रीठा का पौधा घर की बालकनी में ऐसे उगाएं, बाजार का केमिकल शैंपू जाएंगी भूल

Reetha Plant Growing Tips: हम सभी बालों की सुंदरता और ग्रोथ को बरकरार रखने के लिए बाजार में बिकने वाले केमिकल शैंपू खरीदकर लाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी बालों के झड़ने और पतले होने की समस्या बनीं रहते हैं। ऐसे में जब भी बड़े-बुजुर्ग से इसका इलाज पूछों, तो वो रीठा जरूर बताते हैं। फिर क्यों न इस बार गमले में रीठा का पौधा गमले में ग्रो किया जाए। आज के इस लेख में हम आपको इस पौधे को बालकनी के गमले में उगाने का तरीका बताने जा रह हैं।
रीठा का पौधा गमले में कैसे लगाएं?
बालकनी में रीठा उगाने के लिए आप इसके बीजों या फिर किसी नर्सरी से लाए गए छोटे पौधे का इस्तेमाल कर सकती हैं। नीचे स्टेप्स में समझें इस प्लांट को लगाने का तरीका-

- सबसे पहले एक बड़ा और गहरा गमला लें, जिसके नीचे पानी निकलने के लिए छेद (ड्रेनेज होल) जरूर हो।
- रीठा के पौधे के लिए सामान्य मिट्टी में थोड़ी सी गोबर की खाद और रेत मिलाकर भुरभुरी मिट्टी तैयार करें।
- अगर आप बीज से उगा रही हैं, तो उन्हें एक रात पहले पानी में भिगोकर रख दें।
- फिर इसे मिट्टी में लगभग 1-2 इंच गहराई पर बो दें।
- अगर आप नर्सरी से पौधा लाई हैं, तो उसे सीधे गमले की मिट्टी में लगा दें और हल्का पानी दें।
इसे भी पढ़ें- Gardening Hack: चावल के पानी को पौधों में डालने से पहले करें यह 1 काम, मिलेगी दोगुनी ग्रोथ
रीठा का पौधा लगाने का समय और देखभाल
किसी भी पौधे को जब हम गमले में लगाते हैं, तो इससे पहले एक सवाल मन में आता है कि इस प्लांट को लगाने का सही समय कब है? अगर आप रीठा का पौधा लगाने का सोच रही हैं, तो इसके लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है, कि इस प्लांट की ग्रोथ के लिए सही समय क्या है?
रीठा का पौधा लगाने का मौसम मानसून या फरवरी-मार्च का समय अच्छा माना जाता है। इस दौरान मौसम में नमी होती है जिससे पौधा जल्दी बढ़ता है।

रीठा के पौधे को बढ़ने के लिए अच्छी धूप की जरूरत होती है। इसलिए इसे बालकनी के ऐसे कोने में रखें जहां कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप आती रहे। पौधे को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि गमले में पानी भरा न रहे। समय-समय पर इसमें प्राकृतिक खाद डालते रहें।
रीठा का पौधा कितने दिन में तैयार होता?
अगर आप बीज से रीठा का पौधा उगा रही हैं, तो इसे बड़ा होने और फल देने में थोड़ा समय लगता है। अमूमन बीज से उगाए गए पेड़ को फल देने में 3 से 5 साल लग जाते हैं। वहीं नर्सरी से लाया गया पौधा जल्दी फल दे सकता है।

रीठा का इस्तेमाल किन कामों में किया जाता हैं?
सूखे हुए रीठा को आंवला और शिकाकाई के साथ पानी में उबालकर प्राकृतिक शैंपू तैयार किया जा सकता है जो बालों को झड़ने से रोकता है। इसके अलावा पुराने चांदी के गहने या तांबे-पीतल के बर्तन धोने के लिए रीठा के पानी का इस्तेमाल करने से वे एकदम नए जैसे चमक जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: गुलाब का पौधा फूलों से भर जाएगा, बस चायपत्ती के साथ मिलाकर डालें यह 1 चीज
ध्यान रहे कि पौधा जब गमले में बड़ा होने लगे, तो उसे छोट गमले से हटाकर बड़े गमले में शिफ्ट करें। इसके अलावा अगर आपके घर में गार्डन एरिया है, तो पौधे को गमले से निकालकर जमीन में लगाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Ai(Main Image)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।