताया इस लैपटॉप का हिंग काम करते-करते बीच में अटक जाता है और साथ ही, इसका बैटरी भी 1 साल के अंदर खराब हो गया। 

    गैजेट गली की कैटेगरी पर इस प्रकार के अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

    05

जानें आपके लिए 2026 के कौन-से टच स्क्रीन लैपटॉप होंगे बढ़िया 

ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स के बीच के अंतर को यहां तालिका के माध्यम से बताया गया है जिसकी मदद से आप आसानी से एक बढ़िया टच स्क्रीन लैपटॉप ले सकते हैं जो दमदार प्रोसेसर के साथ आपको मिल जाएंगे - 

ब्रांड/मॉडल 

प्रोसेसर ब्रांड और टाइप 

प्रोसेसर स्पीड 

स्क्रीन साइज़ 

Lenovo Yoga Slim 7 Snapdragon X Elite X1E Built in-AI Touchscreen Laptop - 83ED003BIN

Qualcomm Snapdragon

3.4 GHz

14 इंच 

ASUS Zenbook 14 Laptop - UX3405CA-PZ162WS

Intel Core Ultra 5

1.7 GHz

14 इंच 

HP Pavilion x360 Touchscreen Backlit KB Laptop - 8C5H5PA

Intel Core i5

4.6 GHz

17.3 इंच 

Lenovo Smartchoice Ideapad 5 2-in-1 83KX0059IN Laptop

Intel Core i5

2.1 GHz

14 इंच 

HP Envy x360 AI Laptop - fc0178TU

Intel Core Ultra 5

4.3 GHz

35.6 सेमी 

इन्हें भी पढ़ें - 

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • टच स्क्रीन लैपटॉप क्या होता है?
    टच स्क्रीन लैपटॉप ऐसा लैपटॉप होता है जिसमें आप स्क्रीन को हाथ से छूकर ऑपरेट कर सकते हैं, जैसे आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं।
  • क्या टच स्क्रीन लैपटॉप सामान्य लैपटॉप से बेहतर होता है?
    यह आपकी जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आपको आसान नेविगेशन, ड्रॉइंग या प्रेजेंटेशन जैसे काम करने हैं, तो टच स्क्रीन लैपटॉप ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।
  • टच स्क्रीन लैपटॉप में प्रोसेसर की क्या भूमिका है?
    आपको बता दें, प्रोसेसर लैपटॉप के प्रदर्शन का दिल होता है। एक शक्तिशाली प्रोसेसर मल्टीटास्किंग, गेमिंग और भारी सॉफ्टवेयर चलाने के लिए आवश्यक है, जिससे सिस्टम की प्रतिक्रिया तेज होती है।

Loading...

Loading...