हम सभी को गार्डनिंग का खूब शौक होता है। हम तरह-तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं। इसका सबसे बड़ा ये फायदा होता है कि आपको घर पर ही ताजे फल-फूल और सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं। आपके घर की सुंदरता भी बढ़ जाती है और गर्मियों में तापमान भी थोड़ा नियंत्रित हो जाता है। ऐसे में आपको अगर गार्डनिंग का शौक है तो जून के महीने में आप अपनी क्यारी में कुछ ऐसी सब्जियां उगा सकती हैं जिससे आपको सालों साल ताजी सब्जियां मिला करेंगी।

हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियों के नाम बता रहे हैं जिन्हें आप आसानी से उगा सकती हैं और खास बात तो ये है कि इन्हें ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं-

मिर्च का पौधा

जून के महीने में मिर्च का पौधा उगाना सही रहता है। दरअसल, गर्मी और बारिश के मौसम में मिर्च का पौधा आसानी से ग्रो कर जाता है। ऐसे में अगर आपका पौधा तैयार हो गया तो आपको साल भर ताजी मिर्च मिल जाया करेगी। आप इसे गमले या क्यारी दोनों में लगा सकती हैं। बस नियमित रूप से इसे पानी और धूप मिलनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Plastic Bottle DIY: ₹100 में प्‍लास्‍ट‍िक की बोतलों से बनाएं स्टाइलिश फाउंटेन, Balcony द‍िखेगी खूबसूरत

कढ़ी पत्ता

आज के समय में तो ज्यादातर लोग खाना बनाने में कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं। ये खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में आप जून में कढ़ी पत्ते का पौधा भी लगा सकती हैं। ये मौसम सबसे सही माना जाता है। अगर आप इसे सही तरह से उगाएंगी तो ये पेड़ सालों साल तक चलता रहेगा। बस समय-समय पर खाद पानी देती रहिए।

यह भी पढ़ें- Jade Plant Care: जेड प्लांट की पत्तियां होने लगी हैं पीली? इन आसान टिप्स से पौधे में बनी रहेगी हर‍ियाली

भिंडी

जून में तो कई लोग भिंडी की बुवाई भी करते हैं। ये मौसम भिंडी लगाने के लिए बेस्ट होता है। इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं पड़ती है। आपको बता दें कि बीज लगाने के कुछ ही हफ्ते बाद भिंडी मिलनी शुरू हो सकती है। अगर आप समय-समय पर भिंडी को तोड़ा करेंगी तो लगातार नई-नई भिंडी निकलती रहेगी।

लौकी

लौकी भी एक ऐसी सब्जी है जिसे गर्मी सर्दी, सबमें खाया जाता है। हालांकि, इसे उगाने के लिए थोड़ी ज्यादा जगह चाहिए होती है, लेकिन अगर इसकी बेल एक बार सही से फैल जाए तो आपको लंबे समय तक लौकी मिला करेगी। इसकी बेल जून और बारिश के मौसम में तेजी से ग्रो करती है।

यह भी पढ़ें- Old Mug DIY: 20 रुपये में पुराने कॉफी मग से बनाएं स्टाइलिश प्लांटर, Balcony की बढ़ जाएगी खूबसूरती

बैंगन

आप चाहें तो जून में बैंगन का पौधा भी लगा सकती हैं। इससे आपको कई महीनों तक ताजी सब्जियां मिलती रहेंगी। बाजारों में तो कई वैरायटी के बैंगन मिलते हैं। ऐसे में आप इसे घर की क्यारी में भी उगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Pudina Care Tips: मुरझा गया है पुदीना? गमले में डालें ये 1 चीज, गर्मी में फ‍िर होगा हरा-भरा

सब्जियां लगाते समय ध्यान रखें ये बातें

  • अच्छी क्वालिटी वाले बीज या पौधे ही लें।
  • मिट्टी में गोबर की खाद या ऑर्गेनिक खाद ही मिलाएं।
  • पानी जरूरत के अनुसार ही दें।
  • पौधों को पर्याप्त धूप मिलने दें।
  • समय-समय पर सूखी पत्तियां हटाते रहें।

तो अगर आप भी घर की ताजी सब्जियां खाना चाहती हैं तो जून के महीने में ऊपर बताए गए पौधों को लगा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik