इन Smart TV के साथ देखें अपने पसंदीदा सीरियल, बिल्कुल नए अंदाज में!

अगर आप घर बैठे अपने मनोरंजन को एक नया और बेहतर अनुभव देना चाहते हैं, तो स्मार्ट टीवी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प रहेगा। इनकी बेहतर पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड क्वालिटी के साथ आपके पसंदीदा सीरियल्स का अनुभव और भी अधिक मजेदार हो जाएगा।

इन स्मार्ट टीवी के साथ देखें पसंदीदा सीरियल
इन स्मार्ट टीवी के साथ देखें पसंदीदा सीरियल

चाहे परिवार के साथ शाम बितानी हो या अकेले अपने पसंदीदा शो का आनंद लेना हो, स्मार्ट टीवी बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, दमदार साउंड और आसान एक्सेस के साथ आपके मजे को दोगुना कर सकता है। जी हां, Haier, Samsung, सोनी, TCL और एलजी जैसे ब्रांड के टीवी में डॉल्बी विजन से लेकर फिल्ममेकर मोड तक मिलते हैं जो शानदार पिक्चर क्वालिटी देते हैं। इसकी मदद से Smart TV पर हर एपिसोड पहले से कहीं ज्यादा साफ, रंगीन और जीवंत दिखाई देता है। वहीं डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स की मदद से बढ़िया साउंड क्वालिटी मिलती है जो घर बैठे सिनेमाघर जैसा मजा दे सकते हैं। साथ ही, इनकी मदद से आप अपनी पसंद के ऐप्स और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर मौजूद कंटेंट भी आसानी से देख सकते हैं।

Loading...

जांचे गए विकल्प

हमारे द्वारा चुने हर प्रोडक्ट का चयन सही रीसर्च करके किया जाता है, जिसमें विशिष्टताओं की तुलना, विशेषज्ञ समीक्षाएं, सही ग्राहकों के विचार और वैल्यू फॉर मनी शामिल है।

  • Haier H5E Series 139cm (55) 4K Ultra HD Smart LED Google TV

    55 इंच के स्क्रीन साइज़ में आने वाला यह टीवी 4K रिजोल्यूशन के साथ आता है जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देने में मदद करता है। Haier के इस टीवी में LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी दी गई है जो देखने का अनुभव और भी बढ़िया बना सकती है। 

    हमारी राय 

    • अगर आप सीरियल देखने के दौरान बार-बार उठ कर टीवी के पास जाकर आवाज को कम ज्यादा नहीं करना चाहते या फिर चैनल नहीं बदलना चाहते, तो इसमें मौजूद गूगल असिस्टेंट की मदद से आप इसे बोलकर आराम से कंट्रोल कर सकते हैं। 
    • चूंकि इस बजट के ज्यादातर टीवी में सिर्फ 8GB या 16GB स्टोरेज मिलती है, लेकिन इसमें 32GB स्टोरेज दी गई है। इससे आप बिना किसी लैग के कई सारे ऐप्स और गेम्स आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Haier
    • मॉडल - 55H5E
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • स्क्रीन साइज़ - 55 इंच 
    • रिजोल्यूशन - 4K

    खासियत 

    • क्रोमोकास्ट बिल्ट-इन 
    • डॉल्बी ऑडिओ 

    कमी 

    • इसमें डॉल्बी विजन नहीं दिया गया है।
    01
  • Samsung 65 inches Neo QLED 4K Samsung Vision AI Smart TV

    जब पूरा परिवार मिलकर हॉल में बैठकर सीरियल देखता है, तो किनारे बैठे लोगों को सही से स्क्रीन नहीं दिखता। लेकिन Samsung का यह स्मार्ट टीवी वाइड व्यू एंगल के साथ आता है जिससे जो लोग साइड में बैठे होते हैं, उन्हें भी कलर्स खराब या धुंधले नहीं दिखते।

    हमारी राय 

    • टीवी धारावाहिकों में सबसे महत्वपूर्ण बात होती है डायलॉग साफ सुनना। इस 65 Inch TV में AI आधारित एक्टिव वॉइस एम्प्लीफायर और एडेप्टिव साउंड फीचर दिया गया है, जो बैकग्राउंड म्यूजिक के बीच भी किरदारों की आवाज को एकदम साफ और तेज करके सुनाता है।
    • सीरियल्स देखने में अक्सर लोग घंटों टीवी के सामने बैठते हैं। लेकिन इसमें मौजूद आई कम्फर्ट मोड कमरे की रोशनी के हिसाब से स्क्रीन की ब्राइटनेस और ब्लू-लाइट को खुद एडजस्ट कर देता है, जिससे आंखों पर जोर कम पड़ता है।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Samsung
    • मॉडल - QA Series
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • स्क्रीन साइज़ - 65 इंच 
    • रिजोल्यूशन - 4K

    खासियत 

    • गेम बार 
    • साउंड मिररिंग 

    कमी 

    • इसमें केवल 20W का स्पीकर दिया गया है।
    02
  • हमारे मूल मूल्य

    स्प्ष्ट और सही समीक्षाएं

    हर समीक्षा में प्रमुख विशेषताओं और संभावित कमियों को शामिल किया गया है ताकि आप सही चुनाव कर सकें।

    भरोसेमंद ब्रांड्स को प्राथमिक्ता

    हम उन लोकप्रिय प्रोडक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सही रहा है और जिनपर ग्राहक लंबे समस से भरोसा करते आ रहे हैं।

    पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स

    हम उन विकल्पों को आप तक लाते हैं जो कीमत, सुविधाओं और विश्वसनीयता का सही संतुलन प्रदान करते हैं, ताकि आपको पैसा वसूल क्वालिटी व डील्स मिल सके।

  • Sony BRAVIA 3 Series 189 cm (75 inches) 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV

    काले रंग में आने वाला Sony का यह टीवी 75 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आता है जिसमें 4K LED डिस्प्ले दिया गया है और साथ ही यह डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करता है। जो घर बैठे आपको सिनेमाघर जैसा अनुभव दे सकता है और आप अपने पसंदीदा सीरियल का मजा आराम से ले सकते हैं। 

    हमारी राय 

    • अधिकांश टीवी सीरियल अभी भी फूल एचडी या HD क्वालिटी में प्रसारित होते हैं। सोनी का 4K X-Reality प्रो फीचर लो-क्वालिटी कंटेंट को एन्हांस करके 4K जैसी क्लैरिटी देने की कोशिश करता है। जिससे बढ़िया पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। 
    • अगर आप OTT ऐप्स पर प्रीमियम शो या वेब सीरीज देखते हैं, तो इसका डॉल्बी विजन से बेहतरीन पिक्चर और डॉल्बी एटमॉस से थिएटर जैसा साउंड का अनुभव मिल सकता है और आपको अलग से स्पीकर लगाने की भी जरूरत महसूस नहीं होगा। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - Sony 
    • मॉडल - Bravia
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • स्क्रीन साइज़ - 75 इंच 
    • रिजोल्यूशन - 4K

    खासियत 

    • बिल्ट-इन माइक 
    • एप्पल होमकिट 

    कमी 

    • समय के साथ इसके प्रदर्शन में कमी देखने को मिल सकती है।
    03
  • TCL 108 cm (43 inches) Metallic Bezel-Less FHD QLED TV

    बेजल लेस डिजाइन के साथ आने वाला TCL का यह टीवी आपके लिविंग रूम की शोभा को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं और काले रंग इसे हर तरह के इंटीरियर के साथ मैच करत सकता है। यह 43 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आता है और इसमें डॉल्बी ऑडिओ का सपोर्ट दिया गया है।

    हमारी राय 

    • चूंकि इसमें QLED टेक्नोलॉजी दिया गया है जो साधारण LED टीवी के मुकाबले बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देता है। इसकी मदद से सीरियल में कपड़ों, सेट्स और लाइट-इफेक्ट्स के रंग बहुत चमकीले और असली जैसे दिखते हैं। 
    • आपको बता दें, यह गूगल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। जिसकी मदद से Hotstar, जी5, SonyLIV, जियो सिनेमा और यूट्यूब जैसे सारे भारतीय सीरियल वाले ऐप्स इसमें पहले से मौजूद हैं जिससे कोई भी ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वाईफाई 6 की मदद से बिना रुकावट आराम से सीरियल देखने का मजा ले सकते हैं।

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - TCL 
    • मॉडल - 43S5K
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • स्क्रीन साइज़ - 43 इंच 
    • रिजोल्यूशन - 1080p

    खासियत 

    • स्क्रीन मिररिंग 
    • 178 डिग्री वाइड व्यू एंगल 

    कमी 

    • इसमें 4K रिजोल्यूशन नहीं दिया गया है।
    04
  • LG 126 cms (50 inches) U8 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV

    यह एक आधुनिक 4K स्मार्ट टीवी है जो 50 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ आता है। LG के इस टीवी में डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है जो आपको टीवी सीरियल देखते समय डायलॉग को साफ-साफ सुना सकता है और आपको अलग से स्पीकर लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

    हमारी राय 

    • देखा जाए तो सीरियल्स में बैकग्राउंड म्यूज़िक अक्सर डायलॉग्स पर हावी हो जाता है। लेकिन इस LED TV का क्लियर वॉइस प्रो फीचर बैकग्राउंड शोर को कम करके किरदारों की आवाज को साफ और तेज करता है, जिससे बुज़ुर्गों को भी सुनने में आसानी होती है।
    • आपको बता दें, LG का webOS ऑपरेटिंग सिस्टम काफी आसान और फास्ट होता है। इसमें यूट्यूब, Netflix, प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, जियो सिनेमा जैसे सभी ऐप्स आसानी से चलते हैं। जिससे मनपसंद सीरियल देखना और भी आसान हो सकता है। 

    स्पेसिफिकेशन्स 

    • ब्रांड - LG
    • मॉडल - 50NU870BPLA
    • रिफ्रेश रेट - 60 Hz
    • स्क्रीन साइज़ - 50 इंच 
    • रिजोल्यूशन - 4K

    खासियत 

    • AI साउंड प्रो 
    • फिलमेकर मोड 

    कमी 

    • इसमें सिर्फ एक USB 2.0 पोर्ट दिया गया है।
    05

जानें कौन-सा स्मार्ट टीवी सीरियल देखने के लिए रहेगा बढ़िया 

अपने पसंदीदा सीरियल को देखने के लिए स्मार्ट टीवी ढूंढ रहे हैं तो ऊपर दिए गए विकल्पों के कुछ मुख्य फीचर्स की तुलना यहां की गई है जिससे आप अपने लिए एक सही टीवी चुन पाएंगे - 

ब्रांड व मॉडल 

स्क्रीन साइज़ 

डिस्प्ले टेक्नोलॉजी 

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Haier H5E Series 139cm (55) 4K Ultra HD Smart LED Google TV 55H5E

55 इंच 

LED

गूगल टीवी 

Samsung 65 inches Neo QLED 4K Samsung Vision AI Smart TV QA65QN2EHAULXL

65 इंच 

LED

Tizen

Sony BRAVIA 3 Series 4K Ultra HD AI Smart LED Google TV K-75S30B

75 इंच 

LED

गूगल टीवी 

TCL Metallic Bezel-Less FHD QLED TV 43S5K

43 इंच 

QLED

गूगल टीवी 

LG U8 AI Series 4K Ultra HD (3840 x 2160) Smart webOS LED TV 50NU870BPLA 2026

50 इंच 

LED

WebOS

इन्हें भी पढ़ें 

गैजेट गली पर पढ़ें इस प्रकार के अन्य लेख।

Disclaimer: हर जिंदगी में, हम आपको लेटेस्ट ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। यह लेख हमारे कैटेगरी के विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए हैं। इन लेखों का उद्देश्य यूजर्स तक प्रोडक्ट के बारे में सही जानकारी पहुंचाने का है और सभी लेख गूगल के दिशानिर्देशों के अनुरूप होते हैं। इस लेख के जरिए जब ग्राहक खरीदारी करते हैं तो हमें रेवेन्यू का एक हिस्सा मिलता है। यहां किसी स्पैम नीति का उल्लंघन नहीं किया जाता है और कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत हर जिंदगी किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं है, क्योंकि यहां जो भी जानकारी दी जाती है, वो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध प्रोडक्ट के बारे में है और आगे चलकर उनकी कीमत में होने वाला बदलाव भी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं। हर जिंदगी सेल्स, सर्विस या किसी भी प्रकार के विवादित अनुभव के लिए उत्तरदायी नहीं है।

Faq's

  • स्मार्ट टीवी पर अपने पसंदीदा सीरियल्स कैसे देख सकते हैं?
    स्मार्ट टीवी पर आप इंटरनेट से कनेक्ट होकर विभिन्न OTT ऐप्स और टीवी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। अपने पसंदीदा ऐप में लॉग इन करके मनचाहे सीरियल्स का आनंद बड़ी स्क्रीन पर ले सकते हैं।
  • क्या स्मार्ट टीवी पर लाइव टीवी चैनल भी देखे जा सकते हैं?
    कई स्मार्ट टीवी पर लाइव टीवी देखने की सुविधा उपलब्ध होती है। इसके अलावा, DTH या केबल कनेक्शन के साथ भी आप अपने पसंदीदा टीवी चैनलों और सीरियल्स का आनंद ले सकते हैं।
  • स्मार्ट टीवी पर सीरियल्स देखने के लिए क्या इंटरनेट जरूरी है?
    अगर आप OTT प्लेटफ़ॉर्म या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के माध्यम से सीरियल्स देखना चाहते हैं, तो इंटरनेट कनेक्शन आवश्यक है। वहीं, DTH या केबल कनेक्शन के जरिए लाइव टीवी देखने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता नहीं होती।
  • स्मार्ट टीवी पर सीरियल्स देखने का अनुभव बेहतर क्यों होता है?
    स्मार्ट टीवी बेहतर डिस्प्ले, शानदार पिक्चर क्वालिटी और दमदार साउंड के साथ मनोरंजन का बेहतरीन अनुभव प्रदान करता है। बड़ी स्क्रीन पर हर दृश्य अधिक साफ और आकर्षक दिखाई देता है।

Loading...

Loading...