हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारा घर सबसे खूबसूरत दि‍खे। इसके ल‍िए लोग क्‍या कुछ नहीं करते ह‍ैं। वहीं खूबसूरती स‍िर्फ कमरों या ल‍िव‍िंग रूम की नहीं, बल्‍क‍ि अगर आपका बाथरूम या वॉशरूम सुंदर रहेगा ताे आपको भी अच्‍छा लगेगा। मेहमान अगर आकर वॉशरूम यूज करेंगे ताे वो भी आपकी तारीफ क‍िए ब‍िना नहीं रहेंगे।

अगर आपके वॉशरूम में बेस‍िन सबसे खूबसूरत ड‍िजाइन में लगा होगा तो इसकी खूबसूरती खुद ही बढ़ जाएगी। ऐसे में हम आपको कुछ स्‍टाइल‍िश बेस‍िन के ड‍िजाइंस द‍िखा रहे हैं। आप अपने पत‍ि से कहकर ये बेस‍िन लगवा सकती हैं-

कर्व्ड लीफ स्टाइल टेबलटॉप बेसिन

व्‍हाइट कलर का ये लीफ शेप वाला कर्व्‍ड बेसिन बाथरूम को मॉडर्न लुक देगा। टेबलटॉप पर रखा ये यूनिक डिजाइनर बेसिन और इसके साथ लगा गोल्डन कलर का टैप काउंटर को एकदम लग्जरी और फाइव-स्टार होटल जैसा फील देगा। आप इसे पत‍ि से कहकर लगवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Living Room में लगाएं ये खूबसूरत Indoor Plants, नेचुरल हवा के साथ मिलेगा लग्‍जरी लुक

Image Credit- Pinterest/khalida

क्रिस्टल ग्लास बटरफ्लाई बेसिन 

ये बेस‍िन Glass यानी कांंच से बना हुआ है। ये द‍िखने में भी काफी सुंंदर लग रहा है। इस पर सुंंदर-सुंंदर त‍ितल‍ियों से डि‍जाइन बने हुए हैं। साथ ही इसका वेवी बॉर्डर भी एकदम बाथरूम को मॉडर्न लुक देगा।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

Image Credit- Pinterest/Naielly 🎀

लोटस शेप मार्बल टेबलटॉप बेसिन 

Lotus के पेटल्‍स जैसा द‍िखने वाला ये व्हाइट मार्बल बेसिन बहुत ही सुंंदर लग रहा है। इसका ड‍िजाइन काफी यूनिक है। अगर आप इसे अपने बाथरूम में लगवाएंगी तो नॉर्मल वॉशरूम भी मॉडर्न दि‍खेगा।

Image Credit- Pinterest/shela1176

ज्योमेट्रिक बेसिन 

प‍िंंक और गोल्‍डन कलर का ये बेस‍िन बहुत ही यूनिक और मॉडर्न है। आप इसे व्हाइट थीम वाले बाथरूम में लगवा सकती हैं। ये बेस‍िन काउंटर को एकदम लग्जरी और हाई-क्लास वाला लुक देगा।

यह भी पढ़ें- Living Room के ल‍िए बेस्‍ट हैं Wall Clock के ये यून‍िक ड‍िजाइंस, कमरे की बदल जाएगी सूरत

Image Credit- Pinterest/:-)♡(-:BellaBella BoBella2

लीफ डि‍जाइन वाला बेसिन 

अगर आपको अपने वाॅशरूम में नेचुरल लुक चाहती हैं तो ये पत्तियों के ड‍िजाइन वाला बेसिन बहुत ही यूनिक है। इसका नेचुरल और आर्टिस्टिक लुक नॉर्मल से वॉशरूम को भी एकदम मॉडर्न और लग्जरी फील देगा।

यह भी पढ़ें- स‍िर्फ ₹10 के खर्च में Living Room को ऐसे करें डेकोरेट, कमरा द‍िखेगा लग्जरी

Image Credit- Pinterest/SerpilSerdar

तो अगर आप भी बाथरूम की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो आप इस तरह के बेस‍िन लगवा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/Life Made Easy/kimkim/etsy