पूर्वी भारत के टूर पैकेज में रेलवे कई जगहों पर घूमा रहा है। बस पैकेज का सिलेक्शन आपको ध्यान से करना होगा। वेबसाइट से टिकट बुक करते समय आप पैकेज लोकेशन पर ध्यान दें। पैकेज की शुरुआत भारत के अलग-अलग शहरों से होती है। हो सकता है कि जिस पैकेज का सिलेक्शन आप कर रही हैं, उसकी शुरुआत आपके शहर से ना हो रही हो, इसलिए बुकिंग के समय सभी सुविधाओं पर ध्यान दें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे द्वारा 30 हजार के अंदर शुरू किए गए टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज अगर आपके बजट के अनुसार है, तो बुकिंग कर सकती हैं।

अंडमान टूर पैकेज

इस टूर पैकेज में आपके फ्लाइट का खर्च शामिल नहीं है। इसके अलावा आपको होटल में ठहरने की सुविधा दी जा रही है। तय फीस के अनुसार पैकेज में घूमने के लिए वाहन भी मिलेगा और खाने में नाश्ता औऱ डिनर दिया जाएगा। दोपहर के खाने के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे। इसके अलावा एंट्री टिकट, फेरी टिकट और फॉरेस्ट एरिया परमिट का खर्च भी पैकेज फीस में शामिल होगा।
पैकेज की शुरुआत पोर्ट ब्लेयर से होगी, यानी यहां तक आपको अपने शहर से अलग खर्च करके आना होगा।

  • पैकेज फीस 4 रात और 5 दिनों का है।
  • पैकेज 10 जुलाई से शुरू हो जाएगा, जिसके बाद आप हर दिन यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर फीस ज्यादा है, 39100 रुपये देने होंगे।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 24000 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ जाने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 22100 रुपये है।

हैवलॉक ,नील और पोर्ट ब्लेयर पैकेज

इस पैकेज में भी होटल का खर्च पैकेज फीस में शामिल है। पैकेज में कहीं भी आना -जाना और घूमने के लिए गाड़ी मिल रही है। तय मेन्यू के अनुसार ही भोजन मिलेगा। इसमें दोपहर का खाना नहीं दिया जाएघा। ध्यान रखें कि टूर गाइड और फ्लाइट का खर्च पैकेज फीस में शामिल नहीं है।

  • इस पैकेज की शुरुआत भी पोर्ट ब्लेयर से ही हो रही है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर पैकेज फीस 29500 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ जाने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 27100 रुपये है।

पुरी जाएं

यह पैकेज आपको ट्रेन से आने-जाने के टिकट का खर्च भी शामिल कर रहा है। इस पैकेज की शुरुआत बेंगलुरू से हो रही है। यह 4 रात और 5 दिनों का टूर पैकेज है। पैकेज से आप हर मंगलवार यात्रा कर सकती हैं। शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा मिल रही है। पैकेज टिकट बुकिंग आप रेलवे का आधिकारिक वेबसाइट से कर सकती हैं। 

  • पैकेज फीस- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 22,950 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ सफर करने पर आपको प्रति व्यक्ति 15,310 रुपये देने होंगे।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 14,420 रुपये देने होंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official website