65 या 75 इंच? आपके बड़े हॉल के लिए कौन सा टीवी है बेहतर जानें यहां

जब भी बात बड़े हॉल के लिए टीवी लेने की आती है, तो 65 इंच और 75 इंच के बीच का चुनाव एक आम दुविधा है। साथ ही सवाल आता है कि क्या एक बड़ा टीवी हमेशा अधिक इमर्सिव अनुभव प्रदान करता है। तो बता दें कि दोनों ही स्क्रीन साइज़ वाले टीवी बड़े आकार वाले हॉल के लिए दमदार विकल्प साबित होते हैं, जिन्हें आप अपने सोफा या फिर सिटिंग एरिया से 11 से 14 फीट की दूरी पर लगाकर हाई क्वालिटी कंटेंट का मज़ा ले सकते हैं।

65 और 75 इंच वाले टीवी के विकल्प
65 और 75 इंच वाले टीवी के विकल्प

बड़े हॉल या लिविंग रूम के लिए एक नया टेलीविज़न लेने के बारे में सोच रहे हैं। लेकिन 65 इंच और 75 इंच के बीच सही आकार के चुनाव को लेकर उलझन में हैं। बता दें कि ये दोनों ही टीवी बड़े लिविंग रूम के लिए बेहतर माने जाते हैं। हालांकि इनमें मूवी देखने का मज़ा तब भी आता है जब आप इन टीवी को अपने सोफा या फिर बेड से उचित दूरी पर लगाएं। वहीं, 65 इंच के टीवी की तुलना में 75 इंच वाला टीवी आपको ज़्यादा स्क्रीन एरिया देता है, जिससे आपको हर एक विजुअल बड़े नज़र आते हैं। इसी कड़ी में यहां पर Haier, Samsung, Sony, Hisense जैसे ब्रांड के मॉडल्स दिए गए हैं, जिनमें 4K रेजोल्यूशन के साथ डॉल्बी विज़न और HDR 10 तकनीक मिलती है, जिससे आपको घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा अनुभव मिलता है।

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier H5E Series 165cm

    65 इंच के स्क्रीन वाले इस टीवी को अपने बड़े से लिविंग रूम में लगाकर सिनेमा हॉल जैसे अनुभव पा सकते हैं। 3840 x 2160 रेजोल्यूशन और 60HZ रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे हर एक विजुअल साफ दिखेंगे। 

    इसको बड़े हॉल के लिए क्यों चुनें? 

    • यह आपके हॉल को शानदार तो दिखाता ही है, साथ ही इसको आप अपने सोफा से 8 से 12 फीट की दूरी पर लगाकर घर बैठे सिनेमा हॉल जैसे अनुभव पा सकते हैं। इसके अलावा इसमें मिलने वाले 178 डिग्री के वाइड व्यूइंग एंगल के ज़रिए आप कमरे के किसी भी कोने से साफ विजुअल देख पाएंगे। 
    • इस टीवी को आप बेड या फिर सोफे पर बैठे-बैठे कंट्रोल कर सकते हैं क्योंकि इसमें गूगल असिस्टेंट फीचर मिलता है, जिससे टीवी के चैनल से लेकर ऑडियो को भी कम या ज़्यादा कर सकते हैं। 
    • घर पर बैठे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग मूवी और शो देखना पसंद है तो भी इस टीवी की मदद ले सकते हैं क्योंकि यह टीवी OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है, जिससे आप कई तरह के कंटेंट आसानी से देख सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - हायर
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • क्रोमकास्ट इनबिल्ट
    • वेब ब्राउज़िंग

    कमी

    • इस टीवी का वॉल्यूम कम है, जिससे आपको अलग से स्पीकर लगाने की ज़रूरत पड़ सकती है। 
    01
  • Samsung 75 inches Crystal UHD

    20 वॉट तक ऑडियो आउटपुट प्रदान करने वाले इस टीवी में Q-सिम्फनी स्पीकर लगाया गया है, जिससे आपको दमदार ऑडियो सुनने को मिलता है। इसमें मूवी देखने के साथ गेम खेलने का मज़ा भी ले सकते हैं क्योंकि यह ALLM फीचर को सपोर्ट करता है, जिससे लैग-फ्री गेमिंग का मज़ा ले सकते हैं। 

    इसको बड़े हॉल के लिए क्यों चुनें? 

    • इस टीवी में 65-इंच की तुलना में बड़ा स्क्रीन एरिया मिलता है, जिससे पूरे हॉल में कहीं से भी देखने पर सिनेमाघर जैसा इमर्सिव अनुभव मिलता है। साथ ही इसको आप 10 से 15 फीट या उससे अधिक व्यूइंग डिस्टेंस वाले बड़े हॉल में लगा सकते हैं, जिससे आपकी आँखों पर मूवी या फिर गेम खेलते वक्त ज़ोर नहीं पड़ता है। 
    • इसमें आपको 4K रेजोल्यूशन वाले कंटेंट देखने को मिलते हैं। साथ ही इसमें मिलने वाले 4K अपस्केलिंग के ज़रिए इतनी बड़ी स्क्रीन पर भी पिक्सल फटने या धुंधले होने की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा यह टीवी HDR10+ को भी सपोर्ट करता है, जिससे हर एक विजुअल साफ दिखते हैं। 
    • इस टीवी के अगर ऑडियो की क्वालिटी को बढ़ाने के लिए स्पीकर या फिर साउंडबार को कनेक्ट करना चाहते हैं तो इसमें मिलने वाले HDMI, USB के ज़रिए आसानी से जोड़ सकते हैं, जिससे आपको दमदार ऑडियो का अनुभव भी मिलेगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • ब्रांड - Samsung
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो 16:9

    खूबियां

    • फिल्ममेकर मोड
    • मोबाइल-से-टीवी मिररिंग

    कमी

    • इस टीवी में स्टैंड नहीं है, जिससे इसको टेबल पर नहीं रखा जा सकता है। 
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Sony 164 cm (65 inches) BRAVIA 2M2

    गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस टीवी में यूज़र फ्रेंडली इंटरफ़ेस मिलता है। गूगल असिस्टेंट फीचर वाले इस स्मार्ट टीवी को बोलकर नियंत्रित किया जा सकता है। यह टीवी 20 वॉट तक साउंड देता है, जिसमें 2 चैनल के साथ डॉल्बी एटमॉस तकनीक की वजह से हर एक ऑडियो साफ सुनाई देता है।

    इसको बड़े हॉल के लिए क्यों चुनें?

    • सोनी के इस टीवी पर अलग-अलग OTT ऐप्स के कंटेंट को आसानी से देख सकते हैं क्योंकि इसमें 4K X1 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई क्वालिटी में विजुअल्स देखने को मिलते हैं। इसमें मूवी के अलावा अपने बड़े हॉल में क्रिकेट मैच या फिर एक्शन फिल्में भी हाई क्वालिटी में देख सकते हैं क्योंकि यह मोशनफ़्लो XR को सपोर्ट करता है, जिससे आपको हर एक विजुअल स्मूथ नज़र आते हैं। 
    • कई बार फोन में मौजूद कंटेंट को बड़ी स्क्रीन पर देखने का मन करता है, ऐसे में इस टीवी में गूगल कास्ट फीचर दिया गया है, जिससे अपने फोन के स्क्रीन को वायरलेस तरीके से कास्ट कर सकते हैं। 
    • 65 इंच वाले इस टीवी पर मूवी देखने के साथ-साथ गेम खेलने के लिए भी इस्तेमाल में ले सकते हैं क्योंकि यह टीवी गेम मेन्यू फीचर देता है, जिससे स्मूथ तरीके से गेम खेल सकते हैं। इसके अलावा इस टीवी में 4 HDMI पोर्ट मिलते हैं, जिससे आप ब्लू-रे प्लेयर, गेमिंग कंसोल को आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ब्रांड - Sony
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Google TV
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • ऐप्पल एयरप्ले
    • ओपन बैफ़ल स्पीकर

    कमी

    • यह टीवी कभी-कभी लैग कर रहा है।
    03
  • Hisense 75 Inches 4K Ultra HD Smart Hi-QLED TV

    यह स्मार्ट टीवी QLED डिस्प्ले तकनीक के साथ आता है, जिससे आपको हर एक विजुअल साफ दिखाई देता है। VIDAA ऑपरेटिंग सिस्टम वाले इस टीवी में एलेक्सा मिलता है, जिससे आप बोलकर इस टीवी के फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं। 

    इसको बड़े हॉल के लिए क्यों चुनें? 

    • यह टीवी बड़े आकार के कमरे के लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है क्योंकि यह टीवी 20W या 30W नहीं, बल्कि 60W का दमदार आउटपुट और Dolby Atmos का सपोर्ट है। इससे आपको हॉल में अलग से होम थिएटर या साउंडबार लगाने की ज़रूरत महसूस नहीं होगी। साथ ही आपको गहरे बेस के साथ ऑडियो सुनने को मिलेगा। 
    • हॉल में पूरा परिवार एक साथ बैठकर टीवी देखता है तो सबसे सामने बैठने का मौका नहीं मिलता है। फिर भी इस टीवी के ज़रिए आप कमरे के किसी भी कोने से साफ और हाई क्वालिटी विजुअल देख सकते हैं क्योंकि यह टीवी वाइड व्यूइंग एंगल को सपोर्ट करता है। 
    • अगर आप मूवी देखने के साथ-साथ गेम खेलने के शौकीन हैं तो यह टीवी आपके लिए सही मॉडल हो सकता है क्योंकि यह 75 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है, साथ ही ALLM, VRR और गेम मोड को सपोर्ट करता है, जिससे आपको गेम खेलते वक्त हर एक विजुअल साफ नज़र आते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • ब्रांड - Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - Hi-QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60
    • स्पेशल फ़ीचर - गेम मोड
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • AI 4K अपस्केलिंग
    • क्रिकेट मोड

    कमी

    • इसमें गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है, जिससे यह सभी OTT ऐप को सपोर्ट नहीं करता है। 
    04
  • TCL 164 cm (65 Inches) 4K UHD Smart QD-Mini LED Google TV

    अगर आप अपने बड़े से हॉल के लिए बढ़िया टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस TCL टीवी को चुन सकते हैं। इसमें 4K रेजोल्यूशन मिलता है, जिससे आपको हर एक विजुअल हाई क्वालिटी में नज़र आते हैं। मेटैलिक बेज़ल-लेस डिज़ाइन में बना यह स्मार्ट टीवी HDMI, USB, WIFI जैसे कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। 

    इसको बड़े हॉल के लिए क्यों चुनें? 

    • अगर आपको अपने बड़े से हॉल को सिनेमा हॉल में बदलना है तो इसको चुन सकते हैं क्योंकि यह 65 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है, साथ ही यह टीवी QD-मिनी LED पैनल और HDR 10 को सपोर्ट करता है, जिससे हर एक विजुअल साफ और बढ़िया क्वालिटी में नज़र आते हैं। 
    • अक्सर ऐसा होता है कि फोन में मौजूद कंटेंट को बड़ी स्क्रीन के टीवी पर देखने का मन करता है, ऐसे में यह टीवी आपके लिए बेहतर साबित होगा क्योंकि इसमें स्क्रीन मिररिंग फीचर दिया गया है, जिसके ज़रिए आप अपने फोन के स्क्रीन को वायरलेस तरीके से कास्ट कर सकते हैं। 
    • इस टीवी को अगर आप लिविंग रूम में लगाते हैं तो आपको अलग से कोई भी स्पीकर और साउंडबार लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि यह टीवी 46 वॉट तक आवाज़ प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही यह टीवी डॉल्बी एटमॉस, DTS वर्चुअल-X को सपोर्ट करता है, जिससे हर डायलॉग साफ सुनाई देता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 65 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Google TV
    • ब्रांड - TCL
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QD-Mini LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 144 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेशियो - 16:9

    खूबियां

    • 64-बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर
    • हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल 

    कमी

    • इस टीवी में प्लास्टिक फ्रेम मिलता है जिससे इसे थोड़ा नाजुकता से संभालना पड़ता है। 
    05
  • Xiaomi 189 cm (75 Inches) X Pro Series

    75 इंच के स्क्रीन साइज वाले इस स्मार्ट टीवी को बड़े आकार के हॉल में लगा सकते हैं। इस XIAOMI टीवी में गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस मिलता है।

    इसको बड़े हॉल के लिए क्यों चुनें? 

    • अगर आप इस टीवी को हॉल में ऐसी जगह पर भी लगाते हैं जहाँ बहुत लाइट होती है, फिर भी आप आसानी से हाई क्वालिटी विजुअल्स का अनुभव ले सकते हैं क्योंकि यह टीवी डॉल्बी विज़न IQ और HDR10+ डिस्प्ले फीचर्स को सपोर्ट करता है, जिससे यह कमरे की लाइट के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस खुद एडजस्ट कर लेता है।
    • इस टीवी को कंट्रोल करने के लिए आपको रिमोट की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इसमें हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलती है, जिससे आप बोलकर इसके फीचर्स को नियंत्रित कर सकते हैं।
    • अगर आप भी अलग-अलग तरह की मूवी या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह टीवी एक सही विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह Netflix, Prime Video, YouTube जैसे अलग-अलग OTT ऐप को सपोर्ट करता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 75 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Google TV
    • ब्रांड - XIAOMI
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • 4K डॉल्बी विज़न
    • रियलिटी फ़्लो MEMC

    कमी

    • इस टीवी में बैकलाइट कंट्रोल नहीं है।
    06

65 और 75 इंच वाले टीवी के मॉडल्स की तुलना

यहां पर अमेजन पर मौजूद 65 और 75 इंच वाले टीवी के मॉडल्स की तुलना अलग-अलग फीचर्स के आधार पर की गई है, जिन्हें ध्यान में रखकर आप चुन सकते हैं।

ब्रांड मॉडल्स 

डिस्प्ले फीचर्स 

ऑडियो तकनीक 

खासियत

Haier H5E Series 

HLG

सराउंड साउंड

वॉचलिस्ट

Samsung 75 inches 

क्रिस्टल प्रोसेसर 4K

Q-सिम्फनी

मेटलस्ट्रीम डिज़ाइन

Sony 164 cm BRAVIA 

4K प्रोसेसर X1

2 चैनल

गेम मेन्यू 

Hisense 75 Inches 

क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी 

डॉल्बी एटमॉस

इन-बिल्ट विडा वॉइस

TCL 164 cm 

HDR 10

Dts Virtual-X

64-बिट क्वाड कोर प्रोसेसर

Xiaomi 189 cm X Pro Series 

4K HDR

श्याओमी साउंड

विविड पिक्चर इंजन 2

गैजेट गली पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • बड़े हॉल के लिए 65 इंच का टीवी पर्याप्त है या नहीं?
    यह हॉल के विशिष्ट आकार और देखने की दूरी पर निर्भर करता है। यदि हॉल बहुत बड़ा और चौड़ा है, तो 65 इंच पर्याप्त लग सकता है, लेकिन सिनेमाई अनुभव के लिए 75 इंच बेहतर हो सकता है।
  • 75 इंच टीवी के लिए आदर्श देखने की दूरी क्या है?
    75 इंच 4K टीवी के लिए, आमतौर पर 7.5 से 11 फीट की दूरी सही मानी जाती है ताकि आप पूरी तस्वीर का आनंद ले सकें और पिक्सल न दिखें।
  • 65 और 75 इंच के टीवी के बीच बिजली की खपत में कितना अंतर होता है?
    75 इंच के टीवी में आमतौर पर 65 इंच के टीवी की तुलना में अधिक बिजली की खपत होती है, क्योंकि इसमें एक बड़ा स्क्रीन पैनल होता है और अधिक बैकलाइट की आवश्यकता होती है। यह मॉडल और तकनीक पर भी निर्भर करता है।
  • क्या एक बड़े हॉल में 65 इंच का टीवी छोटा दिखेगा?
    जी हां, यदि हॉल बहुत विशाल है और देखने की दूरी अधिक है, तो 65 इंच का टीवी छोटा लग सकता है।

Loading...

Loading...