जब भी हम कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं, तो सबसे पहले दिमाग में यही बात आती है कि कम बजट और कम समय में ज्यादा से ज्यादा जगहें कैसे कवर की जाए? कई बार ऐसा होता है कि हम सिर्फ एक शहर या जगह घूमने जाते हैं और हमारा काफी सारा समय सिर्फ आने-जाने में ही निकल जाता है, लेकिन जरा सोचिए, अगर आप एक ही बार घर से निकलें और एक ही टिकट में दो-दो शानदार, खूबसूरत और यादगार जगहें घूम लें, तो कितना बढ़िया रहेगा।
एक ही ट्रिप में इन जगहों पर लें घूमने का मजा
जी हां, भारत में ऐसे कई बेहतरीन ट्रेवल कॉम्बिनेशन मौजूद हैं, जो एक-दूसरे के बहुत ही करीब हैं। इन्हें आप एक ही ट्रिप में आसानी से एक्सप्लोर कर सकती हैं, जिससे आपका समय भी बचेगा और जेब पर भारी बोझ भी नहीं पड़ेगा। जैसे- हरिद्वार और मसूरी, जैसलमेर और जोधपुर, मुन्नार और अलेप्पी, चेरापुंजी और गुवाहाटी। ऐसे कई ट्रैवल कॉम्बिनेशन हैं, जहां आप एक ही ट्रिप में दो जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
image credit- magnific
पहाड़ों और भक्ति के लिए बेस्ट हैं उत्तर भारत के ये कॉम्बिनेशन
अगर आपको ठंडी हवाएं, ऊंचे पहाड़ और धार्मिक स्थलों पर शांति से समय बिताना पसंद है, तो उत्तर भारत के ये ट्रेवल कॉम्बिनेशन आपकी अगली ट्रिप के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
- हरिद्वार और मसूरी: सबसे पहले गंगा आरती के पावन दर्शन करें और फिर बस कुछ ही दूरी पर स्थित क्वीन ऑफ हिल्स मसूरी की ठंडी वादियों का मजा लें।
- मनाली और कसोल: एडवेंचर और बर्फ के पहाड़ों के शौकीनों के लिए मनाली बेस्ट है, जिसके साथ ही आप कसोल की शांत और हरी-भरी वादियों में सुकून के पल भी बिता सकती हैं।
- शिमला और स्पीति: अगर आपको आम रास्तों से हटकर कुछ तूफानी देखना है, तो शिमला घूमने के बाद सीधे स्पीति वैली के खूबसूरत पहाड़ों और मठों की ओर रुख कर सकती हैं।
- नैनीताल और नीम करौली बाबा आश्रम: नैनीताल की झीलों में बोटिंग का मजा लें और वहीं पास में स्थित कैंची धाम जाकर नीम करौली बाबा का आशीर्वाद भी ले सकती हैं।
- धर्मशाला और मेकलोडगंज: तिब्बती कल्चर, खूबसूरत मोनेस्ट्रीज और चाय के बागानों को देखने के लिए ये दोनों जगहें एक साथ घूमना सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
- वाराणसी और अयोध्या: आध्यात्मिक ट्रिप पसंद है तो काशी विश्वनाथ के दर्शन और अयोध्या में श्री राम मंदिर के दर्शन का यह कॉम्बिनेशन सही रहेगा।
यह भी पढ़ें- इस बार मांडू घूमने का बना लें प्लान, जहाज महल की खूबसूरती और रानी रूपमती की प्रेम कहानी जीत लेगी दिल
रेगिस्तान, किले और संस्कृति के लिए बेस्ट हैं राजस्थान और गुजरात के कॉम्बिनेशन
अगर आपको रंग-बिरंगी संस्कृति, आलीशान महल और फैले हुए रेगिस्तान को करीब से देखना है, तो इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर लें।
- जैसलमेर और जोधपुर: गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर के रेतीले टीलों में कैम्पिंग करें और इसके बाद आप फिर ब्लू सिटी जोधपुर के बड़े-बड़े किलों को भी एक्सप्लोर करें।
- जयपुर और खाटू श्याम: जयपुर के ऐतिहासिक महलों और बाजारों की सैर करने के साथ ही आप पास में ही स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने भी जा सकती हैं।
- जयपुर और पुष्कर: गुलाबी शहर जयपुर की चमक-धमक देखने के बाद शांति से भरे पुष्कर सरोवर और ब्रह्मा मंदिर के दर्शन करने की प्लानिंग भी कर सकती हैं।
- उदयपुर और माउंट आबू: झीलों की नगरी उदयपुर की सुंदरता देखने को लाखों की भीड़ पहुंचती है। यहां की खूबसूरती निहारने के बाद राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू की ठंडक का अहसास लेने जा सकती हैं।
- सोमनाथ और दीव: गुजरात में सोमनाथ महादेव के ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के ठीक बाद आप पास ही मौजूद दीव के खूबसूरत बीचेज पर रिलैक्स कर सकती हैं।
image credit- magnific
हरियाली, बैकवॉटर और समंदर के लिए साउथ इंडिया के बेस्ट कॉम्बिनेशन
अगर आपको चाय के बागान, नदियां, खूबसूरत बीच और हरियाली देखना पसंद है, तो साउथ इंडिया के ये कॉम्बिनेशन आपके दिल को छू लेंगे।
- मुन्नार और अलेप्पी: केरल के मुन्नार में चाय के हरे-भरे बागानों की सैर करने के बाद आप अलेप्पी जाकर हाउसबोट में बैकवॉटर की सवारी का मजा उठा सकती हैं।
- ऊटी और कोयंबटूर: कोयंबटूर में आदियोगी शिव प्रतिमा के दर्शन करें और फिर सीधे ऊटी की हसीन वादियों में छुट्टी बिता सकती हैं।
- कूर्ग और मैसूर: मैसूर के आलीशान राजमहल और ऐतिहासिक धरोहरों को देखें। इसके साथ ही आप कूर्ग के कॉफी बागानों और झरनों का दीदार भी सकती हैं।
- रामेश्वरम और धनुषखोड़ी: रामेश्वरम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भारत के अंतिम छोर माने जाने वाले धनुषकोड़ी भी जा सकती हैं।
- पुडुचेरी और ऑरोविले: फ्रेंच वाइब्स चाहिए तो पुडुचेरी की गलियों में घूमने के साथ ऑरोविले जाकर मेडिटेशन और शांति का एक्सपीरियंस भी ले सकती हैं।
image credit- magnific
पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत में घूमने के लिए बेस्ट ट्रैवल कॉम्बिनेशन
अगर आपको महाकाल के दर्शन से लेकर झरनों, पहाड़ाें, खूबसूरत नक्काशी, बीच सब कुछ देखना है, तो पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत के ये कॉम्बिनेशन बेस्ट रहेंगे।
- गुवाहाटी और चेरापूंजी: नॉर्थ-ईस्ट के लिए गुवाहाटी में प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर के दर्शन के साथ चेरापूंजी के खूबसूरत बादलों, हरियाली और ऊंचे-ऊंचे झरनों का नजारा देखें।
- दार्जिलिंग और कालिम्पोंग: कंचनजंगा पर्वत चोटी के शानदार नजारे देखने दार्जिलिंग जाएं और उसके बाद पास में ही बसे कालिम्पोंग जा सकती हैं।
- पुरी और कोणार्क: ओडिशा की ट्रिप में जगन्नाथ पुरी मंदिर जाकर दर्शन करने के बाद पास ही ऐतिहासिक कोणार्क सूर्य मंदिर है, वहां जाएं। इसकी खूबसूरत नक्काशी आपको बहुत पसंद आएगी।
- गोवा और दूधसागर फॉल्स: गोवा के सुंदर बीचेज पर मस्ती और पार्टी करने के साथ-साथ आप घने जंगलों के बीच बने दूधसागर झरने को देखने जा सकती हैं।
- लोनावला और महाबलेश्वर: महाराष्ट्र के लोनावला में हसीन वादियों का मजा लेने के बाद आप महाबलेश्वर का रुख कर सकती हैं। महाबलेश्वर में स्ट्रॉबेरी के खेतों की सैर करें।
- मुंबई और अलीबाग: मुंबई घूमने के साथ ही आप अलीबाग जा सकती हैं। अलीबाग सुकून भरे पल बिताने के लिए फेमस है।
- नासिक और शिरडी: नासिक में गोदावरी नदी के किनारों और पुराने मंदिरों के दर्शन करने के बाद पास में ही स्थित शिरडी जा सकती हैं और साईं बाबा का आशीर्वाद लें।
- उज्जैन और ओंकारेश्वर: मध्य प्रदेश की यात्रा में महाकाल की नगरी उज्जैन के दर्शन करें। उज्जैन से ही कुछ ही दूरी पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग है, तो एक ही ट्रिप में दोनों मंदिरों के दर्शन आसानी से हो जाएंगे।
image credit- magnific
एक ट्रिप में दो जगहें घूमने के स्मार्ट टिप्स
अगर आप एक ही ट्रिप में दो जगहों को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो कुछ स्मार्ट ट्रिक्स फॉलो करें।
- आसपास के रूट चुनें: हमेशा ऐसी दो जगहें चुनें जिनके बीच की दूरी 2 से 4 घंटे की हो।
- लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें: ट्रेन, लोकल बस या शेयरिंग टैक्सी से ट्रेवल करके आप अपने बजट को आधा कर सकती हैं।
- एडवांस बुकिंग करें: रुकने की जगह और आने-जाने का टिकट पहले से बुक कर लें ताकि मौके पर ज्यादा पैसे न खर्च करने पड़ें।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले फोटोशूट के लिए ढूंढ रही हैं परफेक्ट लोकेशन? ये हैं देश की रोमांटिक ऑफबीट जगहें
Image Credit- Magnific
