पैसे वसूल! 55 इंच 4K स्मार्ट टीवी अब आपके घर में, अमेजन पर देखें ₹45,000 से कम के 5 विकल्प

अगर आप कम कीमत में बढ़िया 4K रिजॉल्यूशन वाले 55 इंच स्मार्ट टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो Haier, TCL, Hisense जैसे ब्रांड के मॉडल्स को चुन सकते हैं। ये सभी टीवी अमेजन पर 45 हजार रुपये के अंदर मिल रहे हैं जिनमें आपको एडवांस फीचर्स और तकनीक भी मिलेंगी जो इन्हें खास बनाते हैं।

55 इंच वाले 4K टीवी के मॉडल्स
55 इंच वाले 4K टीवी के मॉडल्स

क्या आप अपने घर के मनोरंजन अनुभव को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट ₹45,000 से ज़्यादा नहीं है? तो आप सही जगह पर हैं! आजकल, 55 इंच के 4K स्मार्ट टीवी किफायती दामों में अमेज़न पर उपलब्ध हैं। इनमें Haier, TCL, Hisense, Vu और LG जैसे ब्रांड के मॉडल्स मौजूद हैं। इन 4K टीवी में हाई रेजोल्यूशन के साथ कई एडवांस्ड डिस्प्ले तकनीक भी मिलती हैं जिससे आपको हर एक विजुअल हाई क्वालिटी में नज़र आएगा। इसके अलावा इनमें पावरफुल स्पीकर के साथ बेहतरीन ऑडियो तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है जिससे अलग से स्पीकर लगाने की ज़रूरत भी नहीं पड़ेगी। इन टीवी की मदद से आप अपने घर को किफायती कीमत में थिएटर में बदल सकते हैं।

इस तरह के लेख पढ़ने के लिए गैजेट गली पर क्लिक कर सकते हैं। 

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier H5E Series 139cm

    यह स्मार्ट टीवी 55 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है जिसमें गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है जिससे यूज़र-फ़्रेंडली इंटरफ़ेस मिलता है। इसमें HDMI, USB जैसी कनेक्टिविटी दी गई है जिसके ज़रिए इसे दूसरे डिवाइस से कनेक्ट कर सकते हैं।

    किस यूज़र के लिए बढ़िया है?

    • अगर आप एक ऐसे टीवी को लेने के बारे में सोच रहे हैं जो आसानी से मीडियम साइज़ के कमरे में फ़िट होने के साथ आँखों पर भी ज़ोर न पड़े तो इसको चुन सकते हैं क्योंकि यह 55 इंच के स्क्रीन साइज़ में आता है जिससे इसमें सोफ़े या फिर बेड से 5 से 8 फ़ीट की दूरी पर लगा सकते हैं जिससे आपको हर एक विजुअल साफ़ दिखाई देगा।
    • कई बार ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद कंटेंट को टीवी के बड़े स्क्रीन पर देखने का मन करता है तो भी यह स्मार्ट टीवी दमदार मॉडल साबित होगा क्योंकि यह Haier टीवी Prime Video, Netflix, Jio Hotstar जैसे अलग-अलग तरह के OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है।
    • इस टीवी के फीचर्स को बोल कर कंट्रोल कर सकते हैं जैसे कि सेटिंग्स को बदलने के साथ-साथ चैनल और ऑडियो को भी कम या ज़्यादा कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - हायर
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - गूगल टीवी
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • इन-बिल्ट क्रोमकास्ट
    • डॉल्बी ऑडियो

    कमी

    • इसका यूट्यूब सही से सपोर्ट नहीं कर रहा है।
    01
  • TCL 139 cm (55 inches) 4K Ultra HD Smart QLED Google TV

    अगर आप किफायती कीमत में बढ़िया स्मार्ट टीवी लेने के बारे में सोच रहे हैं तो TCL ब्रांड का यह विकल्प बढ़िया है। मेटैलिक बेज़ेल-लेस डिज़ाइन वाले इस टीवी में 178 डिग्री का वाइड व्यूइंग एंगल मिलता है जिससे आपको हाई क्वालिटी विजुअल्स देखने को मिलते हैं।

    किस यूज़र के लिए बढ़िया है?

    • वीडियो देखते समय आपको बेहतर कलर और डिस्प्ले क्वालिटी चाहिए, तो TCL का यह टीवी बेहतर होगा क्योंकि इसमें QLED डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसमें डॉल्बी विजन और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है जिससे हाई क्वालिटी कंटेंट देखने को मिलता है।
    • आपको भी कैज़ुअल गेमिंग या फिर मिड-रेंज गेमिंग करना पसंद है तो इसमें Game Master फीचर मिलता है साथ ही इसमें 3 HDMI पोर्ट भी दिया गया है जिससे PS5 या Xbox कनेक्ट करने पर स्मूथ गेमिंग का मज़ा ले सकते हैं।
    • इस 55 इंच टीवी में अलग से कोई स्पीकर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि इसमें से 28 वॉट तक ऑडियो आउटपुट मिलता है इससे आपको हर एक डायलॉग साफ़ और गहरे बेस के साथ सुनने को मिलेगा।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ऑपरेटिंग सिस्टम - Google TV
    • ब्रांड - TCL
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • AiPQ प्रोसेसर
    • मेटैलिक बेज़ेल-लेस डिज़ाइन

    कमी

    • इसमें 60HZ रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे इस पर एडवांस लेवल के गेम नहीं खेल सकते हैं।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Hisense 139 cm (55 Inches) 4K Ultra HD Smart QLED TV

    इस गूगल टीवी में पावरफुल स्पीकर का इस्तेमला किया गया है जो 48 वॉट तक आवाज प्रदान करने में सक्षम है जिससे दमदार ऑडियों सुनने को मिलता है। इसमें आप अलग अलग तरह के OTT ऐप्स को स्पोर्ट करता है जिससे कई तरह के कंटेंट देख सकते हैं।

    किस यूजर के लिए बढ़िया है?

    • यह टीवी खासकर मूवी और सीरीज़ लवर्स के लिए है क्योंकि इसमें आपको अलग-अलग तरह के कंटेंट का मजा ले सकते हैं। यह टीवी Prime Video, Jio Hotstar, SonyLiv, Zee जैसे अलग-अलग तरह के OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है।
    • अगर आप भी क्रिकेट या फिर स्पोर्ट्स को ज्यादा देखना पसंद करते हैं, तो इस हाईसेंस टीवी को चुन सकते हैं क्योंकि इसमें क्रिकेट मोड दिया गया है। इसे ऑन करके आपको स्टेडियम जैसे एहसास मिलेंगे। क्योंकि यह 4K स्मार्ट टीवी है, इससे हर एक छक्का और चौका साफ नजर आएगा।कई लोग स्मार्ट टीवी मूवी के अलावा गेमिंग के लिए भी लेते हैं। 
    • आप भी इसके लिए नया स्मार्ट टीवी लेना चाहते हैं, तो यह बढ़िया विकल्प होगा क्योंकि यह टीवी ALLM और VRR को सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग के दौरान टीवी बिना किसी रुकावट के चलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Hisense
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेश्यो - 16:9

    खूबियां

    • गेम मोड
    • डॉल्बी विजन

    कमी

    • इसमें आफ्टर सेल सर्विस और इंस्टॉलमेंट में समस्या हो रही है
    03
  • Vu 139cm (55 inches) GloQLED Series

    जब भी बात खुद के लिए अफ़ोर्डेबल स्मार्ट टीवी लेने की आती है, तो आप इस VU टीवी को चुन सकते हैं। 55 इंच के स्क्रीन साइज़ वाले इस टीवी को आप लिविंग रूम से लेकर बेडरूम तक में लगा सकते हैं। इस QLED टीवी में क्रिकेट मोड मिलता है, जो आपके गेम खेलने के अनुभव को बेहतर बनाता है।

    किस यूजर के लिए बढ़िया है?

    • इस Vu टीवी को खासकर उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें आसान यूज़र-इंटरफ़ेस के साथ कई तरह के ऐप्स डाउनलोड करना पसंद है।
    • इस 4K टीवी में अलग से स्पीकर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ती है क्योंकि यह टीवी 24 वॉट तक की आवाज़ प्रदान करता है। साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस मिलता है, जिससे आपको गहरे बेस के साथ बेहतरीन ऑडियो अनुभव मिलता है।
    • यह टीवी 4K क्वांटम डॉट डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 400 निट्स ब्राइटनेस और HDR 10 का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आपको हर एक विज़ुअल साफ़ और उच्च गुणवत्ता वाला कंटेंट देखने को मिलता है।

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - Vu
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - QLED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ब्लूटूथ, ईथरनेट, HDMI, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेशियो - 16:9, 4:3

    खूबियां

    • क्रिकेट मोड
    • ऑटो वॉल्यूम कंट्रोल

    कमी

    • यह टीवी कभी-कभी रुक-रुक कर चलता है।
    04
  • LG 139 cms (55 inches) U8 AI Series

    LG ब्रांड का यह टीवी 55 इंच के स्क्रीन साइज में आता हैं। इसमें 60HZ रिफ्रेश रेट के साथ HDR10 तकनीक को भी स्पोर्ट करता है जिससे आपको हाई क्वालिटी विजुअल्स देखने को मिलता है। 

    किस यूजर के लिए बढ़िया है?

    • अगर आपको एक ऐसे स्मार्ट टीवी की तलाश है जो आपको मध्यम आकार के कमरे में आसानी से फिट हो सके, साथ ही वीडियो की क्वालिटी से भी समझौता न करना पड़े, ऐसे में आप इस 55 इंच एलईडी टीवी को चुन सकते हैं क्योंकि इसमें 4K रेजोल्यूशन के साथ-साथ 4K सुपर अपस्केलिंग फीचर्स भी दिए गए हैं जो खुद कंटेंट की क्वालिटी को बेहतर करने में मदद करते हैं। 
    • यदि आप Netflix, Prime Video या Hotstar पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो भी यह बढ़िया साबित हो सकता है क्योंकि यह स्मार्ट टीवी फिल्ममेकर मोड को सपोर्ट करता है, जिसकी वजह से आपको हर एक कंटेंट हाई क्वालिटी में नजर आता है। 
    • मूवी देखना हो या फिर गेम खेलना हो, इसका मजा तब भी आता है जब टीवी बिना किसी रुकावट के चले। ऐसे में इस स्मार्ट टीवी में α7 AI प्रोसेसर 4K Gen9 का उपयोग किया गया है। इसके अलावा इसमें 1.5 GB RAM और 8 GB ROM मिलते हैं जो टीवी को सुचारु रूप से चलाने में मदद करते हैं। 

    स्पेसिफिकेशन्स

    • स्क्रीन साइज - 55 इंच
    • ब्रांड - LG
    • डिस्प्ले टेक्नोलॉजी - LED
    • रिज़ॉल्यूशन - 4K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • कनेक्टिविटी टेक्नोलॉजी - ईथरनेट, HDMI, RF, USB, Wi-Fi
    • एस्पेक्ट रेशियो - 16:9

    खूबियां

    • webOS ऑपरेटिंग सिस्टम 
    • AI साउंड प्रो 

    कमी

    • इसमें मिलने वाला रिमोट सही से काम नहीं कर रहा है।
    05

45 हजार रूपए के कम कीमत में मिलने वाले 4K टीवी मॉडल्स की तुलना

यहां पर अलग-अलग ब्रांड्स के बढ़िया 4K टीवी मॉडल्स की तुलना फीचर्स के आधार पर की गई है जिन्हें आप अपनी ज़रूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

ब्रांड मॉडल्स 

डिस्प्ले फीचर्स 

ऑडियो तकनीक

खासियत

Haier H5E Series 

3840 x 2160 रिज़ॉल्यूशन

सराउंड साउंड

वॉचलिस्ट

TCL 139 cm

HDR 10+

डॉल्बी एटमॉस

AiPQ प्रोसेसर

Hisense 139 cm TV 55E75Q 

4000:1 नेटिव कंट्रास्ट रेश्यो

DTS X

MEMC तकनीक

Vu 139cm GloQLED Series

AI पिक्चर स्मार्ट सीन और अपस्केल

क्रिकेट और सिनेमा साउंड मोड

एप्पल एयरप्ले

LG 139 cms U8 AI Series 

4K UHD 

AI साउंड प्रो

AI HDR रीमास्टरिंग

नोट: ये सभी स्मार्ट टीवी फिलहाल ₹45,000 के अंदर मिल रहे हैं, लेकिन भविष्य में इनकी कीमत इससे भी अधिक या फिर कम हो सकती है। इसलिए इन्हें लेने से पहले एक बार अमेज़न पर इनकी असली कीमत ज़रूर देख लें।

योरपिक्स पर क्लिक करके अन्य लेख पढ़ सकते है। 

इन्हें भी पढ़ें:

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • 55 इंच टीवी के लिए कौन सा रेजोल्यूशन सबसे अच्छा है?
    55 इंच के टीवी के लिए 4K रेजोल्यूशन सबसे अच्छा है, क्योंकि यह स्पष्ट विज़ुअल्स प्रदान करता है।
  • 4K स्मार्ट टीवी में कौन से ऑपरेटिंग सिस्टम लोकप्रिय हैं?
    4K स्मार्ट टीवी में एंड्रॉइड, गूगल, वेबओएस, टाइज़ेन ओएस और फायर टीवी ओएस ऑपरेटिंग सिस्टम लोकप्रिय हैं जो ऐप्स और सुविधाएँ प्रदान करते हैं।
  • 4K 55 इंच स्मार्ट टीवी किस आकार के कमरे के लिए बढ़िया है?
    4K वाले स्मार्ट टीवी को मीडियम से लेकर बड़े आकार के कमरे में लगा सकते हैं जो आपके कमरे को सिनेमा हॉल जैसा अनुभव देगा।
  • किस ब्रांड का 4K स्मार्ट टीवी बढ़िया होता है?
    Haier, TCL, Hisense, Vu जैसे ब्रांड के 4K स्मार्ट टीवी बढ़िया होते हैं जिन्हें आप अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं।

Loading...

Loading...