5 बढ़िया 2 इन 1 टचस्क्रीन लैपटॉप ब्रांड्स जो पुराने लैपटॉप की लेंगे जगह: रोजाना खाना बनाते वक्त सीखे नई रेसिपी
अगर आपको भी खाना बनाते समय नई रेसिपी देखने, ऑनलाइन नए पकवान बनाने का नया तरीका सीखने आदि की आदत है तो 2-इन-1 टचस्क्रीन लैपटॉप आपके लिए काफी सही रहेंगे। ये लैपटॉप जरूरत पड़ने पर टैबलेट की तरह भी इस्तेमाल किए जाते हैं, जिससे किचन में रेसिपी पढ़ना और वीडियो देखना आसान हो जाएगा।
आज के समय में लैपटॉप केवल ऑफिस के काम या पढ़ाई तक सीमित नहीं रह गए हैं। अब लोग किचन में नई रेसिपी सीखने, यूट्यूब पर कुकिंग वीडियो देखने, ऑनलाइन कोर्स करने और रोजमर्रा के डिजिटल कामों के लिए भी हल्के, सुविधाजनक और इस्तेमाल में आसान लैपटॉप ढूंढ रहे हैं। ऐसे में 2-इन-1 टचस्क्रीन लैपटॉप एक बेहतरीन विकल्प है जो आजकल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इन्हें आप सामान्य लैपटॉप की तरह तो इस्तेमाल कर ही सकते हैं और जरूरत पड़ने पर एक टैबलेट में बदलकर कहीं भी आराम से उपयोग कर सकते हैं। यहां आपको 5 विकल्प दिए गए हैं, जिनमें Dell, लेनोवो, ASUS और HP के मॉडल्स दिए गए हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत और सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। ये आपके रोजाना के काम और डेली कुकिंग को आरामदायक और मजेदार बनाने में मदद करेंगे।
हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।
New Dell 14 Plus 2-in-1 Touch Laptop
14 इंच के स्क्रीन साइज़ में आने वाला यह लैपटॉप टचस्क्रीन है जिससे आप इसे कीबोर्ड और माउस के अलावा फोन की तरह उंगलियों से भी चला सकते हैं। Dell का यह लैपटॉप 360-डिग्री हिंग के साथ आता है जिससे इसे साधारण लैपटॉप जैसा तो इस्तेमाल किया जा सकता है साथ ही, पूरी तरह मोड़कर या खड़ा करके भी चला सकते हैं।
किचन में खाना बनाते समय यह आपके कैसे काम आ सकता है?
आमतौर पर, किचन के काउन्टरटॉप पर जगह कम होती है। ऐसे में आप इसे खड़े करके टेंट मोड में रख सकते हैं। इससे यह बहुत कम जगह घेरता है और स्थिर तरीके से खड़ा रहता है। साथ ही, इससे कीबोर्ड नीचे छिप जाता है, जिससे कीबोर्ड पर तेल या पानी के छींटे पड़ने का डर नहीं रहता।
देखा जाए तो, खाना बनाते समय बार-बार कीबोर्ड या माउस छूना मुश्किल होता है। लेकिन टचस्क्रीन होने के कारण आप सिर्फ एक उंगली से यूट्यूब व रेसिपी वीडियो को पॉज, प्ले या फ़ॉरवर्ड कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Dell
मॉडल - Dell 14 Plus 2-in-1
स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
रैम साइज़ - 16 GB
प्रोसेसर स्पीड - 4.5 GHz
खासियत
बैकलिट कीबोर्ड
कम्फर्टव्यू प्लस
कमी
इस लैपटॉप के रैम को नहीं बढ़ाया जा सकता है।
01
ASUS Vivobook 14 Flip
OLED डिस्प्ले के साथ आने वाला यह लैपटॉप बढ़िया स्क्रीन क्वालिटी देता है जिससे इसपर चलने वाले वीडियो, फोटो जबरदस्त कलर के साथ दिखाई देंगे। ASUS का यह लैपटॉप 500 निट्स HDR ब्राइटनेस के साथ आता है जिससे तेज रोशनी में भी इसकी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
किचन में खाना बनाते समय यह आपके कैसे काम आ सकता है?
आप चाहे तो इसे टैबलेट मोड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे इसे मोड़कर आप आराम से मसाले के डिब्बों से थोड़ी दूर स्टैंड पर रखकर आसानी से स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी पढ़ सकते हैं या देख सकते हैं। जिससे यह किचन में कम जगह घेरने का काम करेगा।
अक्सर खाना बनाते समय हाथों में कुछ न कुछ लगा हुआ ही रहता है चाहे वो मसाला हो या आटा, ऐसे में आप इसके वॉइस असिस्टेंट सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे आराम से बोलकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, टाइमर लगा सकते हैं या वीडियो को बंद कर सकते हैं।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - ASUS
मॉडल - ASUS Vivobook 14 Flip
स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
रैम साइज़ - 16 GB
प्रोसेसर स्पीड - 2.2 GHz
खासियत
बिल्ट-इन स्पीकर
अल्ट्रा फास्ट रिस्पॉन्स टाइम
कमी
रसोईघर में इस्तेमाल करते समय इसका 1.57 किलोग्राम वजन थोड़ा भारी लग सकता है।
02
हमारे मूल मूल्य
स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं
हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।
भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता
हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।
पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स
हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।
HP Envy x360 AI Laptop
1.44 किलोग्राम वजन के साथ आने वाला HP का यह लैपटॉप टचस्क्रीन फीचर के साथ आता है जिससे आप इसे कीबोर्ड के अलावा हाथों से छूकर भी चला सकते हैं। वहीं, इसके साथ पेन भी मिल रहा है जिसकी मदद से भी इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें 14 इंच का स्क्रीन साइज़ दिया गया है जो 3K OLED डिस्प्ले के साथ आता है।
किचन में खाना बनाते समय यह आपके कैसे काम आ सकता है?
चूंकि इस टचस्क्रीन लैपटॉप को एक बार चार्ज करने पर यह लगभग 10 घंटे तक चल सकता है जिससे आप किचन में आराम से इसकी मदद से खाना बना सकते हैं या नई-नई रेसिपी सीख सकते हैं।
वहीं, अगर आप खाना बनाते समय बोर हो जाते हैं, तो इसकी 14-इंच की 2.8K OLED ब्राइट स्क्रीन के साथ आप अपने पसंदीदा शो, मूवीज या पॉडकास्ट आसानी से देख सकते हैं और इसमें दिए गए Dual Speakers की मदद से आवाज भी साफ सुनाई देगी।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - HP
मॉडल - HP Envy x360
स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
रैम साइज़ - 16 GB
प्रोसेसर स्पीड - 4.3 GHz
खासियत
वाईफाई 5 की सुविधा
AI नॉइज रिमुवल
कमी
इस्तेमाल करते समय यह जल्दी गर्म हो जाता है।
03
Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 Convertible Laptop
2-इन-1 कनवर्टिबल डिज़ाइन के साथ आने वाले इस लैपटॉप को आप नॉर्मल लैपटॉप की तरह खोलकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और साथ ही पूरी तरह मोड़कर टैबलेट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। Lenovo के इस लैपटॉप में Intel Core i7 प्रोसेसर दिया गया है जिसपर मल्टीटास्किंग आराम से कर सकते हैं।
किचन में खाना बनाते समय यह आपके कैसे काम आ सकता है?
देखा जाए तो इसका वजन बस 1.5 किलोग्राम है जिससे इसे आराम से उठाकर एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं और कम वजन होने की वजह से किचन में इस्तेमाल करते समय भी आपको इसे उठाने के लिए सोचना नहीं पड़ेगा।
खाना बनाते समय अक्सर सीधे स्क्रीन के सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसे OLED स्क्रीन के बेहतरीन व्यूईंग एंगल की वजह से आप किचन के किसी भी कोने से रेसिपी या वीडियो साफ-सुथरी देख पाएंगे यानी अपनी सुविधा के अनुसार इसे किसी एक जगह रखकर कभी साइड से तो कभी दूर से भी देखा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - Lenovo
मॉडल - IdeaPad 5 2-in-1
स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
रैम साइज़ - 16 GB
प्रोसेसर स्पीड - 3.6 GHz
खासियत
डॉल्बी ऑडिओ
प्राइवेसी शटर वाला कैमरा
कमी
किचन के लिए वॉटरप्रूफ नहीं है।
04
HP OmniBook X Flip OLED Intel Core Ultra 5 Laptop
इंटेल कोर अल्ट्रा 5 प्रोसेसर के साथ आने वाला यह लैपटॉप आपके सारे काम को फटाफट से करने में मदद करता है। HP के इस लैपटॉप में 3K OLED टच स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है जिससे इसपर गेमिंग का मजा भी आराम से लिया जा सकता है और स्मूथ तरीके से स्क्रॉलिंग होती है।
किचन में खाना बनाते समय यह आपके कैसे काम आ सकता है?
किचन में काम करते-करते अगर याद आए कि कोई सामान खत्म हो गया है, तो आप इसके साथ मिले पेन से सीधे स्क्रीन पर ही ग्रॉसरी लिस्ट में सामान लिख सकते हैं। जिससे बाद में यह सोचने में समय बर्बाद नहीं होगा कि कौन-सा सामान घटा हुआ है।
आपको बता दें, इस 2-इन-1 लैपटॉप में आप एक तरफ स्क्रीन पर रेसिपी का वीडियो चलता रहेगा, तो दूसरी तरफ आप अलग-अलग डिशेज के लिए टाइमर लगा सकते हैं ताकि कोई चीज जले नहीं। वहीं, खाना बनाते समय AI से बोलकर टाइमर सेट भी करवा सकते हैं जिससे खाना पक गया है यह आपको ध्यान रहे।
स्पेसिफिकेशन्स
ब्रांड - HP
मॉडल - HP OmniBook X Flip
स्क्रीन साइज़ - 14 इंच
रैम साइज़ - 16 GB
प्रोसेसर स्पीड - 4.5 GHz
खासियत
लो ब्लू लाइट
डुअल स्पीकर्स
कमी
वजन में भारी लग सकता है।
05
किचन में नई रेसिपी सीखने के लिए कौन-सा टचस्क्रीन लैपटॉप आपके काम आएगा?
अगर आप भी अपने लिए एक नया 2-इन-1 टचस्क्रीन लैपटॉप लेना चाहते हैं जो रोज दिन किचन में नई रेसिपी सीखने में मदद कर सके तो यहां ऊपर दिए गए 5 विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स को बताया गया है जिसे आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं -
ब्रांड व मॉडल
हार्ड डिस्क साइज़
प्रोसेसर
वजन
New Dell 14 Plus 2-in-1 Touch Laptop
512 GB
इंटेल कोर अल्ट्रा 5
1.16 किलोग्राम
ASUS Vivobook 14 Flip, Intel Core Ultra 7 (Series 2)
512 GB
इंटेल कोर अल्ट्रा 7
1.57 किलोग्राम
HP Envy x360 AI Laptop - fc0178TU
512 GB
इंटेल कोर अल्ट्रा 5
1.44 किलोग्राम
Lenovo IdeaPad 5 2-in-1 Convertible Laptop
512 GB
इंटेल कोर i7
1.5 किलोग्राम
HP OmniBook X Flip OLED Intel Core Ultra 5 226V 2 in 1 AI Laptop
Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।
Faq's
क्या 2-इन-1 टचस्क्रीन लैपटॉप रोजमर्रा के उपयोग के लिए अच्छे होते हैं?
2-इन-1 टचस्क्रीन लैपटॉप रोजमर्रा के उपयोग के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इनका इस्तेमाल इंटरनेट ब्राउज़िंग, ऑनलाइन पढ़ाई, वीडियो देखना, डॉक्यूमेंट तैयार करना और नई रेसिपी सीखने जैसे कई कामों के लिए आसानी से किया जा सकता है। इन्हें जरूरत के अनुसार लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
क्या किचन में रेसिपी देखने के लिए 2-इन-1 लैपटॉप बेहतर विकल्प है?
अगर आप अक्सर ऑनलाइन रेसिपी या कुकिंग वीडियो देखते हैं, तो 2-इन-1 टचस्क्रीन लैपटॉप काफी सुविधाजनक साबित हो सकता है। इसे टेंट मोड या टैबलेट मोड में रखकर बिना कीबोर्ड का इस्तेमाल करके आराम से वीडियो और रेसिपी देखी जा सकती है।
क्या 2-इन-1 टचस्क्रीन लैपटॉप की बैटरी लंबे समय तक चलती है?
अधिकांश आधुनिक 2-इन-1 लैपटॉप अच्छी बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। सामान्य उपयोग जैसे वेब ब्राउज़िंग, वीडियो देखना और डॉक्यूमेंट पर काम करने के दौरान इनकी बैटरी कई घंटों तक आराम से चल सकती है। वास्तविक बैटरी बैकअप मॉडल और उपयोग के तरीके पर निर्भर करता है।
क्या 2-इन-1 लैपटॉप पारंपरिक लैपटॉप की जगह ले सकते हैं?
अगर आपका मुख्य काम इंटरनेट चलाना, ऑनलाइन पढ़ाई करना, वीडियो देखना, कुकिंग रेसिपी सीखना और सामान्य ऑफिस काम करना है, तो 2-इन-1 टचस्क्रीन लैपटॉप पारंपरिक लैपटॉप का एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये अधिक लचीले और उपयोग में सुविधाजनक होते हैं।